Blog

  • जालंधर के व्यक्ति ने वीआईपी कल्चर को लेकर उठाए सवाल, हाईकोर्ट सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

    चंडीगढ़ः जालंधर के व्यक्ति ने वीआईपी कल्चर को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सवाल खड़े किए है। दरअसल, पंजाब में एमपी, एमएलए, बोर्ड व कॉर्पोरेशन के चेयरमैन व मेयर आदि की पायलट व एस्कॉर्ट गाड़ियों पर लाल-नीली बत्ती के अवैध इस्तेमाल पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए जालंधर के सिमरनजीत सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि लाल-नीली बत्ती को वीआईपी कल्चर का हिस्सा मानते हुए केंद्र सरकार ने 2017 में इसका इस्तेमाल सभी के लिए बंद कर दिया था। यहां तक कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के वाहन पर भी इनका प्रयोग नहीं किया जा सकता।

    केंद्र सरकार के 2017 के अधिसूचना को पंजाब सरकार ने भी अपनाया था और अधिसूचना जारी की थी। इसके बावजूद जनता के चुने प्रतिनिधि व अन्य वीआईपी रसूख दिखाने के लिए अपने एस्कॉर्ट व पायलट वाहनों पर लाल-नीली बत्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं। याची ने कहा कि ये वाहन स्टेट ट्रांसपोर्ट ने इन जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाएं हैं, लेकिन स्टेट ट्रांसपोर्ट के पास भी ऐसा कोई अधिकार नहीं है, जो इस प्रकार इस्तेमाल की अनुमति दे। इसके साथ ही वीआईपी उपलब्ध करवाए गए वाहनों को मोडिफाई भी करवाते हैं और इस पर पुलिस का लोगो तक लगवा लेते हैं।

    इस प्रकार वाहनों को मोडिफाई करवा कर कानून का मजाक बनाया जा रहा है। याची ने हाईकोर्ट से अपील की है कि नियमों की अनदेखी कर इस प्रकार के वाहनों पर कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों व ऐसे वाहनों का इस्तेमाल करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया जाए। याची पक्ष की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार व अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

  • अब इस इलाके में खुलेआम सड़कों पर घूम रहे शेर, वीडियो वायरल

    गुजरातः अमरेली जिले में शेरों की संख्या बढ़ी है। वहीं अमरेली के गांव की सड़कों पर कुत्तों जगह शेर सड़कों पर खुलेआम घूमते हुए दिखाई दे रहे है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में शेर बड़े आराम से सुनसान सड़कों पर देर रात घूम रहे है।

    वहीं शेरो द्वारा चहलकदमी करते हुए इनका वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर लिया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਯੋਧਿਆ ‘ਚ ਬਣੇ ਰਾਮ ਮੰਦਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਅਤੇ ਮੰਦਰਾਂ ‘ਚ ਪਹੁੰਚੇ ਸੱਦਾ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਕੋਟ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਹੱਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲਾ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇੱਕ ਭਵਿ ਮੰਦਰ ਦਾ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਹੁਣ ਇਹ ਮੰਦਰ ਤਿਆਰ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅਤੇ 22 ਜਨਵਰੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਇਸ ਮੰਦਰ ਦੀ ਵਿਧੀਵ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਸੱਦਾ ਪੱਤਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸੱਦਾ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਰਾਮ ਤੀਰਥ ਵਿੱਚ ਸੱਦਾ ਪੱਤਰ ਦੇਣ ਵਾਸਤੇ ਮੰਦਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵ ਹਿੰਦੂ ਪਰਿਸ਼ਦ ਦੇ ਲੋਕ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਨੂੰ ਸੱਦਾ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵਾਲਮੀਕੀ ਤੀਰਥ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਬਬਲਾ ਦਾਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਇਹਨਾਂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦਾ ਜਿੰਨਾ ਵੱਲੋਂ ਸਾਨੂੰ ਸੱਦਾ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਜਰੂਰ 22 ਜਨਵਰੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਹਿੱਸਾ ਬਣਾਂਗੇ। ਉੱਥੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਵਿਸ਼ਵ ਹਿੰਦੂ ਪਰਿਸ਼ਦ ਦੇ ਆਗੂ ਤਾਂ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਵੱਡੇ ਵਿਦਵਾਨ ਅਤੇ ਸਨਾਤਰੀ ਧਰਮ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੱਦੇ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਵੀ ਜਰੂਰ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨਗੇ।

    ਅਸੀਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨ ਲਈ ਵੀ ਜਰੂਰ ਕਵਾਂਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ 14 ਸਾਲ ਦੇ ਬਨਵਾਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਚੰਦਰ ਜੀ ਅਯੋਧਿਆ ਵਾਪਸ ਆਏ, ਤਦ ਅਸੀਂ ਘਿਓ ਦੇ ਦੀਵੇ ਬਾਲ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਇਹ ਮੰਦਰ ਹੁਣ 500 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਬਣਨ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਘਿਓ ਦੇ ਦੀਵੇ ਬਾਲ ਕੇ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੀ ਵਿਧੀਵ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਾਂਗੇ। ਉਥੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਰਾਜਕੁਮਾਰ ਅਟਵਾਲ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਾਲਮੀਕੀ ਮਜਬੀ ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਸਮਾਜ ਭਾਰਤ ਰਾਮ ਲਲਾ ਦੀ ਜਨਮਭੂਮੀ ਤੋਂ ਅਯੋਧਿਆ ਤੋਂ ਸੱਦਾ ਪੱਤਰ ਦੇਣ ਵਾਸਤੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਅਸੀਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਦਾ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ।

    ਕਟਵਾਲ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਰੇ ਗੁਰੂ ਧਾਮ ਅਤੇ ਮੰਦਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸੱਦੇ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸਾਂ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ 22 ਜਨਵਰੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਇਸ ਦਿਨ ਨੂੰ ਮਨਾਈਏ ਅਤੇ ਇਸ ਇਤਿਹਾਸ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣੀਏ। ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਅਯੋਧਿਆ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਰਾਮ ਮੰਦਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸਦੀ ਤਿਆਰੀ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ 22 ਜਨਵਰੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਇਸ ਦੀ ਵਿਧੀਵ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੇਸ਼ ਦੇ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸੱਦੇ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਰਾਮ ਤੀਰਥ ਵਿੱਚ ਵੀ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨ ਵੱਲੋਂ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਇੱਕ ਵੱਖਰੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਵਿਧੀਵ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਲਈ ਸੱਧਾ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਹ ਸੱਦਾ ਪੱਤਰ ਕਈ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਧਾਮਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबः सुबह-सुबह पुलिस की रेड, 40 लोगो को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सभी जिलों में तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज बठिंडा में नशे के लिए बदनाम इलाकों में पुलिस द्वारा रेड की गई। यह कार्रवाई ज्यादा भीड़-भाड़ इलाकों में की गई। इस दौरान पुलिस ने बड़ी गिनती में कर्मचारियों के साथ नशा तस्करों और गलत अंसरो के खिलाफ अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में अभी तक 40 लोगों को हिरासत में लिया है।

    उनके खिलाफ पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। दरअसल, आज सुबह ही बठिंडा पुलिस के एसपी नरिंदर सिंह की अगुवाही में नशे के लिए बदनाम इलाकों में यह कार्रवाई की गई। जिसमें करीब 150 से ज्यादा पुलिस कर्मियो की ओर से कार्रवाई की गई। इस अभियान में CIA की टीम के साथ बठिंडा सिटी ओर बठिडा देहाती की पुलिस भी शामिल थी।

  • कार के अंदर जिंदा जले भाई-बहन, जाने वजह

    नई दिल्ली : पटना के मसौढ़ी इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक खड़ी ऑल्टो कार में अचानक से भीषण आग लग गई। जिस कारण कार के अंदर खेल रहे 2 मासूम बच्चों की झुलसने से मौत हो गई घटना गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित सोहगी रामपुर के पास की है जानकारी के मुताबिक, रामपुर गांव के संजीत कुमार अपने परिवार के साथ घर में थे बाहर उनकी ऑल्टो कार खड़ी थी. संजीत का आठ साल का बेटा राजपाल और संजीत के भाई की 6 साल की बेटी सृष्टि घर के बाहर खड़ी कार में खेलने लगे इस दौरान कार का दरवाजा अंदर से बंद हो गया बच्चे और उनके परिजन इस बात से अंजान थे तभी अचानक कार से धुआं उठने लगा परिजनों ने देखा तो सभी कार की तरफ भागे कार के अंदर आग लग चुकी थी और दोनों बच्चे उसने झुलस कर वहीं गाड़ी के अंदर पड़े हुए थे यह सब देखते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई. लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें? किसी तरह कार के शीशे को तोड़कर आग पर काबू पाया गया

