Blog

  • जालंधरः कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने 3 युवतियों सहित युवक को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने 3 युवतियों सहित युवक को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में देह व्यापार को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 युवतियों सहित एक युवक को काबू किया है। दरअसल, देर रात मकसूदां में स्थित शेरपुर कालोनी में चल रहे सैक्स रैकेट से परेशान होकर इलाका निवासियों ने जमकर हंगामा किया। इलाके की महिलाओं का आरोप है कि कॉलोनी में देह व्यापार का अड्डा चलता है। जिससे उनका मोहल्ले में रहना मुहाल हो गया है। जहां देर रात मोहल्ला वासियों ने इकट्ठे होकर घर के अंदर 2 युवकों और 3 महिलाओं को पकड़ा।

    लेकिन एक युवक मौके से छूट कर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर माहौल को शांत करवाया और घर में बंद की गई 3 महिलाओं को एक युवक को अपने साथ थाने में ले गई। महिलाओं ने कहा कि देह व्यापार यह अड्डा पहले एक दो गलियां छोड़कर चलता था। लेकिन वहां पर लोगों विरोध कर बंद करवा दिया। अड्डा चलाने वालों ने उनके मोहल्ले में पहले एक दुकान किराए पर ली थी कहा था कि वह किराना दुकान चलाएंगे। लेकिन बाद में दुकान के साथ घर भी किराए पर लेकर धंधा शुरू कर दिया।

    मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि अक्सर उनके मोहल्ले में युवकों और अधेड़ उम्र के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लोग अड्डे के बारे में कई बार उनके गेट खटखटा कर पूछते हैं। कई लोग तो दूसरे घरों में ही घुस जाते हैं। लोगो ने कहा कि मोहल्ले में हालात ऐसे पैदा हो गए हैं कि लड़कियों और महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौके पर पहुंचे थाना मकसूदां के सब इंस्पेक्टर कुलवीर सिंह ने कहा कि लोगों की शिकायत पर जो उन्होंने 4 लोगों को बंदी बना रखा था उन्हें थाने में ले जा रहे हैं। कार्रवाई के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले डिटेन किए गए लोगों से पूछताछ और जांच की जाएगी। उसके बाद ही जो कानूनी एक्शन बनता है वह लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ 12 ਗੁੰਡਿਆਂ ਤੇ ਕੀਤਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ, 7 ਗਿ੍ਰਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ 12 ਗੁੰਡਿਆਂ ਤੇ ਕੀਤਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ, 7 ਗਿ੍ਰਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ : ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ‘ਚ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਹਨ। ਇਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸਾਫ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ ਤਲਵਾਰਾਂ ਤੇ ਇੱਟਾਂ ਨਾਲ ਸ਼ਰੇਆਮ ਗੱਡੀ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ । ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਾਰ ਮਾਮਲਾ ਦੋ ਗੁੱਟਾਂ ‘ਚ ਹੋਈ ਲੜਾਈ ਦਾ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ‘ਚ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਦੋਵਾਂ ਪਾਸਿਆਂ ਤੋਂ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਕੀਤਾ ਦਰਜ, 12 ਗੁੰਡਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ 7 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਵਿੱਚ ਦੋ ਧੜਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਲੜਾਈ ਦੌਰਾਨ ਪੂਰੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ, ਗੁੰਡਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰੇਆਮ ਤਲਵਾਰਾਂ, ਲਾਠੀਆਂ, ਇੱਟਾਂ-ਪੱਥਰਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਅਤੇ ਗੱਡੀ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਗੱਡੀ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕਰਨ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਲਗਾਤਾਰ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਵੀਡੀਓ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ 12 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 7 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ, ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਵਿੱਚ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਗੁੰਡਾ ਅਨਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ  ਮਚਾਇਆ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ‘ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ 7 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ।

