Blog

  • आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मानपुरा में पौधारोपण

    आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मानपुरा में पौधारोपण

    मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत रोपे 75 पौधे


    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में आजादी का अमृत महोत्सव-मेरी  माट्टी,मेरा देश कार्यक्रम  के तहत एनएसएस  के प्रभारी सुख देव व गीतांजलि ठाकुर के  संयुक्त तत्वाधान में प्रधानाचार्य अदित कंसल की उपस्थिति पंच प्राण पर शपथ ग्रहण और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को याद किया गया  तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी सुख देव व गीतांजलि ठाकुर ने इस कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत किशनपुरा के प्रधान सुरजन सिंह, दिला राम व अन्य पदाधिकरियो के सहयोग से पुलिस लाइन किशनपुरा में पौधारोपण का कार्य किया । इस कार्यक्रम के तहत 75 पौधों को लगाया गया, जिसमे अमरुद, जामुन और भेडा के पोधे लगाये गए तथा साथ ही स्थानीय लोगो को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया गया, ताकि वृक्षरोपण की पहल द्वारा हम जलवायु को शुद्ध कर सके। वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों और छात्रों  को पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई ।
    इस गो ग्रीन अभियान में एनएसएस के छात्रों एवं आम जनता ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे देश में उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। जिन्होंने कड़ी मेहनत से स्वतंत्रता प्राप्त करने में अपना जीवन लगाया। ग्राम पंचायत किशनपुरा के प्रधान सुरजन सिंह ने इस अवसर पर सभी के लिए जलपान का आयोजन भी किया  इस अवसर पर प्रधानाचार्य अदित कंसल, एन.एस.एस के प्रभारी सुख देव व गीतांजलि ठाकुर, वरिष्ठ सहायक रणवीर सिंह, कला अध्यापक जसपाल सिंह, ग्राम पंचायत किशनपुरा के प्रधान सुरजन सिंह, दिला राम व समस्त कर्मचारी एवं बच्चे  उपस्थित रहे।
  • CM की बड़ी कारवाई, चीफ इंजीनियर किया सस्पेंड 

    CM की बड़ी कारवाई, चीफ इंजीनियर किया सस्पेंड 

    हरियाणाः हरियाणा में बाढ़ को लेकर अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक्शन मोड में नजर आ रहे है। यमुना में बाढ़ नियंत्रण में लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री ने एक्शन लिया है। दिल्ली में आईटीओ यमुना बैराज में बाढ़ के दौरान चार गेट ना खोले जाने को लेकर सीएम खट्टर ने चीफ इंजीनियर संदीप तनेजा को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एसई तरूण अग्रवाल और एक्सईएन मनोज कुमार को चार्जशीट करने के आदेश दिए है। इसके अलावा यमुना बैरोज पर तैनात एसडीओ मुकेश वर्मा को चार्जशीट किया है।

    बता दे की कमेटी में जांच के लिए सिंचाई विभाग के 2 चीफ इंजीनियर को शामिल किया गया है। CM ने 48 घंटे में इसकी जांच कर रिपोर्ट तलब की थी, अब इस मामले की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें हरियाणा सिंचाई विभाग के अधिकारियों की तरफ से बड़ी लापरवाही सामने आई है। दिल्ली में ITO के पास बैराज के 32 में से 4 गेट नहीं खुलने के खुलासे से दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। इसके बाद CM मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मामले की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई थी।

    फ्लड गेट नहीं खुलने के बाद दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि इन गेट का संचालन हरियाणा सरकार करती है। इनके 4 गेट नहीं खुलने की वजह से दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनी है। गेट खुल जाते तो दिल्ली से तेजी से पानी बाहर निकल जाता। हरियाणा सरकार को दिल्ली में कोई दिलचस्पी नहीं, इसलिए इन गेट की मरम्मत नहीं कराई। CM मनोहर लाल ने इसके बाद पूरी निष्पक्षता के साथ ITO बैराज के 4 गेट नहीं खुलने के मामले की सच्चाई जानने के लिए कमेटी का गठन किया था।

  • एन आर एस टी सेंटर चिंतपूर्णी मे भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन 

    एन आर एस टी सेंटर चिंतपूर्णी मे भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : डाइट देहला व नवज्योति यूथ  वेलफेयर सोसायटी संतोखगढ़ के संयुक्त त्तवधान मे चलाए जा रहे एन आर  एस टी सेंटर चिंतपूर्णी दो मे भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन  किया गया जिसमें गैर आवासीय प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने भाग  लिया ।कार्यक्रम मे बच्चों द्वारा स्किट के माध्य्म से भारत छोड़ो  आंदोलन दिवस मनाया। एन आर  एस टी अध्यापिका राधिका शर्मा ने बच्चों को सम्बोधन करते हुए बताया  कि आंदोलन की शुरुआत के दौरान ही गांधी जी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया था। अंग्रेजों को तुरंत भारत छोड़ देना चाहिए या गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार होना चाहिए।उन्होने कहा की इस आंदोलन के एक हिस्से के रूप में बड़े पैमाने पर विरोध प्रर्दशन हुए। जिसके बाद देश में हिंसा हुई और भारतीय राष्ट्रीय नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। राधिका ने बताया की हर साल 09 अगस्त को, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ को उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देकर मनाया जाता है, जिन्होंने बगैर एक भी पल सोचे हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए अपनी जान दे दी।
  • खुरवाई के त्यार में मिली 1020 बोतल देसी संतरा अवैध शराब

    खुरवाई के त्यार में मिली 1020 बोतल देसी संतरा अवैध शराब

     मंगलवार देर शाम वंगाणा पुलिस ने दी दबिश

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में अवैध शराब पर पुलिस जोरशोर से कार्यवाही कर रही है। मंगलवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना बंगाणा के थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा की अगुवाई में एस आई यू पुलिस टीम ने पंचायत खुरवाईं के गांव  त्यार में विजय कुमार( 27)पुत्र राजेन्द्र पाल की पशुशाला में अलग अलग कमरे में  तूड़ी में छुपाकर रखी 10 पेटी देसी शराब हिम क्वीन व 75 पेटी देसी संतरा ब्रांड की यानी 85 पेटी शराब पकड़ी। वंगाणा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अवैध शराब कब्जे में ले ली है।
     थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से उक्त व्यक्ति की अवैध शराब के धंधे की सूचनाएं मिल रही थी लेकिन पकड़ में नहीं आ रहा था। हमने उक्त इलाके में कुछ पुलिस जवान सिविल सूट में लगाए ताकि उक्त व्यक्ति अवैध शराब के धंधे में रंगे हाथों पकड़ा जाए। पकड़ी गई शराब कहां से लाई गई और कहां पे थी जाने थी इसकी  जांच की जा रही है।  ज्ञात रहे हाल ही में जिला ऊना में अवैध शराब बनाने और हजारों लीटर स्प्रिट मिली था। क्या यह संतरा ब्रांड भी बही तो नहीं है। क्योंकि उपमंडल बंगाणा में कुछ चयनित स्थल ऐसे है जहां अवैध शराब का गोरखधंधा चल रहा था लेकिन बीते 6 माह में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कई अवैध शराब के धंधे बन्द हुए है।
      अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि खुरवाई के गांव त्यार में गुप्त सूचना के आधार पर विनय कुमार की पशुशाला से 1020 बोतल संतरा ब्राड देसी अवैध शराब बरामद की है ओर अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रवि पाल शर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि अगर कोई आपके क्षेत्र में नशे का कारोबार करता है तो पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 
  • जालंधरः फ्लाईओवर चढ़ते दौरान सवारियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुखारें, देखें Live

    जालंधरः फ्लाईओवर चढ़ते दौरान सवारियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुखारें, देखें Live

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा-जालंधर हाईवे से हादसा होने की बड़ी खबर सामने आई है। जहां फ्लाईओवर चढ़ने के दौरान सवारियों से भरी बस पलट गई। जिस दौरान सवारियों में चीख पुखारे मच गई। हादसे दौरान बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे के बाद बस कर्मी से सवारियों को अन्य बस में बिठाकर उनके स्थान पर पहुंचा दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एक व्यक्ति अमरीक ने बताया वह दिल्ली से आया है और काला सिंघा जा रहा था।

    इस दौरान फ्लाईओवर पर बस चढ़ने के दौरान पलट गई। इस दौरान बस में 35 सवारियां मौजूद थी। हालांकि बस ड्राइवर का कहना है कि 12 सवारियां मौजूद थी। गनीमत यह रही कि सवारियों को कोई जानी नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं इस हादसे के दौरान बस ने एक गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

  • पंजाबः जेल में बंद गैंगस्टर सहित अन्य कैदियों से बरामद हुआ ये सामान, देखें वीडियों

