Blog

  • जेल में कैदी ने की ख़ुदकुशी, बाथरूम में मिली लाश

    जेल में कैदी ने की ख़ुदकुशी, बाथरूम में मिली लाश

    नई दिल्ली: अपनी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए जानी जाने वाली तिहाड़ जेल इन दिनों सवालों के घेरे में है। अब तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 29 वर्षीय इमरान 24 फरवरी 2023 को सेंट्रल जेल नंबर 04 में बंद किया गया था। उस पर आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। तिहाड़ जेल में एक हफ्ते के दौरान किसी कैदी की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। 23 मई को तिहाड़ जेल में जावेद नाम के कैदी ने आत्महत्या कर ली थी। जावेद को 2016 में हुई एक लूट के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोषी ठहराया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने अधिकारियों से तिहाड़ जेल के अंदर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बारे में कुछ तीखे सवाल पूछे जाने के एक दिन बाद आज दिल्ली में 80 जेल अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।

    कथित तौर पर गिरोह के सदस्यों द्वारा 2 मई को उसकी हत्या कर दी गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया था और जेल में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव की आवश्यकता भी महसूस की। अदालत ने जेल अधिकारियों से नृशंस हमले का जवाब देने में देरी के बारे में सवाल किया। सोशल मीडिया पर वायरल एक सीसीटीवी वीडियो में कथित तौर पर ताजपुरिया पर सुरक्षाकर्मियों के सामने हमला करते हुए और उसे चाकू मारने के बाद ले जाते समय भी दिखाया गया है। ताजपुरिया को ले जाते समय बार-बार छुरा घोंपा गया, तब वहां मौके पर मौजूद कर्मियों ने कुछ नहीं किया।

    उच्च न्यायालय ने यह भी पूछा कि जेल परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के पास वॉकी टॉकी क्यों नहीं है और इसे अस्वीकार्य बताया। कोर्ट ने कहा कि सीसीटीवी में जो दिख रहा है, वो परेशान करने वाला है। पुलिस इतना समय कैसे ले सकती है कि जब घटना हो रही हो तो उसे रोका नहीं जा सकता है। दरअसल, 2 मई को दिल्ली के तिहाड़ जेल नंबर 8-9 में सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया था। जिसमें पुलिस के सामने आरोपी टिल्लू ताजपुरिया के शव पर हमला करते दिख रहे हैं। वे उस पर वार कर रहे हैं, उसे पैरों से कुचल रहे हैं और सामने पुलिस कर्मी तमाशबीन बने हुए देख रहे हैं।

  • ऑस्ट्रेलिया के 2 विश्वविद्यालयों ने पंजाब सहित इन राज्यों के छात्रों पर लगाया प्रतिबंध

    ऑस्ट्रेलिया के 2 विश्वविद्यालयों ने पंजाब सहित इन राज्यों के छात्रों पर लगाया प्रतिबंध

    नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के दो और नामी विश्वविद्यालयों ने भारत के कई राज्यों के विद्यार्थियों के दाखिले पर प्रतिबंध लगा दिया है। विक्टोरिया स्थित फेडरेशन यूनिवर्सिटी और न्यू साउथ वेल्स स्थित वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों को दाखिला न देने का फरमान जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अपने एजुकेशन एजेंट्स को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है। पिछले महीने भी पांच विश्वविद्यालयों ने ऐसा ही प्रतिबंध लगाया था। विश्वविद्यालयों का आरोप है कि आवेदक स्टूडेंट वीजा का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वे पढ़ाई के बजाय नौकरी को अधिक महत्व दे रहे हैं।

    वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के अनुसार उनके यहां पर 2022 में कई भारतीय विद्यार्थियों ने दाखिले लिए लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इससे यूनिवर्सिटी को काफी नुकसान उठाना पड़ा। जब विद्यार्थियों की अगले सत्र की फीस जमा नहीं हुई तो पता चला कि वे पढ़ाई से किनारा कर चुके हैं। ऐसा करने वालों में ज्यादातर विद्यार्थी पंजाब, गुजरात और हरियाणा से हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मुद्रा के अनुसार न्यूनतम श्रमिक दर 1800 रुपये प्रति घंटा है। यह भी एक वजह है कि भारतीय विद्यार्थी वहां नौकरी करने लगते हैं। वहीं, कुछ रोजमर्रा का खर्च निकालने के लिए भी पार्ट टाइम जॉब करते हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में एक लाख के करीब भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए गए थे।

