Home Punjab>Ludhiana पंजाबः गुरुद्वारे के अंदर तालाशी दौरान तंबाकू और बीड़ियां बरामद, वीडियो वायरल

पंजाबः गुरुद्वारे के अंदर तालाशी दौरान तंबाकू और बीड़ियां बरामद, वीडियो वायरल

0

लुधियानाः गुरुद्वारा आलमगीर साहिब से एक वीडियो सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें निहंग सिंहों ने गुरुद्वारा में एक प्रवासी व्यक्ति की तालाशी ली। तालाशी के दौरान उसके पास से बीड़ी और तंबाकू बरामद किया है। वहीं निहंग सिंह भी कहते नजर आ रहे हैं कि उनके धर्म को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जो बिना कुछ कहे उसे छोड़ा जा रहा है, लेकिन यह बेअदबी बार-बार किए जाने पर वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

हालांकि इस दौरान महिला कहती हुई दिखाई दे रही है कि वह गुरुद्वारा में पहली बार आई है और दोनों माफी मांग रहे है। वहीं निंहग ने कहा कि वह किसी के धर्म को कभी परेशान नहीं करते, लेकिन उनके गुरुद्वारे में तंबाकू और बीड़ी लेकर जाना मना है, लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग माथा टेकने आते है और तंबाकू-बीड़ी साथ लेकर आ रहे है। निहंग ने कहा कि इस तरह से हो रही बेअदबी को बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here