Blog
-

5 साल के बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत, 3 इंजेक्शन लगवाने के बाद भी बिगड़ी तबीयत
आगराः पिनाहट के अतैयापुरा गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक 5 साल के बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। कुत्ते ने घर के बाहर खेलते समय बच्चे के सिर और चेहरे पर काट लिया था। परिवार ने उसे 3 रैबीज के इंजेक्शन भी लगवाए थे, फिर भी उसकी हालत बिगड़ती गई और वह कुत्तों की तरह हरकतें करने लगा। बाद में परिवार के लोग उसे आगरा और फिर दिल्ली ले गए। सफदरजंग अस्पताल से लौटने के बाद बच्चे की मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक व दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी मुताबिक, कुंवर सिंह अपनी पत्नी मनीषा और 3 बच्चे सुरभि (10) , मोहित (8), छोटू (5) के साथ पिनाहट के अतैयापुरा गांव में रहता है। कुंवर सिंह ने बताया वह 9 जनवरी को गांव से बाहर कुछ काम से गया था। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे थे। घर के बाहर शाम के समय उनका सबसे छोटा बेटा छोटू खेल रहा था। इस दौरान अचानक एक पागल कुत्ता आया और उसने छोटू को काटने की काेशिश की। इससे वह डर कर गिर गया। वहां कुत्ते ने उसके सिर और चेहरे पर काट लिया। पत्नी और अन्य परिवार के लोग बच्चे को लेकर पिनाहट सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे नहीं देखा। पर्चा बनाकर भेज दिया। इसके बाद हम लोग उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। बाहर से इंजेक्शन खरीदकर लगवाया। 9 को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के बाद हम दोबारा सीएचसी पिनाहट गए। फिर 12 और 16 जनवरी को टीका लगवाया। तीसरा वैक्सीनेशन लगवाने के बाद बेटे को बुखार आ गया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह अजीब सी हरकतें करने लगा।
फिर 17 जनवरी को हम उसे आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में ले गए। दो दिन के इलाज के बाद भी कुछ फायदा नहीं। इसके बाद हम उसे घर ले आए। लेकिन बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी तो हम उसे 26 जनवरी को दोबारा आगरा ले गए। लेकिन इस बार डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। वह इसके बाद 27 जनवरी को बच्चे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने मना कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई।
पड़ोसियों के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले स्कूल जाते हुए उसको कुत्ते ने काट लिया था। चोट ज्यादा नहीं आई थी। इसलिए बच्चे ने घर में कुत्ते काटने के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। अचानक उसकी तबियत बिगड़ी थी। वो कुत्ते की तरह हरकत करने लगा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
-

Punjab News: जेल से बाहर निकले Bikram Majithia, समर्थकों में खुशी की लहर, देखें वीडियो
मोहालीः सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया जेल से बाहर आ गए। बिक्रम सिंह मजीठिया जेल से बाहर निकलते ही एक गाड़ी में खड़े हो गए। गाड़ी में खड़े होते ही उन्होंने सभी का अभिनंदन स्वीकार करते हुए अपनी मूंछों को ताव दिया जिससे कार्यकर्ताओं में भारी खुशी देखी गई। जहां समर्थकों ने फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। वहीं कई कार्यकर्त्ताओं की भीड़ ने ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया। लोगों ने उन्हें सिरोपे डाले और कोर्ट के फैसले की प्रशंसा भी की। इस दौरान चारों ओर खुशी का माहौल देखने को मिला।
बता दें, करीब 7 महीने बाद मजीठिया जेल से बाहर आए हैं। उन्हें ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग केस में 25 जून को गिरफ्तारी किया था। पंजाब की विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया को उनके अमृतसर स्थित घर से गिरफ्तार किया था। वहीं मजीठिया जेल से बाहर तो आ गए हैं, लेकिन ये आने वाला समय ही बताएगा कि उनकी मुश्किलें कितनी कम हुई हैं, क्योंकि आप के पंजाब प्रधान ने कहा है कि इस केस को लेकर वह सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। वहीं इस फैसले पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा और आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं और जमानत मिल जाने से कोई बरी नहीं हो जाता है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कि मजीठिया पिछले 7 महीनों से हिरासत में हैं। हाई कोर्ट ने 4 दिसंबर को दिए गए आदेश में मजीठिया की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी ओर से जांच को प्रभावित करने की संभावना को नकारा नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने कहा था कि मजीठिया उसके बाद जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। विजिलेंस ने 25 जून को मजीठिया को गिरफ्तार किया था।
-

Jalandhar News: घर से 7 तोले गहने और 70 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो
जालंधरः जिले में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सूर्य एनक्लेव से सामने आया है जहां, दिनदहाड़े चोर घर में घुसकर 2 सोने की अंगूठियां, एक सोने का सेट, करीब 7 से 8 तोले चांदी और लगभग 70 से 75 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित जसबीर सिंह, जो बीएमसी चौक के पास रोटी की रेहड़ी लगाते हैं, दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच अपनी दुकान पर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया और मौके से फरार हो गए। जब वह करीब 4 बजे घर वापस आए तो देखा कि घर में तिजोरी खुली हुई थी।
चेक करने पर पता चला कि घर से 2 सोने की अंगूठियां, एक सोने का सेट, करीब 7 से 8 तोले चांदी और लगभग 70 से 75 हजार रुपए चोरी थे। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि जो व्यक्ति पहले उनके पास काम करता था उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि उन्हें शक था कि वह बुरी संगत वाले लोगों के साथ घूमता है जिसके बाद उसे निकाल दिया था। चोर ने घर का ओर कोई सामान नहीं छेड़ा। बस तिजोरी से सारा सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, इलाके में हुई इस चोरी की वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
-

Punjab News: बॉलीवुड फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर अभिनेता मनोज पाहवा और अनुभव सिन्हा ने किया रिलीज, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले में मूवी टाईम सिनेमा हाल में आज बॉलीवुड अभिनेता मनोज पाहवा, प्रसिद्ध निर्देशक अनुभव सिन्हा और अभिनेता कुमुद मिश्रा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज़ किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज पाहवा और अनुभव सिन्हा ने बताया कि फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक महिला की जिंदगी पर आधारित है, जो भले ही काल्पनिक किरदार है, लेकिन उसकी कहानी पूरी तरह हकीकत के करीब है। अनुभव सिन्हा ने कहा कि हम रोज अखबारों में बड़े शहरों में हो रही घटनाओं को पढ़ते हैं, जहां किसी न किसी लड़की के साथ गलत घटना घटती है।
इन ही घटनाओं से प्रेरित होकर फिल्म की कहानी तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि फिल्म में हॉलीवुड स्टाइल की प्रस्तुति का भी अहसास मिलेगा और यह सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि समाज की कड़वी सच्चाई को दर्शाती है। फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी और महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को उभारेंगे।
-

उधारी के पैसे वापस न देने पर युवक की हत्या, NSUI नेताओं ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
दुर्गः जिले में NSUI नेताओं ने एक युवक की होटल में लात-घूंसों से जमकर पिटाई की और उसे अधमरा कर बाहर फेंक दिया। घटना के बाद इलाज दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, उधारी के पैसों को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद पैसे नहीं लौटाने और फोन नहीं उठाने पर गुस्से में आरोपियों ने युवक को मार डाला। पुलिस ने ऋषि निर्मलकर (19) की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी NSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर, दुर्ग जिला संयोजक प्रशांत राव समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषि के पिता कपड़े प्रेस करने की दुकान चलाते हैं, जिसमें वह उनकी मदद करता था।
जानकारी मुताबिक, मेजर सागर ने ऋषि को कुछ पैसे दिए थे, जिसे वो मांग रहा था, लेकिन ऋषि पैसा नहीं लौटा रहा था। उसने मेजर का फोन उठाना भी बंद कर दिया था। 20 जनवरी को ऋषि अपने दोस्त के साथ बाइक पर घूम रहा था कि स्टेशन रोड पर पीछे से कार में आ रहे मेजर सागर और उसके साथियों ने उसे देख लिया। इसके बाद सभी ने ऋषि को बाइक से उतारकर कार में जबरदस्ती बैठा लिया और उसे दुर्ग के 36 इन होटल ले गए। इस होटल का मैनेजर भी आरोपी मेजर सागर ही था। होटल के एक कमरे में बंद कर सभी ने ऋषि को लात-घूंसों से जमकर पीटा और फिर बाहर लाकर छोड़ दिया। इसके बाद ऋषि ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया और घर गया।
घर पहुंचने पर परिजनों ने चोट के बारे में पूछा, लेकिन ऋषि ने कुछ नहीं बताया। दो दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया। बाद में हालत ज्यादा खराब होने पर उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 26 जनवरी को हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान 27 जनवरी को पुलिस ने पहले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें एनएसयूआई जिला संयोजक प्रशांत राव (26) और लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे (18) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।
वहीं, पुलिस ने अब मुख्य आरोपी मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर (19), काके उर्फ हरविंदर सिंह (20) और अंकित झा (22) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दुर्ग के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: टायरों के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के कंगनवाल में टायर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। कुछ ही पलों में आसमान में धुएं का काला गुब्बार छा गया। आग लगने की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन लाखों का माल जलकर खाक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। टायरों में आग लगने के कारण काला धुआं कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में दिखाई दे रहा था जिससे आसपास की फैक्ट्रियों के मजदूरों और रिहायशी इलाके के लोग घरों से बाहर आ गए। शुरुआती जांच और मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गोदाम में पुराने स्क्रैप टायरों को जलाकर उनसे तेल निकालने का काम किया जाता था। टायरों में तेल और केमिकल की मौजूदगी के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया उन्हें कंगनवाल में एक टायर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान उनके द्वारा पहले एक गाड़ी घटना स्थल पर भेजी गई, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत और गाड़ियां मंगवाई गईं। कुछ गाड़ियों को पास के पॉइंट से रिफिल भी करवाया गया। कुल 6 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।टायरों के गोदाम में लगी भी-षण आ-ग #EncounterNews #MassiveFire #TyreWarehouse #FireIncident #FireBrigade #SmokeAlert #PropertyDamage #EmergencyServices #BreakingNews #LocalUpdate #FireNews pic.twitter.com/Ll5soZGN7Z
— Encounter India (@Encounter_India) February 3, 2026 -

Punjab News: साढ़े 5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5507 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान मनजीत सिंह पुत्र मुंशा सिंह निवासी छीने वाले झुग्गे गांव चांदी वाला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरहदी गांव पट्टी राजे से चांदी वाला गांव की ओर जाती सड़क पर आरोपी हेरोइन की सप्लाई के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था।
इस दौरान उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और मौके पर आरोपी के कब्जे से 5507 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पाकिस्तान आधारित तस्करों के साथ आरोपी के संबंध का खुलासा हुआ है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिसके बाद आरोपी से हेरोइन की सप्लाई को लेकर बड़े खुलासे होने की संभावना है।
-

