Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: डेरा बल्लां के संत निरंजन दास को मिली धमकी, केस दर्ज, लोगों में रोष

Jalandhar News: डेरा बल्लां के संत निरंजन दास को मिली धमकी, केस दर्ज, लोगों में रोष

0
Jalandhar News: डेरा बल्लां के संत निरंजन दास को मिली धमकी, केस दर्ज, लोगों में रोष

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज और डेरा बल्लां के संत निरंजन दास को सोशल मीडिया लाइव होकर गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई है। जो कि इस समय इटली में रह रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वीडियो भी 9 महीने पुरानी है। समाज के लोगों ने थाना गोराया में आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दिए गए बयानों में डॉ. अंडेबरकर सेना के जालंधर प्रधान गुलशन कुमार ने कहा कि वह मूल रूप से गोराया के गांव मुसंदपुर बड़ा गांव के रहने वाले हैं और रविदास समाज से संबंध रखते हैं। 24 नवंबर को वह अपने घर में मौजूद थे। इस दौरान उनके वॉट्सऐप पर एक 2 मिनट 1 सेकेंड का एक वीडियो पहुंचा। जिसमें उक्त व्यक्ति रविदास समाज के बारे में भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल कर रहा था।

जिससे पूरे समाज को काफी ठेस पहुंची। गुलशन कुमार ने बताया कि आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने संत निरंजन दास को जान से मारने की धमकियां तक दे डाली। आरोपी ने लाइव में कहा कि हमने एक को मार दिया है और दूसरे की भी बारी है। कुमार ने आगे कहा कि आरोपी की इन बातों में समाज का मन आहत हुआ है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसे लेकर रविदास समाज द्वारा गोराया थाने पहुंचे कर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की गई थी। जिसके बाद मामले में गोराया थाने में देर रात एफआईआर दर्ज कर ली गई।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी पलविंदर सिंह ने बताया कि डॉक्टर अंबेडरकर सेना के प्रधान गुलशन ने शिकायत दी है। जिसमें गुरु रविदास महाराज और श्री श्री 108 संत डेरा बाबा निरंजन दास के खिलाफ व्यक्ति द्वारा गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी संजीव कुमार निवासी खालसा गांव का रहने वाले के खिलाफ बीएनएस 299, 352 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here