Blog

  • Punjab : कराटे गोल्ड मेडलिस्ट को मिली सरकारी नौकरी, देखें वीडियो

    Punjab : कराटे गोल्ड मेडलिस्ट को मिली सरकारी नौकरी, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब सरकार ने तरूण शर्मा को सरकारी नौकरी दी है। कराटे चैंपियन तरूण शर्मा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा था। तरूण शर्मा ने तीन दिन पहले ही सरकार पर तंज कसते डीसी दफतर समक्ष बूट पालिश करने का काम शुरू किया था। तरूण नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर कराटे चैंपियनशिप में 18 अंतरराष्ट्रीय और दो एशियाई पदक जीत चुके है।

    गोल्ड मेडल हासिल कर चुके तरूण शर्मा को नगर कौंसिल खन्ना में क्लर्क के पद पर तैनाती दी गई है। नौकरी मिलने के बाद कराटे चैंपियन भावुक हो गया। बता दें कि नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ी तरुण शर्मा राज्य सरकार से पिछले काफी समय से नौकरी दिए जाने की मांग की जा रही थी।

    लेकिन उसकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। तरूण शर्मा ने कहा कि वह नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है। घर तक बिक गया, लेकिन सरकार ने कोई मदद नहीं की।

  • Punjab: DSP Jagdish Bhola के पिता का निधन, अतिंम दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा में लाई पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab: DSP Jagdish Bhola के पिता का निधन, अतिंम दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा में लाई पुलिस, देखें वीडियो

    बंठिडाः करोड़ों की ड्रग तस्करी के आरोप में जेल में बंद पूर्व डीएसपी जगदीश भोला के पिता का देहांत हो गया। वहीं पिता के दर्शन के लिए जगदीश भोला को कड़ी सुरक्षा में पुलिस जेल से बाहर लेकर आई है। इस दौरान पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए जगदीश भोला बठिंडा के गांव रायकलां पहुंचा।

    वहीं मीडिया से बातचीत में भोला ने कहा कि मुझ पर दर्ज किए गए नशा तस्करी के केस की सीबीआई जांच करवाई जाए। भोला ने कहा कि अगर मेरा कसूर निकले तो मुझे फांसी लगा दी जाए। मीडिया से बात करते हुए भोला ने कहा कि मैं राजनीति का शिकार हुआ हूं, जो मेरे साथ में केस में थे, वो सब जेल से बाहर आ चुके हैं, लेकिन मुझे जमानत तक नहीं दी जा रही।

    बताया जा रहा है कि जगदीश भोला के पिता का 24 जुलाई को निधन हो गया था। इसके बाद उनके वकीलों की ओर से सीबीआई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसमें कहा गया था कि भोला का अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होना जरूरी है। इसके बाद कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया। साथ ही उनसे मेल के जरिए जवाब मांगा गया। वहां से जवाब मिलने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए जेल से बाहर आकर पिता के अंतिम दर्शन करने की इजाजत मिली।

  • Punjab: पूर्व राज्यसभा सदस्य ने जलियांवाला बाग में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Punjab: पूर्व राज्यसभा सदस्य ने जलियांवाला बाग में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    अमृतसर : जहां पूरा देश कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य और पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष श्वेत मलिक जलियांवाला बाग पहुंचे। जहां उन्होंने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन व्रत रखा और श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में कई अनमोल जिंदगियां शहीद हो गई थीं।

    जिन्हें हमेशा याद रखा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब जलियांवाला बाग का सौंदर्यीकरण किया गया, तो जलियांवाला बाग ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। वह खुद भी इस ट्रस्ट के सदस्य हैं और लगातार ही जलियांवाला बाग के सौंदर्यीकरण के बाद इसकी लगातार रख-रखाव के लिए ट्रस्ट हर संभव प्रयास कर रहा है। आज वे यहां पहुंचे हैं और कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

    उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग के सौंदर्यीकरण के बाद जलियांवाले बाग के खुलने का समय भी बढ़ा दिया गया है। ताकि बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच सकें और उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह की गद्दी को विदेश से भारत लाने की बात हो रही है, मोदी इसमें धीरे-धीरे सुधार कर रहे है।

  • करोड़ों रुपए की इस 2 मशहूर इमारतों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, Occupancy Certificate किया रद्द

    करोड़ों रुपए की इस 2 मशहूर इमारतों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, Occupancy Certificate किया रद्द

    चंडीगढ़ः पर्यावरण मंजूरी के उल्लंघन और भवन उल्लंघन पर फेज-1 स्थित 2 कमर्शियल इमारतों पर प्रशासन के संपदा विभाग ने बडड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, प्रशासन ने 2 बड़ी इमारतों का ऑक्यूपेशन (कब्जा) प्रमाण पत्र खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस 2 बड़ी मशहूर इमारतों का नाम गोदरेज एटर्निया और बर्कले स्क्वायर है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों इमारतों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद अब उपायुक्त एवं संपदा अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को दोनों काम्प्लेक्स के ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट रद्द करते हुए यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा हैकि गोदरेज इमारत के सह मालिक में नगर निगम के पूर्व मेयर अनूप गुप्ता का भी नाम है।

    अतिक्रमण हटाओ दस्ते को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि व्यवसाय प्रमाण पत्र रद्द करने के बाद इमारत को रहने योग्य उपयोग में नहीं लाया जाएगा। अनुपालन रिपोर्ट के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। पीड़ित व्यवसाय मालिकों ने आरोप लगाया कि यूटी प्रशासन भेद भाव की नीति अपना रहा है क्योंकि 19 और वाणिज्यिक परिसर थे जिनके पास पर्यावरण मंजूरी प्राप्त करने के दिन वाइलड लाइफ मंजूरी नहीं थी। उपायुक्त के आदेश के अनुसार बिल्डिंग वायलेशन और पर्यावरण उल्लंघन के कारण व्यवसाय प्रमाण पत्र और भवन योजना रद्द कर दी गई है। मालूम हो कि इन दोनो इमारत की कीमत एक हजार करोड़ रुपये हैं।

    पर्यावरण मंजूरी की उल्लंघन शर्तों का अनुपालन न करना राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एसईआईएए) द्वारा देखा गया है, जिसमें कहा गया है कि दोनों प्रतिष्ठानों ने वन्यजीव मंजूरी के मुद्दे को गलत तरीके से प्रस्तुत किया था। 18 जुलाई को हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट (एससी) द्वारा नियुक्त केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) ने पंजाब और चंडीगढ़ को वन्यजीव मंजूरी के बिना संचालन के लिए 6 मेगा प्रोजेक्ट्स मोहाली में चार और चंडीगढ़ में 2 के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह प्रोजेक्ट्स सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचरी के 10 किमी के दायरे में आते हैं।

    बता दें कि पिछले साल अगस्त माह में यूटी प्रशासन ने पर्यावरण मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए बर्कले स्क्वायर और गोदरेज इटर्निया प्रोजेक्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। यूटी ने बर्कले स्क्वायर कॉम्प्लेक्स को 25 दिनों के लिए सील भी कर दिया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा 36 घंटों के भीतर इमारत को राहत मिलने के बाद डीसील कर दिया गया था। इसके साथ ही बिजली-पानी के कनेक्शन जो काटे गए थे उसे भी बहाल करने के आदेश दिए गए थे। यूटी प्रशासन के अनुसार इन इमारतों के पास वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस नहीं थी, इसलिए इमारतों पर कार्रवाई की गई।

     

     

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Lawrence Bishnoi गैंग का एक और गुर्गा गिरफ्तार

    पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Lawrence Bishnoi गैंग का एक और गुर्गा गिरफ्तार

