Home Haryana BJP नेता के घर ED की दबिश 

BJP नेता के घर ED की दबिश 

0

करनाल: प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को हरियाणा के करनाल जिले में बीजेपी नेता मनोज वाधवा के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम सुबह-सुबह मनोज वाधवा के घर पर पहुंची। सेक्टर 13 में बीजेपी नेता मनोज वाधवा के घर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम वाधवा के घर में दस्तावेजों को खंगाल रही है। मनोज वाधवा का यमुनानगर में खनन का कारोबार है। उन्होंने 2014 में मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस समय वो आईएनएलडी की टिकट पर चुनाव लड़े थे। जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति को लेकर जांच की जा रही है। करीब तीन घंटे से टीम मकान के अंदर ही जांच पड़ताल में जुटी है।

हरियाणा में अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली फ़रीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में 20 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। मनी लॉन्ड्रिग का मामला पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गईं हरियाणा पुलिस की कई प्राथमिकियों से सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here