Blog

  • पंजाबः चुनावों से पहले बड़ा झटका, नगर परिषद अध्यक्ष समेत 7 पार्षद आप में शामिल

    पंजाबः चुनावों से पहले बड़ा झटका, नगर परिषद अध्यक्ष समेत 7 पार्षद आप में शामिल

    पठानकोटः नगर निगम चुनावों से पहले आप पार्टी फिर से विपक्ष को झटका देने लगी है। आप पार्टी का परिवार दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा है। दरअसल, अधिक से अधिक नेता आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं आज यानि बुधवार को सुजानपुर नगर परिषद पठानकोट अध्यक्ष व 6 पार्षद आप में शामिल हो गए। ये सभी पार्षद कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक और आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने आप परिवार में नए सदस्यों का स्वागत किया और आधिकारिक तौर पर उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस दौरान प्रधान अनुराधा बल्ली और पार्षद लक्ष्मी वर्मा, पुष्पा देवी, सरोज बाला, रमेश चंद, महेंद्र बल्ली और सुरिंदर मिन्हास आप पार्टी में शामिल हुए। 

    इस मौके पर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आप पार्टी अरविंद केजरीवाल की जनहितैषी नीतियों और सीएम भगवंत मान सरकार के कामकाज से लोग काफी प्रभावित हैं। इसलिए नेताओं के साथ आम लोग भी लगातार आप से जुड़ रहे हैं।ये वे लोग हैं जो राज्य की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं। वहीं मंत्री लालचंद कटारुचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पंजाब और यहां के लोगों के कल्याण के लिए फैसले लेती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं और पार्टी में शामिल होने वाले नए नेताओं ने हमें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है।

  • मशहूर डायरेक्टर की होटल में संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

    मशहूर डायरेक्टर की होटल में संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

    सोनभद्र : भोजपुरी फिल्‍मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी बुधवार को सोनभद्र शहर स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्‍ध परिस्थितियों में मृत पाये गये। राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने यहां बताया कि भोजपुरी फिल्‍मकार सुभाष चंद्र तिवारी (60) बुधवार सुबह शहर स्थित एक होटल के अपने कमरे में मृत पाये गये। पुलिस ने बताया कि वह वाराणसी के रहने वाले थे। वह अपनी फिल्‍म ‘दो दिल बंधे एक डोरी से’ की शूटिंग के सिलसिले में अपनी 40 सदस्यीय टीम के साथ गत 11 मई से इसी होटल में ठहरे थे। सिंह ने बताया कि मंगलवार को ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी।

    उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें सीने में दर्द उठा था, जिस पर उन्‍हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंह ने कहा कि वह मंगलवार शाम को शूटिंग पूरी करके होटल लौटे थे, लकिन बुधवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर वहां तैनात कर्मचारियों ने होटल मालिक को जानकारी दी। होटल संचालक ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने दरवाजे की सिटकनी के पास के हिस्से को कटवाकर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि तिवारी का शव बिस्‍तर पर पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

  • श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म प्रसंग व उत्सव

    श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म प्रसंग व उत्सव

    ऊना/सुशील पंडित: गांव बाथू के बाबा बालक नाथ मंदिर पातका  में श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म प्रसंग व उत्सव में भागवत कथा वाचक पंडित विनय तेजपाल ने ऐसा समां बांधा कि भागवत प्रेमी अपने आप को लेकर रोक नहीं सके।  नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.. मै  नचना शाम दे नाल अज मेनू नच लेन दे. धुन पर भक्त जम कर झूमे। भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित विनय तेजपाल ने हीरण्य कश्यपु व भक्त प्रहलाद के प्रसंग पर विस्तार से कथा सुनाया। साथ ही बामन अवतार, ध्रुव चरित्र, अजामिल के प्रसंग सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कथावाचक पंडित विनय तेजपाल ने  कहा कि पाप आंखों के रास्ते मन में पहुंचता है और मन के बाद मनुष्य कि बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है।
    उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अच्छी चीजें व अच्छे साहित्य धार्मिक ग्रंथ पढ़ना चाहिए, ताकि हमारा मन व बुद्धि स्वच्छ रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के नामांकरण से पूर्व अच्छी तरह सोच-विचार कर उनका नाम रखना चाहिए, क्योंकि हमारे जीवन में नाम का बहुत प्रभाव पड़ता है। जथा नाम तथा गुणा की कहावत हमेशा चरित्रार्थ होती है। कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर एक छोटे से बच्चे को कृष्ण के रूप में सजाया गया। फिर वासुदेव बने पंकज राणा  एक टोकरी में कृष्ण रूपी बालक को सिर पर लेकर कथा स्थल पर पहुंचे तो जयकारों से कथा स्थल जय कारों से गुंजायमान हो उठा। श्रोता व भक्त गण बाल कृष्ण को देखने व बधाई देने के लिए उमड़ पड़े। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रोताओं व भक्तों के बीच बधाई के रूप में चाकलेट, माखन मिश्री टॉफी व खिलौने का वितरण किया गया। श्री मद् भागवत कथा का आयोजन  बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी की और से करवाया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव वासी  मौजूद रहे तथा भागवत कथा को ध्यानपूर्वक सुना।
  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਦੇ ਨੀਰਜਾ ਰਾਣੀ ਬਣੇ ਉਪ ਚੈਅਰਮੈਨ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਦੇ ਨੀਰਜਾ ਰਾਣੀ ਬਣੇ ਉਪ ਚੈਅਰਮੈਨ

    ਤਲਵਾੜਾ / ਸੌਨੂੰ  ਥਾਪਰ : ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ 2 ਵਿਖੇ ਸਕੂਲ ਮੈਨੇਜਮੇਂਟ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਚੋਣ ਅਗਲੇ ਦੋ ਸਾਲਾਂ ਲਈ ਮਾਪਿਆਂ ਅਤੇ ਸਰਪ੍ਰਸਤਾਂ ਦੁਆਰਾ ਵੋਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜੋ ਕਿ ਕਾਫ਼ੀ ਦਿਨਾਂ  ਤੋਂ ਲੱਟਕ ਦੀ ਚਲੀ ਆ ਰਹੀ ਸੀ। ਪਹਿਲੀ ਵਾਰੀ ਆਮ ਮਾਪਿਆਂ  ਨੂੰ ਤਲਵਾੜਾ ਅਤੇ ਇਸ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਮਰਜ਼ੀ ਮੁਤਾਬਕ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇਣ ਵਾਲੀ ਕਮੇਟੀ ਚੁਣਨ ਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਹਾਜ਼ਰ ਮਾਪਿਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨ ਤੇ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਕੋਈ ਜਾਨਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ ਸੀ ਕਿ ਕੋਈ ਸਕੂਲ ਮੈਨੇਜਮੇਂਟ ਕਮੇਟੀ ਵੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਕਮੇਟੀ ਲਈ 44 ਮਾਪਿਆਂ ਅਤੇ ਸਰਪ੍ਰਸਤਾਂ ਨੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਭਰੇ ਸਨ ਜਿਸ ਵਿੱਚੋਂ ਅੱਜ 22 ਨੇ ਵੋਟਿੰਗ ਚ ਭਾਗ ਲਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮੀਨੂੰ, ਪੂਜਾ, ਸੋਨੀਆ, ਨੀਟੇ ਦੇਵੀ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਤਿਵਾੜੀ, ਅਮਿਤ ਕੁਮਾਰ, ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਜੈਤੂ ਰਹੇ।

  • इस राजनीतिक पार्टी पर लग सकता है बैन, जाने मामला

    इस राजनीतिक पार्टी पर लग सकता है बैन, जाने मामला

    इस्‍लामाबादः पाकिस्‍तान  के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि इमरान खान की पार्टी के लोगों, नेताओं और समर्थकों ने मिलकर पाकिस्‍तान की सेना, पुलिस और सरकारी इमारतों पर हमला किया। पूरे देश में आगजनी, तोड़फोड़ और दंगा किया। इसलिए अब सरकार ऐसी पार्टी पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। उन्‍होंने कहा कि इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में अराजकता का माहौल बनाया गया और सेना तक पर हमला किया गया। इससे देश की प्रतिष्‍ठा धूमिल हुई है।

    रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने कहा कि इमरान खान, लगातार देश की सेना को निशाने पर ले रहे हैं, उनके हर भाषण में सेना प्रमुख और सेना ही होते हैं। वो सेना को अपना दुश्‍मन मानते हैं। इमरान खान की पूरी राजनीति सेना से शुरू हुई थी और आज वही इमरान खान सेना का विरोध कर रहे हैं और उनके कार्यकर्ता, नेता और समर्थक सेना के मुख्‍यालय पर हमला कर रहे हैं। ऐसा काम शर्मनाक है। आसिफ ने कहा कि ये बातें इमरान खान की पार्टी छोड़ने वाले तमाम नेता कह रहे हैं। 

    रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि इमरान खान पर देश में ऐसा माहौल बनाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जनता को भड़काने के आरोप में सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि वीडियो संदेश में इमरान खान खुद को इस हिंसा से दूर बताते हैं, जबकि यह हिंसा, आगजनी उनके इशारे पर ही हुई थी। इधर, इमरान खान ने कहा है कि सरकार किसी भी तरह उन्‍हें नुकसान पहुंचाना चाहती है, उन्‍हें मारने की साजिश रची जा रही है। इमरान खान ने कहा है कि देश में लोकतंत्र को केवल सुप्रीम कोर्ट बचा सकती है। देश में तुरंत चुनाव होने चाहिए ताकि जनता अपना आदेश दे सके, लोकतंत्र की बहाली हो।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में लिया भाग 

