Blog

  • जालंधरः मॉडल टाउन थाने के पास महिला से पर्स छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः मॉडल टाउन थाने के पास महिला से पर्स छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं आज दिन दहाड़े पॉश एरिया मॉडल टाउन इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाने से कुछ दूरी पर लुटेरे महिला से पर्स छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि वह सुविधा सेंटर में किसी काम के सिलसिल में आई थी।

    इस दौरान बाइक सवार लुटेरे उससे पर्स छीनकर फरार हो गए। हादसे में महिला सड़क पर गिर और उससे कई चोटे आई है। महिला ने बताया कि पर्स में 3 से 4 हजार की नगदी, मोबाइल और अन्य दस्तावेज मौजूद थे। इस हादसे में महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिल रो-रोकर बता रही थी कि पर्स में उसे उसकी लड़की ने 2 हजार रुपए दिए थे वहीं कुछ नगदी उसके खुद के पास थी। वहीं महिला ने घटना की शिकायत थाने की पुलिस को दे दी है। 

  • गोलीबारी में 6 सैनिकों की मौत, बॉर्डर सील

    गोलीबारी में 6 सैनिकों की मौत, बॉर्डर सील

    नई दिल्ली : अफगानिस्तान और पाकिस्तान  के बीच सीमाओं पर तनाव बढ़ता जा रहा  है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मुख्य सीमा पर गोलीबारी हुई जिसमें 6 पाक सैनिकों की मौत हो गई। गोलीबारी व तालिबान लड़ाकों द्वारा 3 पाक चौंकियों पर कब्जे के बाद  अफगान-पाकिस्तान सीमा तोरखम बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान को जोड़ने वाले तोरखम बॉर्डर पर गोलीबारी की आवाजें सुनाई  देने पर लोग सहमें हुए है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की आवाजें सुन वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद तोरखम बॉर्डर को बंद कर दिया गया है।

    एक सुरक्षा अधिकारी ने  बताया कि तालिबान और पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी। अफगानिस्तान के पूर्वी नंगाहार प्रांत में सरकार के प्रवक्ता और पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने इस गोलीबारी पर अबतक कोई बयान नहीं दिया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर को लेकर विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है।  तोरखम बॉर्डर से ही दोनों देशों के नागरिक आते-जाते है। हालांकि इसके बावजूद दोनों देशों के बीच कई हुए विवाद के कारण इस बॉर्डर को बंद करना पड़ा है। इससे पहले इसी साल फरवरी में भी तोरखम बॉर्डर को बंद किया गया है। इस वजह से हजारों ट्रक दोनों ओर सीमा पर फंसे रहे थे। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर किन कारणों से दोनों और से फायरिंग हुई है

  • पंजाबः इस इलाके में नशा बिकने की वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में नशा बिकने की वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, देखें वीडियो

    3 तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों की हेरोइन की बरामद

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन सरकार के दावों के बाद भी अमृतसर में नशा बिकना जारी है। बीते दिनों अमृतसर के सरहदी इलाके लोपोके का एक वीडियो सामने आया। जिसमें काफी संख्या में नशा खरीदने वाले दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब अमृतसर रूरल पुलिस हरकत में आई है और दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे तकरीबन 3.5 करोड़ की हेरोइन जब्त की है।

    वायरल वीडियो बनाने वाले पुलिस स्टेशन लोपोके के अंतर्गत आते गांव अड्डा चौगावां के ही लोग हैं। जिन्होंने वीडियो वायरल कर लोपोके में बिक रहे नशे पर कार्रवाई की मांग को उठाया। वीडियो में साफ दिखाया गया है कि लोग दूसरे गांवों से लोपोके में पहुंच रहे हैं और सभी नशे की तलाश में हैं। हालांकि वीडियो में नशा बेचने वाले नहीं दिखाई दिए, लेकिन लोगों का दावा है कि गांव के ही कुछ लोग नशा बेचने का काम कर रहे हैं।

    वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। डीएसपी अटारी गुरिंदर नागरा ने बताया कि इस मामले में लोपोके थाने में दो मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन तस्करों अमृतपाल सिंह, प्रगट सिंह व साहिब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुलिस ने 579 ग्राम हेरोइन को भी रिकवर करने में सफलता हासिल की है।

  • इस मंदिर में जन्माष्टमी पर 100 करोड़ के गहनों से तैयार होते हैं राधा कृष्ण

    इस मंदिर में जन्माष्टमी पर 100 करोड़ के गहनों से तैयार होते हैं राधा कृष्ण

    ग्वालियर :  गोपाल मंदिर पूरी सजावट के साथ जन्माष्टमी पर्व के लिए तैयार है। जन्माष्टमी का त्योहार गोपाल मंदिर के लिए खास होता है, गोपाल मंदिर पर जन्माष्टमी के मौके पर राधा कृष्ण को 100 करोड़ से ज्यादा कीमत के हीरे जवाहरात के गहने पहनाए जाते हैं। इस मौके पर मंदिर चौबीस घंटे लगातार खुला रहता है। इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर दूर तक है। जन्माष्टमी पर 100 करोड़ गहनों से सजे राधाकृष्ण को देखने के लिए साल भर लोगों को जन्माष्टमी का इंतजार रहता है। गोपाल मंदिर की स्थापना 1921 में ग्वालियर रियासत के तत्कालीन शासक माधवराव सिंधिया प्रथम ने करवाई थी, सिंधिया राजाओं ने भगवान राधा-कृष्ण् की पूजा के लिए चांदी के बर्तन बनवाए थे, साथ ही भगवान के श्रृंगार के लिए रत्तन जड़ित सोने के आभूषण बनवाए थे।

    मंदिर में भगवान राधा कृष्ण की अदभुत प्रतिमाएं हैं, वैसे तो इस मंदिर में सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन जन्माष्टमी के पर्व का भक्तों को सालभर इंतज़ार रहता है। ग्वालियर शहर के फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर को भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है, सिंधिया रिसायत कालीन 103 साल पुराने गोपाल मंदिर में राधा कृष्ण की अदभुत प्रतिमाएं हैं, जन्माष्टमी के मौके पर तो गोपाल मंदिर पर 24 घण्टे उत्सव मनाया जाता है, जन्माष्टमी के दिन भगवान राधा-कृष्ण को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के गहनों से सजाया जाता है, ये रियासत कालीन जेवरात हैं जो हीरे-रत्न जड़ित हैं।राधा कृष्ण पर सजाए जाने वाले इन एंटिक गहनों की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

  • जालंधरः डिप्टी कमिश्नर ने पटवारियों को जारी किए आदेश

    जालंधरः डिप्टी कमिश्नर ने पटवारियों को जारी किए आदेश

    जालंधर,ENS: पटवारियों और कानूनगो एसोसिएशन की तरफ से उन्हें मिले एडिशनल सर्कलों का काम छोड़ने और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे 28 पटवारियों के तबादलों के बाद आज डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने नए आदेश जारी करते हुए ठेके पर रखे सेवानिवृत पटवारियों की नियुक्यिां करते हुए खाली सर्कलों का एडिशनल कार्यभार सौंपा है ताकि पक्के पटवारियों द्वारा छोड़े एडिशनल सर्कलों का कामकाज प्रभावित होने से आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों में जालंधर से संबंधित विभिन्न तहसीलों व सब तहसीलों से संबंधित पटवारियों के छोड़े सर्कलों का बंटवारा  किया है। तहसील जालंधर 1 से संबंधित सर्कलों के लिए प्रतापपुरा के पटवारी रेशम लाल को समराए व दीवाली, कश्मीरी लाल कपूर पिंड को सरनाना और खुनखुन, तरलोचन सिंह जैतेवाली को पतारा, नरिंदरपाल सिंह तल्हण को डढा, जमशेर-1 और जमशेर-2, हरभजन सिंह कोटली बान सिंह को नैरंगपुर व फोल्ड़ीवाल, रजिंदर कुमार जुगराल को राएपुर व बंबीयावाल, सतनाम सिंह सलारपुर को बिमल प्रसाद खैहरा मेझा को अठोला व हेलरा, गुरदेव सिंह नूसी को गिल व सिंघा, सतविंदर सिंह धोगड़ी-2 को धोगड़ी-1 व सूरां, गुरमीत सिंह भिंडर आदि एडिशनल सर्कलों का चार्ज सौंपा है।

    इसी प्रकार तहसील आदमपुर के अंर्तगत आते सर्कलों में निर्मल दास कपूर को कडियाना, चेमे, हरीपुर-1, हरीपुर-2, कंदेला, मानकों व बहाऊदीन, कमलेश कालरा को जैठपुर, डरोली खुर्द, ऊचा, दंडेल, पडिआना-1 व पडियाना-2, गुरमीत राम चूहड़वाली को डरोली कलां-1, डरोली कलां-2, मुरादपुर, दोलीके सुंदरपुर, ब्यास पिंड-1, ब्यास पिंड-2, काला बकरा व कराड़ी, राम जी घोड़ावाही को सतेवाली आदि को सर्कलों का कार्यभार सौंपा है। डिप्टी कमिश्रर ने तहसील नकोदर के सर्कलों के लिए अमरजीत सिंह आलेवाल को नकोदर-2, नकोदर-3, बीर पिंड, मुहेम व महेड़ू, गुरनाम सिंह बालोकी को महितपुर-2, तंदाऊरां, मंडियाला, कैरूलापुर, अकबरपुर कलां, बलंदा व अंगाकीड़ी, सुभाष चंद्र खीवा को गिल, खानपुर दड्डा, मलीयां कलां, लिद्दड़ा, नुरपुर, राईबवाल व कांगना, मंगत राए सिधवां को औलख आदि सर्कलों का कार्यभार सौंपा है।

    इसी प्रकार तहसील शाहकोट के सर्कलों में गुरमेल सिंह बिली बडैच को महिसूमवाल, यूसफपुर, तलवंडी मादो व तलवंडी संघेडा, जसविंदर सिंह लकसीयां को मलसीयां, सादिकपुर, कनीआ कलां व सोहल जगीर, गुरदीप सिंह गेलड़ को रूपेवाली, ईदां, परजीआ कलां, बाजवा खुर्द, संडावाल व दानेवाल, मलकीत सिंह गिदडपिंडी को मंडाला, युसफपुर दारेवाल, नसीरपुर व डुमाना, परमजीत सिंह-2 गटी राएपुर आदि जमशेर सर्किलों का एडिशनल चार्ज सौंपा है। डिप्टी कमिश्रर द्वारा जारी आदेशों में तहसील फिल्लौर के सर्कलों के लिए लाहौरी राम ढेसीयां काहना को रूडक़ा कलां-1, रूडक़ा कलां-2, बुडाला-1, बुडाला-2, बंसीया, दंदेवाल, पासला व खोजपुर, प्रवीण कुमार पंडेरी मुसानकती को जंडियाला-2, जंडियाला-3, समराए, सरहाली, कंगनीवाल, धनी पिंड व दादूवाल, भाग राम संघे जगीर को नूरमहल, ऊपल जागीर, ऊपल खालसा, शादीपुर, चूहेकी व भंडाल हिम्मत, मदन लाल चीमां कलां को खानपुर, रसूलपुर, राएपुर, अराईया, नगर में साहिब व दारापुर, सरबजीत सिंह दियालपुर को लसाडा-1, लसाडा-2 आदि को एडिशनल चार्ज दिया है।

