Home Chandigarh मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति की चाकू मारकर ह’त्या

मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति की चाकू मारकर ह’त्या

0

चंडीगढ़ः सेक्टर 19 में चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुनील निवासी धनास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दो दुकान कर्मियों के बीच में झगड़ा हो गया था। जब तीसरा दुकान कमी उन्हें बचाने की कोशिश में लगा तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 16 सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां अभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामले में दुकान पर काम करने वाले राहुल का एक दूसरे दुकान कमी के साथ झगड़ा हो गया था।

उसे दुकान कर्मी ने राहुल से बदला लेने के लिए बाहर से कुछ लड़के बुला लिए थे। उन लड़कों ने राहुल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। यह देखकर सुनील उनके बीचबचाव करने चला गया। इस पर वह बदमाश भड़क गए और सुनील को चाकू मार दिया। इसे देखकर वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में दाखिल कर दिया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here