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में लिया भाग 

    ऊना/सुशील पंडित: हाल ही में 21 मई 2023 को वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के सात विद्यार्थियों ने सी‌ के सी पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2023 में एचएमवी इंस्टिट्यूट जालंधर में भाग लिया। वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक और दो रजत पदक जीतकर ‘बेस्ट टीम ऑफ द इवेंट’ का खिताब जीता।कक्षा दसवीं की रितिका ,प्रीतिश शर्मा, अथर्वऔर कक्षा छठी की दिव्यांशीका शर्मा और कक्षा पांचवीं की आराध्या ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कक्षा सातवीं के विश्व अपमन्यूऔर कक्षा आठवीं के अंकित शर्मा  ने रजत पदक हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल जी ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने विजेता रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
  • दर्दनाक हादसाः कार की भीष्ण टक्कर में 4 युवकों की मौत

    दर्दनाक हादसाः कार की भीष्ण टक्कर में 4 युवकों की मौत

    मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना राया इलाके में एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर पुलिस इलाका पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि कार सवार सभी मथुरा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जा रहे थे। बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ईको कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोंगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना से मौके में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसा राया थाना क्षेत्र के बलदेव रोड पर हुआ। यहां बलदेव निवासी कुछ लोग ईको कार में सवार होकर ड्राइविंग लाइसंसे बनवाने के लिए मथुरा जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे।

    स्थानीय लोगों ने कार में दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अचल, आकाश निवासी गांव आगई, थाना बलदेव और योगेश, अंकित निवासी कस्बा दाऊजी, थाना बलदेव को मृत घोषित कर दिया। सैंकी निवासी गांव आंगई, थाना बलदेव की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। खबर पाकर घरों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। घटना से गांवों में मातम छाया हुआ है। हादसे की जानकारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।

  • कुटलैहड़ बना भ्रष्टाचार का अड्डा ,बन्द कमरों से चेहतों को बांटी जा रही रेवड़ियाँ: वीरेंद्र कंवर

    कुटलैहड़ बना भ्रष्टाचार का अड्डा ,बन्द कमरों से चेहतों को बांटी जा रही रेवड़ियाँ: वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा मंडल की बैठक थानाकला में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पूर्व मन्त्री बिंरेंद्र कँवर बिशेष रूप से उपसिथत हुए। बैठक में केंद्र सरकार के 9 बर्ष के सफल कार्यकाल पूरा होने पर अगले बिभिन्न कार्यक्रमो पर चर्चा की गई। पूर्ब मन्त्री बिंरेंद्र कँवर ने सम्बोधन में कहा कि मोदी सरकार के लगातार 9 वर्ष का कार्यकाल 30 मई को पूरा होने जा रहा है। ऐसे में कुटलैहड़ भाजपा 29 मई से अपने कार्य क्रम शुरु करेगी। इस कार्यक्रम में कुटलै हड़ भाजपा मंडल सतरीय 60 लोगों की मण्डली से चर्चा करके केंद्र सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुंचाएगी। कँवर ने कहा कि कुटलैहड़ भाजपा द्वारा केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा कुटलैहड़ को दिए गए तोहफा से भी जनता को जागरूक करवाएगी।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केन्द्र सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे है। और मोदी जी ने देश में ही नहीं अपितु विश्व स्तर पर डंका बजाया है। कँवर ने कहा कि केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कार्य किए है। और केन्द्र सरकार ने हर भाजपा कार्यकर्ता देशहित में फील्ड में डट जाएं। व जनजागरण कर जनता को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताएं। सरल एप का हर कार्यकर्ता पूरा उपयोग करें। कँवर ने दावा किया कि तीसरी बार लगातार भाजपा केन्द्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा किकेन्द्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की भाजपा कार्यकर्ता हर जगह चर्चा करें। क्योंकि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपए खर्च किए गए। ओर बंगाणा कालेज में इंडोर स्टेडियम, ऊना. बिहडु सड़क,लाठियानी मदली पुल निर्माण के लिए 900 करोड़ एबम अन्य सड़कों ब्रिज एबम कुटलैहड़ के विकास के लिए करोड़ो की धनराशि स्वीकृत करवाई है।