  • जालंधरः मोहिंदर केपी के घर पहुंचे नवजोत सिद्धू, गर्माई सियासत, देखें वीडियो 

    जालंधरः मोहिंदर केपी के घर पहुंचे नवजोत सिद्धू, गर्माई सियासत, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है। वहीं आज मोहिंदर सिंह केपी के घर नवजोज सिद्धू पहुंचे। पार्टी से नाराज चल रहे मोहिंदर सिंह केपी से सिद्धू की मुलाकात के बाद कांग्रेस में एक बार फिर से सियासत गर्मा गई है। दरअसल, नाराज चल रहे केपी को लेकर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग अभी तक नहीं पहुंचे। वहीं दूसरी ओर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां नेताओं की जोड़ तोड़ में लगी हुई है। आज सिद्धू ने भी नाराज चल रहे केपी को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि यह बहुत खतरनाक बात है कि पार्टी का वर्कर नाराज होकर घर बैठ जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इनको पार्टी में शामिल करवाऊंगा। इसके बदले में चाहे कोई नाराज हो जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मौका परसत भी होते है। नींव से पहले आप कोई बड़ी इमारत नहीं बना सकते। सिद्धू ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी की नींव को मजबूत कर दूंगा।

    सिद्धू ने कहा कि मैं उस जड़ को सिंचना चाहता हूं जिसे कुछ लोग इसे दीमक लगना चाहते है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी देश को आजादी देने वाली पार्टी है। उन्होने कहा कि जब आप पुराने वर्करों में अलख जगाओंगे तो पार्टी अपने आप ऊपर उठ जाएगी। उन्होने कहा कि छोटी-छोटी बातों को छोड़कर हमें पंजाब की अगली पीड़ी को बचाने का काम करना चाहिए। सिद्धू ने कहा कि पंजाब का हर लोग चाहता है अमन शांति, और बिजनेस। उन्होंने कहा कि लोग पंजाब के माहौल खराब होने के बारे में सब जानते है। सिद्धू ने कहा कि जब मैं प्रधान बना था तो यह कहा था कि मैं नहीं हम सब प्रधान बन गए। उन्होंने कहा कि हमें हाईकमान के आदेश पर काम करना चाहिए।

  • एयर इंडिया के विमान में क्रू मेंबर्स से यात्री का झगड़ा, बीच रास्ते से लौटी फ्लाइट

    एयर इंडिया के विमान में क्रू मेंबर्स से यात्री का झगड़ा, बीच रास्ते से लौटी फ्लाइट

    नई दिल्ली: एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन (AI-111) उड़ान एक यात्री के कारण सोमवार को वापस दिल्ली आ गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरलाइन के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि यात्री का फ्लाइट क्रू मेंबर्स के साथ बीच फ्लाइट में झगड़ा हुआ था। एयरलाइन ने इस घटना पर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उक्त यात्री इस समय पीएस दिल्ली एयरपोर्ट पर है। एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 6:35 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और कुछ देर बाद विवाद हो गया और विमान को फिर से दिल्ली आने के लिए मजबूर होना पड़ा। उड़ान भरने के तुरंत बाद परेशानी पैदा करने वाले यात्री को उतारने के लिए उड़ान दिल्ली लौट गई। यात्री को एयरपोर्ट पर उतार दिया गया और फ्लाइट लंदन के लिए रवाना हो गई। यह पहला मौका नहीं है जब किसी यात्री ने बीच फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी की हो।

    बता दें कि इससे पहले फरवरी में एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने कहा था कि हाल के समय में उड़ान के दौरान यात्रियों के खराब बर्ताव की घटनाओं के बाद एयरलाइन ने अपनी शराब पिलाने की नीति में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने ये भी कहा था, “किसी यात्री के नशे में होने की पहचान के लिए शराब नीति में इस तरह की घटनाओं की जानकारी और कार्रवाई को लेकर बदलाव किए गए हैं। लगभग रोज इस तरह के मामले आते हैं। इसकी वजह यह है कि यात्री ने विमान में सवार होने से पहले ही शराब पी होती है। अब इस तरह के मामलों की अधिक जानकारी दी जा रही है। हम ऐसे मामलों में सख्त कदम उठा रहे हैं।”

