Blog

  • भारत के साथ रिश्ते पर बोले राष्ट्रपति Donald Trump, कहा – ‘मैं व्यापारिक समझौता कर रहा हूं’

    भारत के साथ रिश्ते पर बोले राष्ट्रपति Donald Trump, कहा – ‘मैं व्यापारिक समझौता कर रहा हूं’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हुए तनाव के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के साथ बात की थी। इसके बाद ही उनके बीच में युद्ध जैसी स्थिति टल गई थी। ट्रंप ने यह बात अपने हाल ही में दिए गए संबोधन के दौरान कही।

    पाकिस्तान के पीएम अच्छे इंसान है

    ट्रंप ने कहा कि – ‘मैं भारत के साथ व्यापारिक समझौता कर रहा हूं मेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छा संबंध है मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उसने सच्चा लगाव रखता हूं वहीं पाकिस्तान के पीएम भी अच्छे इंसान है। वो कहते हैं कि उनके पास एक फील्ड मार्शल हैं जो बहुत ही बहादुर योद्धा है। मैंने सुना है कि दोनों देशों के बीच झड़प में सात विमान गिराए गए हैं। ये दोनों परमाणु ताकते हैं। मैंने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और कहा कि हम आपसे ट्रेड डील नहीं कर सकते क्योंकि आप पाकिस्तान के साथ युद्ध की तैयारी में हैं फिर मैंने पाकिस्तान को भी यही बात कही। दोनों ने कहा कि हमें लड़ने दीजिए लेकिन मैंने दोनों को समझाया’।

    क्या बाइडेन ऐसा कर सकते थे?

    ट्रंप ने आगे मजाकिया लहजे में कहा कि – ‘प्रधानमंत्री मोदी सबसे स्मार्ट और सख्त नेताओं में से एक हैं। टफ ऐज हेल लेकिन आखिरकार दो दिन के अंदर दोनों देशों ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि वे समझ गए हैं और झगड़ा रुक गया। क्या यह अद्भूत नहीं है’। अपने भाषण में ट्रंप ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर तंज कसते हुए कहा कि – ‘क्या बाइडेन ऐसा कर सकते थे? मुझे नहीं लगता’।

    भारत-अमेरिका के रिश्ते हो रहे अच्छे

    हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच तीन बार बात हुई है। पहली बार पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए, दूसरी बार गाजा समझौते पर चर्चा के दौरान और तीसरी बार दीवाली के अवसर पर। दोनों नेताओं के बीच की यह गर्मजोशी बनाए रखने के लिए एक ठोस व्यापार समझौता जरुरी माना जा रहा है। भारत की ओर से बताया गया है कि इस पर बात चल रही है वहीं अमेरिकी पक्ष ने कहा कि बात सार्थक रही है लेकिन कुछ प्रमुख मुद्दों पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।
  • युवक ने घर में लगाया फंदा, अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, परिजनों ने किया हंगामा

    युवक ने घर में लगाया फंदा, अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, परिजनों ने किया हंगामा

    किशनगंजः बंद कमरे में स्टूडेंट द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक सुरजीत कुमार रॉय (18) घर में ही लोगों के साथ बैठा बात कर रहा था, इस दौरान अचानक बिजली चली गई, जिसके बाद वो कमरे में चला गया। मंगलवार रात 7:30 बजे चीखने की आवाज पर परिजनों ने खिड़की से झांकर देखा तो वह छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका दिखा।

    घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और आनन फानन मे छत्तरगाछ रेफरल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर और एम्बुलेंस उपस्थित नहीं होने से परिजनों में आक्रोश दिखा। छात्र की स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने प्राइवेट गाड़ी द्वारा लड़के को किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी देते मृतक युवक के भाई ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की मदद से सुरजीत को छतरगाछ रेफरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे और कोई एम्बुलेंस भी नहीं था परिजनों ने प्राइवेट गाड़ी द्वारा मरीज को छतरगाछ से 30 किलोमीटर दूर किशनगंज ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर बेटे की स्थिति देख पिता अचेत होकर गिर पड़ा, जिसको ग्रामीणों के सहयोग से छतरगाछ अस्पताल लाया गया, परन्तु डॉक्टर गायब रहने के कारण उन्हें भी किशनगंज सदर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया है। डॉक्टर के मृत घोषित करने के बाद परिजनों और स्थानीय युवकों ने अस्पताल डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और गायब डॉक्टर और कर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।

    सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। छतरगाछ कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा और पहाड़कट्टा थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई प्रार्थना पत्र मिलता है, तो आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।

    घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है। छत्तरगाछ अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक स्तर पर भी चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जिला पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

  • गोयल ग्रुप की 4 शुगर मिल पर इनकम टैक्स की रेड, 60 से अधिक गाड़ियों में आए अधिकारी, देखें Live

    गोयल ग्रुप की 4 शुगर मिल पर इनकम टैक्स की रेड, 60 से अधिक गाड़ियों में आए अधिकारी, देखें Live

    संभलः धामपुर शुगर मिल की रजपुरा और असमोली सहित 4 यूनिट पर बुधवार की सुबह करीब 7 बजे इनकम टैक्स ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार 60 से ज्यादा कारों से अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई करने के लिए पहुंचे। इस दौरान पीएसी को सुरक्षा में लगाया गया है। संभल समेत 3 शहरों की 4 शुगर मिल्स पर इनकम टैक्स की टीम ने रेड की और यूनिट के बाहर काम करने वाले लोगों को रोक दिया गया है।

    बता दें यूनिट परिसर में ही सैकड़ों कर्मचारी रहते हैं। इसके अलावा सैकड़ों लोग हर दिन बाहर से काम करने के लिए अंदर जाते हैं। सूत्रों के अनुसार दस्तावेज की छानबीन की जा रही है। धामपुर शुगर मिल की दूसरे जिलों में भी कई यूनिट हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुगर मिल्स कारोबारी गौरव गोयल की हैं। इस ग्रुप की मिलें रामपुर और उत्तराखंड के काशीपुर में भी हैं। रामपुर और काशीपुर की यूनिट लंबे समय से बंद हैं।

    जिन शुगर मिल्स पर छापेमारी चल रही है, उनमें संभल जिले के रजपुरा की धामपुर शुगर मिल, असमोली की धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, बरेली के मीरगंज में धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड और बिजनौर की एक यूनिट शामिल है। धामपुर शुगर मिल को एशिया की सबसे बड़ी शुगर मिल बताया जा रहा है। बिजनौर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक महावीर सिंह ने बताया- अभी मौके पर पहुंचा हूं। अंदर क्या चल रहा है, मुझे भी नही पता। पूरा मामला अंदर जाकर ही पता चल पाएगा।

  • Womens World Cup Semi-final में India के पास इतिहास को दोहराने का मौका, Australia से होगा मुकाबला

    Womens World Cup Semi-final में India के पास इतिहास को दोहराने का मौका, Australia से होगा मुकाबला

    स्पोर्ट्सः वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 अब सेमीफाइनल में एंट्री कर चुका है। दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवी मुंबई के डी.वाई पाटिल स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पुख्ता करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया 2017 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर लेना चाहेगी। यदि इंडिया यह मैच जीतती है तो वो तीसरी बार फाइनल में पहुंचेगी।

    टीम ने पिछला फाइनल 2017 में खेला था। वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा। टीम ने कुल 4 बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इसमें दो बार जीत हासिल की और 2 बार उसे हार मिली है। यह दोनों जीत पिछले 25 साल में दर्ज की। भारतीय टीम ने इन दोनों सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराया था।

    महिला वर्ल्ड कप का दूसरा सीजन 1978 में भारत की मेजबानी में हुआ था। अब तक तीन बार (1978, 1997, 2013) महिला वर्ल्ड कप का होस्ट भारत रहा है। हालांकि टीम इंडिया एक भी चैम्पियन नहीं बन सकी।

    टीम दो बार (2005, 2017) फाइनल खेल चुकी है। वर्ल्ड कप 2017 में भारतीय महिला टीम रनर-अप रही थी। उसे फाइनल में इंग्लैंड से हार मिली थी। इस बार टीम इंडिया के पास खिताब जीतने का मौका है।