    कँवर ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बिधायक को चुनौती दी। कि खुरवाईं जोल सड़क, बंगाणा तूतडू को ठीक करवाएं। कँवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र 5 माह में भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, नशा माफिया क्षेत्र में बुरी तरह से पांव पसार रहा है, वहीं बिधायक महोदय अपने चहेतों ठेकेदारों को पिछले दरवाजे से टेंडर दिए जा रहे है। कुटलैहड़ में बन काटूये सक्रिय होकर सरकारी भूमि में अवैध कटान कर रहे है। कुटलैहड़  बिधायक के  चहेते शरेआम सडकों पर गुंडागर्दी कर रहे है। और कुटलैहड़ के शांतिप्रिय माहौल को खराब करने में लगे हुए  है।

    पूर्ब मन्त्री बिंरेंद्र कँवर ने बिधायक को नसीहत देते हुए कहा कि मर्यादा में रहकर व्यानवाजी करें। उन्होंने कहा कि विधायक के कहने पर अधिकारी बहकावे में न आएं व ईमानदारी से काम करें, और राजनीतिक द्वेष भावना से काम करना बन्द करें। पूर्ब मन्त्री बिंरेंद्र कँवर ने कहा कि दमन कारी काम करने वालों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। पूर्व मन्त्री बिंरेंद्र कँवर ने कुटलैहड़ के बिधायक तंज कसते हुए कहा कि 5 माह के कार्यकाल में अगर बिधायक की कोई उपलब्धि है। तो वह जनता में सार्वजनिक करें। अभी तक पूर्व भाजपा सरकार के समय किये गए कुटलैहड़ में विकास के कार्यो के फीते काटे जा रहे है। अगर खुद सरकार से कोई योजना या उपलब्धि हो तो जनता में कुटलैहड़ के बिधायक श्वेतपत्र जारी करें। बही 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भी चर्चा हुई। और 21 जून को कामधेनु गौशाला थानाखास में अंतराष्ट्रीय योग दिवस बनाने पर सहमति बनाई गई। और राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एबम जिला उना पार्षद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा को 21 जून के अंतराष्ट्रीय योग दिवस का प्रभारी नियुक्त किया गया। 

    कुटलैहड़ भाजपा की बैठक पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा प्रभारी विनोद ठाकुर,, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,भाजपा मण्डल महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा,  बीडीसी चेयरमैन देवराज शर्मा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरम सिंह, मनमोहन शारदा,, बीडीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू, राजेंद्र मलांगड़, जितेन्द्र सिंह ककराना,गुरदयाल सिंह, बीडीसी राज कुमार, आशू ठाकुर चम्याडी चरणजीत पुरेवाल, मंगल सिंह के अलाबा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

  • जालंधरः धोखाधड़ी के मामले में 7 साल से वाछिंत भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः धोखाधड़ी के मामले में 7 साल से वाछिंत भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर,वरुण/हर्षः पीओ स्टाफ की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 7 साल से चल रहे वाछिंत भगौड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रोहित कुमार पुत्र हरजीत कुमार निवासी नूरपुर कालोनी मकसूदां के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जौड़ा ने बताया कि थाना 6 में 19 जून 2016 को मुकद्दमा नंबर 57 आईपीसी धारा 406 और 420 के तहत दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी रोहित को अदालत में वाछिंत भगौड़ा करार किया गया था। जिसे आज गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने टीम सहित उसे घर से काबू कर थाना 6 की पुलिस के हवाले कर दिया है।  

  • जालंधरः मकैनिक और चाय की दुकान की आड़ में चूरापोस्त बेचते 2 गिरफ्तार 

    जालंधरः मकैनिक और चाय की दुकान की आड़ में चूरापोस्त बेचते 2 गिरफ्तार 

    जालंधर,वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो चूरापोस्त बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र रवि कुमार, निवासी ग्रीन वैली कालोनी, फोलड़ीवाल और महेशी पुत्र साध राम निवासी रामेश्वर कालोनी, आबादपुरा के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम नाकेबंदी के दौरान रेलवे कालोनी अकाउंट ऑफिस के बाहर मौजूद थी। जहां उन्होंने संत नगर फाटक की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार युवक देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें उनकी टीम ने रोककर उनकी तालाशी ली तो उनके कब्जे से 5 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और काबू किए आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल करेंगी, ताकि यह पता चल सके कि आरोपी सप्लाई कहां देने जा रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रोहित लाडो वाली रोड़, अलास्का चौक के पास चाय और मकैनिक की दुकान की आड़ में ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में चूरोपोस्त की सप्लाई करने लग गया था। इस काम में महेशी उसकी मदद करता था औऱ वह चोगिटी के पास किसी जानकार से 8 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब लेकर आता था। जिसके बाद दोनों यहां पर अपने पैसे रखकर ज्यादा दामों में सप्लाई करते थे।