Blog

  • जालंधरः स्कूल बस व टिप्पर की भीषण टक्कर

    जालंधरः स्कूल बस व टिप्पर की भीषण टक्कर

    जालंधर, (वरुण/हर्ष):  महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां थाना लांबडा के अंतर्गत आते गांव सिंहा के गेट के पास तेज रफ्तार स्कूल बस व टिप्पर के बीच में भयानक टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूली की बस काफी तेज रफ्तार में थी और गलत साइड से जा रही थी। वहीं सामने से आ रहे टिप्पर के साथ उसकी टक्कर हो गई।

    इस हादसे में ड्राइवर के घायल होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस में 35 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि इनमें कई बच्चे घायल हुए है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे स्कूल बस के ड्राइवर को कई बार समझा भी चुके हैं कि बस गलत साइड से न लेकर जाया करे, लेकिन बस ड्राइवर ने लोगों की बात नहीं मानी तथा आज गलत साइड से जाते हुए बस की टक्कर टिप्पर के साथ हो गई, जिससे बस ड्राइवर ने जानबूझ कर बच्चों की जान को जोखिम में डाल दिया।

    हादसे के कारण यातायात काफी देर तक बाधित रहा। वहीं थाना लांबड़ा की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस और ट्रक और हटवाया और यातायात को सुचारु ढंग से शुरू करवाया। बता दें कि इससे पहले आज सुबह होशियारपुर में स्कूल बस अचानक खेतों में पलट गई थी। इस हादसे में कई बच्चे घायल हुए थे। 

  • फ्री कोविड टीके के लिए सत्ती ने जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार

    फ्री कोविड टीके के लिए सत्ती ने जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सभी व्यस्कों को कोविड टीके की फ्री सतर्कता डोज़ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनता को मुफ्त प्रिकॉशन डोज का एक बड़ा तोहफा दिया है, जिसके लिए सरकार ने 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है। इस विशेष अभियान के तहत 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोगों को मुफ्त में कोरोना की प्रिकॉशन डोज निशुल्क लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों को पहले ही कोविड वैक्सीन की दो डोज़ फ्री में दी जा चुकी है। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रभाव एक बार फिर से बढ़ने लगा है, ऐसे में सभी फ्री वैक्सीन लगवाएं और कोरोना नियमों का पालन भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने गरीब कल्याण अन्न योजना मार्च 2020 में आरंभ की, ताकि किसी को भी भूखा न सोना पड़े। इस योजना का मकसद कोरोना महामारी से पनपे लोगों पर रोजी-रोटी के संकट को कम करना है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में स्कीम को अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए शुरू किया गया था, लेकिन बाद में इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद इसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया और अब फिर से इसे 30 सितंबर 2022 तक बढ़ाया जा रहा है।

  • गीत संगीत के माध्यम से किया लोगों को सरकारी योजनाओं बारे जागरूक

    गीत संगीत के माध्यम से किया लोगों को सरकारी योजनाओं बारे जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संबद्ध लोक कलाकारों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों व उपलब्धियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रचार-प्रसार अभियान के अंतिम दिन ऊना जिला के विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। 

    इस विशेष प्रचार-प्रसार अभियान के तहत आज आरके कला मंच ने ग्राम पंचायत गगरेट अप्पर व अप्पर पंजावर, पूर्वी कला मंच ने बटूही व बसोली तथा नटराज कला मंच ने जोल व मोमन्यार में लोगों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया। 

    फोक मीडिया दलों ने बताया कि वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अनेंको जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने बताया कि कंेद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा राज्य सरकार द्वारा हिमकेयर योजना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एकल परिवार में रहने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना चलाई गई है। सहारा योजना के तहत 3 हज़ार रूपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जबकि हिमकेयर और आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रूपये तक के स्वास्थ्य उपचार का प्रावधान भी है।

    फोक मीडिया दलों ने लोगों को स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री रोशनी योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री स्टार्ट अप योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

    इसके अतिरिक्त कलाकारों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा नशा करने वाले व्यक्ति की वजह से समाज व परिवार पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया।

