Home Chandigarh PM के दौरे से पहले 2 क्लबों के बाहर हुए धमाके से टूटे शीशे, देखें वीडियो

PM के दौरे से पहले 2 क्लबों के बाहर हुए धमाके से टूटे शीशे, देखें वीडियो

0
PM के दौरे से पहले 2 क्लबों के बाहर हुए धमाके से टूटे शीशे, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित 2 क्लबों के बाहर धमाके हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जगह बम ब्लास्ट हुए हैं, लेकिन इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन धमाकों से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मौके पर SSP समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। घटना मंगलवार तड़के की है। इन धमाकों से क्लबों के बाहर लगे शीशे टूट गए। हालांकि, जानी नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक फेंकने वाले बाइकों पर सवार होकर आए थे।

बता दें कि 3 दिसंबर को ही चंडीगढ़ में PM नरेंद्र मोदी के आने का प्रोग्राम है। इसके चलते पुलिस अलर्ट मोड़ है। हालांकि, इस घटना ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक-दो दिन में PM की सुरक्षा टीम भी चंडीगढ़ आने वाली है। चंडीगढ़ में क्लबों के बाहर जिस समय धमाके हुए, उस समय क्लब बंद थे। इस कारण धमाकों से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने का प्रयास किया था। मौके पर केवल सिक्योरिटी गार्ड था। उसने ही पुलिस को सूचना दी थी।

यह घटना सुबह 4 बजकर 20 मिनट की है। 2 बाइक सवारों ने क्लबों पर देसी बम फेंके हैं। इससे क्लबों के शीशे टूट गए। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस और फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई हैं। पुलिस ने सारे घटना स्थल के सैंपल लिए हैं। 3 दिसंबर को चंडीगढ़ में PM नरेंद्र मोदी आने वाले हैं। उनके दौरे से पहले इन धमाकों को दहशत फैलाने की साजिश बताया जा रहा है। 3 दिसंबर को ही चंडीगढ़ में PM नरेंद्र मोदी के आने का प्रोग्राम है। इसके चलते पुलिस अलर्ट मोड़ है। हालांकि, इस घटना ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक-दो दिन में PM की सुरक्षा टीम भी चंडीगढ़ आने वाली है।

चंडीगढ़ में क्लबों के बाहर जिस समय धमाके हुए, उस समय क्लब बंद थे। इस कारण धमाकों से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने का प्रयास किया था। मौके पर केवल सिक्योरिटी गार्ड था। उसने ही पुलिस को सूचना दी थी। चंडीगढ़ के जिस इलाके में यह धमाके हुए हैं, वह एरिया काफी प्राइम माना जाता है। इसके पास ही सब्जी मंडी लगती है। इसके अलावा कई केंद्रीय संस्थान इसके नजदीक हैं। वहीं, पुलिस लाइन और सेक्टर-26 का थाना भी पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here