Blog
-

बैंक खातों के माध्यम से होगी भूतपूर्व सैनिकविधवाओं की पैशन
ऊना/सुशील पंडित: भूतपूर्व सैनिकों व सैनिक विधवाओं को राज्य सरकार द्वारा दी जानेवाली आर्थिक सहायता व पैंशन बैंक खाते के माध्यम से दी जाएगी। यह जानकारी देतेहुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त लै० कर्नल एसके कालिया ने बताया कि इससेपहले यह पैंशन डाक द्वारा मनीआर्डर के रूप में राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती थी। अबसरकार ने इन पैंशनभोगियों को पैंशन का भुगतान बैंक के माध्यम से करने कानिर्णय लिया है। इसलिए ज़िला ऊना से सम्बधित समस्त भूतपूर्व सैनिकों व वृद्धावस्थापेंशनधारकों से अपील की है कि वे अपना बैंक का खाता न०, आईएफएससी कोड व अपनामोबाइल न० सहित उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, ऊना में उपलब्ध करवाएं ताकि भविष्य में पेंशन की राशिसीधे बैंक खाते में डाली जा सके। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 01975 -226090 पर संपर्क कर सकते हैं। -

Punjab News: किसानों में हुई झड़प में पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, कई घायल
बठिंडा : जिले में किसानों व पुलिस के बीच झड़प होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बठिंडा में किसानों का बड़ा प्रदर्शन चल रहा था, जहां किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए, जिसमें कई किसान भी घायल हुए हैं। जानकारी अनुसार भारतमाला परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले को लेकर पुलिस व किसानों में भिड़ंत हुई है, जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए लाठीचार्ज व अश्रुगैस के गोले दागे गए। मामला संगत मंडी ब्लॉक के गांव दूने वाले का है।
बताया जा रहा है कि अमृतसर जामनगर नैशनल हाईवे एवं भारतमाला सडक के लिए एकवायर की गई जमीन का कब्जा गांव दुन्नेवाला एवं शेरगढ में बीते दिन जिला प्रशासन ने पुलिस बल के जरीए लिया था। जिस के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के बडे नेता जोगिंदर सिंह उगराहा अपने सैक्डे किसानों साथियों समेत प्रशासन द्वारा गांव दुन्नेवाला में कब्जे अधीन ली गई जमीन तक पहुंचने का प्रयास किया तो पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान किसानों एवं पंजाब पुलिस के जवान आमने सामने हो गए तो पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करते हुए उन पर आंसू गैस के गोले छोड दिए। जिसके बाद भडके किसानों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। उक्त पूरे घटना कर्म में कई किसान एवं पुलिस कर्मी जख्मी हो गए।
किसानों को सरकार द्वारा मुआवजा दिया जा चुका था। लेकिन किसानों द्वारा अपनी जमीन का कब्जा प्रशासन को नहीं दिया जा रहा था। जिस के चलते वीरवार को अलसुबह भारी पुलिस फोर्स ने गांव दुन्नेवाला एवं शेरगढ में पहुंचकर उक्त एकवायर की गई जमीन का कब्जा प्रशासन को दिला दिया था। जिस के बाद किसानों वीरवार देर रात को एलान कर दिया था कि वो भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के बैनर तले शुक्रवार को राज्य स्तर पर उसी कब्जे वाली जमीन अंदर किसान धरना प्रदर्शन करेगें। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह उगराहा अपने सैंकड़ों किसान साथियों के साथ ट्रेक्टर एवं गाड़ियों का काफिला लेकर जब माइसरखाना से होते हुए गांव कोटशमीर पहुंचे तो वहां पर मौजूद भारी पुलिस बल ने पहले उन्हें रोक लिया था। लेकिन जब किसानों एवं पुलिस प्रशासन के बीच कोई सहमति ना बनी तो किसानों ने गांव दुन्नेवाला एवं शेरगढ की तरफ अपना काफिला रवाना कर लिया।
इसी दौरान जब यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह उगराहा ने ऐलान किया कि जिस जमीन का पुलिस बल जरिए कब्जा लिया गया, उसी जमीन पर पहुंचकर प्रशासन से बातचीत की जाएगी। जब किसानों का काफिला गांव दुन्नेवाला के समीप पहुंचा तो पुलिस प्रशासन एवं किसानों के बीच तनाव पैदा हो गया। इसी दौरान वहां पर मौजूद भारी पुलिस बल ने किसानों को खदेडने के लिए पहले लाठीचार्ज किया, जब किसानों ने जवाब में ईंट पत्थर चलाए तो पुलिस बल ने किसानों पर पानी की बौछार करते हुए अश्रु गैस गोले छोड दिए। जिसमें कई किसान जख्मी हुए। वहीं दूसरी तरफ कई पुलिस कर्मी भी किसानों की कारवाई दौरान जख्मी हुए है।
इस दौरान गांव दुन्नेवाला को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया था और मौके पर डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर समेत एसएसपी अमनीत कौंडल समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। गांव दुन्नेवाला में माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण बना हुआ था। एसएसपी कौंडल के अनुसार उक्त पूरे घटनाक्रम के दौरान चार से पांच पुलिस कर्मी जख्मी हुए है, जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।
-

आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
ऊना/सुशील पंडित: ग्राम पंचायत संतोषगढ़ के वार्ड 2, 4, 7, 8 व 9, बसदेहड़ा के 13, सनोली राजपूत जट मुहल्ला 2, त्यूड़ी 3, भटोली 1, बदोली 1, बसोली नाले मुहल्ला तथा नंगल सलांगड़ी में रिक्त आंगनवाडी सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए महिला उम्मीदवारों 18 दिसम्बर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।यह जानकारी देते हुए सीडीपीओ हरोली शिव सिंह वर्मा ने बताया कि इन पदो के लिए कम से कम जमा दो उत्तीर्ण 18 से 35 आयुवर्ग और आंगनवाड़ी सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी की महिलाएं पात्र होंगी। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय सभी संसाधनों से 50,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र संबंधित तहसील के तहसीलदार अथवा नायव तहसीलदार द्वारा जारी ही मान्य होगा। उम्मीदवार का चयन मैरिट के आधार पर 25 अकों में होगा, जिसमें जमा दो में प्राप्त अंक प्रतिशतता में भाग दस में अधिकतम 7, स्नातक को 2 अतिरिक्त अंक और इससे अधिक योग्यता के लिए एक अतिरिक्त अंक शामिल होगा। वे उम्मीदवार जिन के पास एक वर्ष का आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, बालसेविका, बालवाड़ी टीचर, नर्सरी टीचर, सिलाई टीचर जो उसी पंचायत में कार्यरत हो तथा 10 माह के लिए शिशुपालक केन्द्र चलाने का अनुभव हो, को अनुभव के प्रत्येक बर्ष के लिए 1 अंक तथा अधिकतम 3 अंक। ये अंक तभी मान्य होगें, जब प्रार्थी को नर्सरी ट्ंेनिंग टीचर का मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा कोर्स से सम्बन्धित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगा। प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र शिक्षा विभाग के उप निदेशक या जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य है, प्रार्थी द्वारा सम्बन्धित गा्रमपंचायत के अर्न्तगत स्थित नर्सरी स्कूल में अध्यापन कार्य का अनुभव हो। प्रार्थी को कार्य अनुभव के अंक उसी अवस्था में देय होगें यदि उनके पास उपरोक्त प्रमाण-पत्र उपलब्ध है। इसके अलावा अपंग उम्मीदवार जिस की अपंगता 40 प्रतिशत या अधिक हो, वशर्ते उस की अपंगता आंगनवाडी केन्द्र के संचालन के कार्य करने में बाधक सिद्ध न हो, के दो अंक मिलेंगे। एससी/एसटी/ओबीसी के उम्मीदवार के लिए 2 अंक, स्टेट होम आवासी, बालिका आश्रम अवासी, अनाथ, विधवा, असहाय, परित्यकता, तलाकशुद्वा और शादीशुदा महिला जिसके पति पिछले 7 बर्षो से लापता हो 3 अंक। वे परिवार जिन्होंने एक या दो कन्या के जन्म के उपरान्त स्थाई परिवार नियोजन करवा लिया हो, 2 अतिरिक्त अंक मान्य होंगे। जबकि साक्षात्कार में 3 अंक देय होंगे। इन पदों के लिए पात्र महिलाये 18 दिसम्बर सांय 5 बजे तक सादे कागज पर आयु, शैक्षणिक योग्यता, आय, स्थाई निवासी, परिवार नकल, जाति, अनुभ, अपंगता, विधवा, अनाथ, परित्यकता प्रमाण पत्र यदि प्रार्थी इस श्रेणी में आता हो, हिमाचली प्रमाण पत्र, आवेदक की केवल दो बेटियां हैं तथा कोई बेटा नहीं है, का प्रमाण पत्र जो कि सम्बन्धित गा्रम पंचायत के सचिव से जारी किया गया हो तथा स्थाई परिवार नियोजन करवाने का चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त प्रमाण पत्रों की प्रतियों सहित आवेदन कर सकती है।
इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए 24 दिसम्बर को सुबह 10 बजे समस्त दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना जिला ऊना के कार्यालय मे उपस्थित होना हो सकते है।ं अन्य किसी प्रकार की जानकारी पाने के लिए कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली के टेलीफोन न. 01975-292563, सम्बन्धित वृत पर्यवेक्षक अथवा सम्बन्धित आंगनवाडी केन्द्र की आंगनवाडी कार्यकर्ता अथवा सहायिका से सम्पर्क करें।
-

