Blog

  • पंजाबः सरकार के खिलाफ डिपो होल्डरों ने खोला मोर्चा

    पंजाबः सरकार के खिलाफ डिपो होल्डरों ने खोला मोर्चा

    चंडीगढ़ : पंजाब के डिपो होल्डरों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। डिपो होल्डर 15 सितंबर को चंडीगढ़ में प्रदर्शन का ऐलान किया है। बता दें कि 18500 डिपो होल्डर चंडीगढ़ में सेक्टर 39 अनाज मंडी के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। राशन डिपो फेडरेशन ने आरोप लगाए हैं कि पंजाब में डिपो खत्म किया जा रहा है। मार्कफेड के जरिए पंजाब में आटा बांटने की स्कीम शुरू की जा रही है जो अक्तूबर महीने में शुरू होने जा रही है। राशन डिपो होल्डर ने अन्यों मांगों का भी जिक्र किया है।

    उन्होंने कहा कि सरकार इन मांगों पर विचार करें और डिपो होल्डरों का ध्यान रखें। डिपो को खत्म न किया जाए। इससे लोगों को समस्या पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो धरने को आगे भी बढ़ाया जा सकता है जिससे सरकार के लिए एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।  

  • सलोह में फर्जी डोहरू मंडली बनाकर एक व्यक्ति को घर में घुसकर लूटने का प्रयास

    सलोह में फर्जी डोहरू मंडली बनाकर एक व्यक्ति को घर में घुसकर लूटने का प्रयास

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल हरोली के गांव सलोह में फर्जी डोहरू मंडली बनाकर एक व्यक्ति को घर में घुसकर लूटने का प्रयास किया गया है। हालांकि यह घटना असफल रही। स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से मामले को लेकर पूछताश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिलाभर में रक्षाबंधन से लेकर गुग्गा नवमी तक घर-घर जाकर देवी-देवताओं का गुणगान करने वाली छत्र मंडलियों की आढ़ में असामाजिक तत्व भी लोगों को लूटने के लिए गिरोह बनाकर सक्रिय हो चुके हैं। 
    सलोह गांव में बुधवार को छत्र मंडली की आढ़ में आए चार शातिरों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात का प्रयास कर डाला। हालांकि घटना के दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों आरोपियों का डटकर मुकाबला किया और लूट की वारदात को असफल कर दिया। शातिरों ने जिस घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, उसका मालिक बेहोश पाया गया है। घटना की चश्मदीद महिला ने बताया कि जिलाभर में चल रहे 9 दिवसीय धार्मिक समागम के तहत विभिन्न मंडलियां घर-द्वार पर जाकर देवी-देवताओं का गुणगान करते हुए कार सेवा लेती हैं। बुधवार को भी उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में करीब चार लोग मंडली की आढ़ में आकर घुस गए। काफी देर तक इन लोगों की घर में मौजूदगी से महिला को उन पर शक हो गया, जिसके चलते वह अपने पड़ोसी के घर जाकर मामले की तहकीकात में जुट गई। महिला ने देखा कि मौके पर तीन लोग मौजूद थे, जबकि एक व्यक्ति घर के अंदर घुसकर कुछ सामान उठाने का प्रयास कर रहा था। जैसे ही उसने घर के मालिक को इसके संबंध में बताने का प्रयास किया, वह तुरंत बेहोश हो गया। इसके बाद महिला ने अंदर से सामान निकाल रहे व्यक्ति को घसीट कर बाहर निकाला और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर चारों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इन चारों की तलाश शुरू कर दी और उनमें से दो को पालकवाह गांव में काबू करके सलोह ले आए और इस मामले की सूचना स्थानीय पंचायत को दी। 
    वहीं पंचायत प्रधान अनीता कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना दी थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगो द्वारा काबू किए गए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • स्कूल प्रिंसिपल ने 45 महिलाओं से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

    स्कूल प्रिंसिपल ने 45 महिलाओं से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

    अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

    कराचीः पाकिस्तान के कराची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल के प्रिंसिपल को 45 से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार करने के आरोप में  गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी प्रिंसिपल के मोबाइल से कई महिलाओं के वीडियो और फोटो भी बरामद किए गए हैं। आरोपी शिक्षक की पहचान इरफान गफूर मेमन के रूप में हुई है। जियो न्यूज’ ने मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सभी पीड़िताओं को रेप के बाद ब्लैकमेल भी किया गया है। जांच कर रहे पुलिस अफसर ने जियो न्यूज से बातचीत के दौरान दावा किया है कि पुलिस की टीम ने आरोपी प्रिंसिपल के मोबाइल से इसके सबूत भी बरामद कर लिए हैं और इस मामले में उससे पूछताछ जारी है।

    तस्वीरें वायरल होने के बाद हुआ खुलासा 

    डॉन न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिनों इंटरनेट पर कुछ महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो रही थीं। पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस ने इस मामले में पड़ताल करना शुरू किया। वायरल तस्वीरों के साथ एक स्कूल के प्रिंसिपल और एक महिला शिक्षक के बीच का अश्लील वीडियो भी वायरल हो रहा था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर छानबीन की तो पाया कि यह कराची स्थित एक स्कूल का मामला है। वायरल तस्वीरों में मौजूद सभी महिलाएं कराची के स्कूल में नौकरी करती हैं। जांच के दौरान पुलिस को स्कूल के प्रिंसिपल पर शक हुआ, जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ में उसने सारे राज उगल दिए। 

    सभी पीड़िता स्कूल की टीचर 

    रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि स्कूल में ज्यादातर महिला टीचर हैं, जो अलग-अलग वक्त पर नौकरी करती रही हैं। इसके साथ ही  स्कूल में सिर्फ पांच पुरुष टीचर हैं। स्कूल में छापेमारी के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो इनमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिले। जांच अधिकारियों ने कहा कि प्रिंसिपल के कार्यालय को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक जांच की जाएगी। इसके साथ ही आरोपी प्रिंसिपल को सात दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़िता स्कूल में टीचर के पद पर तैनात हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि इंटरनेट पर वीडियो एक महिला टीचर ने अपलोड किए थे और वो इस जुर्म में शामिल है। हालांकि अभी तक आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ जो केस दर्ज किया है, उसमें आरोपी पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकाने जैसी धाराएं दर्ज हैं।

    शिक्षा मंत्री ने लिया एक्शन 

    सिंध के शिक्षा मंत्री राणा हुसैन के आदेश पर, निजी संस्थानों के निरीक्षण और पंजीकरण निदेशालय सिंध ने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति में उप निदेशक कुर्बान अली भुट्टो और सहायक निदेशक जावेद अख्तर और मुमताज हुसैन क़ंबरानी शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि इस मामले में और भी संदिग्ध सामने आएंगे, जिनके पास पीड़ित महिलाओं के कई वीडियो हो सकते हैं। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मालिर हसन सरदार ने कहा कि अभी तक पांच से अधिक महिलाएं मेमन पर यौन शोषण का आरोप लगाने के लिए सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हम पीड़ितों से भी आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं।

