Blog
-

मनरेगा के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना करें सुनिश्चित – महेंद्र पाल गुर्जर
ऊना/सुशील पंडित: कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने शुक्रवार को डीआरडीए हाॅल ऊना में जिला की 36 पंचायतों के पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मनरेगा तथा स्वच्छ भारत अभियान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में मनरेगा के तहत अब तक 70 हज़ार 990 कार्यदिवस आयोजित किए जिस पर 1 करोड़ 73 लाख 25 हज़ार रूपये खर्च किए गए हैं।उन्होंने संबंधित पंचायतों के सचिवों, रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत निर्धारित किए गए लक्ष्यों निर्धारित समावधि में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा में कार्य कर रहे लोगों को उनकी राशि का भुगतान समय पर करें।उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी निजी भूमि पर भूमि सुधार तथा पौधा रोपण का कार्य करवा सकते हैं। इसके अलावा भूमि मालिक स्वयं भी किए जा रहे कार्य में शामिल हो सकते हैं।इसके अतिरिक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न गावों में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन, सामुदायिक शौचालयों जैसे कार्य किए जा रहे हैं।इस अवसर पर पीओ डीआरडीए नवीन कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक तथा तकनीकी सहायक उपस्थित रहें। -

ऊना: शराब फैक्ट्री को एनओसी नहीं दिए जाने की मांग
ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर धमांदरी गांव में एथेनॉल व डिस्टलरी वॉटलिंग प्लांट को लगाए जाने को लेकर आसपास के कई गांवों के लोगो ने अभी से विरोध करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी की अगुवाई में काफी संख्या में ग्रामीण ऊना के मिनी सचिवालय परिसर में पहुंचे और यहां जमकर नारेबाजी की। बाद में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने जिला के कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। जिला के कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा की पंचायत प्रतिनिधियों का एक मंडल उनसे मिला है। उन्होंने एक एथेनॉल व डिस्टलरी वॉटलिंग प्लांट को एनओसी ना दिए जाने की मांग की है।इसे आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।
ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि पिछले लगभग 2 साल से शराब की फैक्ट्री यहां स्थापित किए जाने को लेकर एनओसी की मांग की जा रही है। जिसका विरोध पांच पंचायतें लगातार कर रही हैं यदि उनके गांव में यह प्लांट स्थापित होता है तो इससे गांव में प्रदूषण फैलेगा। ऐसे में प्रदूषण से पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो जाएंगी। इससे आसपास क्षेत्र के कई गांवों पर असर पड़ेगा। इस प्लांट के विरोध में ग्राम पंचायत डठवाड़ा, ग्राम पंचायत धमांदरी, ग्राम पंचायत वदोली, ग्राम पंचायत नंगलसलांगडी, ग्राम पंचायत वडसाला ने भी विरोध जताया है।
पंचायत प्रधान ने बताया कि यदि सरकार इस क्षेत्र में कोई अन्य उद्योग लगाना चाहती है तो यहां पर स्थापित कर सकती हैं। उसके लिए ग्रामीण स्वयं सहयोग करेंगे। परंतु इस प्लांट को लगाने की मंजूरी ना दी जाए।उन्होंने कहा की यदि सरकार व प्रशासन की तरफ से ग्रामीणों के विरोध के बावजूद यहां पर प्लांट स्थापित करने की कवायद शुरु की तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। यहां तक कि ग्रामीण सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर काफी ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
-

ऊना: 3.47 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आती टाहलीवाल चौकी के मुलाजिमों ने 3.47 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम पुलिस पोस्ट टाहलीवाल के मुलाजिम मादक पदार्थ तथा यातायात चैकिंग के लिए गांव बाथु में मौजूद थे तो सामने से एक कार संख्या ( एच0पी0 21 बी0-3607) को पुलिस पार्टी द्वारा रोका गया। तो तलाशी लेने पर 3.47 ग्राम हैरोईन/ चिटटा बरामद किया गया। चैकिंग में कार चालक अपना ड्राइविंग लाइसैंस भी पेश न कर सका । आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपित युवकों की पहचान कार चालक राजेश कुमार निवासी वस्सी, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर व साथ बैठा युवक विशाल शर्मा निवासी करहा खरवाड, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम व 181 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