    गोपालगंजः तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिहार की गोपालगंज जिला पुलिस ने की। पुलिस ने राजस्थान के अजमेर जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गोपालगंज में विदेशी हथियारों के जखीरे के साथ लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गों शांतनु शिवम और कमल रावत गिरफ्तार हुए थे। दोनों ने बिहार में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की बात कही थी। इसके बाद दोनों बदमाशों की निशानदेही पर कार्रवाई हुई।

    पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने राजस्थान के अजमेर में छापेमारी कर तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य की पहचान राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी दिनेश सिंह रावत के रूप में की गई है। दिनेश सिंह रावत को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे गोपालगंज लेकर पहुंच चुकी है, जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और बिहार आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

  • Punjab: इस इलाके में फिर दिखे 3 संदिग्ध व्यक्ति, मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

    Punjab: इस इलाके में फिर दिखे 3 संदिग्ध व्यक्ति, मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

    पठानकोटः जिले में पिछले कुछ समय से संदिग्धों व्यक्तियों के दिखने का सिलसिला जारी है। हालांकि कुछ दिन पहले भी कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए थे। इस दौरान एक का पुलिस द्वारा स्कैच भी जारी किया गया। हालांकि यह मामला थमा नहीं हैकि अब देर रात गांव फंगतोली में 3 संदिग्ध देखे गए। जिसके बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात गांव फंगतोली में 3 संदिग्ध एक घर में दीवार फांद कर घुसे और रोटी मांगने लगे।

    डरे परिवार ने दरवाजा नहीं खोला। बलराम सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और घातक कमांडो फोर्स ने चप्पे-चप्पे को खंगाला। बता दें कि कुछ दिन पहले इस गांव में जब 7 संदिग्ध दिखे थे तभी से पुलिस और सेना सर्च चला रही है, लेकिन अभी तक उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा है। बलराम सिंह ने बताया कि तीन लोग उनके घर दीवार फांद कर आए और कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे।

    उन्होंने डर के कारण दरवाजा नहीं खोला। तीनों रोटी की मांग कर रहे थे। जब उनको कोई जवाब नहीं दिया गया तो वे वापस लौट गए। इन संदिग्धों की मूवमेंट के चलते जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस और सेना सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चला रही है।गौर हो कि 26 जून से अब तक पठानकोट में 17 संदिग्धों को देखा जा चुका है। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अभी तक इस बारे में कोई सफलता नहीं मिली है।

  • Punjab: नाबालिक से मारपीट और दुष्कर्म के मामले में एसपी दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab: नाबालिक से मारपीट और दुष्कर्म के मामले में एसपी दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गांव चहैरू की एक नाबालिक लड़की से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी एससी विंग पंजाब के महासचिव जरनैल नंगल आपने साथियों के साथ एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी देते हुए जरनैल नंगल ने बताया कि एक नाबालिक लड़की सिराज अली निवासी गांव जो चहैरू बेन के पास अपने मवेशी चरा रही थी, को कुछ लोगों ने खींचकर उससे मारपीट की औरं उसके साथ जबरदस्ती की। फिलहाल उसे सिविल अस्पताल फगवाड़ा में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

    जरनैल नंगल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला नंबर 96/2023 थाना सदर फगवाड़ा दर्ज किया गया है. लेकिन सदर पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और आरोपी लगातार पीड़ित परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। इसके विरोध में आज उन्होंने धरना देने पर मजबूर होना पड़ा है।

    उन्होंने फगवाड़ा पुलिस पर पंजाब की जनहितैषी भगवंत मान सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस ने पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं दिया और आरोपियों को नहीं पकड़ा तो हम पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे।

    एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बातचीत के दौरान कहा कि इस मामले में दो गिरफ्तारियां हो चुकी है बाकी आरोपी भी जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे। उन्होंने इस बारे में डीएसपी फगवाड़ा की ड्यूटी लगा दी गई है।

  • नशा तस्कर को पकड़ने गई CIA टीम पर हुआ हमला, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