  • लठियाणी में मैडिकल स्टोर मालिक घर से चलाता था नशे का कारोबार

    लठियाणी में मैडिकल स्टोर मालिक घर से चलाता था नशे का कारोबार

    एंटी ड्रग्स ब्यूरो ने घर से किया 3.96 ग्राम चिट्टा व 2540 नशे के कैप्सूल बरामद, मामला दर्ज
    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के लठियाणी में एक मैडिकल स्टोर के मालिक के घर से नशीले पदार्थो का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस टीम ने स्टोर मालिक के खिलाफ़ नशीले पदार्थो के सम्बंध में मामला दर्ज कर लिया है और नशीले पदार्थो सहित आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह एससी अमित व कांस्टेबल अमित कश्यप, बंगाणा रेंज के ड्रग इंस्पेक्टर रजत शर्मा व अन्य टीम सहित गुप्त सूचना के आधार पर भारद्वाज मैडिकल स्टोर लठियाणी के मालिक अरुण भारद्वाज के घर पर सँयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर पर 3.96 ग्राम चिट्टा व नशे के कैप्सूल ट्रामाडोल 2540 बरामद हुए। 
    इंस्पेक्टर एंटी ड्रग्ज ब्यूरो सर्वजीत सिंह ने तत्काल थाना बंगाणा के प्रभारी रवि पाल शर्मा को टीम सहित बुलाकर उक्त आरोपी अरुण भारद्वाज उर्फ अम्बू को नशीले पदार्थो सहित अरेस्ट कर लिया है और मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। 
    इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी अरुण भारद्वाज के खिलाफ हमें सूचनाएं मिल रहीं थी कि उक्त आरोपित चिट्टे व नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त करता है।इसलिए हमने टीम सहित उसके घर दबिश देकर नशीले पदार्थो सहित दबोचा है। उनका कहना है कि उक्त आरोपी काफी समय से चिट्टे का कारोबार करता आ रहा है। लेकिन कानून की पकड़ से दूर रहा। अब पकड़ में आया है। ज्ञात रहे राज्य को नशा मुक्त बनाने की सरकार ने मुहिम को तेज कर दिया है और कोई भी व्यक्ति नशे के संग पकड़ा जा रहा है तो उस पर सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। बही थाना बंगाणा के थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा ने बताया कि लठियाणी के एक मैडिकल स्टोर के मालिक अरुण भारद्वाज के घर से चिट्टा व 2540 नशीले कैप्सूल पाए गए जिसमें 340 एक्सपाइरी भी बरामद किए है। 
  • देवर और भाभी के अवैध संबंध में चाचा ने दी खौफनाक मौत

    देवर और भाभी के अवैध संबंध में चाचा ने दी खौफनाक मौत

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के अमरावती से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां देवर-भाभी के अवैध संबंधों की वजह से 2 साल के मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी के अनुसार चाचा ने मासूम भतीजे को पालने से गिराकर लातों से कुचल दिया। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि फेजरपूरा पुलिस थाना क्षेत्र के पोहरा बंदी इलाके में रहने वाले दीपक का अपनी भाभी पूजा के साथ अवैध संबंध थे। दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन दीपक अपनी भाभी पर उसके बेटे को अपने बड़े भाई को देने का दबाव बना रहा था।

    जिसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। बताया जा रहा है कि पूजा अपने बेटे को छोड़ने लिए तैयार नहीं थी। दीपक मजदूरी कर घर लौटा, इस दौरान पालने में लेटा उसका भतीजा जोर-जोर से रोने लगा। पूजा अपने बेटे को चुप कर रही थी पर मासूम चुप नहीं हो रहा था। इससे गुस्साए दीपक ने भतीजे को पालने से नीचे गिरा दिया और अपने पैरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि देवर भाभी में अवैध संबंध थे। जिसके चलते मासूम की हत्या की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले पर थाने के एसएचओ गोरखनाथ जाधव ने बताया कि आरोपी दीपक भोसले को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • इस दिन Parineeti-Raghav Chaddha की होगी रिसेप्शन, रिसेप्शन कार्ड हुआ वायरल 

    इस दिन Parineeti-Raghav Chaddha की होगी रिसेप्शन, रिसेप्शन कार्ड हुआ वायरल 

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और फिल्मी अदाकारा परिणीति चोपड़ा इसी महीने शादी के शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों परिवार इस समय शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस बीच अब परिणीति और राघव का रिसेप्शन कार्ड वायरल हुआ है। इसके मुताबिक दोनों की शादी की रस्में उदयपुर तो रिसेप्शन सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में होगा। हालांकि उनकी तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं की गई है। राघव अैर परिणीति इस महीने की 24 तारीख को झीलों के शहर उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं।

    शादी पंजाब रीति-रिवाजों से संपन्न होगी। शादी के फंक्शन 22 सितंबर से शुरू हों जाएंगे, जो कि 24 सितंबर तक चलेंगे। जबकि दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर रिसेप्शन कार्ड सामने आया है। व्हाइट और गोल्डन थीम के इस कार्ड में वेडिंग रिसेप्शन की डिटेल लिखी गई है। 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में रिसेप्शन होगी। इससे पहले खबर थी कि यह गुरुग्राम में होगी। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान सहित अन्य वीआईपी हस्तियों को ठहराने के लिए उदयविलास में बुकिंग की गई है।