आईआईआईटी के ऑप्टिका छात्र अध्याय ने “इंजीनियरिंग में ऑप्टिकल सिद्धांतों के अनुप्रयोग पर कार्यशाला का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित:आईआईआईटी ऊना के ऑप्टिका छात्र अध्याय ने “इंजीनियरिंग में ऑप्टिकल सिद्धांतों के अनुप्रयोग (AOPE)-2024” पर एक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जो 18 से 22 नवम्बर 2024 तक आयोजित हुई। यह 5 दिवसीय कार्यक्रम ऑप्टिक्स, फोटोनिक्स और इनकी इंजीनियरिंग में उपयोग के नवीनतम विकास पर केंद्रित था। इस कार्यशाला में विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों से 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यशाला की शुरुआत प्रो. राजेन्द्र सिंह (मुख्य अतिथि, आईआईटी दिल्ली) द्वारा की गई, जिसमें प्रो. विपुल रस्तोगी (आईआईटी रुड़की) और प्रो. मनीष गौर (निदेशक, आईआईआईटी ऊना) भी उपस्थित थे। सत्रों का संचालन प्रमुख विशेषज्ञों ने किया, जिनमें प्रो. राजेन्द्र सिंह, प्रो. विपुल रस्तोगी, डॉ. अपर्णा अकुला, डॉ. सचिन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. निकुंज गोयल, एस.के. वर्शने, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शोनल चौकसी, प्रो. विनोद करार और डॉ. दिव्या अग्रवाल शामिल थे। प्रत्येक वक्ता ने ऑप्टिक्स और फोटोनिक्स के व्यावहारिक और नवाचारी उपयोगों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जिससे प्रतिभागियों को इस क्षेत्र की गहरी समझ प्राप्त हुई। कार्यशाला का समापन सफलता पूर्वक हुआ, जिससे आईआईआईटी ऊना की ऑप्टिक्स में अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई।
प्रो. मनीष गौर, निदेशक, आईआईआईटी ऊना ने कहा, “मैं ‘इंजीनियरिंग में ऑप्टिकल सिद्धांतों के अनुप्रयोग (AOPE)-2024’ कार्यशाला की सफलता की घोषणा करते हुए प्रसन्न हूं। प्रमुख विशेषज्ञों की मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम ने ऑप्टिक्स और फोटोनिक्स के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान की, जिससे हमारे प्रतिभागियों को इन क्रांतिकारी क्षेत्रों में अन्वेषण और नवाचार करने का अवसर मिला।
-

