Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: MGN, Mayor World और DPS Schools को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

Jalandhar News: MGN, Mayor World और DPS Schools को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: MGN, Mayor World और DPS Schools को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल, जारी ई-मेल में DPS School, Mayor World School और MGN School को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। ई-मेल से मिली धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं पुलिस बम स्कवॉयड टीम के साथ स्कूलों में जायजा लेने के लिए पहुंच गई है और इमारतों की जांच की जा रही है। ई-मेल में लिखा है अपने बच्चों को बचाओ। खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, हिंदू सनातन मोदी सरकार को तबाह करेंगे। इसी के साथ लिखा 14 अप्रैल को बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here