    तब तक दोनों बच्चे बुरी तरह जल चुके थे आग में बुरी तरह से झुलसे दोनों बच्चों को पास के ही निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गौरीचक थाना पुलिस के मुताबिक आग लगने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. वहीं परिवार के सदस्य इंद्र कुमार ने बताया कि उनके रिश्तेदार ने तीन महीने पहले सेकेंड हैंड कार खरीदी थी घटना से कुछ देर पहले ही वे सभी लोग कार से घूम कर आए थे और कार को पार्क कर दिया था लेकिन दोनों बच्चे कार के अंदर ही खेल रहे थे जबकि बाकी लोग हाथ-मुंह धोने घर के अंदर चले गए थे फिर जैसे ही उन लोगों ने देखा कि कार से धुआं उठ रहा है तो वो भागकर वहां पहुंचे लेकिन तब तक बच्चे बुरी तरह आग में झुलस चुके थे

  • 3 झुग्गियों में लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में तीन झुग्गियों में आग लगने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में सोमवार की रात को आग लगने से तीन झुग्गियां जल गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बुजुर्ग व्यक्ति लगभग 30 प्रतिशत तक झुलस गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 8 बजे शकरपुर पुलिस थाने में आग लगने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद दमकल विभाग को जानकारी दी गई

    अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार पहले कुछ टायरों में आग लग गई, जिसके बाद आग की लपटों ने पास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया पुलिस ने बताया कि झोपड़ी के अंदर सो रहे नाथू लाल इसमें झुलस गए, लेकिन उन्हें झुग्गी से बचा लिया गया

  • महिला ने पति की करंट लगाकर की हत्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति की करंट लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को 2 दिन तक घर में बंद रखा। बाद में बदबू आने पर खुद थाने पहुंचकर उसने पुलिस को कत्ल की जानकारी दी। सदर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान नीरज के तौर पर हुई है। घटना आगरा के नगला काछियान की है। 

    पुलिस ने बताया कि नीरज कुशवाहा अपनी पत्नी प्रीति और 2 बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता था। पुलिस ने आरोपी महिला के हवाले से बताया कि नीरज शराब पीने का आदी था और प्रीति को रोज परेशान करता था, जिससे तंग आकर उसने अपने पति के पैर में बिजली के तार बांध दिए और करंट लगा दिया। 

    महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ

    अधिकारी ने बताया कि करंट लगने से नीरज की मौत हो गई और महिला ने दो दिन तक शव को कमरे में बंद रखा। जब शव से दुर्गंध आने लगी तो प्रीति ने कमरे को ताला लगाया और चाबी लेकर थाने पहुंच गई, जहां उसने बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है। इस संबंध में थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और प्रीति कुशवाहा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने हत्या की वजह घरेलू कलह बताया है।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, आज ये रास्ते रहेंगे बंद, रुट प्लान जारी 

    जालंधर, ENS: ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह शोभायात्रा चर्च ऑफ साइन एंड वंडर्स टीवी टावर कालोनी खांबरा से निकालेंगे। यह शोभायात्रा जी.टी. रोड खांबरा-वडाला चोंक से होती हुई श्री गुरु रविदास चोंक, अड्डा भार्गव कैंप, डा बीआर अंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीक चौक, राम चौक, लव कुश चौक, फगवाड़ा गेट, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर से होती हुई पटेल चौंक पर समाप्त होगी। ट्रैफ़िक पुलिस ने शोभायात्रा रूट के लगने वाले प्वाइंटों को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट किया है ताकि इन रास्तों से निकलने वाले लोगों कोई परेशानी ना आए और अपना हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 जारी किया। 