Supreme Court ने User Privacy को लेकर सुनाया अहम फैसला, Whatsapp-Meta को दिए आदेश
नई दिल्ली: व्हाट्सएप्प और मेटा की प्राइवेसी पॉलिसी मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि शेयरिंग की ये प्रक्रिया भारतीय यूजर्स के निजता के अधिकार के खिलाफ है हालांकि सीसीआई के वकील ने एनसीएलएटी के कुछ निष्कर्षों पर आपत्ति भी जताई है। सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने व्हाट्सएप्प को निर्देश देते हुए कह दिया है कि – हम आपको मेटा के साथ एक भी जानकारी साझा करने की अनुमति नहीं देंगे हम आपको इस देश की नीतियों की गोपनीयता के साथ खेलने की इजाजत भी कई नहीं देंगे। इस पूरे मामले में कोर्ट के सामने तीन मुख्य अपीलें थी जो कि मेटा, व्हाट्सएप्प और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की ओर से दायर की गई थी। सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने इन अपीलों का पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान मेटा के वकील ने दलील दी कि कोर्ट के आदेश के अनुसार, 213 करोड़ रुपये के जुर्माने का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। Read In English : https://encounternews.in/india/supreme-court-raps-meta-whatsapp-over-data-sharing-warns-against-privacy-violations/मेटा की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर उठे सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप्प और मेटा की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर सुनवाई करते हुए बेहद कड़े सवाल उठा दिए हैं। कंपनी का डेटा शेयर करने से उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया है। सीजीआई ने व्हाट्सएप्प की नीति पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आपने इसको इतनी चालाकी से तैयार किया है कि इसको समझना ही मुश्किल है। उन्होंने पूछा है कि क्या देश का आम आदमी जैसे कि घर में काम करने वाला नौकर, निर्माण मजदूर या छोटे विक्रेता इस मुश्किल नीति को समझ पाएंगे। कोर्ट ने यह साफ कहा है कि उपभोक्ताओं को इस ऐप की लत लगा दी है और अब उनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है।यूजर्स का डेटा गलत तरीके से हो रहा इस्तेमाल
सीजेआई ने कहा है कि लोगों के डेटा का इस्तेमाल व्यावसायिक लाभ के लिए किया जा रहा है और अब तक लाखों यूजर्स के डेटा का गलत इस्तेमाल हो चुका है। इस दौरान मेटा के वकील अखिल सिबल ने दलील भी दी कि व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए सीमित डेटा शेयरिंग की अनुमति है। इस पर सीजेआई ने कहा कि – यदि आपको डेटा का कोई हिस्सा बेचने लायक होगा तो आप उसको बेच देंगे सिर्फ इसलिए कि भारतीय उपभोक्ता मूक है और उनके पास आवाज नहीं है आप उन्हें शिकार नहीं बना सकते। सुनवाई के दौरान सॉलिस्टिर जनरल ने कहा कि व्हाट्सएप्प यूजर्स को सिर्फ दो ही ऑप्शन दे रहा है या तो पॉलिसी स्वीकार करो या ऐप का इस्तेमाल बंद कर दो। इस पर अदालत ने कहा कि बिहार के दूरदराज इलाकों या तमिलनाडु के गांवों में रहने वाले लोग जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती वो इस नीति के खतरनाक परिणामों को कभी भी नहीं समझ पाएंगे। सीजेआई ने यह साफ शब्दों में कहा है कि जब तक आप हमें यह विश्वास नहीं दिलवाएंगे कि आपको ऐसा करने का कोई दैवीय अधिकार हासिल है तब तक हम आपको डेटा शेयर करने की अनुमति नहीं देंगे।3 जजों की बेंच के सामने होगी सुनवाई
व्हाट्सएप्प के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उनकी नीतिया दूसरे अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रधिकारों के स्टैंडर्ड्स के अनुसार है लेकिन इन दलीलों को सुनने के बाद सीजेआई ने बताया कि एनसीएलटी के सामने जनवरी 2025 के आदेश की स्थिति अभी भी जरुरी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अब सभी पक्षों को नोटिस जारी कर दिया है। अब इन अपीलों पर विस्तार से सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की बेंच के सामने होगी। -

Punjab News: मेन बाजार में कपड़ों की दुकान पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार
तरनतारन: जिले के गांव फतेहाबाद में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मेन बाजार में गोलियां चलने से दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों द्वारा भापा जी की हट्टी (कपड़ों की दुकान) पर गोलियां चलाई गई।
घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। वहीं गोलियों की आवाज सुनते ही भीड़ भरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने तुरंत दुकानें बंद कर दी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस द्वारा घटना स्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि आरोपियों की पहचान करके उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। गोलियां चलने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
