Blog

  • पंजाबः पंचायत सचिव सहित निजी व्यक्ति रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः पंचायत सचिव सहित निजी व्यक्ति रिश्वत लेते गिरफ्तार

    फरीदकोट: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खतरे को रोकने के उद्देश्य से शनिवार को एक पंचायत सचिव और एक निजी व्यक्ति, जो गांव के सरपंच का पति है, को 5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    इस बात का खुलासा करते हुए विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर राज्य के सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक जीवन में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक मुहिम शुरू की है। इस संबंध में विजिलेंस ने फरीदकोट जिले के बीडीपीओ कार्यालय सादिक के अंतर्गत गांव भाग सिंह वाला में तैनात पंचायत सचिव गुरप्रीत सिंह व गांव के पति सरपंच गुरप्रीत सिंह को उसी के शिकायतकर्ता हरबंस सिंह से 5000 रुपये की रिश्वत मांगने व स्वीकार करने के आरोप में पकड़ा है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि आरोपी पंचायत सचिव और उक्त गांव के सरपंच के पति बीपीएल परिवारों के लिए सरकारी योजना के तहत नए घरों के निर्माण के लिए अपनी मां के नाम पर स्वीकृत अनुदान की तीसरी किस्त जारी करने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त दोनों आरोपियों ने दो किस्तों में पैसे देने की बात कही है लेकिन वह रिश्वत के पैसे नहीं देना चाहते थे।

    तथ्यों की सत्यता का पता चलने के बाद फिरोजपुर इकाई की एक विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दोनों अभियुक्तों को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

  • किसानों को प्रधान मंत्री ने श्री अन्न लगाने की प्रेरणा दी

    किसानों को प्रधान मंत्री ने श्री अन्न लगाने की प्रेरणा दी

    कृषि विभाग ने धर्मपुर,व रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न (मिलेट्स) सम्मेलन दिखाया लाइव 

    ऊना/सुशील पंडित :  कृषि विभाग, आत्मा हरोली के विकास खंड हरोली के धर्मपुर गांव में अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न (मिलेट्स) सम्मेलन के अंतर्गत निकटवर्ती पंचायतों से 50-60 किसानों ने भाग लिया।  वहीं दूसरी ओर कृषि विभाग, आत्मा ऊना के विकास खंड ऊना के रामपुर गांव में भी अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न (मिलेट्स) सम्मेलन के अंतर्गत निकटवर्ती पांच पंचायतों से 50 किसानों ने हिस्सा लिया। 
    यह सम्मेलन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान,नई दिल्ली से लाइव किसानों को दिखाया गया। जिसमे अन्य देशों के कृषि विशेषज्ञ भी शामिल थे, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री अन्न पर सभी किसानों को संबोधित किया व इसके महत्वपूर्ण पहलुओं को बताया l श्री अन्न जैसे रागी, कोदा, चीना,कावनी, बाजरा, सावां जैसे अनाज किसान लगाएं ताकि परिवार में  पोषण की कमी न हो क्योंकि यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते है। इनकी खाद व पानी की खपत बहुत कम होती है, इन फसलों में बीमारियां भी कम आती हैँ l अंतराष्ट्रीय मिल्लेट वर्ष के चलते सभी किसानों को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री अन्न लगाने की प्रेरणा दी है।
  • लोक निर्माण विश्राम गृह ऊना मे पूर्व सैनिकों की हुई बैठक

    लोक निर्माण विश्राम गृह ऊना मे पूर्व सैनिकों की हुई बैठक

    ऊना/ सुशील पंडित : वन रैंक वन पैंशन पार्ट- 2 में  सिपाही से लेकर जेसीओ,ऑनरेरी तक, के साथ हुए अन्याय के संदर्भ में, लोक निर्माण विश्राम गृह ऊना मे “पूर्व सैनिक संघर्ष संगठन” के प्रधान कैप्टन शक्ति चंद, की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। इसमें प्रधान पूर्व सैनिक सेवा परिषद डा०  बलदेव डोगरा, प्रधान पूर्व नौसैनिक कल्याण संघ ओम प्रकाश शर्मा, प्रधान पूर्व वायु सैनिक सेवा समिति हरीश चंद्र शर्मा, इंडियन एक्स सर्विसिस लीग के महामंत्री लेफ्टिनेंट एसपी शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कैप्टन वरयाम सिंह, हवलदार केवल सिंह, लेफ्टिनेंट भोला सिंह रायजादा, कैप्टन कशमीर सिंह, सूबेदार दिलबाग सिंह,   महेश चंद राजपूत, कैप्टन एस सी चौधरी, लेफ्टिनेंट दर्शन सिंह,   हवलदार दर्शन सिंह, गौतम सिंह, कैप्टन रणवीर सिंह, कैप्टन चरणदास (एससी), सूबेदार महेंद्र सिंह, कैप्टन ओंकार सिंह,  नायब सुबेदार रोशन लाल, कैप्टन सरबजीत सिंह, कैप्टन सोढी़ राम, सिपाही मलूक चंद, सुबेदार स्वर्ण सिंह, वीके शर्मा, हवलदार चमन लाल, नायक अशोक कुमार, नायब सुबेदार बारु राम, कैप्टन राकेश कुमार, सूबेदार प्रकाश चंद, कैप्टन राम सिंह, सिपाही श्यामलाल,  लेफ्टिनेंट चरण सिंह धीमान, लास नायक प्रेम सिंह, सूबेदार एस सिंह राणा, सीपीओ बाबूराम, कैप्टन श्यामलाल, कैप्टन शक्ति चंद इत्यादि पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

