Home Chandigarh आज भाजपा की मीटिंग के बाद दूसरी लिस्ट में चंडीगढ़ की सीट पर हो सकता है नाम फाइनल

आज भाजपा की मीटिंग के बाद दूसरी लिस्ट में चंडीगढ़ की सीट पर हो सकता है नाम फाइनल

0

चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों के नामों पर मोहर लगनी शुरू हो गई है। हालांकि भाजपा ने जहां 195 उम्मीदवारों की सूचि जारी की है, वहीं कांग्रेस ने बीते दिन 39 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है। वहीं टिकट वितरण शुरू होने के बाद से ही लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा की अगली सूची में चंडीगढ़ का नाम शामिल होने की पूरी संभावना है। इसको देखते हुए दोनों दलों से टिकट के दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं।

वहीं हरियाणा के भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग सकती है। भाजपा की दूसरी सूची पर शनिवार को दिल्ली में अहम बैठक हो रही है। यह माना जा रहा है कि इसमें चंडीगढ़ की सीट पर नाम फाइनल हो जाएगा। बुधवार को दिल्ली में राज्यों और यूटी के प्रदेश अध्यक्षों से फीडबैक लिया जा चुका है।

चंडीगढ़ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने हाईकमान के सामने स्थानीय स्तर की रिपोर्ट प्रेजेंटेशन से पेश कर दी है। इसमें उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से प्रत्याशी पर ली गई राय को भी हाई कमान के सामने रखा। पदाधिकारियों संभावित प्रत्याशियों पर राय अध्यक्ष को बताई थी। अब हाईकमान इस राय को देखते हुए अपने स्तर पर टिकट लोकसभा चुनाव के लिए नाम फाइनल कर उसे सूची में शामिल करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here