Blog

  • सूरजपुर में न्यूरोथेरेपी से लोंगो का स्वास्थ्य जांचा

    सूरजपुर में न्यूरोथेरेपी से लोंगो का स्वास्थ्य जांचा

    न्यूरोथेरेपिस्ट. मोहिन्दर पाल ने न्यूरोथेरेपी के इलाज की दी जानकारी

    बददी/ सचिंन बैंसल : बरोटीवाला क्षेत्र के तहत काली माता मंदिर सूरजपुर में निशुल्क न्यूरोथेरेपी चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें लोगों ने न्यूरोथेरेपी उपचार के माध्यम से लाभ लिया। शिविर का शुभारंभ हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा. श्रीकांत शर्मा ने किया। न्यूरोथेरेपिस्ट मोहिन्दर पाल ने बताया कि न्यूरोथेरेपी बिना दर्द के सभी बीमारियों का सफलता से उपचार करने वाली एक प्राचीन पद्धति है। न्यूरोथेरेपी द्वारा शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर दबाव डाल कर बीमारियों का उपचार किया जाता है।

    इसकी कोई भी साईड इफेक्ट नहीं होता। न्यूरो थैरेपी में हर वर्ग के रोगियों का उपचार किया जाता है । न्यूरो थेरेपी द्वारा पेट संबंध बीमारियों गैस,कब्ज, दस्त, भूख ना लगना, जोड़ों दर्द, महिलाओं की हर बीमारी। त्वचा संबंधी, एलर्जी, एग्जमिा कमर दर्द, सफेद दाग, नींद ना आना सिर दर्ज माइग्रेन, स्मरण शक्तियों बढ़ाना, अस्थमा, थायराईड अदरंग, हृदय रोग ईलाज किया जाता हैं। इस शिविर में न्यूरोथेरेपिस्ट रवि कांत, पवन कुमार, अर्चना सूद ने  सेवाएं दी। वहीं स्थानीय पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता डा. श्रीकांत शर्मा ने निशुल्क शिविर लगाने के लिए न्यूरो थेरेपिस्ट मोहिंद्र पाल व उनकी टीम का आभार जताया।

  • सरकार स्कूल बंद करने को उपलब्धि बता रही है: बिंदल

    सरकार स्कूल बंद करने को उपलब्धि बता रही है: बिंदल

    चुनाव के नतीजों पर भाजपा का ऊना में चिंतन
     
    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में 9 विधानसभा चुनाव में छह सीटें हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी ऊना में चिंतन मंथन करने जा रही है। पार्टी ने इस कार्यक्रम के लिए पुराने होशियारपुर रोड़ लालसिंगी में एक पैलेस भी बुक करवा लिया है। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने एक प्रेस वार्ता की। बिंदल ने बताया कि सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस ने पिछला चुनाव पूरी शिद्दत के साथ लड़ा और चार लोकसभा सीटें बुरी तरह हार गई। मुख्यमंत्री अपने जिला क्षेत्र में हारे। उनके 12 में से 10 मंत्री अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारे। सुक्खू सरकार चीफ पार्लियामेंटरी सेक्रेटरी पर प्रति वर्ष करोड़ों रूपए फूंक रही है।
    उनमें से भी ज्यादातर अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव हारे। बिंदल ने कहा कि इस बात का बहुत शोर मचाया गया था कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री व मंत्री हरीरपुर लोकसभा सीट जीत जाएंगे। 17 में से 16 विधानसभा क्षेत्रों में अनुराग ठाकुर जीते। लोकनिर्माण मंत्री को भी मंडी से चुनाव में उतारा। पूरे भारत में कांग्रेस पार्टी ने ढिंढोरा पीटा और चिल्ला चिल्ला कर दावा किया कि मंडी और शिमला में कांग्रेस जीतने जा रही है। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश में सबसे बड़े नेता और लोक निर्माण मंत्री भी चुनाव हार गए। कुल चार लोकसभा सीटें हारीं। एक राज्यसभा और तीन विधानसभा चुनाव हारे। इतनी बड़ी हार पर वे ऐसा ऐलान करते हुए दिख रहे हैं कि वही चुनाव जीते हैं जबकि कांग्रेस पार्टी तो पिछले तीन महीने में हुए तीन चुनावों में हारी है। बिंदल ने कहा कि पिछले 18 महीनों में प्रदेश 10 साल पीछे चला गया है।
    एक भी विकास कार्य हिमाचल में शुरू नहीं हुआ है। अब तो सुक्खू सरकार में स्कूल बंद करना भी उपलब्धि बन गया है। अब 800 से अधिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं। उसे भी बड़ा चढ़ा कर बताया जा रहा है। एक स्कूल से बच्चे दूसरे में, दूसरे से तीसरे में भेजे जा रहे हैं। उन स्कूलों में अध्यापक भेजे नहीं जा रहे और वि ज्ञापन जारी किए जा  रहे हैं कि स्कूल बंद कर दिए। इस सरकार ने पहले बहुत शोर मचाया था कि वे 300 यूनिट बिजली के फ्री में देंगे। जबकि जो 125 यूनिट हम फ्री में दे रहे थे उसे भी बंद कर दिया। पैट्रोल डीजल के रेट बढ़ाकर पिछले डेढ़ साल में अढ़ाई हजार करोड़ रूपए का आर्थिक बोझ इन्होंने हिमाचल की जनता के ऊपर लाद दिया है। अर्थात सुक्खू सरकार में नया शिक्षण संस्थान नहीं बना। कोई नया अस्पताल नहीं बना। मंडी विश्वविद्यालय बंद होने की कगार पर है। सहारा योजना बंद कर दी गई है।
    हिमकेयर योजना को भी फेल कर दिया। कांगड़ा के अस्पतालों ने तो ऐलान भी कर दिया है कि वे अब हिमकेयर योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं करेंगे। उनके 90 करोड़ रूपए के बिलों का भुगतान अभी तक सुक्खू सरकार नहीं कर पाई है। गरीब के लिए आयुष्मान और हिमकेयर योजनाओं को बनाया गया था जिसे सुक्खू सरकार बंद करके चुनिंद्दा लोगों को फायदा दिलवा रही है। इससे आम हिमाचली को सेहत सेवाओं के लिए अधिक धन खर्चना पड़ रहा है। एक पंक्ति में कहा जाए तो सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। बिंदल ने कहा कि ऊना में पार्टी पिछले चुनावों के नतीजों पर चिंतन करने जा रही है। इसके लिए लालसिंगी में चिंतन के लिए देश प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहेंगे। मौके पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, बलबीर चौधरी, वीरेंद्र कंवर, वंदना योगी, प्रो सिकंदर और अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • डेरा बाबाः गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी भक्तों की भीड़

    डेरा बाबाः गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी भक्तों की भीड़

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद जी आश्रम नारी में गुरु पूर्णिमा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। 16 जुलाई को पीपल चूरी महोत्सव पर हजारों की गिनती में श्रद्धालुओं के आने के बाद अब 17 से 21 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा उत्सव पर लाखों भक्तों के आने की संभावना है। 17 जुलाई को लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र अखंड धूने पर माथा टेका। साथ ही भक्तों ने वेदांताचार्य सुग्रीवानंद जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम का पूरा परिसर इस समय हरि भजनों और मंत्रोचारण से सुगंधित हो रहा है। कार्यक्रम में सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य आचार्य हेमानंद जी महारज भी उपस्थित रहे। हजारों भक्तों के बीच राज्य सभा सदस्य डॉ. सिकंदर ने भी अखंड धूने पर माथा टेका व महाराज जी का आशिर्वाद लिया।
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 146 वाहनों के चालान

    ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 146 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने मंगलवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 146 वाहनों के चालान किए हैं। इनमें से कुछ वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। जिससे पुलिस को कुल 25000 रुपए की आमदनी हुई है।
  • बसालः कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

    बसालः कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : अप्पर बसाल में एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी चालक घायल हो गया। पुलिस को मिली शिकायत में अप्पर बसाल निवासी सोमनाथ पुत्र राम आसरा ने दावा किया है कि 16 जुलाई की रात बसाल की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई जिसने सड़क पर चल रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार गिर पड़ा जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चला रही शशी बाला पत्नी रुपेश वर्मा निवासी ऊना के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
  • ठगीः फेसबुक ग्रुप ज्वाइन कर गंवाए 18 लाख

    ठगीः फेसबुक ग्रुप ज्वाइन कर गंवाए 18 लाख

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल के लोग लालच में फंसकर प्रतिवर्ष सैकड़ों करोड़ रूपए ठगी में गंवा रहे हैं। अब अरनियाला के एक परिवार को 17 लाख 68 लाख रूपए की चपत लगी है। ऊना से सटे अरनियाला गांव निवासी सर्वजोत सिंह पुत्र किशन सिंह ने एक फेसबुक ग्रुप ज्वाइन किया था। ग्रुप का नाम बड़ा सुभावना था। सर्वजोत ने “जॉब ग्रुप यूएसए” में अमेरिका में नौकरी का विजापन देखा। लालच में आकर उसने विजापन देने वालों से संपर्क कर लिया। उन्होंने सर्वजोत को अमेरिका में नौकरी का झांसा देकर 17 लाख 68 लाख तीन सौ तिहत्तर रुपए अपने बताए खाते में डलवा लिए।
    उसके बाद उन्होंने सर्वजोत का फोन उठाना बंद कर दिया। सर्वजोत फेसबुक या इंटरनेट की दुनिया को जानता था। उसके बावजूद लालच में आकर अपने परिवार की जमापूंजि को अनजान लोगों के हाथ सौंप दिया। जब उसे समझ आया कि उसके साथ तो ठगी हो चुकी है तो उसने सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस की साइबर क्राइम टीम इस मामले की जांच कर रही है। हिमाचल में जोर पकड़ती ऑनलाइन ठगी के इतने मामले आ रहे हैं कि पुलिस जल्द जांच करने में असमर्थ दिखाई दे रही है। इसलिए सावधानी में ही समझ है। किसी भी दूर बैठे व्यक्ति पर विश्वास न करें। जो मार्केट के उलट अधिक फायदे की बात करे तो उसकी पूरी जांच करें। जबतक तसल्ली न हो तबतक अपना पैसा किसी को न दें।
    इससे पहले हिमाचल के हजारों परिवार क्रिप्टो करंसी के चक्कर में हजारों करोड़ रूपए गंवा चुके हैं। क्रिप्टो करंसी ठगी के शिकार लोगों में कई मंत्री विधायकों की गिनती भी होती है। अर्थात पढ़े लिखे लोग भी अपने लालच को काबू नहीं कर पा रहे हैं।
  • हरोलीः लखविंदर स्टोन क्रशर कर्मचारी से मारपीट

    हरोलीः लखविंदर स्टोन क्रशर कर्मचारी से मारपीट

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के सबसे बड़े खनन उद्योगपति लखविंदर सिंह के स्टोन क्रशर पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़शंकर निवासी चरणजीत कुमार पुत्र धनपत राय ने हरोली पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि 15 जुलाई की रात लगभग एक बजे कुछ नकाबपोश लोग आए और उन्होंने चरणजीत व उसके एक साथी के साथ मारपीट की। हमलावरों ने अपने मुंह ढंक रखे थे जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हरोली पुलिस ने तीन अजात लोगों पर मामला दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है।
  • सिद्धचलेहड़ः 12 बोतल शराब बरामद

    सिद्धचलेहड़ः 12 बोतल शराब बरामद

    ऊना/सुशील पंडित : अम्ब के सिद्ध चलेहड़ गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति की दुकान से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले विनोद कुमार पुत्र ओंकार सिंह के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विनोद अवैध शराब का काम करता है। पुलिस ने जब छापा मारा तो उसकी दुकान से देसी मार्का शराब बरामद हुई जिसके दस्तावेज दिखाने में विनोद कुमार विफल रहा। अम्ब पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • युवती को भगाने का लगा आरोप

    युवती को भगाने का लगा आरोप

    ऊना/सुशील पंडित : एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस ने जखेड़ा के एक युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने दावा किया है कि जखेड़ा गांव का रहने वाला विनोद कुमार पुत्र दलीप राम उसकी 18 साल की लड़की को 27 जून को  बहला फुसला कर ले गया था। अभी तक उसकी बेटी का कहीं कोई अता पता नहीं है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके परिवार को बेटी से मिलाया जाए। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar Phagwara Road पर भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, देखें Video

    Jalandhar Phagwara Road पर भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, देखें Video

    जालंधर, ENS: जालंधर-फगवाड़ा रोड पर महिंद्रा पिकअप गाड़ी और बाइक में टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 5 वर्षीय बच्चे सहित व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रास्ते में खराब महिंद्रा पिकअप में बाइक की टक्कर हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल बच्चे और उसके पिता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि उनके पास गया व्यवस्था में एक बच्चा और एक व्यक्ति आया था लेकिन दोनों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मनी और 5 वर्षीय विनय के रूप में हुई है। डॉक्टर ने बताया कि दोनों फिल्लौर के पास वरियाणा गांव के रहने वाले हैं। वही घटनास्थल पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि बर रास्ते से गुजर रहा था कि उसने महिंद्रा पिकअप में बाइक की टक्कर दौरान दोनों गालों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आ गया। घटना की सूचना पुलिस और बाइक सवार के परिजनों को को दे दी गई है।