Blog

  • चिंतपूर्णीः दड़ा सट्टा नंबर देने वाला धरा

    ऊना-सुशील पंडित : चिंतपूर्णी पुलिस ने बुधवार को दड़ा सट्टा कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जिस समय पुलिस की एक टीम गश्त पर थी तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति दड़ा सट्टा के नंबर बांट रहा है। तत्पश्चात छापेमारी में बिहार के बेतिया जिला निवासी प्रदीप सिंह पुत्र चंद्रदेव की जब तालाशी ली गई तो उसके कब्जे से पुलिस को दडड़ा सट्टा पर्ची व 610 रूपए बरामद किए गए।
  • ऊनाः पुलिस ने 28500 रूपए जुर्माना वसूला

    ऊना/सुशील पंडित : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 78 लोगों से पुलिस ने 28500 रूपए जुर्माना वसूला है। सोमवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ऊना पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने वाले कुल 159 वाहनों के चालान काटे हैं। अवैध खनन करने वाले एक ट्रैक्टर चालक से भी पुलिस ने 5000 रुपए जुर्माना वसूला है। धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत चार लोगों के भी चालान किए गए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी सिगरेट पीते हुए पाए गए थे।
  • अम्बोटाः दो लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट के अम्बोटा गांव में 19 जून को हुए मारपीट मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट थाने में भेजी एक शिकायत में अम्बोटा गांव निवासी सलीम बीबी पत्नी नूर दीन ने दावा किया है कि 19 जून की दोपहर अम्ब के बणे दी हट्टी गांव निवासी पुष्पा रानी पत्नी सुरेश कुमार और जितेंद्र कुमार पुत्र सुरेश कुमार उसके घर में घुस आए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। सलीम बीबी ने पुष्पा और जितेंद्र पर मारपीट के आरोप भी लगाए हैं। गगरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • Punjab : बारिश का पानी भरने से घर में उतरा करंट, मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर से एक महिला की करंट लगने से मौत होने की खबर सामने आई है। जहां इलाका हरिकरतार कालोनी की रहने वाली महिला बताई जा रही है। आज सुबह हुई तेज बारिश के कारण गलियों में जलभराव हो गया था। जिससे हरिकरतार कालोनी की गली में काफी पानी भर गया। महिला मीनू मल्होत्रा रसोई में खाना बना रही थी कि अचानक उसके घर में जलभराव हो गया।

    फ्रिज, इनवर्टर और पानी वाली मोटर बरसात के पानी में डूब गए। जिससे घर में करंट उतर गया। उसके बाद रसोई में खाना बना रही महिला को करंट लग गया। परिवार के सदस्यों ने उसे उठाने की कोशिश की तो उन्हें भी करंट का झटका लगा। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत बिजली का मेन स्विच आफ किया। वहीं,  महिला को अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। डाक्टरों ने अस्पताल में पहुंचते ही उसे मृतक करार दे दिया। महिला का शव सीएमसी अस्पताल में रखवाया है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

  • Punjab : जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले में 40 साल पहले बांटी गई जमीन को लेकर फायरिंग हो गई। जिसमें जमीन पर काम कर रहे 2 व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 लोग जख्मी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। वहीं, 4 घायलों की हालत खराब होने के बाद उन्हें अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि एक का इलाज लोपोके में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि 40 साल पहले जमीन के बंटवारा हुआ था। आज आरोपियों ने जमीन पर हल चला दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष बातचीत करने के लिए गया। 

    लेकिन आरोपियों ने नाजायज हथियार निकाल लिए। उन्होंने अंधा-धुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनके दो साथियों बलवंत सिंह और गुरप्रीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि 5 बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि 2 की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। चार की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    परिवार ने मांग की है कि उन पर दोनाली व पिस्टलों के साथ हमला किया गया। दो दर्जन के करीब लोग थे और सभी के पास हथियार थे। ये नाजायज हथियार कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके को सील कर खोल इकट्ठे किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी एएसआई भुपिंदर सिंह ने कहा कि शुरुआती इलाज के बाद घायलों के बयान लिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने परिवार व चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: शिक्षा विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने बाजारों में विरोध मार्च निकालने का किया ऐलान, देखें Video

    Punjab: शिक्षा विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने बाजारों में विरोध मार्च निकालने का किया ऐलान, देखें Video

    जालंधर। पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा कच्चे कर्मचारियों की मांगे मानने के बावजूद भी लागू न होने से कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर कल जालंधर में पार्टी की बैठक के बाद कार्यालय कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के मंत्रियों से सवाल पूछे और देर शाम प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से सवाल किया कि मुख्यमंत्री और कैबिनेट सब कमेटी की मांग के बावजूद क्यों क्या इसे क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है? शिक्षा विभाग कर्मचारियों के वेतन पर कैंची क्यों चला रहा है, 1-4-2023 से पारित कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि भी नहीं दी जा रही है।

    सर्व शिक्षा अभियान मिड डे मील कार्यालय कर्मचारी संघ के नेता शोभित भगत, राकेश कुमार, पंकज, सोहनलाल ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के फैसले के बाद कैबिनेट सब कमेटी ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हटाने का निर्णय लिया है। वेतन कटौती के फैसले लेकर अधिकारियों को 3 बार आदेश दिए गए, लेकिन राज्य की नौकरशाही ने कर्मचारियों के मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं की।

    कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों को जो नियमित आधार पर करना चाहिए था। कर्मचारी सरकार की हर बैठक में पहुंचकर सवाल पूछेंगे और अपना विरोध जताने के लिए 3 जुलाई को जालंधर उपचुनाव के दौरान बाजारों में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को उजागर करेंगे।

  • Jalandhar: नगर निगम का बड़ा एक्शन

    Jalandhar: नगर निगम का बड़ा एक्शन

    रिहायशी नक्शा पास करवा कर कारोबारी इस्तेमाल की जा रही आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें सील, पढ़ें पूरी खबर 

    जालंधर, ENS: नगर निगम द्वारा आज सुबह मिठापुर एमके पब्लिक स्कूल के सामने रिहायशी नक्शा पास करवा कर बनाई गई 6 दुकानों को सील कर दिया गया इसी के साथ टीम की अगुवाई कर रहे एटीपी राजकुमार द्वारा न्यू जीटीबी नगर में स्थित एक बैडमिंटन एकैडमी को भी सील किया गया है इस एकाडमी का नक्शा भी रिहायशी कैटेगरी में पास करवाया गया था इसके अलावा स्काई लार्क चौक के पास एक शराब के ठेके को भी सील किया गया है।

    इसके अलावा निगम की एक टीम रामा मंडी के समीप ढाकोहा में चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाने पहुंची थी मगर यहां पर टीम का काफी विरोध हुआ जिसके बाद मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया मगर हंगामा बढ़ते देख इस मामले में कमिश्नर गौतम जैन ने हस्तक्षेप किया और टीम को वहां से बीना कारवाई किए वापस बुला लिया।

  • Punjab: SSB का इंटरव्यू देने जा रहे युवक को 3 लोगों ने चलती ट्रेन से दिया धक्का, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab: SSB का इंटरव्यू देने जा रहे युवक को 3 लोगों ने चलती ट्रेन से दिया धक्का, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवक को कुछ लोगों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। ट्रेन से नीचे गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) के ICU में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उसके शरीर के निचले हिस्से में पैरालिसिस हो गया है। हालांकि घटना एक महीने पहले की है। युवक के बयान पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले अनफिट होने के कारण युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था। घायल की पहचान जम्मू के ग्रेटर कैलाश के रहने वाले तुषार ठाकुर (23) के रूप में हुई है। वह सेवा चयन बोर्ड (SSB) के लिए इंटरव्यू देने जम्मू से अहमदाबाद जा रहा था।

    लुधियाना रेलवे स्टेशन के पास तुषार ने कुछ युवकों को सिगरेट पीने से रोका। इसके बाद उसकी उक्त युवकों के साथ कहासुनी हो गई। वहीं पीड़ित की मां ने बताया कि 19 मई की घटना है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके बेटे की स्पाइन की सर्जरी नहीं हो जाती तब तक कुछ नहीं ठीक हो सकता। इस मामले में पुलिस ने 2 दिन पहले ही एफआईआईआर दर्ज की है। मां का कहना है कि बेटे ने बताया कि 3 युवकों ने उसे धक्का दिया है। तुषार के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह जम्मू में बिजली विभाग के कर्मचारी हैं। उनका बेटा 19 मई को श्री माता वैष्णो देवी कटरा जम्मू एक्सप्रेस से जम्मू से अहमदाबाद की यात्रा कर रहा था। तुषार का SSB का इंटरव्यू अहमदाबाद में होना था।

    वह आर्मी ऑफिसर बनना चाहता था, लेकिन अब शायद वह कभी चल भी नहीं पाएगा। उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। इससे पहले भी तुषार से भारतीय वायु सेना के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पास किया था, लेकिन उनका जुनून सेना के प्रति अधिक था। इसलिए उसने दोबारा कोशिश की थी। हम उन लोगों के लिए कड़ी सजा चाहते हैं जिन्होंने मेरे बेटे को बिस्तर पर ला खड़ा किया। एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से GRP ने कई बार तुषार का बयान दर्ज करने की कोशिश की। 6 बार डॉक्टरों ने उसे अनफिट बताया। अब चूंकि शिकायत आ चुकी है तो स्टेशन और आसपास के CCTV चेक किए जाएंगे। जिस प्रकाश तुषार ने आरोपियों का हुलिया बताया है, उससे मैच किया जाएगा। रेलवे से जुड़े पिछले आपराधिक रिकॉर्ड भी चेक किए जाएंगे।

  • Punjab: Sanjay Nagar में हमलावारों ने घरों पर किया हमला, गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें Video 

    Punjab: Sanjay Nagar में हमलावारों ने घरों पर किया हमला, गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें Video 

    बठिंडाः संजय नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां 20 से 25 हमलावारों ने तेजधार हथियार और कापे से खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संजय नगर गली नंबर 18 में रहने वाले लोगों ने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन युवकों ने हमारी गली में आकर घरों पर हमला किया और गली में खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए।

    घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस से अपील की है कि सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं इस मामले को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। लेकिन मीडिया के कैमरे के सामने पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

  • डायरिया नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें : जतिन लाल

    डायरिया नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें : जतिन लाल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि डायरिया नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित बनाए। उन्होंने कहा कि डायरिया नियंत्रण अभियान को लेकर सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं जिनकी पूर्ति के लिए धरातल पर सभी विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य करें। उपायुक्त आज डीआरडीए सभागार में डायरिया नियंत्रण अभियान को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि डायरिया रोकथाम अभियान के तहत जिला में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा प्रभावित न हो इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग को जन जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चो के अभिभावकों तथा स्कूली स्तर पर बच्चो को भी जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूली स्तर पर हाथ धोने की तकनीक सीखाने तथा डायरिया होने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक कदमों बारे जागरूक करने पर जोर दिया। इसके अलावा शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों को भी जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    उपायुक्त ने कहा कि डायरिया नियंत्रण अभियान के दौरान जिला में डायरिया का कोई भी मामला सामने न आए इस दृष्टिकोण के साथ जिला टास्क फोर्स के सभी विभाग कार्य करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने डायरिया की वजह से होने वाली अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने जल शक्ति विभाग को पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी पेयजल स्त्रोतों व टंकियों इत्यादि की समयबद्ध साफ-सफाई सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पेयजल स्त्रोतों के क्लोरिनेशन पर भी जोर दिया।

    जतिन लाल ने विभागीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि डायरिया नियंत्रण अभियान के दौरान आंगनबाड़ी और आशा वर्करों के माध्यम से 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को दो ओआरएस पैकेट तथा 14 जिंक टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिला के सभी निजी व सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस जिंक कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे जिनके माध्यम से लोगों को डायरिया बारे जागरूक बनाया जाएगा।

    जिला में 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के हैं 39,205 बच्चे
    जिला में डायरिया नियंत्रण अभियान के तहत कुल 39,205 ऐसे बच्चों की पहचान की गई है जिनकी आयु 5 वर्ष से कम है। जिनमें अम्ब स्वास्थ्य ब्लॉक मेें 6,328, गगरेट में 7,665, हरोली में 7,937, थानाकलां में 5,190 तथा बसदेहड़ा जिसमें क्षेत्र अस्पताल भी शािमल है स्वास्थ्य ब्लॉक में 12,085 बच्चे शामिल हैं।

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने परिवार नियोजन तथा जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य को लेकर भी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की तथा संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यांे की पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ संजीव वर्मा सहित टास्क फोर्स के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।