Home Punjab>Ludhiana पंजाबः चाय बनाते समय लगी आग, भीषण हादसे में 2 व्यक्ति झुलसे, हालत गंभीर, देखें वीडियो

पंजाबः चाय बनाते समय लगी आग, भीषण हादसे में 2 व्यक्ति झुलसे, हालत गंभीर, देखें वीडियो

0

लुधियानाः गांव जैसवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह चाय बनाते समय गैस की पाइप लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में 2 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना में घायलों के उपचार को लेकर डॉक्टर का कहना 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्ति झुलस गए है। हालत नाजुक हालत होने के चलते घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई में रैफर किया गया। घायलों की पहचान नावेद और फतेह खान के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति यूपी के रहने वाले है और यहां खेती मजदूरी के लिए लुधियाना गांव जैसवाल में आए हुए थे। मोहम्मद आजम ने बताया कि उसका भांजा और भतीजा सुबह चाय बना रहे थे। इस दौरान गैस का पाइप निकल गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे में दोनों बुरी तरह से झुलस गए। इसमें एक शादीशुदा है, और एक की अभी शादी नहीं हुई है। मोहम्मद आजाद ने कहा कि दोनों कुछ दिन पहले ही यूपी से काम करने के लिए यहां आए है। फिलहाल अभी मौके के हालात देखते हुए झुलसे युवकों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत स्थिर होने पर चंडीगढ़ ले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here