Blog

  • Punjab News : 10 अवैध हथियारों सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : 10 अवैध हथियारों सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : लूट और अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए अमृतसर पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी कर रही है और संदिग्धों की जांच कर रही है। अमृतसर पुलिस ने 6 लोगों का काबू किया है।आरोपियों से 10 विदेश हथियार बरामद हुए है। आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी बटाला, प्रभदीप, विनोद रंगीला, युवराज, सुखराब के तौर पर हुई है।


    अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 10 विदेशी हथियारों के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से कुछ हथियार पाकिस्तान से मंगवाएं है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कुछ आरोपी बटाले से संबंधित हैं और कुछ आरोपी अमृतसर ग्रामीण इलाके के रहने वाले है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से आरोपी अमृतपाल सिंह सरपंची का चुनाव भी लड़ चुका है।

    उन्होंने कहा कि दूसरी बात यह है कि इनमें से दूसरा आरोपी विनोद रंगीला है, जिसके खिलाफ पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि विनोद कुमार पर 19 मामले दर्ज है। करनवीर फरार हो जिसे जल्द काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: छत से गेंद लेने गए बच्चे को लगा करंट, मौत, बिजली विभाग पर लगे आरोप

    Punjab News: छत से गेंद लेने गए बच्चे को लगा करंट, मौत, बिजली विभाग पर लगे आरोप

    मोगाः जिले के गांव रत्तियां से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां घर की छत से गेंद उठाने के लिए 12 वर्षीय के बच्चे की 11,000 हाई वोल्ट की तारों की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घर की छत पर 11,000 हाई वोल्टेज तारें लटक रही थीं और बच्चा गेंद उठाने के दौरान हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आ गया।

    मृतक के परिजनों का कहना है कि घर की छत से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों के दोनों खंबे हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को लिखित आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बता दें कि इससे पहले भी घर की छत पर मिट्टी लगा रही महिला को करंट का झटका लग चुका है। लेकिन उसके बावजूद बिजली विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई।

  • Punjab: स्कूलों में इस दिन बच्चों को नहीं लेकर जाना होगा बैग, सरकार ने किया ऐलान

    Punjab: स्कूलों में इस दिन बच्चों को नहीं लेकर जाना होगा बैग, सरकार ने किया ऐलान

    मोहालीः शिक्षा की गुणवता में सुधर लाने व पुस्तकों का बोझ कम करने के लिए अब पंजाब के शिक्षा विभाग ने हर माह के अंतिम शनिवार को बैग फ्री डे एलान कर दिया है। अब हर माह के अंतिम शनिवार छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र स्कूलों में बैग लेकर नहीं जाएंगे। इस दिन स्कूलों में अध्यापक ऐसी गतिविधियां छात्रों को करवाएंगे, जो विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होंगी।

    खेल गतिविधियों पर विशेष फोकस रहेगा। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को सूचित कर दिया है। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी अब माह में एक दिन गैर किताबी शिक्षा वाला होगा, जो बच्चों को मनोरंजन के साथ उनके मानसिक विकास में सहायक होगा। सरकार ने विद्यार्थियों के शारीरिक व मानिसक विकास के लिए इस योजना को लागू कर दिया है।

    स्कूल प्रमुखों को जारी पत्र के अनुसार माह के अंतिम शनिवार बैग फ्री डे के दौरान संस्कृतिक, खेल, समाज सेवा, कला, विज्ञान, बागवानी, पर्यावरण रक्षा, पेंटिंग आदि की गतिविधियां करवाई जाएंगी। विभाग का मानना है कि छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ अन्य क्षेत्रों का ज्ञान होना भी अति जरूरी है।

    इस से छात्रों का मानसिक विकास होगा और छात्रों में सामाजिक कामों व मुद्दों पर जागृति आएगी। इसके लिए पहल स्कूलों के मुखी इस संबंधी सफल योजना बनाएंगे। स्कूलों को अपने स्तर पर भी अलग-अलग गतिविधियां करवानी होंगी। इसको लेकर विभाग ने समीक्षा टीमें भी गठित कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी हरभगवान सिंह कहते है कि इस संबंधी सभी स्कूलों के प्रमुखों को आवश्यक आदेश दे दिए गए हैं।

     

  • दूतावास के बाहर हुआ जोरदार धमाका, ​​Airport Terminal करवाया खाली

    दूतावास के बाहर हुआ जोरदार धमाका, ​​Airport Terminal करवाया खाली

    नई दिल्ली: लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस धमाके की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मध्य लंदन में अमेरिकी दूतावास के पास एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के टर्मिनल को खाली कराया गया है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अधिकारियों ने आधिकारिक बयान जारी किया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने लिखा- “हमें नाइन एल्म्स में यूएस एम्बेसी के आसपास की घटना के बारे में ऑनलाइन पता चला है। एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी की गई है। अधिकारी संदिग्ध पैकेज की जांच कर रहे हैं।”

    अमेरिकी दूतावास के आस-पास के व्यस्त इलाके को पुलिस ने एक रहस्यमयी पैकेज मिलने के बाद बंद कर दिया है। इसके साथ ही कई लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया है। उन्हें शुरू में आधे घंटे से ज्यादा समय तक अंदर बंद रखा गया था। फिलहाल कई कर्मचारी अभी भी इमारत के अंदर हैं।

    अमेरिकी दूतावास ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- “स्थानीय अधिकारी लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर एक संदिग्ध पैकेज की जांच कर रहे हैं। मेट पुलिस मौजूद है और सावधानी के तौर पर पोंटन रोड को बंद कर दिया है।”

     

  • Punjab News : चोरों ने एक ही रात में 5 दुकानें खंगाली, कीमती समान व नकदी चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News : चोरों ने एक ही रात में 5 दुकानें खंगाली, कीमती समान व नकदी चोरी, देखें वीडियो

    अमृतसर। जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं दिन व दिन बढ़ती जा रही हैं। लुटेरे बेखौफ होकर चोरी के वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच शहर के टांगरा इलाके में दो नकाबपोश लुटेरों ने एक ही रात में करीब पांच दुकानों में धावा बोला है। इस दौरान ये नकाबपोश लुटेरे पांच दुकानों से नकदी और कुछ कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।


    इस मौके पर पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि हर दिन की तरह वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गये और जब सुबह उन्होंने देखा कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है, जिसके बाद देखा कि दुकान से नकदी और कुछ कीमती सामान गायब था। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन नकाबपोश चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें न्याय दिया दिलाया जाए।

    इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि देर रात दो अज्ञात लुटेरों ने पांच दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर दुकानों से नकदी लेकर फरार हो गये हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही इन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Australian Team पर भारी पड़े Bumrah और Siraj, 67 रनों पर गिरे 7 विकेट

    Australian Team पर भारी पड़े Bumrah और Siraj, 67 रनों पर गिरे 7 विकेट

    नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन तेज गेंदबाजों का जलवा रहा। पर्थ टेस्ट के पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे। टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर ऑलआउट हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 67 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 और मोहम्मद सिराज को 2 विकेट झटकाए। मैच अब पूरी तरह से भारत की पकड़ में है। भारतीय टीम जब 150 रनों पर सिमटी तो ऐसा लगा कि इस मैच में अब ऑस्ट्रेलियाई टीम बहुत आगे है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बाजी पलट दी। 150 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया अब पहली पारी में बढ़त ले सकती है।

    पहले दिन के सभी 17 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। भारत के 150 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। डेब्यू टेस्ट में Nathan McSweeney नाथन मैक्सवीनी 13 गेंद में दो चौकों की मदद से सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उस्मान ख्वाजा 08 भी चलते बने। फिर चार नंबर पर बैटिंग करने आए स्टीव स्मिथ खाता नहीं खोल सके। इन तीनों को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा।

    19 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस को ट्रेविस हेड और मार्रन लाबुशेन से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा नहीं होने दिया। डेब्यू टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने ट्रेविस हेड को बोल्ड आउट किया। वह दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर मिशेल मार्श भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मार्नस लाबुशेन भी 52 गेंद में सिर्फ दो रन बना सके और आउट हो गए। इन दोनों को सिराज ने पवेलियन भेजा।

    एक तरफ लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी डटे रहे। वह तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान पैट कमिंस तीन रन बनाकर आउट हुए, जो पहले दिन का अंतिम विकेट रहा। कैरी के साथ मिचेल स्टार्क छह रनों पर नाबाद रहे। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल सके। उन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया। इसके बाद तीन नंबर पर आए देवदत्त पडिक्कल भी जीरो पर पवेलियन लौट गए। 4 नंबर पर बैटिंग करने आए विराट कोहली भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। वह 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट को जोश हेजलवुड ने उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट कराया।

    कप्तान रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में पारी की शुरुआत करने उतरे केएल राहुल 74 गेंद में 3 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। फिर ध्रुव जुरेल 11 और वाशिंगटन सुंदर चार रन बनाकर आउट हुए। 73 रनों पर 6 विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत और नितीश कुमार रेड्डी ने पारी को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। पंत 78 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए।