    स्टडी एबरॉड कंसल्टेंट एसोसिएशन (साका) के चेयरमैन सुकांत त्रिवेदी का कहना है कि कुछ भारतीय छात्रों की धोखाधड़ी का खामियाजा सभी विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। वहां लगातार फर्जी दस्तावेज लगाने या झूठी बैंक स्टेटमेंट बनाकर आवेदन करने के मामले सामने आ रहे हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालयों की जरूरी शर्तों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। आवेदक इस बात पर सहमति देते हैं कि वे वीजा का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने या घूमने के लिए ही करेंगे और इसके बाद वापस स्वदेश चले जाएंगे लेकिन वहां काम करने लगते हैं।

  • कपूरथला: गैंगस्टर के नाम पर 30 लाख की रंगदारी मामले  में चाचा काबू

    कपूरथला: गैंगस्टर के नाम पर 30 लाख की रंगदारी मामले में चाचा काबू

    कपूरथला : 15 साल से मनीला में रह रहे गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की ने चाचा की रेकी पर सुल्तानपुर लोधी के बिजनेसमैन से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच के बाद गैंगस्टर और उसके चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रेकी करके गैंगस्टर भतीजे को नंबर मुहैया करवाने वाले चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह व थाना प्रभारी खुशप्रीत सिंह ने बताया कि 10 मई को सुल्तानपुर लोधी के माडन टाउन निवासी बिजनेसमैन संतोष सिंह को मनीला से एक व्हाट्सएप नंबर से धमकी मिली, जिसमें उससे 30 लाख की रंगदारी की मांग की और पैसे न देने पर उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। 

    बिजनेसमैन ने पुलिस को शिकायत दी। थाना सुल्तानपुर लोधी में 15 मई को केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। डीएसपी ने बताया कि विदेश में बैठे गैंगस्टर (कॉलर) ने बैंक अकाउंट नंबर दिया था। इसे ट्रेस कर मनीला में बैठे गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव कुतबीवाल लोहियां के बारे में पता चला। उसका संपर्क आगे विदेश में ही बैठे एक हवाला कारोबारी से था। वह अक्सर मनीला से लोगों के धन को भारत में ट्रांसफर करता था। इस हवाला कारोबारी को विक्रमजीत सिंह ने कहा था कि अगर पैसा भारत में ट्रांसफर करना है तो उससे संपर्क जरूर करे। इस पर उसने (हवाला कारोबारी) कहा कि उसने पैसा पंजाब के एक खाता में ट्रांसफर करने थे।

    जिस खाते में हवाला कारोबारी को पैसे ट्रांसफर करने थे, वह उसने विक्रमजीत सिंह को दे दिया और बदले में विक्रमजीत सिंह ने अपना विदेश का एक बैंक खाता हवाला कारोबारी को दे दिया फिर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की ने वादी (शिकायतकर्ता) को डरा धमकाकर भारतीय खाते में दो लाख रुपये जमा करवा दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने 1,25,000 फिलीपीनी पेसो अपनी पत्नी के विदेश खाते में ट्रांसफर करवा लिए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने गैंगस्टर के मोबाइल नंबर, बैंक खाते व आवाज को ट्रेस किया तो यह विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की व उसकी पत्नी किरणप्रीत कौर के मिले। पुलिस ने विक्रमजीत सिंह को इस मामले में नामजद किया गया और जांच पड़ताल जारी रखी। जांच में पता चला कि विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की गांव कुतबीवाल निवासी अपने चाचा जसवीर सिंह को फोन करता था।

    पीड़ित के बयान से पता चला कि जसवीर सिंह कुछ समय पहले पैसे के लेन-देन के विवाद के चलते वादी संतोष सिंह को उसके पेट्रोल पंप पर जाकर जान से मारने की धमकी दी थी कि उसका भतीजा एक गैंगस्टर है। इसके उसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस रंजिश के चलते ही उसने अपने भतीजे विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की से धमकी दिलाकर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की गैंगस्टर अर्श डल्ला का सहयोगी है। उसे मनीला से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जसवीर सिंह को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जसवीर सिंह के मोबाइलों को जब्त कर लिया गया है। इन्हें एफएसएल लैब भेजा जाएगा। 

