पंजाबः दलेर मेंहदी गिरफ्तार, 2 साल की हुई सजा, जाने मामला

पटियालाः पंजाब से मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। गायक दलेर मेहंदी को 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी। जिसे आज पटियाला कोर्ट में सुनवाई की गई। आज कोर्ट में सुनवाई दौरान दलेर मेहंदी पेश हुए थे। जिसके बाद कोर्ट ने 2 साल की सजा को बरकरार रखा।

जिसके बाद पुलिस ने दलेर मेंहदी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कोर्ट ने दलेर मेंहदी और उनके भाई शमशेर सिंह को भी दो साल की सजा सुनाई थी, साथ ही दोनों को जुर्माना भी लगाया गया था। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे।

बता दें कि मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया और कुछ देर बाद सजा सुना दी। यह 2003 कबूतरबाजी का मामला है और केस का फैसला 15 साल बाद हुआ। मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे।

गौरतलब है कि दलेर मेंहदी पर पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था, क्योंकि ज्यादातर लोग अमेरिका ही भेजे गए थे। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर पर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजने का आरोप लगा था। आरोप था कि ये दोनों अपनी म्यूजिक टीम के जरिए लोगों को विदेश भेजते थे और बदले में मोटी रकम लेते थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *