Home Entertainment Palash Muchhal पर फिल्म फाइनेंसर ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, Music Composer ने दी सफाई

Palash Muchhal पर फिल्म फाइनेंसर ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, Music Composer ने दी सफाई

0
Palash Muchhal पर फिल्म फाइनेंसर ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, Music Composer ने दी सफाई
मनोरंजन: म्यूजिक कंपोजर-फिल्ममेकर पलाश मुछाल की जिंदगी की परेशानियां खत्म ही नहीं हो रही हैं। पहले भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनकी शादी टूटी। अब उनके ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। सांगली के एक फिल्म फाइनेंसर ने पलाश पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा दिया है। फाइनेंसर ने पलाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला बढ़ने के बाद अब पलाश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पलाश ने पोस्ट

पलाश ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि – ‘मेरे खिलाफ खबरें चल रही हैं। सांगली के रहने वाले विद्दान माने ने मुझ पर आरोप लगाए हैं कि सभी आरोप झूठे हैं। मुझे लेकर जो भी कहा जा रहा है उन खबरों में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है। ये सारी चीजें मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ाने के लिए की जा रही हैं और मैं इन लोगों को नहीं छोडू़ंगा मेरे वकील ने इस मुद्दे पर एक्शन लेना शुरु कर दिया है। इस मुद्दे को लीगली गंभीरता के साथ हैंडल किया जाएगा’।

स्मृति के करीबी दोस्त ने लगाए आरोप

पलाश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस जिसने दर्ज किया है वो फिल्म फाइनेंसर विद्दान को स्मृति मंधाना के बचपन का दोस्त बताया जा रहा है। विद्दान का कहना है कि उन्होंने पलाश की फिल्म नजरिया के लिए 40 लाख रुपये का इन्वेस्टेमंट किया था लेकिन ये फिल्म कभी पूरी नहीं हो पाई। जब विद्दान ने पलाश से पैसे मांगे तो उन्होंने उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया था। यहां तक की पलाश ने उनका नंबर भी ब्लॉक में डाल दिया है। विद्दान ने बताया कि स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास ने उनकी मुलाकात पलाश से करवाई थी। पलाश ने विद्वान को भरोसा दिलवाया था कि नजरिया फिल्म बहुत जल्द एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसमें निवेश करने पर उन्हें तुरंत और मोटा मुनाफा मिलेगा पर ऐसा नहीं हुआ।

स्मृति मंधाना संग टूटी शादी

पलाश मुच्छल भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ अपनी शादी टूटने के कारण सुर्खियों में रहे थे। रिश्ता टूटने के कुछ हफ्तों के बाद ही वो अपने नए प्रोजेक्ट में बिजी हो गए हैं। इसमें एक्टर श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। स्मृति मंधाना अपने क्रिकेट करियर पर फोकस कर रही हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here