Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 2 पड़ोसियों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले हथियार, कई घायल, देखें वीडियो

Punjab News: 2 पड़ोसियों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले हथियार, कई घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: 2 पड़ोसियों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले हथियार, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः शिमलापुरी इलाके में 2 गुटों में झगड़ा हो गया। जहां घटना में तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोग घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए पहले पक्ष से लक्की कुमार ने कहा कि शिमलापुरी इलाके के गुरु गोबिंद नगर के रहने वाले है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि दोनों पक्षों द्वारा हाथापाई की जा रही है।

जहां घर के बाहर एक्टिवा खड़ी होने को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। लक्की ने कहाकि कार बैक करने के दौरान उनकी एक्टिवा साइड करने को लेकर विवाद हुआ। जहां कार चालक द्वारा एक्टिवा साइड करने का कहा गया। लक्की ने कहा कि उसके भाई ने समझाया कि एक्टिवा उनकी नहीं है, जिसके बाद कार चालक भाई के साथ बहसबाजी करने लग गया और गालियां निकालने लग गया। आरोप है कि वह अक्सर विवाद करते रहे है। जिसके बाद कार चालक ने गाड़ी से किरपाण निकालकर भाई पर हमला कर दिया और गुट सहित अन्य शरीर पर हमले किए।

इस घटना में 5 से 7 लोग घायल हुए है। उन्होंने कहाकि 10 से 15 लोगों ने उन पर हमला किया है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की शिकायत दे दी गई है। परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा मुहैय्या करवाने की अपील की है। उनका कहना है कि वह दोबारा फिर से उन पर हमला कर सकते है। वहीं राज रानी ने कहा कि वह चाय पी रही थी। इस दौरान पड़ोसी के साथ विवाद हो गया और वह 15 से 20 लोगों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ उन पर हमला किया गया। वहीं विक्की ने कहा कि उसने भी रोकने की कोशिश की तो उस पर दांत मारकर हमला किया गया।

दूसरे पक्ष से घायल जोगा सिंह ने कहाकि एक्टिवा साइड करने को लेकर कहा था। उनका कहना है कि गाड़ी घर से बाहर निकालने के लिए रोजाना पड़ोसियों को एक्टिवा साइड करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि एक्टिवा भले ही इनकी नहीं होगी, लेकिन दूसरे पक्ष के 10 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहाकि गोबंद नगर में 2 पक्षों में हाथापाई होने की सूचना मिली थी। जहां पवन घटना में घायल हुआ है। गाड़ी बैक करने को लेकर दूसरे पक्ष के साथ उसका विवाद हो गया। रोजाना गाड़ी बैक करने के दौरान दोनों में विवाद हुआ है और दोनों पक्षों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान घायल व्यक्ति के हाथ में चोट आई है, अस्पताल में डॉक्टरों से बात की गई और पता चला है कि उसकी हालत स्थिर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here