    पंजाबः जेल में बंद गैंगस्टर सहित अन्य कैदियों से बरामद हुआ ये सामान, देखें वीडियों

    फिरोजपुरः सेंटर जेल एक बार फिर से सुर्खियों में है। अब जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमित कुमार से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर अमित कुमार उर्फ झांबी से सर्च ऑपरेशन के दौरान मोबाइल फोन मिला है। इसके अलावा 2 अन्य हवालातियों से भी मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जेल प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए फिरोजपुर सिटी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है।

    जेल प्रशासन की ओर से सहायक जेल अधीक्षक जसबीर सिंह द्वारा फिरोजपुर सिटी पुलिस को बताया गया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान अहाता नंबर 2 में जेल में बंद गैंगस्टर हवालाती अमित कुमार से एक मोबाइल फोन, अहाता नंबर 4 में हवालाती दलजीत सिंह निवासी जालंधर से एक मोबाइल फोन व बैरक नंबर 4 की तलाशी में कैदी हरप्रीत सिंह से फोन बरामद हुआ। फिरोजपुर सिटी थाने के ASI गुरमेल सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा दी गई तीनों मामलों की अलग-अलग शिकायत के आधार पर 2 हवालातियों और एक कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि 3 दिन पहले ही पंजाब पुलिस के 200 से ज्यादा जवानों और अधिकारियों ने जेल के चप्पे चप्पे की छानबीन की थी। जहां उनके हाथ सिर्फ एक मोबाइल चार्ज ही लगा था। 3 दिन में ही गैंगस्टर के पास मोबाइल कैसे पहुंच गया, यह एक बड़ा सवाल है।

  • इंटक व ऐटक यूनियन ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को डीसी राघव शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा

    इंटक व ऐटक यूनियन ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को डीसी राघव शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में इंटक व ऐटक  ने मिलकर विशाल प्रदर्शन किया व राष्ट्रपति महोदय को जिला उपायुक्त राघव शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा । जिसका नेतृत्व इंटक की तरफ से राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने किया और ऐटक की तरफ से कामरेड करनैल सिंह ने साथ दिया उन्होंने बताया कि देश में किसानों ,मजदूरों ,कर्मचारियों, छोटे व्यापारियों द्वारा मोदी सरकार का विरोध बहुत हो रहा है। उन्होंने अपनी 18 मांगों का मांग पत्र के बारे में अवगत करवाया कि इनमें सार्वजनिक क्षेत्रों को विनिवेश से रोकना  निजी क्षेत्र का विरोध करना और 44 श्रम कानूनों को वापस लाना 4 लेबर कोड जो बनाए हैं उनका डटकर विरोध करना इनके अलावा आउट सोर्स ,अनुबंध ,ठेकेदारी, मल्टीटास्क आदि का विरोध करना और आंगनबाड़ी मिडडे वर्कर की मांगों को स्वीकार करना आदि शामिल है। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव इंटक जगत राम शर्मा, जिला इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर, एटक जिला अध्यक्ष करनैल सिंह,  शिविल ठाकुर अध्यक्ष ऊना इंडस्ट्रीज वर्कर यूनियन ,जिला  यूथ इंटक उपाध्यक्ष आशुतोष वाली , विजय राणा,   रामजी दास जस्सल, जसविंदर, मंगू, चमन लाल , बलवीर, अश्वनी,  दिनेश, कुमार व कामगार मौजूद रहे।
  • पंजाब: पुलिस ने इस गैंग के 3 गुर्गे, हथियारों सहित किए गिरफ्तार

    पंजाब: पुलिस ने इस गैंग के 3 गुर्गे, हथियारों सहित किए गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः सीआइए स्टाफ की ओर से बिल्ला गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर उनसे 5 पिस्तौल व 23 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों की वरना कार भी कब्जे में ली गई है। प्रेस वार्ता में एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर सीआइए स्टाफ के इंचार्ज रमन कुमार पुलिस टीम के साथ गांव लुबानियावाली के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक काले रंग की वरना कार नंबर पीबी 05 एएल 0330 बड़ी तेज रफ्तार से आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने संदेह होने पर कार चालक को रूकने का इशारा किया। लेकिन उसने कार भगाने का प्रयास किया और पुलिस बेरिकेड को कार से टक्कर मार दी। कार रुक गई और उसमें से मेहर सिंह नाम युवक बाहर निकल भागने लगा।

    वह आगे जा कर ड्रेन में गिर गया और उसका हाथ का गुट और घुटना फैक्चर हो गया। मेहर सिंह मुक्तसर के लूट के दो मामलों में भगोड़ा है। वह पिछले कुछ माह से गिरफ्तारी से बच रहा था। इसे काबू करने के साथ कार में बैठे दो अन्य साथियों को भी हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर 32 बोर की पिस्तौल 10 कारतूस,दो देसी कट्टे 315 बोर, आठ कारतूस,एक 12 बोर देसी कट्टा पांच कारतूस बरामद हुए।

    तीनों के खिलाफ असलहा एक्ट के तहत थाना बरीवाला में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ काली शूटर पुत्र कृपाल सिंह निवासी ममदोट, मेहर सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव मल्ला मेगा व विशाल पुत्र महिंदर सिंह निवासी खिलची जदीद के रूप में हुई है। तीनों आरोपी जिला फिरोजपुर के साथ संबंधित हैं। एसएसपी गिल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोकल बिल्ला गैंग के गुर्गे हैं, जो कि जिला फिरोजपुर,फाजिल्का, फरीदकोट व मुक्तसर सहित अन्य जिलों में वारदात और लूटपाट करते हैं। 

    आरोपियों ने यह भी बताया कि उनकी फिरोजपुर की रमनी गैंग के साथ दुश्मनी है। उनके साथ अकसर ही गैंगवार होती रहती है। एसएसपी गिल ने बताया कि गैंगस्टर गुरदीप सिंह उर्फ काली शूटर के खिलाफ असलहा एक्ट, लूट, एनडीपीएस एक्ट के फिरोजपुर, मोहाली, फाजिल्का में 11 केस दर्ज हैं। फिरोजपुर में चार, मोहाली में तीन व फाजिल्का में चार मुकदमे चल रहे हैं। आरोपितों से हिरासत में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। यह असलहा कहां से लेकर आए थे और कहां जा रहे थे। कहीं किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने तो नहीं जा रहे, संबंधित पूरी जानकारी हासिल की जा रही है।

  •  गगरेट पुलिस ने चिट्टे सहित हमीरपुर के दो युवक पकड़े 

     गगरेट पुलिस ने चिट्टे सहित हमीरपुर के दो युवक पकड़े 

     ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर ऊना पुलिस नशे में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना गगरेट के मुलाजमों ने 41.50 ग्राम चिट्टे सहित हमीरपुर के युवकों को पकड़ा है। और आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस के मुलाजिम मादक  पदार्थ तथा यातायात चैंकिग के लिए होशियारपुर रोड़ गगरेट में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कूटी संख्या (एचपी 55 सी 0287) को जांच के लिए रोका गया।जिस पर दो युवक सवार थे शक के आधार पर स्कूटी की तलाशी लेने पर 41.50 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। 
    आरोपित युवकों की पहचान राकेश कुमार उर्फ शम्मू पुत्र कुलदीप चन्द निवासी बेला, जिला हमीरपुर हि0प्र0 व संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र सुरेश कुमार निवासी झम्बर सुधियाल, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • बड़ी कार्रवाईः मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर धर्मनजोत सिंह कहलों अमेरिका से काबू

    बड़ी कार्रवाईः मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर धर्मनजोत सिंह कहलों अमेरिका से काबू

    नई दिल्लीः मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड अंतरराष्ट्रीय हथियार माफिया धर्मनजोत सिंह कहलों को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। कहलों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी बताया जाता है। उसपर आरोप है कि मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार इसने ही गोल्डी बराड़ तक पहुचाए थे। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, धर्मनजोत सिंह कहलों नेशनल और इंटरनेशनल गैंगस्टर को AK-47 और जिगाना जैसे अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई करता था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, पंजाब पुलिस और NIA को इस वांटेड की तलाश थी। इसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हो रखा था, जिसके बाद इसे अमेरिका के कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया गया।

    सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जांच एजेंसियां जल्द ही अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) से संपर्क करेंगी, ताकि इस वांटेड हथियार माफिया को भारत लाया जा सके। 
    धर्मनजोत सिंह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। वह हिरासत में लिए गए एक और वॉन्टेड गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का खासमखास है। जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जग्गू ने ही लॉरेंस और गोल्डी से धर्मनजोत की फोन पर बात करवाई थी। धर्मनजोत मोहाली के एक UAPA केस में भी वांटेड है और लंबे समय से  अमेरिका में छुपा हुआ था। बताया जाता है कि वह लॉरेंस और बमबीहा दोनो गैंग्स को हथियार सप्लाई करता था।