Punjab News : केंद्र सरकार से संबंधित कार्य करवाने के लिए मैं सदैव तत्पर रहता हूंः सांसद औजला, देखें वीडियो
अमृतसर। सांसद गुरजीत औजला ने आज विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम अधिकारियों से शहर में सफाई की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने और समस्याओं से निजात पाने का आग्रह किया। कूड़े की समस्या का ठोस समाधान किया जाएगा। कूड़े की समस्या से निजात पाने के लिए डंप साइट पर और नई मशीनें लगाई जा रही हैं। रंजीत एवेन्यू में कूड़ा उठाने वाले ट्रकों की पार्किंग तुरंत बंद की जानी चाहिए।
औजला ने तुंग ढाब, मानांवाला, भक्तांवाला सहित शहर के नालों और तरन तारन रोड पर नालों में बहने वाले औद्योगिक अपशिष्ट जल पर चिंता व्यक्त की और एक सार्थक समाधान खोजने के लिए कहा। उन्होंने इन गंदी नहरों में गिरने वाले औद्योगिक पानी को रोकने तथा इन नहरों के पानी को साफ कर उसका समुचित उपयोग करने के लिए एक परियोजना बनाने के भी निर्देश दिये। औजला ने कहा कि केंद्र सरकार से संबंधित काम मुझे सौंप दिया जाए ताकि मैं शुरू होने वाले इस सत्र में मौके पर जाकर काम कर सकूं।
नेशनल हाईवे के अधिकारियों से कहा कि जो भी अंडरपास बनाए जा रहे हैं वे 5.5 मीटर के होने चाहिए ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन, प्रधान कौशल विकास योजना, सियाल हेल्थ कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और अन्य चल रही योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
इस मौके पर विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि शहर में कूड़े का उठान बढ़ाने के लिए संबंधित कंपनी द्वारा और नई गाड़ियां लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कचरा प्रबंधन और शहर की साफ-सफाई के लिए निगम में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की भी मांग की। उपायुक्त महोदया साक्षी साहनी ने समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लिया और निर्धारित समय के भीतर काम पूरा करने का आश्वासन दिया और कहा कि जो भी अधिकारी किसी भी तरह से लापरवाही करेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-

जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 28 नवंबर को
ऊना/ सुशील पंडित: जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 28 नवंबर को पूर्वाह्न 11.30 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद की अध्यक्ष करेंगी। जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव, जिला परिषद ऊना, श्रवण कुमार ने बताया कि बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, आय-व्यय का अनुमोदन, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कार्य योजनाओं में बदलाव तथा अनुपूरक कार्य योजनाओं का अनुमोदन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित मामलों और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और सदस्यों से निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है। -

Punjab News : 10 अवैध हथियारों सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसर : लूट और अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए अमृतसर पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी कर रही है और संदिग्धों की जांच कर रही है। अमृतसर पुलिस ने 6 लोगों का काबू किया है।आरोपियों से 10 विदेश हथियार बरामद हुए है। आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी बटाला, प्रभदीप, विनोद रंगीला, युवराज, सुखराब के तौर पर हुई है।
अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 10 विदेशी हथियारों के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से कुछ हथियार पाकिस्तान से मंगवाएं है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कुछ आरोपी बटाले से संबंधित हैं और कुछ आरोपी अमृतसर ग्रामीण इलाके के रहने वाले है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से आरोपी अमृतपाल सिंह सरपंची का चुनाव भी लड़ चुका है।उन्होंने कहा कि दूसरी बात यह है कि इनमें से दूसरा आरोपी विनोद रंगीला है, जिसके खिलाफ पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि विनोद कुमार पर 19 मामले दर्ज है। करनवीर फरार हो जिसे जल्द काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
-