  • पंजाब : वैष्णों देवी जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी की भयानक टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब : वैष्णों देवी जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी की भयानक टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापर: जालंधर पठानकोट हाइवे पर स्थित दारापुर बाइपास टांडा के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक संगम विहार मेरठ (उत्तर प्रदेश) से अपने परिवार के साथ टाटा गाड़ी नंबर यूपी 15 डी.एक्स 9538 पर वैष्णो देवी जा रहे थे। जिसमें यूपी पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह पुत्र दिलावर सिंह की कार में सवार थे। इस दौरान वैष्णों देवी जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ से गांव मुनका से समान छोड़कर वापिस होशियारपुर की और जा रही कार नंबर पीबी 07 बीटी 0040 और मोटरसाइकिल से टकरा गई।

    हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में रविंद्र और कार चला रहा उसका बेटा विवेक, पत्नी पवित्रा, बेटी वंदना उर्फ सोनी व बहू आंचल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी और मुनका से होशियारपुर जा रहे कार में चालक सतनाम सिंह निवासी पुरहीरा की मोके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार संदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी सतौर व चेतन निवासी ऊना और मोटरसाइकिल सवार बूरे जट्टा निवासी सवारदीन घायल हो गए।

    घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां घायलों को एसएमओ डा. कर्ण कुमार सैनी की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में विवेक, चेतन, वंदना और पवित्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है| टांडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है|

  • जालंधरः चोरी के मामले में 8 गिरफ्तार, पूछताछ दौरान हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधरः चोरी के मामले में 8 गिरफ्तार, पूछताछ दौरान हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर,वरुण/हर्षः थाना नूरमहल की पुलिस ने चोरी के मामले में 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, केबल की तारे, मोटरें, तांबा और स्क्रैप सहित अन्य सामान भारी मात्रा में काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें थाने में फोन पर चीमा कलां से सूचना मिली थी कि चोरी कर रहे चोरों को लोगों ने काबू किया है। इस दौरान मौके पर पहुंचकर एएसआई सुरजीत सिंह ने आरोपियों को काबू कर थाने ले आई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा निवासी चीमा खुर्द, कुलविंदर कुमार निवासी बतूरा, मनोज कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है।

    आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी जिन लोगों को सामान बेचते थे पुलिस ने उनको भी काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, चितरंजन निवासी रविदासपुरा, नूरमहल, प्रिंस ढिंगरा निवासी जंडियाला और तरसेमलाल उर्फ बिट्टू कबाड़ियां निवासी सरैनियां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 40 आईपीसी धारा 457, 380, 379 बी, 411, 120/20 के तहत  सभी को गिरफ्तार किया है।

  • अंतिम व्यक्ति के हित में कार्य करे, वही सशक्त सरकार कहलाने की हकदार : सत्ती

    अंतिम व्यक्ति के हित में कार्य करे, वही सशक्त सरकार कहलाने की हकदार : सत्ती

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में भाजपा के 9 वर्ष पूर्ण 

    ऊना/ सुशील पंडित:  भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हुए हैं। देश मे ही नही बल्कि विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा हैं। कई सालों बाद 272 सीटे लेकर बीजेपी ने केन्द्र में सरकार बनाई थी ये अपने आप मे एक नया इतिहास है जिन लोगों ने भाजपा को इस मुकाम पर पहुंचाया उन पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनमानस का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया गया। शुक्रवार को ऊना में भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्यय ने कहा था कि यदि सरकार का लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचता तो वो सरकार मेरे लिए कुछ नही है मै तो चाहूंगा कि जो सरकार पहले अंतिम व्यक्ति के हित के लिए कार्य करती है। वही सही मायनों में एक सशक्त सरकार कहलाने की हकदार होती हैं। उन्होंने कहा कि देश में इस समय हर व्यक्ति को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। किसानों के खाते में 6 हजार व फीड को लेकर सब्सिडी दी जा रही है। उंन्होंने सड़कों पर बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल जी की ग्रामीण सड़क योजना ने देश ही नहीं। बल्कि विदेशों में भी उस को लेकर बयान आज भी आते है। उसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लगातार सड़कों ओर हाइवे का निर्माण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

