Home Punjab>Ludhiana पंजाब : नशा करने से रोकना पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

पंजाब : नशा करने से रोकना पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

0

लुधियाना : पंजाब में नशे के मामले आए दिन सामने आते रहते है। नशेड़ियों द्वारा वारदातों के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां ताजपुर रोड सेंट्रल जेल के पास नशेड़ियों ने एक परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में 2 लोगों के सिर फटे, जबकि 1 व्यक्ति की बाजू पर टांके लगे। नशेड़ियों को घर के बाहर चिट्‌टे का सेवन करने से रोका था।

नशे में धुत हमलावर इलाके में दहशतगर्दी मचाकर फरार हो गए। घायलों ने चौकी ताजपुर और थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को सूचित किया। जानकारी देते हुए दर्शन ने कहा कि उनके घर के बाहर एक्टिवा पर 2 युवक आए। वह लोग चिट्‌टे का नशा करने लगे। उन्होंने तुरंत शोर मचाया तो नशेड़ियों ने अचानक से हमला कर दिया। दर्शन के मुताबिक, उसकी बाजू हमलावरों ने दातर से काट दी। कुल 6 टांके उसकी बाजू पर लगे हैं।

इसी तरह चरणजीत और मिता के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उनका सिर फट गया। दोनों के सिर पर टांके लगे हैं। मिता ने कहा कि वह तीनों खून से लथपथ सड़क पर गिरे पड़े थे। लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने टांके आदि लगाए हैं। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को सूचित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here