    यह जानकारी देते हुए इंडियन एक्स सर्विसिस के वाइस चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने बताया की सबसे पहले पूर्व सैनिकों ने अपने देश की आन बान और शान की रक्षा में शहीद हुए वीर सैनिकों को शहीद समारक एम सी पार्क पर श्रर्द्धांजली दी, उस के बाद हाल ही में  दिल्ली जंतर मंतर के रोष धरणे में भाग लेकर लौटे ऊना के “पूर्व सैनिक संघर्ष संगठन” के  योद्धाओं ने,  दिल्ली की रैली में क्या क्या हुआ, बारे अपने विचार सांझा क‌रते हुए बताया की वहां पर देश के कोने कोने से हजारों की संख्या में पूर्व सैनिक और वीर निरियां,अपना शांति पूर्वक रोष प्रकट करने तथा सरकार को अपना ज्ञापन देने के लिए एकत्रित हुए थे। वहां पर फैंसला लिया गया की यदि सरकार  पूर्व  सैनिकों को शी‌घ्र नयाय नहीं देती तो, 6 अगस्त को दिल्ली के राम लीला मैदान में पूर्व सैनिकों की विशाल रोष रैली होगी। कैप्टन शक्ति चंद, एस पी शर्मा, डा० बलदेव डोगरा, हरीश चन्द्र शर्मा ने आये हुए पूर्व सैनिकों को उनके साथ हुए ओआराओपी पार्ट-2 में हुए अन्याय और धोखे बारे विस्तार से जानकारी दी तथा चर्चा की। पूर्व सैनिकों ने भारी मन से दुख प्रकट करते कहा की जिन पूर्व सैनिकों ने अपनी जवानी, देश की एक एक इंच जमीन की रक्षा के लिए लगा दी, हर आपदा में हमने आगे रह कर अपना फर्ज निभाया, आज तक उन पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की आवाज हमारे नेताओं, प्रतिनिधियों तक क्यों नहीं पहुंची।

  • जालंधरः पुलिस ने शराब चोरी करने वाले तीन दोषियों को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस ने शराब चोरी करने वाले तीन दोषियों को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/ वरिंदर सिंह – जालंधर वेस्ट थाना बस्ती बावा खेल के अधीन पढ़ते न्यू गौतम नगर में शराब के ठेके से चोरी की वारदात को पुलिस ने घंटों में ही ट्रेस कर लिया है। बस्ती बावा खेल के थाना मुखी गगनदीप सिंह शेखो ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 84 बोतलें पावर स्टार और पंजाब वोडका ग्रीन की 6 बोतल और पंजाब व्हिस्की के 96 अधिया और 72 पाइए ग्रैंड अफेयर बरामद किए है।

    यह सारी शराब बस्ती बावा खेल गौतम नगर ठेके से चोरी की गई थी। दोषियों की पहचान रजिंदर कुमार , दीपक और मिराज के रूप में हुई है। दोषियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः प्रशासन का बड़ा एक्शन, इंटरनेट के बाद ये सर्विस भी हुई बंद 

    जालंधरः प्रशासन का बड़ा एक्शन, इंटरनेट के बाद ये सर्विस भी हुई बंद 

    इस जिले में धारा 144 लागू

    जालंधर/वरुणः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस की मदद के लिए अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं गृह मंत्रालय लगातार पंजाब सरकार के संपर्क में है। वहीं पंजाब की वर्तमान स्थिति को देखते हुए फाजिल्का और मुक्तसर साहिब में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं 19 मार्च को होने वाला खालसा वहीर प्रोग्राम रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल सिंह पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगाया जा सकता है। पंजाब में इन जिलों में धारा 144 31 मार्च तक लागू रहेगी।

    हाल ही में पूरे पंजाब में मोबाइल इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई थी। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंटरनेट के बाद अब एसएमएस और डोंगल सर्विस भी बंद कर दी गई है। बता दें, सरकार की ओर से इतना बड़ा फैसला लेने के पीछे का उद्देश्य राज्य का माहौल खराब होने से बचाना है। इसके अलावा पंजाब पुलिस ने आम जनता को शांति बनाए रखने को कहा है।

    बता दें कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर के देहात इलाके के महितपुर को चुना गया, जहां से अमृतपाल सिंह ने अपने काफिले के साथ निकलना था। महितपुर में पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ अमृतपाल सिंह के काफिले को घेर लिया। इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए जालंधर देहात के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह व मोगा के एसएसपी जे इलेनचेलियन को कमान सौंपी गई थी।

