Home Business ट्रंप के बयानों का नहीं दिखा असर, प्री ओपन में सेंसेक्‍स में आया उछाल

ट्रंप के बयानों का नहीं दिखा असर, प्री ओपन में सेंसेक्‍स में आया उछाल

0
ट्रंप के बयानों का नहीं दिखा असर, प्री ओपन में सेंसेक्‍स में आया उछाल

नई दिल्लीः मिडिल ईस्‍ट में जारी जंग के चलते बिगड़े सेंटिमेंट के बीच आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों के बीच थोड़ी उम्‍मीद दिखाई है। तीन दिन के लॉन्‍ग वीकेंड के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कमजोर संकेतों के बावजूद प्री ओपनिंग सेशन में सेंसेक्‍स हल्‍की बढ़त के साथ खुला है। सोमवार करीब 9:05 बजे इसमें 185 अंकों का उछाल दिखा। वहीं निफ्टी 50 में भी हल्‍का उछाल देखा गया।

ये 0.30 फीसदी या 67.20 अंकों के उछाल के साथ 22,780 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 22,623 के स्तर पर कारोबार करता दिखा था। इसमें करीब 82 अंकों (-0.36%) की गिरावट देखी गई थी। बता दें कि मिडिल ईस्‍ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण वैश्विक संकेत नकारात्मक बने हुए हैं।

ईरान ने दुन‍ियाभर को अपनी ताकत द‍िखाने के ल‍िए होर्मुज को बंद कर रखा है। इस अहम समुद्री मार्ग को खोलने के ल‍िये ट्रंप की तरफ से ईरान को तबाह करने की चेतावनी दी गई है। इन बयानों से ट्रंप की बौखलाहट नजर आ रही है। यूएस मार्केट के सूचकांक S&P 500 और नैस्‍डैक में कारोबार बंद है। 3 अप्रैल को बंद हुए कारोबारी सत्र में दोनों ही सूचकांक हरे न‍िशान के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा डाउ जोन्‍स फ्यूचर में भी आज तेजी देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here