  • जालंधरः 9 किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधरः 9 किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत गोराया में पुलिस ने 9 किलो हेरोइन बरामद की है। इस मामले को लेकर देहात के एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने लुधियाना के लड़के को काबू कर उससे 8 किलो हेरोइन बरामद की थी। यह भी उसी कड़ी से जुड़ा हुआ मामला है। इसमें मेन स्मगलर मनकीत ताली निवासी फाजिल्का ने लड़के को पाकिस्तान भेजकर यह हेरोइन मंगवाई थी। इस मामले में पुलिस ने मलकीत सिंह उर्फ ​​काली को गिरफ्तार करके उससे 9 किलो हेरोइन बरामद की है।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि मलकीत सिंह उर्फ ​​काली को मुख्य आरोपी है जो काफी समय से सम्गलिंग में शामिल है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उससे पाकिस्तान में काफी लिंक है, जहां से वह हेरोइन लेता है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया है कि आरोपी अच्छे घरों के युवकों को इस काम में शामिल करता है, जिन पर कोई केस दर्ज नहीं है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कहा कि अभी तक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के साथ कुल 6 लोगों ने मिलकर 50 किलो हेरोइन मंगवाई थी। जिसे आपस में इन्होंने 8-8 किलो बांट ली थी, लेकिन आरोपी काली और अन्य काबू किए गए आरोपी के पास से 9 किलो हेरोइन पकड़ी गई।

    इसमें कुल 22 किलो हेरोइन पहले पकड़ी जा चुकी है। जबकि 9 किलो अब हेरोइन पकड़ी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक अन्य व्यक्ति मेहतपुर से पकड़ा गया था, जिससे आधा किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। ऐसे में कुल साढ़े 31 किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है। इसमें अब तक 4 आरोपियों को काबू कर लिया गया है, जबकि 2 अन्य की तालाश जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी जो पैसे पाकिस्तान में भेजता है वह भी हवाले के जरिए भेजता है। पुलिस अधिकारी ने कहाकि आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे हो सके।

  • Aditya-L1 के कैमरे में कैप्चर हुआ पृथ्वी और चंद्रमा का अद्भुत नजारा

    Aditya-L1 के कैमरे में कैप्चर हुआ पृथ्वी और चंद्रमा का अद्भुत नजारा

    नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1′ में लगे कैमरे द्वारा ली गई अंतरिक्ष यान की “सेल्फी” और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं। अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु से संबंधित ‘आदित्य-एल1′ ने सेल्फी और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें लीं।

    तस्वीरों में ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) और सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर (एसूयआईटी) उपकरण दिखाई देते हैं, जैसा कि 4 सितंबर 2023 को आदित्य-एल1 पर लगे कैमरे द्वारा देखा गया था। इसरो ने कैमरे द्वारा ली गईं पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें भी साझा कीं।  

  • पंजाबः इस इलाके में शराब बेचने को लेकर चली गोलियां, देखें वीडियो 

    पंजाबः इस इलाके में शराब बेचने को लेकर चली गोलियां, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः जिले के जलोखाना चौक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात शराब बेचने को लेकर गोलियां चली। इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक जलोखाना चौक में शराब बेचने आए एक युवक ने शराब ठेकेदारों पर गोलियां चला दी। शराब ठेकेदारों के पार्टनर का कहना है कि गुरप्रीत गोपी नामक युवक कांग्रेस पार्षद की शह पर नाजायज शराब बेचने का काम करता है। बुधवार को गुरप्रीत गोपी चौक जलौखाना में किसी को शराब देने आया था। जिसकी भनक उनको लग गई।

    इस बात की सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर शराब ठेकेदार के पार्टनर एसएचओ अमनदीप नाहर को गोलियां चलाने वाले युवक के बारे बता ही रहे थे कि वहां अंधेरे में छिपा युवक भागते हुए एक कांग्रेस पार्षद के कार्यालय में जा पहुंचा। जहां पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान एसएचओ अमनदीप नाहर की कांग्रेस पार्षद के साथ तकरार बाजी भी हुई है।