    डायवर्ट किए गए रूट 

    • अड्डा खांबरा
    • अड्डा खुरला किंगरा
    • वडाला चोंक
    • गुरु रविदास चौक
    • टी.प्वाइंट खालसा स्कूल 
    • डॉ. अम्बेदकर चौक (नकोदर चौक)
    • भगवान वाल्मीक चौक (ज्योति चौक)
    • शू-मार्केट टी.प्वाइंट 
    • फ्रेंड्स सिनेमा चौक 
    • राम चौक (पी.एन.बी चौक)
    • प्रेस क्लब चौक से शास्त्री चौक
    • मिलाप चोंक से पुलिस डिवीजन नंबर-3 
    • शास्त्री चौक से लाडोवाली रोड/कोर्ट चौक की तरफ 
    • फ्रेंड्स सिनेमा चौक 
    • प्रीत होटल मोड़ के नजदीक 
    • शक्ति नगर नजदीक पार्वती जैन स्कूल से बस्ती अड्डा चोंक की तरफ 
    • टी.प्वाइंट जेल चौक 
    • कपूरथला चौक 
    • वर्कशॉप चौक 
    • साईंदास स्कूल मोड़ के सामने ग्राउंड गेट 
    • अड्डा टांडा रेलवे फाटक 
    • अड्डा होशियारपुर फाटक यह सभी रूट डायवर्ट रहेंगे।
  • जालंधरः चूहा छोड़ना पड़ा युवकों को महंगा, नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: काशी नगर में देर रात घर से बाहर रोड पर चूहा छोड़ने के 2 दोस्तों को 3 मोटरसाइकिल सवार लुटेरे लूटकर फरार हो गए और उनसे मोबाइल और लिफाफे में कैद चूहे को भी छीन अपने साथ ले गए। काशी नगर के रहने वाले समीर ने बताया कि वह और उसका दोस्त दोनों एक्टिवा पर सवार होकर घर से बाहर रोड पर चूहा छोड़ने के लिए जा रहे थी कि रास्ते में 3 मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उन्हें बड़ाला पिंड रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया।

    समीर ने बताया कि वह तीनों लुटेरों को रास्ता बता रहे कि उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीनों लुटेरों में से दो युवक नीचे उतरे और उन्होंने दोनों की  गर्दन पर तेजधार हथियार रख दिए है, जिसे देखकर वह डर गये और लुटेरे उनकी जेब में हाथ डालकर उन दोनों के मोबाइल छीन लिए। पीड़ित ने बताया कि चूहे के लिफाफे में छोटी रद्दी और रोटी थी जिसके कारण लुटेरों को लगा कि उसमें भी कोई उनके मतलब का समान होगा।

    वारदात को अंजाम देकर भागने समय उनकी एक्टिवा की चाबी और हाथ में पकड़े हुए चूहे के लिफाफे को अपने साथ ले गये। समीर ने बताया कि वारदात होने के बाद वह और उसका दोस्त अपने घर पैदल गए थे जिसके बाद उन्होंने अपने आस पास के लोगों की मदद के साथ एक्टिवा को घर लेकर आए और कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम शिकायत लेने के बाद मामले की जांच में जुट गई।

  • रिश्ते तार-तार : चाचा ने 3 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के झांसी में तीन साल की बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। मासूम को हैवानियत का शिकार बनाने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका ही चाचा है वह उसके घर आया था और बच्ची को कुछ खिलाने के बहाने से बाहर ले गया था फिर बाद में बच्ची खून से लथपथ हालत में शव मिला तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे वहां पता चला कि उससे साथ रेप हुआ है बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही हैघटना समथर थाना क्षेत्र की है बच्ची के पिता ने बताया कि सुमित अहिरवार उनका रिश्ते में भाई लगता है सोमवार को उनके घर आया सुमित ने कहा वो मेरी बेटी के साथ खेलने लगा। फिर यह बोलकर उसे घर से ले गया कि वो उसे बाहर घुमाकर लाता है

    हमने भी उसे अपनी बेटी को ले जाने दिया लेकिन काफी देर तक जब सुमित बच्ची को लेकर नहीं लौटा तो परिवार को टेंशन होने लगी उन्होंने सुमित और बच्ची को ढूंढना शुरू किया जिसके बाद गांव के पास ही बच्ची खून से लथपथ हालत में मिला उसके शरीर से खून बह रहा था साथ ही कई सारे चोट और नाखुन के निशान भी थे परिजन तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे तब डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है बच्ची की हालत काफी गंभीर थी, जिसके चलते उसे झांसी रेफर किया गया यह सुनते ही बच्ची के पिता के होश उड़ गए। उन्होंने थाने में सुमित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया पुलिस ने भी बिना देर किए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा