Home Chandigarh किसान भवन में लगी कुर्सियां, भाजपा नेताओं को दी बहस की चुनौती

किसान भवन में लगी कुर्सियां, भाजपा नेताओं को दी बहस की चुनौती

0

चंडीगढ़ः संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा ने भाजपा नेताओं को बहस की चुनौती दी थी। मंगलवार को किसान चंडीगढ़ के किसान भवन में पहुंचे। किसानों ने पांच भाजपा नेताओं की कुर्सी लगा दी है और उनका इंतजार किया जा रहा है।  दरअसल पंजाब में किसान भाजपा उम्मीदवारों का लगातार विरोध कर रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि भाजपा व उनकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं से सवाल पूछने का अभियान शांतिपूर्ण चल रहा है और भाजपा नेता किसानों के सवालों से भाग रहे हैं।

जब भाजपा नेताओं से किसान सवाल पूछते हैं तो अक्सर जवाब आता है कि ये ऊपर का मामला है और दिल्ली में बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेता ही इन सवालों का जवाब दे सकते हैं। इसके बाद दोनों मोर्चो ने तय किया कि वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को खुली बहस का चैलेंज देते हैं और उसके लिए 23 अप्रैल का दिन तय किया गया था। मंगलवार को किसान भवन में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के नाम और फोटो लगी कुर्सियां लगा दी। किसानों का कहना है कि वे इंतजार कर रहे हैं। दोपहर बाद आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here