    शराब ठेकेदार के पार्टनर का आरोप है कि युवक नाजायज शराब बेचने का काम करता है। जब उसे नाजायज शराब के साथ पकड़ा गया तो उसने गोलियां चला दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोलियां के खोल को ढूंढती रही, पुलिक को खोल उसी जगह पर मिले जहां गुरप्रीत गोपी ने गोलियां चलाई। इस बात को गुरप्रीत गोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने गोलियां चलाई है। इस संबंध ने एसएचओ अमनदीप नाहर का कहना है को मामले की जांच की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਲਿਫਟ ਦੇਣਾਂ ਪਿਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਹੋਇਆ ਵਾਰਦਾਤ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਦੇਖੋਂ CCTV

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਲਿਫਟ ਦੇਣਾਂ ਪਿਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਹੋਇਆ ਵਾਰਦਾਤ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਦੇਖੋਂ CCTV

    ਬਟਾਲਾ: ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਚੋਰੀ ਅਤੇ ਲੁਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹਿਆਂ ਹਨ। ਹੁਣ ਤਾਂ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਵਾਰਦਾਤਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦਾ ਨਵਾਂ ਤਰੀਕਾ ਅਪਣਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਦਰਅਸਲ, ਚੋਰ ਹੁਣ ਲਿਫਟ ਮੰਗ ਕੇ ਵਾਰਦਾਤਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਲਗ ਪਏ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਲਿਫਟ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਨੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿਤਾ। ਬਟਾਲਾ ਸਠਿਆਲਾ ਰੋਡ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਲਿਫਟ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਨੂੰ ਖਮਿਆਜਾ ਭੁਗਤਣਾ ਪਿਆ।

    ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਲਿਕ ਨੇ ਦਸਿਆਂ ਕਿ ਲਿਫਟ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਵਲੋਂ ਹੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਲਿਕ ਕੋਲੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਖੋਹ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਚ ਤੂਸੀਂ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ ਕਿ ਲਿਫਟ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੇ ਬੈਠਦੇ ਹੀ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਲਿਕ ਨੂੰ ਧਕਾ ਦੇ ਦਿਤਾ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਲੇ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਲਿਕ ਨੇ ਬਹੁਤ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਲੁਟੇਰਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਲੇ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।

  • जालंधरः सोढल मेले पर लगंर लगाने वालों को निगम कमिशनर ने जारी किए आदेश

    जालंधरः सोढल मेले पर लगंर लगाने वालों को निगम कमिशनर ने जारी किए आदेश

    जालंधर,ENS: शहर में 27 सिंतबर को सोढल मेला का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले निगम कमिशनर डॉक्टर ऋषिपाल सिंह ने सोढल पर लगंर लगाने वाले लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजेबल आईटम्स को लेकर आदेश जारी किए दिए है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य भर में सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजेबल आईटम्स पर जो प्रतिबंध लागू कर रखा है। ऐसे में सोढल पर लगंर लगाने वाले लोगों को उस पर सख्ती से अमल करने की अपील की है।

    उन्होंने कहा कि सोढल मेले के दृष्टिगत सभी से अपील की जाती है कि वह लंगरों इत्यादि में प्लास्टिक का उपयोग न करें। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में निगम द्वारा इस मामले में अभियान चलाकर प्लास्टिक कैरी बैग इत्यादि का प्रयोग करने वालों के चालान काटे जाएंगे । होलसेलर और मैन्युफैक्चरर्स पर भी शिकंजा कसा जाएगा। बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार ने प्लास्टिक के लिफाफे पर प्रतिबंध लागू कर रखा है परंतु इसके बावजूद जालंधर जैसे बड़े शहरों में प्लास्टिक के लिफाफे बनाए व बेचे भी जा रहे हैं और प्रयोग में भी लाए जा रहे हैं। शहर में अगर 50 हजार से ज्यादा दुकानदार हैं तो उनमें से 45 हजार दुकानदार प्लास्टिक के लिफाफे का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा थर्मोकोल के डिस्पोजेबल, प्लास्टिक की पैकिंग का सामान तथा कटलरी इत्यादि भी सरेआम बेची जा रही है।