Home Breaking News|Government News>Punjab Govt Punjab News: पंजाब में विशेष स्टील सेक्टर को बड़ी मजबूती, 1003.57 करोड़ रुपये का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित: संजीव अरोड़ा

Punjab News: पंजाब में विशेष स्टील सेक्टर को बड़ी मजबूती, 1003.57 करोड़ रुपये का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित: संजीव अरोड़ा

0
Punjab News: पंजाब में विशेष स्टील सेक्टर को बड़ी मजबूती, 1003.57 करोड़ रुपये का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित: संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़, 23 जनवरी 2026: पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 1003.57 करोड़ रुपये का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया है, जिससे राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन तथा बिजली मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 2,200 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली ए.आई.एस.आर.एम. मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटेड (अरोड़ा आयरन ग्रुप की इकाई) ने जिला लुधियाना के गांव जसपालों, दोराहा-खन्ना रोड पर एक अत्याधुनिक स्टील निर्माण प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

यह प्रोजेक्ट लगभग 46 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा और इससे 920 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। परियोजना को तीन चरणों में लागू किया जाएगा, जबकि पहला चरण सितंबर 2027 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रस्तावित यूनिट की वार्षिक स्थापित क्षमता 5.40 लाख मीट्रिक टन (MTPA) होगी। यहां स्क्रैप और फेरो एलॉयज को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल कर राउंड बार, वायर रॉड, कॉइल और फ्लैट जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे। संयंत्र में साल के लगभग 350 दिनों तक ट्रिपल शिफ्ट में उत्पादन करने की योजना है।

श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि प्लांट में इंडक्शन फर्नेस, इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF), लैडल रिफाइनिंग फर्नेस (LRF), वैक्यूम डीगैसिंग, आर्गन ऑक्सीजन डीकार्बराइजेशन, कंटीन्यूअस कास्टिंग मशीनें और रोलिंग मिल्स जैसी आधुनिक तकनीकें लगाई जाएंगी, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले अलॉय और विशेष स्टील उत्पादों का निर्माण संभव होगा।

उन्होंने कहा कि यह निवेश पंजाब के विशेष स्टील और मिश्र धातु इकोसिस्टम को मजबूत करेगा, खासकर ऑटोमोबाइल और ऑटोमोटिव कंपोनेंट सेक्टर के लिए, जहां हाई-ग्रेड स्टील की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही यह प्रोजेक्ट उत्तरी भारत के एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में लुधियाना की स्थिति को और सुदृढ़ करेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह परियोजना पंजाब सरकार के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, मूल्य वर्धन और टिकाऊ निर्माण के विजन के अनुरूप है। उन्होंने विश्वास जताया कि अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब जल्द ही देश के सबसे पसंदीदा निवेश स्थलों में शामिल होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here