  • धार्मिक झंडे के ‘अपमान’ को लेकर दो गुटों में झड़प, कई दुकानों को लगाई आग, देखें वीडियो

    धार्मिक झंडे के ‘अपमान’ को लेकर दो गुटों में झड़प, कई दुकानों को लगाई आग, देखें वीडियो

    धारा 144 लागू, मोबाइल इंटरनेट बंद

    जमशेदपुर: झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान के बाद रविवार को दो गुटों के बीच पथराव हुआ और उग्र भीड़ ने आगजनी भी की, जिसके बाद शाम को क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंसक भीड़ ने दो दुकानों और एक ऑटो-रिक्शा को आग लगा दी। अधिकारियों ने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। अधिकारियों ने कहा कि कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उप-संभागीय अधिकारी (धलभूम) पीयूष सिन्हा ने कहा, ‘दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।’

    पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने उनकी साजिश को विफल करने के लिए आम नागरिकों से सहयोग का अनुरोध किया।  पुलिस ने बताया कि इलाके में शनिवार रात तब से ही तनाव व्याप्त है जब एक स्थानीय संगठन के सदस्यों ने रामनवमी के झंडे पर मांस का एक टुकड़ा चिपका पाया। जमशेदपुर में स्थिति अभी नियंत्रण में बताई जा रही है। शहर कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन और RAF ने सोमवार सुबह फ्लैग मार्च किया। इलाके में धारा 144 लगाई गई है और मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद है। 

  • 3 पुलिसकर्मियों की हत्या, मची अफरातफरी

    3 पुलिसकर्मियों की हत्या, मची अफरातफरी

    सैन जुआन:  हैती की राजधानी के पास एक गिरोह ने घात लगाकर रविवार को तीन पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी। अधिकारियों के मुताबिक ‘ती मकाक” नामक गिरोह ने देश की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस के थॉमसिन इलाके में तीन पुलिस कर्मियों की घात लगाकर हत्या कर दी। ‘नेशनल यूनियन ऑफ हैतियन पुलिस ऑफिसर्स’ के मुताबिक, हमले में बचे एक अधिकारी ने इन हत्याओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है।

    अधिकारियों के अनुसार देश में पुलिस विभाग संसाधनों और कोष की कमी से जूझ रहा है और इस साल तकरीबन दो दर्जन पुलिस कर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने पुलिस कर्मियों की हत्याओं की निंदा की है और संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुरक्षा और स्थिरता का माहौल बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। क्षेत्र पर अधिकार को लेकर गिरोह की लड़ाई में अबतक कम से कम 21 पुलिस कर्मियों की हत्या की जा चुकी है।

  • कोरोना का कहर जारीः पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत 

    कोरोना का कहर जारीः पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत 

    अस्पतालों में इलाज को लेकर हो रहा मॉक ड्रिल

    नई दिल्लीः देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के 5,880 नए मामले दर्ज किए गए और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 35,199 हो गई है। बढ़ते नए मामलों के चलते केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के अस्पतालों में तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज और मंगलवार को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की घोषणा की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मॉक ड्रिल की निगरानी के लिए आज एम्स, झज्जर जाएंगे।

    देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने खतरे की घंटी बजा दी है। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और नए केसों ने तो पिछले 6 माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ताजा मामलों ने एक बार पिर चिंताएं बढ़ा दी है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मंडाविया ने शुक्रवार को कोरोना को लेकर एक बैठक की थी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से उनके राज्य के अस्पतालों में मॉक ड्रिल की निगरानी करने को कहा। राज्य और जिला स्वास्थ्य विभागों से भी कोरोनोवायरस संक्रमण में वृद्धि से निपटने की क्षमता का विश्लेषण करने का आग्रह किया गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भी अनुरोध किया गया था कि वे 7 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के अनुसार परीक्षण की दर को 100 परीक्षण प्रति मिलियन से तुरंत बढ़ा दें।