    इंडिया ने इस तरह 4 सेमीफाइनल खेले
    भारतीय महिला टीम ने पहली बार 1997 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री की थी। हालांकि तब प्रमिला भट्ट की कप्तानी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त मिली थी। यह सेमीफाइनल दिल्ली में खेला गया था। ठीक अगले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस बार न्यूजीलैंड से टक्कर थी, लेकिन अंजू जैन की कप्तानी वाली भारतीय टीम यह सेमीफाइनल भी जीत नहीं सकी।

    अगला वर्ल्ड कप 2004/05 में साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेला गया। इसमें भी भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया की टक्कर एक बार फिर न्यूजीलैंड से हुई, लेकिन इस बार मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम पूरी तरह तैयार थी। टीम ने न्यूजीलैंड को 40 रन से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी थी।

    इसके बाद भारतीय महिला टीम ने 2017 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया और चौथी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस बार सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर दूसरी बार फाइनल में एंट्री की थी। मिताली की कप्तानी में भारतीय टीम को इस बार फाइनल में इंग्लैंड से हार मिली थी।

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास एक बार फिर मौका होगा की वो आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2017 के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में किए गए अपने जादूई प्रदर्शन को दोहरा सकें। टीम इंडिया के पास अब महिला वर्ल्ड कप 2025 में एक बार फिर से इतिहास को दोहराने का मौका होगा। हरमनप्रीत की टीम वो करना चाहेगी, जो वो 2017 में कर चुकी है।

  • गन्ना किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने 30 रुपए कीमत बढ़ाई

    गन्ना किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने 30 रुपए कीमत बढ़ाई

    लखनऊः 45 लाख गन्ना किसानों के लिए सरकार बड़ी सौगात लेकर आई है। योगी सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ा दिया है। अब रेट में प्रति क्विंटल 30 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 370 से बढ़ाकर 400 रुपए और सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 360 से बढ़ाकर 390 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

    गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘यह बढ़ोतरी 2025-26 के पेराई सत्र के लिए प्रभावी होगी। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। 7 सालों में गन्ने के मूल्य में कुल 85 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। ये ऐतिहासिक वृद्धि है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में फिलहाल 355 रुपए प्रति क्विंटल रेट है। इस तरह से यूपी सरकार 3000 करोड़ अतिरिक्त पैसा किसानों के खाते में डालेगी।’

    इसी के साथ अब यूपी सरकार पंजाब के बाद दूसरी स्टेट बन गई है जो किसानों को गन्ने का इतना मूल्य दे रही है। अभी पंजाब में गन्ना किसानों को 401 रुपए रेट मिल रहा है और अब यूपी में किसानों को 400 रुपए मिलेंगे।

     

  • MLA सहित 11 के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    MLA सहित 11 के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    कैथलः हरियाणा के कैथल जिले के गांव खरकां में युवक का अपहरण कर मारपीट करने व टांगें तोड़ने के मामले में विधायक कुलवंत सिंह, 2 बेटों सहित 11 पर केस दर्ज हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर शुतराना से विधायक कुलवंत सिंह सहित 11 लोगों पर गांव चिचड़ वाली के गुरचरण सिंह के बयानों पर कैथल में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने विधायक के खिलाफ एफआईआर संख्या 217/2025 धारा 115, 126, 140(2), 351(2), 61 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत दर्ज की है। हालांकि इस मामले को लेकर विधायक का कहना है कि उन पर जो आरोप लगाए गए है वह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि उन पर गुरचरण सिंह ने झूठा पर्चा दर्ज करवाया है। वह खुद पुलिस को इस मामले में सहयोग देंगे और असल तथ्य पुलिस के समक्ष पेश करेंगे। गुरचरण का आरोप है कि उसने गांव सरपंची का चुनाव लड़ा था। उस दाैरान विधायक के भाई ने भी सरपंची का चुनाव लड़ा। चुनाव के बाद से विधायक व उसका भाई उससे रंजिश रखे हुए थे। 28 अक्टूबर को वह और उसका एक दोस्त गांव खरकां में बजरी लेने के लिए गए थे। वहां पर एक स्विफ्ट कार में आए युवकों ने पिस्तौल के बल पर उसे गाड़ी से बाहर निकाल लिया। दो युवकों के हाथ में पिस्तौल थी और एक अपने हाथ में लोहे की रॉड लिए हुए था। आरोपियों ने उसे अपहरण कर कार में बैठा लिया। आरोपियों में से एक के पास विधायक के बेटे की वीडियो कॉल आई। उसने कहा कि दोबारा मेरे पापा के खिलाफ वीडियो डालोगे। दूसरे बेटे ने कहा कि इसकी दोनों टांगें तोड़ दो। इस पर आरोपियों ने उसकी टांगों पर रॉड मारी। बाद में लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: 3 अलग-अलग जगहों पर गोलियां चलने के विरोध में आज शहर बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 अलग-अलग जगहों पर गोलियां चलने के विरोध में आज शहर बंद, देखें वीडियो