    एक छोर पर युवा नितीश कुमार रेड्डी डटे रहे, लेकिन उनका किसी ने भी साथ नहीं दिया। डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में नितीश ने 59 गेंद में 41 रन बनाए। इस दौरान नितीश ने 6 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरे छोर पर हर्षित राणा 07 और जसप्रीत बुमराह 08 रन बनाकर आउट हुए। अपना पहला टेस्ट खेल रहे नितीश कुमार रेड्डी ने एक शानदार शॉट पर छक्का लगाया। जब किसी भी खिलाड़ी ने उनका साथ नहीं दिया तो तेजी से रन बनाने के चक्कर में वह आउट हुए। नितीश के रूप में भारत ने अपना आखिरी विकेट गंवाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी तेज गेंदबाजों ने 10 विकेट निकाले।

  • सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें नए रेट

    सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें नए रेट

    नई दिल्लीः सोने और चांदी की कीमत फिर से 80 हजार रुपये के करीब पहुंचने के आसार है। दरअसल, जिस हिसाब से सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है। उसे देखकर तो ये ही कहा जा सकता है कि अगले सप्ताह सोने के रेट 80 हजार रुपये तक पहुंच सकते हैं। 25 नवंबर सोमवार को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 80 हजार के करीब पहुंच सकती है। फिलहाल, आज यानी 22 नवंबर शुक्रवार को सोने की कीमत 79 हजार रुपये के करीब है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं जिसके बाद लेटेस्ट रेट 71,450 रुपये की जगह 72,250 रुपये हो गए हैं। जबकि, 24 कैरेट सोने की कीमत 77,950 रुपये की जगह 78,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी की कीमत 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। गौर हो कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।

    महानगरों में सोने और चांदी की कीमत

    • दिल्ली में 22 कैरेट सोने का रेट 72400 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 78970 रुपये है।
    • मुंबई में 22 कैरेट सोने का रेट 72250 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 78820 रुपये है।
    • कोलकाता में 22 कैरेट का रेट 72250 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 78820 रुपये है।
    • चेन्नई में 22 कैरेट सोने का रेट 72250 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 78820 रुपये है।
    • दिल्ली में चांदी का रेट 92,000 रुपये है।
    • मुंबई में चांदी का रेट 92,000 रुपये है।
    • कोलकाता में चांदी का रेट 92,000 रुपये है।
    • चेन्नई में चांदी का रेट 1,01,000 रुपये है।
  • इस नियम को लेकर Canada सरकार का U-turn, भारत आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत

    इस नियम को लेकर Canada सरकार का U-turn, भारत आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत

    नई दिल्लीः कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त जांच के अपने फैसले को वापस ले लिया है। कनाडा की ट्रांसपोर्ट मंत्री अनीता आनंद के कार्यालय ने वीरवार को सीबीसी न्यूज को बताया कि उन प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। नए नियम पिछले सप्ताह ही लागू किए गए थे। कनाडा ने सोमवार को कहा था कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है। एयर कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों के लिए एक नोटिस भी जारी किया था। नोटिस में कहा गया था, “भारत जाने वाले सभी यात्रियों के लिए सुरक्षा संबंधी कड़े आदेशों के कारण आपकी आगामी फ्लाइट के लिए प्रतीक्षा समय अपेक्षा से अधिक होने की उम्मीद है।”

    दरअसल, हाल ही में एयर कनाडा के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए इस बात की पुष्टि की जिसमें कहा गया कि ट्रांसपोर्ट कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा संबंधी जांच को देखते हुए आदेश जारी किए हैं और एयर कनाडा इनका पालन कर रहा है।” वहीं रविवार को टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज शाम टोरंटो पियर्सन में अंतरराष्ट्रीय प्री-बोर्ड स्क्रीनिंग में प्रस्थान करने वाले यात्रियों को सामान्य से ज्यादा वेटिंग टाइम का सामना करना पड़ सकता है। अगर यात्रा कर रहे हैं तो कृपया अपनी एयरलाइन पता करें और अपनी उड़ान पकड़ने के लिए पर्याप्त समय पर पहुंचे।”

    इससे पहले नवंबर में SFJ प्रमुख आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने सिखों को चेतावनी देते हुए एक वीडियो जारी किया था। इसमें पन्नू ने कहा था, “19 नवंबर के बाद एयर इंडिया की उड़ान न भरें। आपकी जान को खतरा हो सकता है।” उसने कहा था कि वह एयरलाइन के बहिष्कार की अपील कर रहा है और कोई धमकी नहीं दे रहा है। हालांकि उस समय ओटावा में भारत के उच्चायोग ने कनाडा सरकार के आने औपचारिक रूप से मामले को उठाया था और ट्रांसपोर्ट कनाडा ने एयर इंडिया की उड़ानों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी थी।

