पंजाबः पूर्व मंत्री गिलजियां के भतीजे का विजिलेंस को मिला इतने दिनों का रिमांड

मोहालीः पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत सिंह गिलजियां को मोहाली की अदालत में पेश किया गया। दलजीत सिंह गिलजियां को भ्रष्टाचार के आरोप में बुधवार को चंडीगढ़ से पंजाब विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस ने मोहाली कोर्ट से गिलजियां का 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से उन्हें गिलजियां का 3 दिन का रिमांड मिला है। 

बचाव पक्ष के वकील ने विरोध करते हुए कहा कि दलजीत गिलजियां से विजिलेंस को पहले ही बरामदगी कर ली गई है और अब पुलिस को रिमांड की कोई जरूरत नहीं है। कोर्ट ने सरकार और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद दलजीत सिंह गिलजियान को 17 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *