Blog

  • PM Modi से मिलने पहुंचे गृह मंत्री Amit Shah, हो सकती है अहम मुद्दों पर चर्चा

    PM Modi से मिलने पहुंचे गृह मंत्री Amit Shah, हो सकती है अहम मुद्दों पर चर्चा

    नई दिल्लीः प्रधान नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए गृह मंत्री अमित शाह उनके आवास पहुंचे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी में आज सीएम आदित्य नाथ योगी की बैठक को लेकर पीएम और गृह मंत्री में विचार विमर्श हो सकता है। वहीं दोनों दिग्गज नेताओं में भाजपा के मथन और अगली रणनीति पर भी बात हो सकती है। इसी के साथ दोनों में अहम मुद्दों पर चर्चा भी हो सकती है।

    बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने अपने नुकसान को लेकर अलग-अलग राज्यों में काफी मंथन किया है और इसी माह पार्टी की अहम बैठक भी होने वाली है। यह बैठक बीजेपी के सभी मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों की होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद होंगे। दिग्गजों की इस बैठक में पार्टी के फ्यूचर को लेकर कई बड़े फैसले हो सकते हैं। इस दौरान पीएम मोंदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे।

    माना जा रहा है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी को हुए नुकसान पर चर्चा हो सकती है। इसी के साथ ही अलग-अलग राज्यों में सामने आए विफलता के कारणों की समीक्षा के आधार पर आलाकमान कुछ बड़े निर्णय भी लिया जा सकता है। इसके चलते पार्टी में अंदरखाने चुनौती खड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है।

  • Punjab : अवैध नशा छुड़ाओं केंद्र से युवकों को छुड़वा कर नशा केंद्रों में करवाया भर्ती, देखें वीडियो

    Punjab : अवैध नशा छुड़ाओं केंद्र से युवकों को छुड़वा कर नशा केंद्रों में करवाया भर्ती, देखें वीडियो

    मोगा : गांव बुट्टर कला में पिछले दिनों छापेमारी के दौरान नाजायज तोर पर नशा छुड़ाओं केंद्र से युवाओं को आजाद करवा कर सरकारी नशा छुड़ाओं सेंटर में दाखिल करवाया। पुलिस ने 3 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनको पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी।

    वही आप को बता दें कि कुछ दिन पहले मोगा की एडीसी को सूचना मिली थी कि जिले के गांव बुटर कला में नाजायज तौर पर नशा छुडाने के लिए सेंटर चलाया जा रहा है। जहां पर युवाओं को नशा छोड़ने के लिए कोई दवाई दी जा रही है। वही उन युवाओं पर तसद्द भी किया जा रहा है।

    वही एडीसी ने पुलिस को साथ लेकर छापेमारी की ओर वहा से कुछ युवकों को आजाद कर मोगा के सरकारी अस्पताल की देखभाल में जनेर सैंटर में चलाए जा रहे नशा छुड़ाऊ केंद्र में भर्ती करवाया गया। वही बुटर में नाजायज तोर पर सेंटर चलाने वाले भाग गए। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। निहाल सिंह वाला के डीएसपी परमजीत सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

  • Jalandhar Bypass नजदीक हाईवे पर बनी पुलिस चौकी पर NHAI ने चलाई JCB, देखें वीडियो

    Jalandhar Bypass नजदीक हाईवे पर बनी पुलिस चौकी पर NHAI ने चलाई JCB, देखें वीडियो

    लुधियाना: जालंधर बाइपास नजदीक हाईवे पर एल्डिको कालोनी के बाहर बनी पुलिस चौकी पर NHAI ने जेसीबी चला दी। पुलिस चौकी को ध्वस्त कर दिया गया। करीब 4 से 5 महीने पहले ही यह पुलिस चौकी यहां बनाई गई थी ताकि अपराध को रोका जा सके। एल्डिको के बाहर एनजीओ संवेदना के द्वारा पक्के तौर पर एम्बुलेंस भी स्थापित की गई थी ताकि यदि कोई सड़क हादसा हो तो घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। एल्डिको वैलफेयर सोसायटी के प्रधान नवल थापर ने शहर के तीन विधायक दलजीत ग्रेवाल भोला, अशोक पराशर पप्पी और मदन लाल बग्गा पर पुलिस चौकी बंद करवाने के गंभीर आरोप लगाए है।


    उन्होंने कहा कि 4 साल से वह लगातार पुलिस चौक एल्डिको के बाहर बनवाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस पोस्ट बन भी गई थी। पीसीआर दस्ता 24 घंटे यहां तैनात हो गया था। एल्डिकों के बाहर से पुलिस ने कई नशा तस्करों को भी पुलिस चौकी बनने के बाद पकड़ा। हाईवे पर लूट की वारदातें भी कम हो गई। लेकिन आम आदमी पार्टी का एक वर्कर कालोनी में रहता है जिसने तीनों विधायकों को गुमराह करते हुए इस चौकी के विपरित कर दिया। थापर ने कहा कि सलेम टाबरी थाना में इस चौकी की कार्ऱवाई की जाती रही है। थापर ने कहा कि मैने सीएमओ तक चक्कर लगाकर इस पुलिस चौकी को शुरू करवाया था। 13 लाख रुपए खुद की तरफ से लगातर चौकी को आधुनिक बनवाया गया था।

    आज NHAI ने इस चौकी को अतिक्रमण का नाम देकर तोड़ दिया जबकि हाईवे पर असंख्य अतिक्रम किए गए है जिनसे NHAI के अधिकारियों की सेटिंग है। एल्डिको के कुछ लोग कालोनी के बाहर रोजाना शराब पीते थे। उन्हीं लोगों ने अपनी राजनीतिक पहुंच और हाईवे अथारिटी को झूठी शिकायतें डाल कर आज पुलिस चौकी को तुड़वाया है। जब यह पुलिस चौकी बनी थी लोगों ने खुशियां मनाई थी। भगवंत सिंह मान से इस चौकी को पास करवाकर खोला गया था। चंद लोगों की बातों में आकर तीनों विधायकों ने पुलिस चौकी को बंद करवाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह से मांग है कि तीनों विधायकों की कार्यशैली पर ध्यान दें और पुलिस चौकी दोबारा बनवाई जाए।

  • Jalandhar: CM Mann की मौजूदगी में Mohinder Bhagat ने ली शपथ, देखें वीडियो

    Jalandhar: CM Mann की मौजूदगी में Mohinder Bhagat ने ली शपथ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट के उपचुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। वहीं जीत हासिल के बाद आज मोहिंदर भगत ने विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की है। यह शपथ उन्होंने सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में विधानसभा में स्पीकर के दफ्तर में विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की। मोहिंदर भगत ने शपथ ग्रहण करने से पहले सीएम मान के साथ मुलाकात की।

    गौरतलब है कि जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा था, जो उन्होंने भारी बहुमत से जीत हासिल की। सीएम मान ने शपथ ग्रहण करने के बाद मोहिंदर भगत का मुंह मीठा करवाया।वहीं मोहिंदर भगत आज रस्मी तौर पर विधानसभा का हिस्सा बन चुके हैं।

    उनका अढ़ाई साल का कार्यकाल होगा। बता दें कि जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर मोहिंदर भगत सिंह ने 37,325 के मार्जन से उपचुनाव में जीत हासिल की। मोहिंदर भगत भाजपा के उम्मीदवार शीतल अंगुराल को हरा कर जीते हैं। कांग्रेस के साथ भी इनका मुकाबला दिलचस्प था। जालंधर वेस्ट में हुए उपचुनाव में मोहिंदर भगत को 55,246, भाजपा 17,921, कांग्रेस 16,757 व अकाली दल 1,242 वोटें मिली थीं।

  • फिल्म देखने जा रहा Punjabi Singer सड़क हादसे में घायल, देखें वीडियो

    फिल्म देखने जा रहा Punjabi Singer सड़क हादसे में घायल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी गायक और लेखक वड्डा ग्रेवाल को लेकर बड़ी सामने आई है। दरअसल, पंजाबी गायक ”जट एंड जूलियट 3” फिल्म देखने के लिए जा रहा था। इस दौरान गायक की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गायक और उसका साथी घायल हुए है।

    हादसे को लेकर गायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर की है। जिसमें गायक ने बताया कि उनकी गाड़ी की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में वड्डा ग्रेवाल और उसके साथी को कुछ चोटे आई है, हालांकि गनीमत यह रही है कि दोनों इस सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए।

    वड्डा ग्रेवाल ने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ” जट एंड जूलियट 3 देखने जा रहे थे, बस फिर वो हादसा, जिसका डर था। @diljitdosanjh जी कमैंट करेंगे वीडियो के  नीचे टिप्पणी करें। ” प्लीज neerubajwa जी को भी कमेंट करना चाहिए… हमारे गांव वासियों के हौसले बुलंद करने के लिए, प्लीज कमेंट्स करो जरूर हौंसला ही होता है।

  • CM Kejriwal की जमानत याचिक को लेकर कोर्ट आया बयान

    CM Kejriwal की जमानत याचिक को लेकर कोर्ट आया बयान

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है, अदालत ने कहा है कि फैसला लिखने में 5-7 दिनों का समय लगेगा। दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने कहा कि फैसला लिखने में 5 से 7 दिन लगेंगे। अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर भी अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। जबकि अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत पर सुनवाई 29 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे होगी।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि आबकारी ‘घोटाला’ मामले में उनकी रिहाई को रोकने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(CBI) ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इस दौरान केजरीवाल का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ने न केवल सीबीआई की ओर से की गई गिरफ्तारी की आलोचना की बल्कि उन्हें मामले में जमानत पर रिहा करने का भी अनुरोध किया।

    न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की अदालत के समक्ष आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक का पक्ष रह रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने दलील दी, ‘‘ यह दुर्भाग्य से रिहाई रोकने के लिए की गई गिरफ्तारी है। मेरे पास (ईडी के मामलों में) बहुत ही सख्त प्रावधानों में प्रभावी रिहाई के तीन आदेश हैं…ये आदेश दिखाते हैं कि व्यक्ति रिहाई के लिए अधिकृत है। उसे रिहा किया जाना चाहिए लेकिन उसकी रिहाई न हो यह सुनिश्चित करने के लिए उसे गिरफ्तार किया गया है।”

    सीबीआई की ओर पेश हुए अधिवक्ता डी.पी.सिंह ने केजरीवाल द्वारा दाखिल दो याचिकाओं का विरोध किया. मुख्यमंत्री ने एक अर्जी में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है, जबकि दूसरी अर्जी में जमानत देने का अनुरोध किया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि उनकी रिहाई को रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है और यह ‘अन्यायपूर्ण’ है। केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां पर वह पहले ही प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन के मामले में न्यायिक हिरासत में थे।

  • Jalandhar: Restaurants, Club में खाने और शराब पीने को लेकर आदेश हुए जारी

    Jalandhar: Restaurants, Club में खाने और शराब पीने को लेकर आदेश हुए जारी

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के अधिकार क्षेत्र में अमन- कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर पुलिस ( इंवेस्टीगेशन) अदित्या एस वारियर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते सभी रेस्टोरेंट, क्लब और अन्य ऐसी लाइसेंसशुदा खाने- पीने वाले स्थान आधी रात 12 बजे तक पूरी तरह बंद करने के आदेश जारी किए है।

    जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि पुलिस कमिश्नरेट की सीमा में किसी रेस्टोरेंट, क्लब या अन्य लाइसेंसशुदा खाने- पीने वाले स्थान पर रात 11: 30 बजे के बाद भोजन, पीने वाले पदार्थ आदि का कोई आर्डर नहीं लिया जाएगा। इसी के साथ किसी भी नए ग्राहक को रात 11: 30 के बाद रेस्टोरेंट, क्लबों में खाने- पीने वाले स्थानों में दाख़िल होने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। वहीं शराब की दुकानों के साथ लगते अहाते रात 12 बजे या लाइसेंस की शर्तों अनुसार पूरी तरह बंद हो जाने चाहिए।

    आदेशों में सभी संस्थानों को आवाज़ का स्तर 10 डी.बी. ( ए) की पालना करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान यह भी कहा गया है कि डीजे, लाइव आर्केस्टरा, सिंगर सहित पूरा साउंड सिस्टम रात 10 बजे बंद होना चाहिए या उनकी आवाज़ कम होनी चाहिए। रात 10 बजे के बाद किसी भी इमारत या कैंपस में होने वाली कोई भी आवाज़ चारदीवारी से बाहर नहीं सुनाई देनी चाहिए। म्युज़िक सिस्टम वाले वाहनों के मामले में दिन के किसी भी समय म्युज़िक सिस्टम की आवाज़ वाहन के बाहर नहीं सुनाई नहीं देनी चाहिए। यह आदेश 19-07 2024 से 18-09-2024 तक लागू रहेगे।

  • Jalandhar: Bolero Mini Pickup और Truck की टक्कर में 2 की मौत

    Jalandhar: Bolero Mini Pickup और Truck की टक्कर में 2 की मौत

    जालंधर, ENS: करतारपुर के नेशनल हाईवे पर सीआरपीएफ कैंपस के सामने सराय खास पुल पर सुबह करीब 7 बजे हुए सड़क भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो मिनी पिकअप ने पुल पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो मिनी पिकअप के परखच्चे उड़ गये।

    मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस की मदद से पिकअप बोलेरो गाड़ी में बैठे 2 युवक सोनू सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव भूह और सतविंदर सिंह निवासी फत्तूडिंगा कपूरथला को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और करतारपुर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर चोटों के कारण जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    हादसे की जांच कर रहे एएसआई परमजीत ने बताया कि पिकअप चला रहे ड्राइवर और उसके साथ बैठे युवक समेत दो लोगों की भी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वे दोनों दुधारू पशुओं की खरीद-फरोख्त करते थे। मौके पर ट्रक पुल पर क्यों खड़ा किया गया था इसकी जांच की जा रही है और मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

  • Police और बदमाशों में चली गोलियां, 3 शूटर घायल

    Police और बदमाशों में चली गोलियां, 3 शूटर घायल

    हांसीः हरियाणा के हांसी में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। दरअसल, उमरा रोड पर दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 3 बदमाश गोलियां लगने से घायल हुए है। तीनों को उपचार के लिए हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों बदमाश JJP नेता रविंद्र सैनी की हत्या में शामिल थे। बदमाशों की पहचान जींद के रहने वाले सचिन उर्फ मगतू, रोहतक के खरक जाटान निवासी योगेश उर्फ सुक्खा और भिवानी के पिजोखरा के रहने वाले विकास उर्फ काशी के रूप में हुई है।

    पुलिस के अधिकारी अस्पताल में पहुंचे हैं। अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। रविंद्र सैनी हत्याकांड में पुलिस इससे पहले मास्टरमाइंड विकास उर्फ विक्की नेहरा समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड में 10 से ज्यादा लोग शामिल है। रविंद्र सैनी की हत्या पुरानी रंजिश में की गई थी। हांसी में हीरो एजेंसी के मालिक और JJP नेता रविंद्र सैनी की 10 जुलाई की शाम 6 बजे शोरूम के बाहर 3 शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। शूटरों का एक साथी कुछ दूरी पर बाइक पर इंतजार कर रहा था। इनके भागने की CCTV फुटेज भी सामने आई थी।

    व्यापारियों ने हत्या के विरोध में हांसी बंद का आह्वान किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हांसी की वकील कॉलोनी निवासी प्रवीन (32), राजस्थान के खिवाड़ा पानी निवासी प्रवीन (40), हांसी के सिसाय कालीरावण निवासी रविंद्र (29) और नारनौंद निवासी रमेश उर्फ योगी शिवनाथ (40) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस मास्टरमाइंड विकास नेहरा को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

    SIT इंचार्ज DSP मुख्यालय हांसी धीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गत दिनों पहले जेल में बंद विकास उर्फ विक्की नेहरा से मुलाकात के दौरान रविन्द्र सैनी की हत्या करने की साजिश रची थी। रविंद्र सैनी की हत्या के विरोध में शुक्रवार 12 जुलाई को हांसी बंद रहा था। 12 जुलाई को ही सुबह से चंडीगढ़ में प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ बैठक हुई। मामले में मुख्यमंत्री द्वारा परिवार की 3 मांगों पर सहमति पर शव लेने पर सहमति बनी। 48 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार 12 जुलाई को शाम को कर दिया गया।

  • Punjab : ढाई किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : ढाई किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में बढ़ती नशे की लत को रोकने के लिए पंजाब पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और नाकेबंदी कर नशा तस्करों पर शिकंजा भी कस रही है। पुलिस ने ढाई किलो हेरोइन सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तेजबीर सिंह, अजय सिंह उर्फ ​​अजय और राजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी तेजबीर सिंह से 470 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

    आरोपी अजय सिंह उर्फ ​​अजय के पास से 950 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इसी तरह तीसरे आरोपी राजिंदर सिंह को हेरोइन, पिस्तौल और एक कार सहित काबू किया है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि फिरोजपुर जिले के मक्खू थाने से फरार चल रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार व्यक्ति को भी संबंधित थाने को सौंप दिया जाएगा।