  • Rahul Gandhi, खरगे और सुप्रिया सुले को BJP नेता ने भेजा Notice, दी ये चेतावनी

    Rahul Gandhi, खरगे और सुप्रिया सुले को BJP नेता ने भेजा Notice, दी ये चेतावनी

    मुबंईः महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े पर चुनाव से एक दिन पहले मुंबई के एक होटल में मतदाताओं को 5 करोड़ रुपये बांटने का आरोप लगा था, जिसको उन्होंने खारिज कर दिया था। इस मामले में तावड़े ने अब कांग्रेस नेताओं- राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सुप्रिया सुले को नोटिस भेज दिया है और उनसे माफी मांगने को कहा है।

    विनोद तावड़े ने कहा, “महाराष्ट्र विधानसभा से दिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया सुले ने मुझे और हमारी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की। मेरे बारे में कांग्रेस के नेताओं ने झूठ फैलाया। मेरे जैसे सामान्य परिवार से आये नेता और हमारे पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की। जानबूझकर मेरी बदनामी की गई इसलिए मैंने आज उन सभी नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। अगर वह सार्वजानिक तौर पर माफी नहीं मांगते तो मैं कानूनी कारवाई करूंगा।

    महाराष्ट्र में 20 नवंबर, 2024 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े के ऊपर वोट के लिए पैसे बांटने के गंभीर आरोप लगे। उन पर यह आरोप लगाया गया कि वह मुंबई के एक होटल में पांच करोड़ रुपए लेकर मतदाताओं को बांटने के लिए गए हैं। बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें उस होटल में घेर लिया था।

    हालांकि, इन आरोपों को खारिज करते हुए विनोद तावड़े ने कहा था कि उन्हें चुनाव से जुड़े नियम अच्छी तरह से पता है और वह बेवकूफ नहीं है कि राजनीतिक विरोधी के होटल में ऐसा काम करेंगे। चुनावी माहौल के बीच इस कैश कांड के चलते राजनीतिक गलियारों में जमकर हंगामा मचा। चुनाव आयोग ने इस मामले में FIR भी दर्ज की। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक भारतीय जनता पार्टी पर हल्ला बोल दिया।

  • शेयर बाजार में आया 2000 अंक का उछाल, अडानी ग्रुप के शेयरों में आज भी गिरावट

    शेयर बाजार में आया 2000 अंक का उछाल, अडानी ग्रुप के शेयरों में आज भी गिरावट

    नई दिल्लीः भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स में आज यानी शुक्रवार को भारी उछाल देखने को मिला है। ग्रीन जोन में ओपन होने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2000 अंक तक उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 595 अंक की जोरदार उछाल के साथ कारोबार करता नजर आया। बाजार को जिन दिग्गज कंपनियों ने सपोर्ट दिया, उनमें देश के सबसे बड़े बैंक से लेकर देश की सबसे बड़ी कंपनी तक शामिल है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने मोर्चा संभाला और इसका शेयर करीब 3% चढ़ गया, तो दूसरी ओर SBI Share 4% से ज्यादा तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

    जहां BSE सेंसेक्स 1700 प्वॉइंट्स चढ़ा वहीं निफ्टी 50 में तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर अडानी ग्रुप के शेयरों में आज भी गिरावट आई। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। बता दें कि BSE सेंसेक्स 78,000 से ऊपर चला गया और निफ्टी 50 23,600 से ऊपर रहा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स 866 प्वॉइंट या 1.12% की बढ़ोतरी के साथ 78,021.78 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 271 प्वाइंट या 1.16% की बढ़ोतरी के साथ 23,620.60 पर कारोबार कर रहा था।

    सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में बम-बम है। सेंसेक्स-निफ्टी तूफानी रफ्तार पकड़े हुए हैं। BSE की 30 में से 30 कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। बात करें Sensex की तो करीब 200 अंकों की उछाल के साथ खुलने के बाद इस इंडेक्स ने ऐसी छलांग लगाई कि बीते कारोबारी दिन गुरुवार की गिरावट कहीं पीछे छूट गई। जी हां, खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 2011.55 अंक की उछाल के साथ 79,167.34 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

    Sensex की तरह ही एनएसई का निफ्टी-50 भी रॉकेट की रफ्तार से भागता हुआ नजर आया। Nifty ने अपने पिछले बंद 23,349 के लेवल से उछाल के साथ 23,411 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था और सेंसेक्स की तरह ही इसने भी ऐसी रफ्तार पकड़ी की खबर लिखे जाने तक ये इंडेक्स 595 अंकों की उछाल के साथ 23,945.90 के लेवल पर पहुंच गया। अमेरिकी कोर्ट ने वीरवार को अडानी और उनके भतीजे समेत 8 लोगों पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इस मामले में अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी हुआ है। इस आदेश के बाद वीरवार को अडानी ग्रुप के सभी शेयर धड़ाम हो गए थे। इसका असर आज भी दिखाई दिया।