    इस अवसर पर बटूही की प्रधान रानी गिल, बसोली की प्रधान शशि देवी, गगरेट प्रधान ईशु मेहता व उप प्रधान आशीष कुमार, प्रधानजोल की प्रधान सुनीता, उप प्रधान रवि दत्त, उप प्रधान मोमन्यार ईकवाल सिंह, वार्ड सदस्य अमर चंद, सुनील कुमार, कृष्णा देवी सहित पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • मणिमहेश में लंगर लगाने वाली संस्थाओं से सैनिटेशन फीस के नाम पर बसूली करना सरसरा ग़लत: शिव दत वशिष्ठ

    मणिमहेश में लंगर लगाने वाली संस्थाओं से सैनिटेशन फीस के नाम पर बसूली करना सरसरा ग़लत: शिव दत वशिष्ठ

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार द्वारा मणिमहेश यात्रा में लंगर लगाने वाली समाजसेवी संस्थाओं से सैनिटेशन फीस के नाम पर बसूली करना सरसरा ग़लत है। यह बात एक जारी प्रेस बयान में प्रदेश शिव सेना प्रमुख शिवदत्त वशिष्ठ ने कही। उन्होंने कहा कि लंगर लगाने वाली समाजसेवी संस्थाओं से से सरकार सैनिटेशन फीस के नाम पर 12-12 हजार रुपए बसूली कर रही है। जोकि मणिमहेश यात्रियों को खाने की निःशुल्क सेवा दे रहे हैं लेकिन वही पर कमर्शियल दुकान लगाने वालों से मात्र 500 रूपए ही फीस रखी है।
    उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि जो फ्री लंगर लगाने वाली समाजसेवी संस्था लंगर के दौरान या बाद सफाई व्यवस्था का ध्यान नहीं रखतीं है। उन संस्थाओं से सैनिटेशन फीस चाहे दोगुना ले। लेकिन जो संस्थाएं फ्री लंगर सेवा में सफाई व्यवस्था पर ध्यान रखती है। उनसे कोई फीस नहीं ली जाए। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने फ्री लंगर लगाने वाली संस्थाओं इस प्रकार तुगलकी फरमान जारी कर परेशान किया तो आने वाले समय में यात्रियों को फ्री लंगर सेवा की काफी दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा कि वहां का प्रशासन झूठ बोलता है कि लंगर सेवा संस्थाओं को बिजली और पानी की फ्री सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि वहां पर कोई  व्यवस्था नहीं है।उन्होंने कहा कि ऐसा भद्दा मजाक हिंदू धर्म के साथ सरकार की मंशा को व्यक्त करता है। इस मौके पर कार्यकारी राज्य प्रमुख अजय सौंधी, राज्य सचिव भाग सिंह, राज्य उपाध्यक्ष हरीश अटवाल, राजीव मनन और जिला अध्यक्ष जय दत्ता भी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः 23 साल के फुटबाल खिलाड़ी का तेजधार हथियारों से कत्ल

    पंजाबः 23 साल के फुटबाल खिलाड़ी का तेजधार हथियारों से कत्ल

    गोरायाः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ताजा मामला गोराया से सामने आया है। जहां सरेआम फुटबाल खिलाड़ी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान करन मोहम्मद के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र 23 साल बताई जा रही है।। उक्त नौजवान पर मामूली तकरार के बाद अज्ञात नौजवानों द्वारा तेजधार हथियार के साथ हमला किया गया। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। इस दौरान एक नौजवान को फगवाड़ा में दाखिल करवाया गया है। 

    किसी बात को लेकर हुआ मामूली झगड़ा

    जानकारी के मुताबिक गोराया के डाकखाना रोड पर रहने वाले करनदीप मोहम्मद उर्फ करन पुत्र बूटा मोहम्मद का गोराया के मोहल्ला मांगा के रहने वाले वरिंद्र पुत्र मंगा के साथ किसी बात को लेकर मामूली झगड़ा हो गया। जिसके बाद वरिंदर उसके पिता मंगा और गुरप्रीत गोपी पर तेजधार हथियारों और लोहे की रॉड के साथ करनदीप और उसके साथ रजत पर हमला कर दिया। इस हमले में करन मोहम्मद की मौत हो गई और उसका साथी रजत गंभीर रूप से घायल हो गया।