ਪੰਜਾਬ : ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦੀਆਂ 2 ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਮੈਰਿਟ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾਂ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀਆਂ
ਤਲਵਾੜਾ / ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਦਸਵੀਂ ਪੀ੍ਖਿਆ ਮਾਰਚ, 2023 ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ-2 ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਥਾਨ ਪਾ੍ਪਤ ਕੀਤਾ। ਤਲਵਾੜਾ ਦੀਆਂ ਦੋ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਅੰਕਿਤਾ ਨੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਥਾਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਚੋ 8ਵਾਂ ਰੈਂਕ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰਕੇ ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਨਾਂ ਰੋਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਆਂਚਲ ਪਰਮਾਰ ਨੇ ਵੀ ਮੈਰਿਟ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਚੋ 13ਵਾਂ ਰੈਂਕ ਪਾ੍ਪਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਆਪਦੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ, ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਨਾਂ ਰੋਸ਼ਨ ਕੀਤਾ।
ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਅੰਕਿਤਾ ਅਤੇ ਆਂਚਲ ਪਰਮਾਰ ਨੇ ਕ੍ਰਮਵਾਰ 640/650(98•46℅) ਅਤੇ 635/650(97•69℅) ਅੰਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੁੱਖ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਰਿਤਕਾ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਸਿਖਿਆ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਪੋ੍ਫੈਸਰ ਅਜੈ ਸਹਿਗਲ, ਸਕੂਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੈਅਰਮੈਨ ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ, ਸੀ੍ ਮਤੀ ਹਰਮੀਤ ਕੌਰ, ਨਵਕਿਰਨ, ਸੁਸ਼ਮਾ ਕੁਮਾਰੀ, ਕਿਰਨ ਬਾਲਾ, ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ, ਮੋਨਿਕਾ, ਕਮਲੇਸ਼, ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਜੀਤ ਕੁਮਾਰ, ਯਾਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਚਤਰ ਸਿੰਘ, ਅੰਜੂ ਬਾਲਾ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਕੂਲ ਦੇ ਹੋਰ ਵੀ ਅਧਿਆਪਕ ਸਾਮ੍ਹਲ ਸਨ।
-

ऊना: नियमों की अवहेलना करने पर कटे 101 चालान
ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 101 चालान काटे गये। जिनमें से 05 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 12,000/- रूपये वसूल किये गये हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किये गये व जुर्माने के रूप में 1100/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 02 वाहनों के चालान काटे गए जिनसे जुर्माने के रूप में 12,500/- रूपये प्राप्त किए गए।
-

निगम का शपथ ग्रहण समारोह बना जंग का मैदान, पार्षदों में जमकर लात-घूंसे, वीडियो वायरल
मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में ‘वंदे मातरम’ को लेकर जमकर बवाल हो गया है। जिसके बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पार्षदों और बीजेपी पार्षदों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम को पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मारपीट की। इस दौरान समारोह में खूब हंगामा देखने को मिला। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी तरह पूरे मामले को शांत किया।
आरोप है कि मेरठ नगर निगम में शपथ समारोह कार्यक्रम चल रहा था। ये समारोह सीसीएसयू में चल रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया गया, जिस पर सीसीएसयू में मौजूद तमाम नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रगीत के सम्मान में अपनी सीट से खड़े हो गए, लेकिन एआईएमआईएम के पार्षद और कार्यकर्ता अपनी सीट से खड़े नहीं हुए और वो कुर्सी पर ही बैठे रहे। इस बात पर बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को गुस्सा आ गया और दोनों पक्षों के बीच बवाल शुरू हो गया।
देखते ही देखते सीसीएसयू में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह जंग का मैदान बन गया। दोनों दलों के समर्थक और पार्षद आपस में भिड़ गए। इस दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की और किसी तरह एआईएमआईएम और बीजेपी नेताओं को अलग किया। और किसी तरह पूरे हालात को संभाला। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है वहीं पुलिस कर्मी लगातार विवाद को सुलझाते दिखाई दे रहे हैं।
-

भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, रिक्टर पैमाने पर 6.1 रही तीव्रता
टोक्यो: जापान में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसका केंद्र टोक्यो से 107 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में स्थित था। उन्होंने कहा कि भूकंप की गहराई 65 किलोमीटर थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दोपहर करीब 3.33 बजे भूकंप के झटके लगे। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
-

पंजाबः गुरुद्वारा को चोरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में कैद
अमृतसरः पंजाब में चोरी और लूटपाट के मामले बढ़ते ही जा रहे है। अब ताजा मामला अजनाला से सामने आया है जहां लुटेरों ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल होकर गोलक लूटने की कशिश की। जब वह इसमें कामयाब नहीं हुए तो उक्त चोर वहां से एलईडी लेकर फरार हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब प्रबंधकों ने बताया कि बीती रात की यह घटना है जिसकी सारा मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं सलिंदर सिंह व मेजर सिंह ने बताया कि उक्त चोर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए और पहले तो उन्होंने गुरु की गोलक तोड़ने की काफी कोशिश की और जब गोलक नहीं टूटी तो वह युवक गुरुद्वारा साहिब के अंदर लगी एलसीडी चोरी कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरुद्वारा प्रबंधन ने बताया कि चोरी और बेअदबी की इस घटना का कारण पंजाब में बढ़ती नशे की लत है। साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि ऐसे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि सच्चाई तक पहुंचा जा सके और समाज में नशे को रोका जा सके। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बीती रात दो युवकों ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर गोलक चोरी करने की कोशिश की और गोलक चोरी न हुई तो चोरों ने गुरुद्वारा साहिब में लगी एलसीडी चोरी कर फरार हो गए। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
-

ऊना: महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को दी जा रही सर्वोच्च प्राथमिकता-डीजीपी संजय कुंडू
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश में अवैध खनन तथा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है जिसके तहत पिछले करीब 5 माह के दौरान प्रदेश भर में अवैध खनन करने वालों के 2156 चालान कर एक करोड़ 54 लाख 64 हजार 670 रुपए जुर्माना वसूला गया है। अवैध खनन के 563 मामले न्यायालय में पेश किए गए हैं तथा 101 वाहन जब्त किए गए हैं। इस कार्यवाही के तहत ऊना जिला में उपरोक्त अवधि के दौरान अवैध खनन के 272 चालान कर 22 लाख 56 हजार ₹20 का जुर्माना वसूला गया है तथा 16 मामले न्यायालय में भेजने के साथ-साथ 12 वाहन जब्त किए गए हैं यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने ऊना में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान थी।
उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए कार्यवाही करते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा गत वर्ष दिसंबर 2022 तक 1517 मामले पकड़े गए हैं इस में 2216 व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं जिनमें 2212 भारतीय तथा 13 विदेशी नागरिक शामिल हैं जिसमें 84 मामले ऊना जिला से संबंधित है तथा 125 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मादक द्रव्यों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस वर्ष अप्रैल 2023 तक 881 मामले पकड़े गए हैं इसमें 1195 व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं जिसमें 1194 भारतीय तथा एक विदेशी नागरिक शामिल है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए किए जा रहे चालानों के माध्यम से प्रत्येक सप्ताह में लगभग 10 लाख रुपए का जुर्माना वसूल कर सरकारी खजाने में जमा करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की जेलों में 2400 कैदियों की क्षमता के स्थान पर 3000 से अधिक कैदी इन जेलों में बंद है जिनमें 40 प्रतिशत से अधिक कैदी केवल मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों से संबंधित हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ महिलाओं को बच्चों की सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा गत 2 वर्षों के दौरान महिलाओं व बच्चों से संबंधित 4000 केस पकड़े गए हैं।संजय कुंडू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में सुधार तथा नियमों की अनु पालना सुनिश्चित करने की दिशा में उठाए गए कड़े कदमों की बदौलत प्रदेश में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई हैं उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 19 मई 2022 के दौरान हुई 910 सड़क दुर्घटनाओं की तुलना में इस वर्ष 1 जनवरी से 19 मई 2023 के दौरान 850 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। इस प्रकार उपरोक्त अवधि के दौरान वर्ष 2022 के दौरान 391 की तुलना में वर्ष 2023 में 312 सड़क दुर्घटनाओं के कारण मृत्यु तथा 1482 की तुलना में 1192 लोग घायल हुए हैं। जो कि प्रदेश में सड़क दुर्घटना दर के सुधार की दिशा में एक बेहतर संकेत है। संजय कुंडू ने बताया कि कुल मृत्यु का 19 प्रतिशत कारण सड़क दुर्घटना है।
संजय कुंडू ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के अलावा मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध खनन जैसे गैर कानूनी कामों के प्रति सभी कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने मीडिया के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे इन सभी महत्वपूर्ण व संवेदनशील विषयों बारे आमजन को शिक्षित व जागरूक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।इस मौके पर एलपीजी बॉटलिंग प्लांट मैहतपुर में स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों द्वारा माल ढुलाई के विषय में किए जा रहे विरोध में संजय कुंडू ने कहा कि इस प्लांट से ढुलाई का कार्य टेंडर प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है तथा यहां से की जाने वाली एलपीजी आपूर्ति हिमाचल प्रदेश के अलावा लेह लद्दाख सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों में सेना को भी की जाती है। उन्होंने बताया कि मैहतपुर बॉटलिंग प्लांट में एलपीजी ढुलाई से संबंधित कार्य को पुलिस द्वारा पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जा रही है तथा इस कार्य में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -

ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੋਟਰਾਂ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 4 ਮੈਂਬਰ ਕੀਤੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਦੀਨਾਨਗਰ : ਦੀਨਾਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੋਟਰਾਂ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 4 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਇਨੋਵਾ ਗੱਡੀ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਦੀਨਾਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 4 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ 2 ਮੋਟਰਾਂ ਅਤੇ ਮੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਲ੍ਹਣ ਲਈ ਵਰਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਚਾਬੀ ਪਾਨੇ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਿਤੇ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਚਾਰਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਧਾਰਾ 379, 411 ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ਼ ਕਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੋ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਅਗਲੀ ਪੁਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਸਾਹਿਲ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਹਾਇਕ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਨਾਲ ਬਾਹਮਣੀ ਪੁੱਲ ਨਜ਼ਦੀਕ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ ਅਤੇ ਆਉਣ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੁਖਬਰ ਖਾਸ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ’ਤੇ ਇਕ ਇਨੋਵਾ ਗੱਡੀ ਨੰਬਰ ਪੀਬੀ10 ਬੀ.ਟੀ 1441 ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਜਦ ਉਸ ਵਿਚ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਹਿਚਾਣ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਨਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਜਗਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ, ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਜਗਰੂਪ, ਉਂਕਾਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀਆਨ ਸੈਦਪੁਰ ਅੰਮਿ੍ਰਤਸਰ ਵਜੋਂ ਦੱਸੀ।
ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ’ਤੇ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਉਕਤ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ੀ ਮੋਟਰਾਂ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਵੇਚਦੇ ਹਨ, ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਗੱਡੀ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਗੱਡੀ ਵਿਚੋ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ 2 ਮੋਟਰਾਂ ਅਤੇ ਮੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਲ੍ਹਣ ਲਈ ਵਰਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਚਾਬੀ ਪਾਨੇ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਿਤੇ ਗਏ ਇਹਨਾਂ ਚੋਰਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ ਧਾਰਾ 379,411 ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ਼ ਕਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੋ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਅਗਲੀ ਪੁਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ ਅਤੇ ਇਨੋਵਾ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਵੀ ਕਬਜੇ ’ਚ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।