Home Chandigarh Punjab News: शिरोमणि अकाली दल की मीटिंग से पहले Daljit Cheema का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल की मीटिंग से पहले Daljit Cheema का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: शिरोमणि अकाली दल की मीटिंग से पहले Daljit Cheema का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल की ओर से आज कोर कमेटी की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में राजनीतिक हालातों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग देशों के साथ हो रहे समझौतों और हाल की नई विकास गतिविधियों पर भी विस्तृत विचार विमर्श जारी रहेगा।

वहीं कमेटी की बैठक से पहले नेता दलजीत चीमा ने राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच में हुई बहस को लेकर अपने विचार सांझा किए। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुख होता है कि हमारी राजनीति किस दिशा में जा रही है। इसका स्तर कितना ज्यादा गिर गया है। निजी लड़ाईयों को कौम के मुद्दों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। यह सिखों का मुद्दा नहीं हैं। बेअंत सिंह का इतिहास पूरे पंजाब को पता है कि उन्होंने किस तरह सिखी को बढ़ावा दिया है। रवनीत बिट्टू के द्वारा राहुल गांधी पर सिखों को गद्दार कहने के आरोप लगाने की भी दलजीत चिमा ने कड़ी निंदा की। इसके अलावा दिल्ली कमेटी में हो रही कथित घपलेबाजी पर बोलते हुए दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि चुने हुए सदस्यों को इस मुद्दे पर मजबूती के साथ पहरा देना चाहिए और पूरी सख्ती के साथ इसका विरोध करना चाहिए।

बता दें कि आज होने वाली इस बैठक में 7 महीने बाद जेल से बाहर आए बिक्रम सिंह मजीठिया भी शामिल होंगे। मीटिंग चंडीगढ़ में स्थित अकाल दल के कार्यालय में होगी और इसकी अगुवाई अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल करेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here