    उन्होने कहा कि रेल नेटवर्क जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है। आज बुलंदियां छू रहा है उंन्होने कहा कि वंदेभारत ट्रेन कुछ शरारती तत्वों को  रास नही आ रही जिस कारण जगह जगह पर उस पर पत्थर फेंके जा  रहे है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा, जिला भाजपा महासचिव राजकुमार पठानिया, हरमेश प्रभाकर, नगर परिषद ऊना के उपाध्यक्ष विनोद पुरी,जनक राज खजांची, नवीन पुरी, धर्मेंद्र राणा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • बोध राज पूरी ने ली वाइस चेयरमैन पद की शपथ

    बोध राज पूरी ने ली वाइस चेयरमैन पद की शपथ

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना मुख्यालय के बचत भवन  में बोध राज  पुरी (बोधा) वार्ड नम्बर 6 के म्युनिसिपल काउंसलर ने नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पद की शप्त ग्रहण की,इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ,एसडीएम ऊना विश्व मोहन चौहान, हरपाल सिंह गिल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ,चेयरमैन पुष्पा देवी, कमेटी संदीप,क्लर्क स्टाफ अंजू , सेंट्री इंस्पेक्टर आशुतोष ,पवन कपिला एक्स वाइस प्रेसिडेंट इंदु एमसी वार्ड नंबर 11, ममता कश्यप वार्ड नंबर 9 ,उर्मिला वार्ड नंबर 10 ,विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बोध राज पूरी ने कहा कि पहला ढाई साल का  नगर परिषद का कार्य पवन कपिला  के नेतृत्व में सफल रहा और अगले ढाई वर्ष का कार्यकाल भी इसी प्रकार सफल रहेगा। उन्होंने बताया की पहली बार हमारी कमेटी को 75 लाख स्वच्छता अभियान पर मिला है, अब हमारी यही कोशिश रहेगी कि एक  करोड रुपए नगर परिषद को इनाम भी हम हासिल करें। उन्होंने कहा कि जितने भी अधिकारी हैं वो सब तैयारी में लगे हुए हैं कि जो हमारा अगला ढाई साल का कार्य होगा उसमें हम नगर परिषद को इनाम के तौर पर एक करोड रुपए लाकर दे। बोध राज पूरी ने कहा कि मैं सतपाल सिंह सत्ती का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने हमें  नगरपालिका सौंपी और जो अधूरा काम इस बार रह गया है उसको हम समय में अवश्य पूरा करेंगे । उन्होंने कहा कि पूरी कमेटी बधाई के पात्र है ,जिन्होंने इस कमेटी को शांतिपूर्ण तरीके से चलाया और ऊना जिले में चार चांद लगा दिए। शहर में कूड़ा करकट जो कि गलियों के बीच रहता था उस पर पूर्ण रूप से हमारी कमेटी ने काम किया और उस समस्या को  जड़  से खत्म किया ।उन्होंने कहा कि 65 कनाल जमीन हमें डीसी ने दी थी जिस पर हमने काम शुरू कर दिया था ।अब हमारी सिर्फ यही पहल है कि शहर में हम स्वच्छता की सूची में पहले स्थान पर आए।

  • जालंधरः MGN स्कूल के पास महिला से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, मुकाबले दौरान पीड़ित हुई घायल

    जालंधरः MGN स्कूल के पास महिला से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, मुकाबले दौरान पीड़ित हुई घायल

    जालंधर, वरुणः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं आज दोपहर स्कूल से बच्चे को लेने पैदल जा रही महिला से मोबाइल छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। इस घटना दौरान महिला में लुटेरों का डटकर मुकाबला किया तो लुटेरों ने पहले महिला से हाथापाई की और उससे धक्का देकर मोबाइल छीनकर फरार हो गए है। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। घटना की जानकारी देते हुए घायल महिला के पति आशीष ने बताया कि उसकी पत्नी मंदीप देवी सरकारी स्कूल से बच्चे को लेने जा रही थी कि एमजीएन स्कूल के पास कृष्णा नगर में 2 बाइक पर सवार होकर 4 लुटेरे आए।

    जिन्होंने पीछे से उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने लुटेरों का मुकाबला किया तो उक्त लुटेरों ने महिला पर हमला कर उसे गिरा दिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आशीष ने बताया कि इस हादसे में उनकी पत्नी को सिर, बाजू और टांगों पर काफी चोटे आई है। जिसे उपचार के लिए टैगौर अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। आशीष ने बताया कि उक्त सभी लुटेरों के मुंह ढके हुए थे, जिसके कारण किसी लुटेरे की पहचान नहीं हो सकी। आशीष ने बताया कि उक्त बाइक की नबंर प्लेटें भी नहीं लगी हुई थी। जिसके कारण बाइक के नंबर नोट नहीं किए जा सके।

  • अधिकारी ने मोबाइल निकालने के लिए बहाया 21 लाख लीटर पानी, सीएम ने किया सस्पेंड

    अधिकारी ने मोबाइल निकालने के लिए बहाया 21 लाख लीटर पानी, सीएम ने किया सस्पेंड

    कांकेरः अपने मोबाइल के लिए जलाशय का पूरा पानी खाली करवाने वाले अधिकारी को मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में खबर आई थी कि फ़ूड इंस्पेक्टर ने डेम से अपना मोबाइल निकालने के लिए जलाशय का पूरा पानी खाली करवा दिया था। जिसके परिणाम स्वरुप उस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। दरअसल, कोयलीबेड़ा ब्लॉक के फूड इंस्पेक्टर रविवार को छुट्टी मनाने खेरकट्टा परलकोट जलाशय पहुंचे थे। जहां पर फूड ऑफिसर साहब का महंगा फोन खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ऊपर पुल पर लबालब 15 फीट तक भरे हुए पानी में गिर गया। इस दौरान 21 लाख लीटर पानी की बर्बादी हो गई। जिसके बाद अधिकारी के फोन को निकालने की चर्चा शुरू हो गई और अधिकारी के द्वारा सिंचाई विभाग से चर्चा कर बकायदा पम्प लगाकर जलाशय के पानी को फेंकवा दिया गया।

    अब सवाल यह उठता है कि अफसर साहब के फोन में आखिर ऐसा क्या था जिसके लिए किसानों के सिंचाई के लिए उपयोग किये जाने वाले पानी को इस कदर बहा दिया गया। इस मामले में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राम लाल ढिवर का कहना है कि 5 फिट तक पानी को खाली करने का परमिशन मौखिक तौर पर दिया गया था, लेकिन अब तक 10 फिट से ज्यादा पानी निकाल दिया गया। अफसर के महंगे फोन की कीमत शायद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के जीवन यापन के सांधन से बढ़कर नजर आ रही है, जो इस कदर गर्मी के मौसम में भी सिंचाई के लिए उपयोग किये जा सकने वाले पानी को बेफिजूल बहा दिया गया है।

  • पंजाब : चोरी किए गए सोने के साथ  2 को किया काबू,देखं वीडियो 

    पंजाब : चोरी किए गए सोने के साथ 2 को किया काबू,देखं वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश: थाना सिटी फगवाड़ा पुलिस को उस समय सफलता हासिल हुई जब उन्होंने चोरी किए हुए सामान के साथ 2 नौजवानों को  काबू किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि बीते दिनों मोहल्ला डडल के रहने वाले प्रशांत खुराना के घर पर चोरी हुई थी जिसकी प्रशांत की ओर से थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनकी शिकायत के आधार पर आज दोनों नौजवानों  को चोरी के सामान के साथ काबू कर लिया जिनकी पहचान दीपक कालरा उर्फ राहुल बासी थानेदारा मोहल्ला मेहली गेट एवं सनी पुत्र पवन कुमार वासी डडल मोहल्ला के रूप में हुई है। इनसे दो सेटल लटकन, तीन टॉपर्स दो सहाय एवं एक वाली बरामद की गई है। दोनों पर मुकदमा नंबर 94/380/457 दर्ज किया गया है।