    वर्चुअल बैठक में, मंडाविया ने इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) मामलों की प्रवृत्ति की जांच करके, परीक्षण और टीकाकरण बढ़ाने और अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करके आपातकालीन हॉटस्पॉट की पहचान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग को बढ़ाने के अलावा, ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेट’ और कोविड-उपयुक्त व्यवहार’ प्रतिक्रिया की रणनीति बनाई गई है। 

    देश में कोविड संक्रमणों में पिछले कुछ दिनों में ऊपर की ओर रुझान देखा गया है, 1 अप्रैल को दैनिक ताजा संक्रमण 2,994, 2 अप्रैल को 3,824, 3 अप्रैल को 3,641, 4 अप्रैल को 3,038, 5 अप्रैल को 4,435, अप्रैल को 5,335 7 अप्रैल को 6 और 6,050 और 8 अप्रैल को 6155। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि कुल सक्रिय मामले वर्तमान में 32,814 हैं, रविवार तक दैनिक सकारात्मकता दर 3.39 प्रतिशत है।

  • पंजाबः बिक्रम मजीठिया को गैंगस्टरों से मिल रही धमकियां

    पंजाबः बिक्रम मजीठिया को गैंगस्टरों से मिल रही धमकियां

    मोहाली: पूर्व मंत्री व वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। पेशी पर आए मजीठिया ने कानून व्यवस्था के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें 7-8 बार धमकी भरे कॉल आ चुके हैं, जिसके बारे में वह समय-समय पर डीजीपी को अवगत कराते रहे हैं और पुलिस को भी वह विवरण साझा करते रहे हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    कानून व्यवस्था सही होने के डीजीपी के दावे को खारिज करते हुए मजीठिया ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था नियंत्रण में है तो पंजाब में केंद्रीय बल क्यों तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं पटियाला, लुधियाना समेत कई जगहों पर धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति सामान्य है तो यह धारा क्यों लागू किया गया है, वह भी तब जब बैसाखी आने वाली है और लाखों लोगों को गुरु घरों में मत्था टेकना है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर जेलों से खुलेआम इंटरव्यू दे रहे हैं और आप दावा कर रहे हैं कि सब ठीक है।

  • जेल में बंद 44 कैदियों सहित एक महिला निकली एड्स से पीड़ित

    जेल में बंद 44 कैदियों सहित एक महिला निकली एड्स से पीड़ित

    नैनीताल: हल्द्वानी जेल में 44 कैदी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) से संक्रमित पाए गए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि 44 केदियों सहित एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। डॉक्टर के मुताबिक एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। कैदियों के इलाज के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि एचआईवी रोगियों के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र बनाया गया है, जहां संक्रमितों का इलाज किया जाता है। मेरी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच कर रही है।

    डॉक्टर सिंह ने कहा, ” जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के दिशा-निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं।” डॉ. सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान में जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी कैदियों की नियमित जांच कर रहा है, ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज हो सके।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर DGP गौरव यादव का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर DGP गौरव यादव का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के डीजीपी गौरव यादव आज सचखंड श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। दरअसल, बैसाखी के मद्देनजर डीजीपी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हुए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी ने कहा कि राज्य में शांति बरकार है लेकिन कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल ISI  खराब करने की कोशिश कर रहा है, जिसे हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। 

    पत्रकारों द्वारा अमृतपाल को लेकर पूछे गए सवाल पर डीजीपी ने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून के लिए  Wanted  होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए ना किया जाए।  पंजाब की पुलिस पूरी तरह अलर्ट है, राज्य में शांति कभी भंग नहीं होने दी जाएगी। साथ ही डीजीपी ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की है।