    नशा तस्कर को पकड़ने गई CIA टीम पर हुआ हमला, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

    फतेहाबादः नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अमृतसर से सीएआईए स्टाफ की एक टीम निजी गाड़ी से फतेहाबाद के गांव अलीका में पहुंची। जहां पंजाब पुलिस की टीम का गांव के लोगों ने देर रात घेराव कर लिया। बताया जा रहा हैकि पुलिस की प्राइवेट गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही रतिया सदर एसएचओ ओमप्रकाश अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन गांव वासियों के आक्रोश में उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि रतिया सदर की पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद पंजाब पुलिस की टीम को वहां से निकाला।

    मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के सीआईए स्टाफ की टीम को एक वांछित नशा तस्कर की फतेहाबाद में स्थित गांव अलीका की लोकेशन मिली थी। दरअसल, पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि नशा तस्कर अपने रिश्तेदार के पास यहां आया है। उसके फोन की लोकेशन यहां मिल रही है। जिसके चलते पुलिस की टीम गांव अलीका के लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम गांव अलीका पहुंची तो युवक तो नहीं मिला। लेकिन पुलिस टीम अलीका निवासी एक युवक को उठाकर ले जाने लगी। इस दौरान युवक को हिरासत में लिए जाने की जैसे ही गांव वासियों को सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस की निजी गाड़ी को घेर लिया। सादी वर्दी में तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ बहस करने लगे और युवक को छुड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की निजी गाड़ी को घेरकर उसमें तोड़ फोड़ शुरू कर दी।

    अलीका गांव में पंजाब पुलिस टीम को घेरे जाने की सूचना मिलने पर सदर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश मौके पर पहुंच गए। हालांकि उनको भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। एसएचओ ने किसी तरह से ग्रामीणों को शांत किया। पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को हिफाजत से रतिया सदर थाना में ले आए। पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की ओर से गाड़ी में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी गई है।

    रतिया सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के कर्मचारियों पर हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को बचाकर सदर थाना लाया गया। यहां से पंजाब पुलिस के कर्मचारी वापस लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के कर्मचारी निजी गाड़ी में आए थे, जिसको लेकर ग्रामीणों को भ्रम पैदा हो गया। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के कर्मचारियों द्वारा अभी तक कोई लिखी शिकायत नहीं दी गई है।

     

  • Phagwara: फ्लाईओवर के नीचे मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Phagwara: फ्लाईओवर के नीचे मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : मौत का कोई समय नही होता। मौत कब, कहां और कैसे आ जाए, इसका कोई नही पता। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां जी टी रोड फ्लाईओवर के नीचे सड़क किनारे बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति बैठा हुआ, जिसके बाद वह लेट गया।

    आसपास खड़े लोगों ने जब उसे देखा तो वह मर चुका था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना सिटी के एसएचओ जितेंद्र कुमार ने एक टाटा ऐस बुलाकर बॉडी को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। मीडिया से बात करते उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर आए है।

    मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 35 से 40 के करीब है। मृतक की पहचान के लिए शव को पह 72 घंटे के शव ग्रह में रखवा दिया है। अगर किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो वह थाना सिटी को दे।

  • Punjab: कारगिल युद्ध में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Punjab: कारगिल युद्ध में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    अमृतसरः देशभर में आज कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान कारगिल युद्ध के दौरान शहीद जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की पुत्रवधू एडवोकेट अमनदीप कौर धालीवाल ने अजनाला के शहीद प्रवीण कुमार की याद में बने पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की।

    इस दौरान अमनदीप कौर धालीवाल शहीद प्रवीण कुमार की माता सुमित्रा देवी से भी मिली। जहां उन्होंने शहीद प्रवीण कुमार की याद में पौधा भी लगाया। शहीद प्रवीण कुमार की मां सुमित्रा देवी ने बताया कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ। वह जब भी पार्क में आते हैं तो वह अपने बेटे की शहादत को हमेशा याद करते है।