Home Chandigarh Elante Mall में हुई हाथापाई, 100 मीटर दूर देखती रही पुलिस, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

Elante Mall में हुई हाथापाई, 100 मीटर दूर देखती रही पुलिस, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

0
Elante Mall में हुई हाथापाई, 100 मीटर दूर देखती रही पुलिस, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः एलांते मॉल के बाहर रात के करीब 12 बजे उस समय हंगामा हो गया जब कुछ सिख जवानों को लड़कों और लड़कियों ने भीड़ में पीटा। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सिख व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। इस दौरान उसकी पगड़ी भी खुल जाती है। यह पूरा घटनाक्रम कार में बैठे एक दंपती ने रिकॉर्ड किया। वीडियो बनाने वाली महिला ने चंडीगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मौके से करीब 100 मीटर दूरी पर पीसीआर खड़ी थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने झगड़ा नहीं रोका।

5 से 10 मिनट तक यह सारी पिटाई उन सिख जवानों के साथ चल रही थी, तब चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी 10 मिनट बाद मौके पर आए और उनके साथ ऐसे बातचीत कर रहे थे जैसे किसी फिल्म का सीन खत्म हुआ हो। वीडियो बना रही लड़की ने वीडियो में कहा कि मेरा तो चंडीगढ़ पुलिस से भरोसा ही उठ गया। महिला ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- आज जो मैंने देखा, उससे मैं बहुत हैरान और आहत हूं। पहले ऐसा होता था कि कॉल करने पर पुलिस देर से पहुंचती थी, लेकिन यहां तो पुलिस पहले से मौजूद थी और फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर भविष्य में मेरे साथ ऐसी स्थिति होती है, तो अब मुझे भरोसा नहीं है कि पुलिस मेरी मदद करेगी।

उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से अपील करते हुए कहा- कृपया इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसी घटनाओं से सबक लिया जाए। चंडीगढ़ को सुरक्षित बनाना जरूरी है। अगर पुलिस हमारे सामने होते हुए भी हमारी सुरक्षा नहीं कर सकती, तो फिर उनकी ड्यूटी का क्या मतलब है। थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस के मुताबिक, जीरकपुर का रहने वाला मनिंदर नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ फिल्म देखने आया था। फिल्म खत्म होने के बाद जब वह बाहर निकला, तो उसकी पहचान के कुछ लोगों से मुलाकात हो गई, जिनके साथ उसका पहले से विवाद चल रहा था।

किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत देने से इनकार कर दिया और कहा कि यह उनका आपसी मामला है। वहीं, पीसीआर के डीएसपी रामगोपाल ने बताया- यह घटना हमारे संज्ञान में है, लेकिन उस समय पीसीआर की वहां ड्यूटी नहीं थी। पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल मिलने के बाद पीसीआर अपनी निर्धारित जगह से मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक मौके पर मारपीट करने वाले लोग जा चुके थे और केवल घायल व्यक्ति ही मौजूद था, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here