Punjab News: छत से गेंद लेने गए बच्चे को लगा करंट, मौत, बिजली विभाग पर लगे आरोप
मोगाः जिले के गांव रत्तियां से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां घर की छत से गेंद उठाने के लिए 12 वर्षीय के बच्चे की 11,000 हाई वोल्ट की तारों की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घर की छत पर 11,000 हाई वोल्टेज तारें लटक रही थीं और बच्चा गेंद उठाने के दौरान हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आ गया।
मृतक के परिजनों का कहना है कि घर की छत से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों के दोनों खंबे हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को लिखित आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बता दें कि इससे पहले भी घर की छत पर मिट्टी लगा रही महिला को करंट का झटका लग चुका है। लेकिन उसके बावजूद बिजली विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई।
-

Punjab: स्कूलों में इस दिन बच्चों को नहीं लेकर जाना होगा बैग, सरकार ने किया ऐलान
मोहालीः शिक्षा की गुणवता में सुधर लाने व पुस्तकों का बोझ कम करने के लिए अब पंजाब के शिक्षा विभाग ने हर माह के अंतिम शनिवार को बैग फ्री डे एलान कर दिया है। अब हर माह के अंतिम शनिवार छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र स्कूलों में बैग लेकर नहीं जाएंगे। इस दिन स्कूलों में अध्यापक ऐसी गतिविधियां छात्रों को करवाएंगे, जो विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होंगी।
खेल गतिविधियों पर विशेष फोकस रहेगा। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को सूचित कर दिया है। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी अब माह में एक दिन गैर किताबी शिक्षा वाला होगा, जो बच्चों को मनोरंजन के साथ उनके मानसिक विकास में सहायक होगा। सरकार ने विद्यार्थियों के शारीरिक व मानिसक विकास के लिए इस योजना को लागू कर दिया है।
स्कूल प्रमुखों को जारी पत्र के अनुसार माह के अंतिम शनिवार बैग फ्री डे के दौरान संस्कृतिक, खेल, समाज सेवा, कला, विज्ञान, बागवानी, पर्यावरण रक्षा, पेंटिंग आदि की गतिविधियां करवाई जाएंगी। विभाग का मानना है कि छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ अन्य क्षेत्रों का ज्ञान होना भी अति जरूरी है।
इस से छात्रों का मानसिक विकास होगा और छात्रों में सामाजिक कामों व मुद्दों पर जागृति आएगी। इसके लिए पहल स्कूलों के मुखी इस संबंधी सफल योजना बनाएंगे। स्कूलों को अपने स्तर पर भी अलग-अलग गतिविधियां करवानी होंगी। इसको लेकर विभाग ने समीक्षा टीमें भी गठित कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी हरभगवान सिंह कहते है कि इस संबंधी सभी स्कूलों के प्रमुखों को आवश्यक आदेश दे दिए गए हैं।
-

दूतावास के बाहर हुआ जोरदार धमाका, Airport Terminal करवाया खाली
नई दिल्ली: लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस धमाके की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मध्य लंदन में अमेरिकी दूतावास के पास एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के टर्मिनल को खाली कराया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अधिकारियों ने आधिकारिक बयान जारी किया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने लिखा- “हमें नाइन एल्म्स में यूएस एम्बेसी के आसपास की घटना के बारे में ऑनलाइन पता चला है। एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी की गई है। अधिकारी संदिग्ध पैकेज की जांच कर रहे हैं।”
अमेरिकी दूतावास के आस-पास के व्यस्त इलाके को पुलिस ने एक रहस्यमयी पैकेज मिलने के बाद बंद कर दिया है। इसके साथ ही कई लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया है। उन्हें शुरू में आधे घंटे से ज्यादा समय तक अंदर बंद रखा गया था। फिलहाल कई कर्मचारी अभी भी इमारत के अंदर हैं।
अमेरिकी दूतावास ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- “स्थानीय अधिकारी लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर एक संदिग्ध पैकेज की जांच कर रहे हैं। मेट पुलिस मौजूद है और सावधानी के तौर पर पोंटन रोड को बंद कर दिया है।”