    रजत को फगवाड़ा के निजी अस्पताल में करवाया दाखिल 

    रजत को फगवाड़ा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जबकि करन को जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था लेकिन उसने देर रात दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों में रोष पाया जा रहा है। परिजनों ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की ढिली कार्रवाई पर अपना रोष जाहिर करते हुए कहा कि जब तक उनके बेटे के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक वह अपने बेटे को सपुर्द-ए-खाक नहीं करेंगे। 

  • पंजाबः 5 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

    पंजाबः 5 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

    मोहाली : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत डीजीपी गौरव यादव लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। वहीं आज पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। खमाणों पुलिस ने वीरवार को 5 किलो अफीम सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बद्दोवाल निवासी राजविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

    तालाशी दौरान बरामद की 5 किलो अफीम

    रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर की ओर से जारी प्रेस वार्ता की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि एएसआई तरणजीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने खमाणों-लुधियाना मार्ग पर नाका लगाया, जहां सफेद रंग की बिना नंबर एक्टिवा को चेकिंग के लिए से रोका। जब पुलिस दल ने संदेह के आधार पर एक्टिवा सवार राजविंदर सिंह की तलाशी ली तो उसके कब्जे से पांच किलो अफीम बरामद हुई। 

    आरोपी खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

    आरोपी के खिलाफ खमाणों थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी डॉ रवजोत कौर ग्रेवाल ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश करके मादक पदार्थ के स्रोत के बारे में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

  • फिर से टारगेट पर थे PM नरेंद्र मोदी 

    फिर से टारगेट पर थे PM नरेंद्र मोदी 

    बिहारः पटना टेरर मॉड्यूल केस में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो एक खास समुदाय के लोगों को प्रशिक्षित कर रहे थे। इसके बाद इस पूरे मामले की जांच एनआईए ने भी शुरू कर दी है। इससे पहले पटना पुलिस ने फुलवाशरीफ से अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया था।

    इसके बाद मरगूब दानिश, अरमान मलिक और शब्बीर आलम को अरेस्ट किया गया। पटना पुलिस का दावा है कि खास समुदाय के लड़कों का ब्रेनवॉश करने के बाद उन्हें प्रशिक्षण सिमी का सदस्य अतहर परवेज दे रहा था। अतहर परवेज का भाई मंजर आलम पटना के गांधी मैदान में साल 2013 में पीएम मोदी की हुंकार रैली और बोध गया में हुए बम धमाकों के गिरफ्तार हुआ था। वो फिलहाल जेल में है।

    फिर से टारगेट पर थे पीएम नरेंद्र मोदी

    फुलवारी शरीफ से एसआईएमआई के अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, इस बार भी पटना में हुए पीएम नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम में गड़बड़ी फैलाने की साजिश थी, जबकि 2013 में पीएम मोदी की रैली में धमाका भी एसआईएमआई से जुड़े आतंकियों ने किया था। इस मामले में अतहर परवेज का भाई मंजर आलम गिरफ्तार हुआ है।

    आरोपियो के पास से पीएफआई का झंडा और पंपलेट बरामद

    पटना पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के तार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से जुड़े हैं। पुलिस ने इन दोनों के पास से पीएफआई का झंडा, बुकलेट, पंपलेट और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं, जिसमें भारत को 2047 तक इस्लामिक मुल्क बनाने का जिक्र किया गया है।

    फुलवाशरीफ में लड़कों को दे रहे थे ट्रेनिंग

    पटना पुलिस ने बताया कि ये दोनों फुलवारी शरीफ इलाके में आतंक की पाठशाला चला रहे थे। अतहर परवेज मार्शल आर्ट और शारीरिक शिक्षा देने के नाम पर मोहम्मद जलालुद्दीन के साथ एनजीओ चला रहा था। अतहर ने 16 हजार रुपये के किराए पर मोहम्मद जलालुद्दीन के फुलवारीशरीफ स्थित अहमद पैलेस, नया टोला इलाके में फ्लैट लिया था।

    हिंदुओं के खिलाफ मुस्लिमों को भड़काना था मकसद

    अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन दोनों एनजीओ के नाम पर लड़कों को ट्रेनिंग दे रहे थे। उनका मुख्य उद्देश्य हिंदुओं के खिलाफ मुस्लिमों को भड़काना था। मुस्लिम नौजवानों को यह दोनों अस्त्र-शास्त्र की ट्रेनिंग दिया करते थे और फिर राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर, जिला स्तर पर पीएफआई और एसडीपीआई के सक्रिय सदस्यों के साथ बैठक में किया करता था।

    पटना पुलिस ने बताया कि 6 और 7 जुलाई को अतहर परवेज ने किराए पर लिए गए ऑफिस में कई युवाओं को मार्शल आर्ट और शारीरिक शिक्षा देने के नाम पर बुलाया, फिर उन्हें अस्त्र-शस्त्र की ट्रेनिंग और धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए भड़काया।

  • पंजाबः ऑनलाइन ठगी, रिश्तेदार बनकर आरोपियों ने ठगे लाखों रुपए

    पंजाबः ऑनलाइन ठगी, रिश्तेदार बनकर आरोपियों ने ठगे लाखों रुपए

    गुरदासपुरः पंजाब में साइबर और हाई-टेक युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ताजा मामला गुरदासपुर से सामने आया है। यह मामला कलानौर थाने में दर्ज किया गया है। जिसमें एक बुजुर्ग का रिश्तेदार बनकर विभिन्न बैंक खातों में 4 लाख 80 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए।

    भंगवां निवासी वसन सिंह के पुत्र नरिंदर सिंह ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाई थी कि विदेश से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से उसके नकली रिश्तेदार और उसके मामे का लड़का बनकर 4,80,000 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में डलवा कर उनके साथ धोखाधड़ी करके ऑनलाइन ठगी मारी है। 

    मामले की जांच पुलिस कप्तान साइबर सेल की ओर से की गई। जांच के दौरान पता चला कि यह पैसा बेंगलुरू राज्य कर्नाटक के सिम्मा निवासी अर्जुन कुमार पुत्र बेदनाथ राउत निवासी चैपरन बिहार, पवन कुमार आर्य पुत्र हरिलाल वासी चैपरन बिहार और प्रवीन कुमार राज वासी भोपाल मध्य प्रदेश के खातों में डाले गए है। मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ कलनौर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाबः दलेर मेंहदी गिरफ्तार, 2 साल की हुई सजा, जाने मामला

    पंजाबः दलेर मेंहदी गिरफ्तार, 2 साल की हुई सजा, जाने मामला

    पटियालाः पंजाब से मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। गायक दलेर मेहंदी को 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी। जिसे आज पटियाला कोर्ट में सुनवाई की गई। आज कोर्ट में सुनवाई दौरान दलेर मेहंदी पेश हुए थे। जिसके बाद कोर्ट ने 2 साल की सजा को बरकरार रखा।

    जिसके बाद पुलिस ने दलेर मेंहदी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कोर्ट ने दलेर मेंहदी और उनके भाई शमशेर सिंह को भी दो साल की सजा सुनाई थी, साथ ही दोनों को जुर्माना भी लगाया गया था। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे।

    बता दें कि मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया और कुछ देर बाद सजा सुना दी। यह 2003 कबूतरबाजी का मामला है और केस का फैसला 15 साल बाद हुआ। मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे।

    गौरतलब है कि दलेर मेंहदी पर पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था, क्योंकि ज्यादातर लोग अमेरिका ही भेजे गए थे। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर पर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजने का आरोप लगा था। आरोप था कि ये दोनों अपनी म्यूजिक टीम के जरिए लोगों को विदेश भेजते थे और बदले में मोटी रकम लेते थे।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री गिलजियां के भतीजे का विजिलेंस को मिला इतने दिनों का रिमांड

    मोहालीः पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत सिंह गिलजियां को मोहाली की अदालत में पेश किया गया। दलजीत सिंह गिलजियां को भ्रष्टाचार के आरोप में बुधवार को चंडीगढ़ से पंजाब विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस ने मोहाली कोर्ट से गिलजियां का 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से उन्हें गिलजियां का 3 दिन का रिमांड मिला है। 

    बचाव पक्ष के वकील ने विरोध करते हुए कहा कि दलजीत गिलजियां से विजिलेंस को पहले ही बरामदगी कर ली गई है और अब पुलिस को रिमांड की कोई जरूरत नहीं है। कोर्ट ने सरकार और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद दलजीत सिंह गिलजियान को 17 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।