    इसके अलावा लीला पैलेस के नजदीक ही फतेह प्रकाश व ताज समूह की लेक पैलेस होटल में भी बुकिंग कराई जाने की बात सामने आ रही है। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इस शादी में शामिल होंगे। इसी साल 13 मई को उनकी दिल्ली में सगाई हुई थी। सगाई के चार महीने बाद वह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

  • बेटे के बर्थडे पर केक काटने दौरान मातम में बदली खुशियां

    बेटे के बर्थडे पर केक काटने दौरान मातम में बदली खुशियां

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक विचलित कर देने वाला सामने आया है। शहर की एक कॉलोनी में बेटे के जन्मदिन पर केक काटने के दौरान पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि सूदखोरों की वजह से उनके परिवार के मुखिया की जान चली गई। लेकिन इस घटना ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। लखनऊ के थाना चिनहट स्थित मुलायम नगर का यह मामला है। यहां सुशील शर्मा (45 साल) अपनी पत्नी किरण, 3 बच्चे साक्षी, सार्थक और मन्नत के साथ रहते थे। बुधवार की रात सुनील अपने बेटे सार्थक के जन्मदिन का केक कटवा रहे थे। इस दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए।

    आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि सुनील की मौत हो गई है। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। पत्नी किरण के मुताबिक घर पर 22 लाख रुपए का कर्ज था जिसकी हर महीने करीब 70 हजार रुपए की किस्त जाती थी। इस महीने किस्त कम जाने पर ब्याज पर देने वाले ने काफी अपमानित किया था । इसी के चलते सुनील काफी काफी परेशान चल रहे थे। एडीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास के मुताबिक सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ तो कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने ब्याज पर पैसा लेने की बात कही थी। सुनील उसी वजह से परेशान थे। पुलिस ने शव को पंचनामा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • पंजाबः Golden Temple के पास देह व्यापार मामले में 2 युवतियां पकड़ी, मारे थप्पड़, वीडियो वायरल

    पंजाबः Golden Temple के पास देह व्यापार मामले में 2 युवतियां पकड़ी, मारे थप्पड़, वीडियो वायरल

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल के पास चल रहे देह-व्यापार का मामला सामने आया है। जहां देह व्यापार के खिलाफ निहंग ने मोर्चा संभाला। दरअसल, देर रात गोल्डन टेंपल के पास होटलों व अन्य स्थानों में पहुंची दो युवतियों को निहंग ने पकड़ लिया। जिनमें से एक को थप्पड़ मार-मार कर भगाया। वहीं एक युवक के साथ पहुंची युवती से माफियां मंगवाई। इतना ही नहीं, लिखित में भी लिया कि वे ऐसा काम दोबारा नहीं करेंगे।

    निहंग ने बताया कि गोल्डन टेंपल के पास कई होटलों में देह-व्यापार का धंधा चल रहा है। लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इसीलिए आज दो युवतियों और एक युवक को पड़ा गया। जिनसे माफी मंगवाई गई और उन्हें वॉर्निंग देकर छोड़ दिया गया है। निहंग ने बताया कि पकड़े गए युवक व युवतियों ने कभी ये काम ना करने की बात कही है। यह लिखित में भी दिया है और कहा है कि अगर वे दोबारा से पकड़े गए तो निहंग या पुलिस कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं।

    निहंग व समर्थकों ने गोल्डन टेंपल के पास एक युवती को पकड़ थप्पड़ भी मारे। युवती दिखने में नाबालिग लग रही थी और काफी अधिक नशा कर रखा था। जिसके बाद निहंग ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। युवती ने खुद बताया कि वे देह-व्यापार के साथ जुड़ी हुई है। निहंग ने बताया कि युवक अपने साथ युवती को अधिक धंधे का वादा कर साथ लाया था। युवती ने निहंग को जानकारी दी कि युवक ही उसे अपने साथ लाया था। उसे कहा था कि उसके पास कई कस्टमर हैं। उसके साथ चलेगी तो उसे अधिक फायदा होगा।

  • इस देश के दूसरे सबसे बड़े शहर ने खुद को घोषित किया दिवालिया

    इस देश के दूसरे सबसे बड़े शहर ने खुद को घोषित किया दिवालिया

    नई दिल्ली : ब्रिटेन से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां का दूसरा सबसे बड़ा शहर बर्मिंघम दिवालिया हो चुका है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि बर्मिंघम सिटी काउंसिल ने खुद इसे कबूल किया है और धारा 114 नोटिस दायर किया। इस नोटिस के मुताबिक शहर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी खर्चों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

    सभी गैर जरूरी खर्च किए गए बंद

    ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिंघम ने कुल 954 मिलियन डॉलर के समान वेतन के दावे जारी होने के बाद सभी गैर-जरूरी खर्च बंद कर दिए और खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। सिटी काउंसिल की ओर से दायर किए गए नोटिस में इसका कारण बताते हुए कहा गया है कि समान वेतन दावों की लागत के कारण वर्तमान में यह नकारात्मक आर्थिक स्थिति बनी है। इसे साफ शब्दों में समझें तो बर्मिंघम सिटी काउंसिल के पास जितने भी वित्तीय संसाधन हैं, उनसे ज्यादा उस अवधि के भीतर खर्च हो गया है। ये बड़ा कारण है कि शहर ने खुद को दिवालिया घोषित करते हुए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी खर्चों पर रोक लगा दी है। बर्मिंघम सिटी काउंसिल की ओर से दायर किए गए नोटिस में साफ कहा गया है कि नए समान वेतन दावों की संभावित लागत 650 मिलियन पाउंड और 760 मिलियन पाउंड के बीच होगी। जबकि काउंसिल के पास इसे कवर करने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद नहीं हैं।

     फाइनेंशियल ईयर 2023-2024 के लिए, शहर को अब 87 मिलियन पाउंड के घाटे का अनुमान है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्मिंघम सिटी काउंसिल 10 लाख से अधिक लोगों को सेवाएं देती है। बिट्रेन के इस सबसे बड़े मल्टीकल्चरल शहर ने ही पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी. अब इसकी बदहाल आर्थिक स्थिति ने सभी को चौंका दिया है। इस साल जून 2023 में, समान वेतन के दावों को निपटाने के लिए 760 मिलियन पाउंड तक का भुगतान किए जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद सिटी काउंसिल ने कहा था कि वह सरकार के साथ इस मामले को लेकर बातचीत कर रही है।

     एक रिपोर्ट में भी बताया गया था कि यह बिल सर्विसेज पर उसके पूरे वार्षिक खर्च के बराबर था और हर महीने इसमें 14 मिलियन पाउंड की बढ़ोतरी हो रही थी। भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने बर्मिंघम सिटी के दिवालिया होने की खबरों पर अपनी पहली टिप्पणी की है। बर्मिंघम मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधान मंत्री ने इस हालत के लिए लेबर एडमिनिस्ट्रेशन को जिम्मेदार ठहराया है।

     पीएम के प्रवक्ता मैक्स ब्लेन ने इस संबंध में कहा कि यह बर्मिंघम के लोगों के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है. सरकार ने पहले ही काउंसिल के लिए उसके बजट का लगभग 10% अतिरिक्त धन उपलब्ध करा दिया है, लेकिन यह स्थानीय रूप से निर्वाचित परिषदों के लिए है कि वे अपने बजट का प्रबंधन स्वयं करें।

  • पंजाबः स्कूल मास्टर ने बच्चे पर बरसाए डंडे, वायरल वीडियो के DC का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः स्कूल मास्टर ने बच्चे पर बरसाए डंडे, वायरल वीडियो के DC का आया बयान, देखें वीडियो

    अबोहरः पंजाब के अबोहर के सरकारी प्राइमरी स्कूल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल मास्टर द्वारा बच्चे की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार मास्टर द्वारा बच्चे पर डंडे से काफी अत्याचार किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। वहीं डीसी ने वायरल वीडियो के बाद कहा कि  मास्टर के खिलाफ अनुशासनीय कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं बच्चे के पिता ने मास्टर द्वारा की गई मारपीट को सही बताया है। पिता ने बताया कि उन्होंने ही मास्टर को कहा था कि उनका बच्चा कहना नहीं मानता है। उधर, डीसी ने कहा कि माना की पेरेंट्स ने कहा कि उनका बच्चा कहना नहीं मानता लेकिन बच्चे का सुधारने का यह कौन-सा तरीका है। क्या इसी तरीके के साथ बच्चे को सुधारा जा सकता है।