  • घंगरेट में जुआ खेलते तीन पकड़े

    घंगरेट में जुआ खेलते तीन पकड़े

    ऊना/सुशील पंडित : चिंतपुरणी पुलिस ने शुक्रवार को जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय जब पुलिस के जवान गश्त पर थे तब घंगरेट में तीन लोग ताश से जुए के बाजी लगा रहे थे। उनके पास ताश के पत्ते और पैसे बरामद हुए हैं। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें जोनी खान पुत्र तुफैल मुहम्मद, दलजीत सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह, सुरिन्द्र कुमार पुत्र अम्ब सिंह शामिल हैं। इनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
  • नियम कानून तोड़ने पर 184 लोगों के चालान कटे

    नियम कानून तोड़ने पर 184 लोगों के चालान कटे

    ऊना/ सुशील पंडित: नियम कानून तोड़ने वालों के खिलाफ शुक्रवार को ऊना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 184 लोगों के चालान किए व 8800 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले।  जिला पुलिस की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ऊना पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 170, सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने पर 13 और अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 व्यक्ति का चालान किया गया। अवैध खनन करने वाले से 5000, यातायात के नियम तोड़ने वालों से 2500 और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले 12 लोगों से 1300 रुपए प्राप्त हुए।

  • अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद अलर्ट पर अर्धसैनिक बल, पंजाब सरकार के संपर्क में गृह मंत्रालय

    अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद अलर्ट पर अर्धसैनिक बल, पंजाब सरकार के संपर्क में गृह मंत्रालय

    जालंधर/वरुणः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस की मदद के लिए अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं गृह मंत्रालय लगातार पंजाब सरकार के संपर्क में है। बता दें कि आज अमृतपाल सिंह ने शाहकोट-मलसियां इलाके और बठिंडा जिले के रामपुरा फूल में कार्यक्रम रखे थे। शाहकोट-मलसियां इलाके में उसके प्रोग्राम के लिए समर्थक सुबह से जुटने लगे थे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की तरफ से शुक्रवार रात को ही पुलिस लाइन में बैठकर अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सारा खाका तैयार कर लिया था कि कैसे कब और कहां अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करना है।

  • सुजुकी मोटर के हान्सालपुर युनिट के लिए साक्षात्कार 29 मार्च को ऊना में 

    सुजुकी मोटर के हान्सालपुर युनिट के लिए साक्षात्कार 29 मार्च को ऊना में 

    ऊना/ सुशील पंडित : आईटीआई ऊना में 29 मार्च को सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा हान्सालपरु यूनिट के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में फिटर, डीजल मकैनिक मोटर मकैनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई, वेलडर, ईलैक्ट्रिशियन, प्लास्टिक प्रोसैस आॅपे्रटर, टैªक्टर मकैनिक व पेंटर जनरल टेªडों में एनसीवीटी के तहत वर्ष 2017, 18, 19, 20, 21, व 2022 में पास आउट 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। 

    उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में 29 मार्च को प्रातः 9.30 बजे अभियार्थियं¨ का पहले पंजीकरण किया जाएगा। तदोपरान्त तकनीकी एवं व्यवहारिक कौशल आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में ंसफल अभियार्थियों का साक्षात्कार कम्पनी द्वारा लिया जाएगा। रविन्द्र सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण प्रक्रिया मे ंसफल अभियार्थियो को चयन पत्र आवंटन चिकित्सा परीक्षण एवं उपस्थिति दर्ज कराने सम्बन्धी मार्गदशर्न दोपहर बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा प्रथम वर्ष के दौरान 21000/रुपये सीटीसी तथा 15750/रुपये नैट मासिक वेतन व अन्य सुविधाएँ देय होगी।  

    उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभियार्थियों को अपनी पहचान के लिए अपना आधार कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त मैट्रिक, 12वीं, आईटीआई डिटेल मार्कस कार्ड, हिमाचली बोनाफाईड प्रमाण पत्रों की तीन-तीन सत्यापित प्रतियां तथा तीन पासपोर्ट साइज रंगीन फोटा लेकर आना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 98166-10511 एॅंव 94181-30271 पर सम्पर्क कर सकते हैं।   

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोहाली बॉर्डर पर रोष प्रदर्शन

    पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोहाली बॉर्डर पर रोष प्रदर्शन

    मोहालीः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह गिरफ्तारी को लेकर माहौल गरमा गया है। वहीं चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर हलचल तेज हो गई है। वहीं अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए निंहग सिंह नारेबाजी कर रहे है। इस दौरान 150 से अधिक निहंग सिंह का जत्था गुरुद्वारा सिंह शहीदों के लिए रवाना हो गया है। वहीं मौके पर पुलिस की गिनती भी बड़ा दी गई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निहंग सिंह हाथों में किरपानें लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे है।