    मानसा : शहर में पिछले दिनों बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा शहर के 3 अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की गई। वहीं फायरिंग के विरोध में आज लोगों द्वारा शहर को पूरी तरह बंद रखा जा रहा है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, शांतिपूर्ण तरीके से रोष जारी रहेगा। शहरवासियों के समर्थन में मानसा बार काउंसिल ने भी आज कानूनी कामकाज बंद रखने का ऐलान किया है। वकीलों का कहना है कि भीड़-भाड़ वाले बाजार में गोलाबारी करना शहर की कानूनी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है। दरअसल, पिछले दिन बदमाशों ने 3 अलग-अलग व्यापारियों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। एक कीटनाशक दवाइयों की दुकान पर दो गोलियां चलाई गईं। दुकानदार बाल-बाल बच गया, पर घटना के बाद शहर में खौफ का माहौल बन गया। बरसाती बाजार क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दोषी घटना के तुरंत बाद फरार हो गए। रास्ते में एक एक्टिवा पर सवार 2 महिलाओं से भी उनकी टक्कर हुई। घटना में एक्टिवा सवार महिलाएं भी गिर गई थी। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े शहर के बीचों-बीच इतनी आसानी से गोलियां चल सकती हैं, तो फिर सुरक्षा के दावों का क्या मतलब है? शहर भर में पुलिस से तुरंत कार्रवाई और दोषियों की गिरफ़्तारी की मांग उठ रही है।    
  • तेज रफ्तार कार ने 4 वाहनों को कुचला, 1 व्यक्ति की मौत, बुरी तरह टूटकर बिखरी बाइकें

    तेज रफ्तार कार ने 4 वाहनों को कुचला, 1 व्यक्ति की मौत, बुरी तरह टूटकर बिखरी बाइकें

    प्रयागराजः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने 4 बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत 3 लोग घायल हैं। घटना के बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में घायलों को काल्विन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि 2 बाइकें पूरी तरह टूटकर बिखर गईं। मृतक की पहचान मुंडेरा निवासी रोहित कुशवाहा (36) के रूप में हुई है। घायलों में विद्याभूषण (36) निवासी करछना, संजय अग्रहरि (52) निवासी मातगंज, और मंजू (40) पत्नी सुनील कुमार निवासी कर्बला शामिल हैं।

    जानकारी मुताबिक, चौफटका पुल पर डिवाइडर नहीं है, जिससे दोनों दिशाओं से वाहन आ-जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे कर्बला की ओर से तेज रफ्तार कार धूमनगंज की तरफ जा रही थी। पुल पर सामने से आ रहे बाइक सवारों को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकें बुरी तरह टूट गई। इसके बाद कार की रफ्तार और बढ़ गई। वह मौके से फरार हो गई। हादसे में कार की नंबर प्लेट टूटकर पुल पर गिर गई। कार नंबर DL2CAT4369 है। इसके आधार पर पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

    हादसे में बाइक सवार रोहित कुशवाहा के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट लग गई और उनकी मौत हो गई। रोहित DJ और साउंड का कारोबार करता था। रेलवे में वेंडिंग मशीन टिकट का ठेका भी लिया था। इनके पिता रवि प्रकाश रेलवे से रिटायर हैं। घायल विद्याभूषण ने बताया कि वह सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ने गया। बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहा था तो पुल पर सामने से अचानक तेज रफ्तार कार आई। कई बाइक वालों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बेहोश हो गया। होश आया तो हॉस्पिटल में था। हाथ-पैरा और सिर में चोट आई है। वहीं अब पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान पर लगाए आरोप, कहा – ‘भारत की कठपुतली बना है’

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान पर लगाए आरोप, कहा – ‘भारत की कठपुतली बना है’

    नई दिल्ली: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। दोनों देशों में फिर से तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर भारत के हाथों में खेलने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि काबुल ने इस्लामाबाद पर हमला करने की कोशिस की तो पाकिस्तान 50 गुना ज्यादा ताकत से जवाब देगा।

    भारत के इशारों पर नाच रहा अफगानिस्तान

    एक कार्यक्रम में बोलते हुए आसिफ ने कहा कि काबुल में जो भी लोग सत्ता चला रहे हैं वो दिल्ली के इशारों पर कठपुतली की तरह नाच रहे हैँ। भारत अफगानिस्तान को मोहरा बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रच रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में तुर्की में पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच में हुई बात कई बार अफगान पक्ष के पीछे हटने के कारण से असफल हो गई है। आसिफ ने कहा कि जब भी समझौते की स्थिति बनी काबुल ने हस्तक्षेप कर उसको वापिस ले लिया।

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान में नहीं ठीक हो रहे हालात

    आसिफ ने यह आरोप लगाया है कि भारत यह चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफ कम तीव्रता वाला युद्ध जारी रहे और अफगानिस्तान उसका जरिया भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी पश्चिमी सीमा पर हार के बाद अब काबुल के जरिए पाकिस्तान को अस्थिर करने की रणनीति अपना ली है। सूत्रों की मानें तो तुर्की और कतर की मध्यस्थता में हुई बात बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हुई। पाकिस्तान की मुख्य मांग यही थी कि अफगानिस्तान अपने क्षेत्र में सक्रिय तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे आंतकी संगठनों के खिलाफ प्रामणिक कार्रवाई करे।

    पाकिस्तान के सूचना मंत्री की भी आई प्रतिक्रिया

    इस मुद्दे पर पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता उल्लाह तारड़ ने भी कहा है कि इस्तांबुल वार्ता में अफगान पक्ष मुख्य मुद्दे से बार-बार भटकता रहा है। जिम्मेदारी लेने से भी बचता रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में सीमा पर हुई झड़पों में कई सैनिकों और नागरिकों की मौत हो गई है। इससे दोनों देशों के बीच में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है हालांकि 19 अक्टूबर को कतर की मध्यस्थता में दोहा में अस्थायी युद्धविराम हुआ लेकिन यह तनाव को स्थायी रुप से खत्म नहीं कर पाया। ख्वाजा आसिफ ने सख्त लहजे में कह दिया है कि यदि अफगानिस्तान ने इस्लामाबाद की ओर आंख उठाई भी तो हम उसकी आंखें निकाल देंगे। अफगानिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि पाकिस्तान किसी भी कीमत पर अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।
  • Punjab News: इस इलाके में ED की टीम ने की Raid

    Punjab News: इस इलाके में ED की टीम ने की Raid

    मुक्तसर साहिबः जिले के गांव शाम खेड़ा में आज सुबह-सुबह ईडी की टीम ने रेड की। चंडीगढ़ से आई ईडी की टीम हरजीत सिंह के घर पहुंची। जहां ईडी की टीम द्वारा सुबह से पूछताछ की जा रही है। ईडी की टीम द्वारा घर में दस्तावेज खंगाले जा रहे है। हालांकि ईडी टीम द्वारा मीडिया से दूरी बनाई गई है। अभी तक यह सामने नहीं आया है कि हरजीत सिंह के घर ईडी द्वारा किस मामले को लेकर दबिश दी गई है।