पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने कहा कि हर आदमी का अपना-अपना धर्म है। हम कभी किसी भी धर्म में इंटरफेयर नहीं करते हैं। ये वीडियो किसने जारी किया है, मैं इसे नहीं जानता। पूरी दुनिया में सरदार मेरे भाई हैं। मेरा सरदारों से बहुत प्यार है। कुछ लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। शहजाद भट्टी ने कहा कि उसने बटाला में सरदार युवक को पीटने का खुलकर विरोध किया था। वह उस युवक के साथ खड़ा था जिसकी कुछ लोगों को तकलीफ हुई है। इस तरह के वीडियो बनाने वालों की औकात उनके घर के कुत्ते से भी कम हैं। दो-दो पाउंड के लिए बिकने वाले कुछ लोग उनकी सिखों से फूट डलवाना चाहते हैं। ये लोग मेरे नाम का यूज कर खुद के लिए सिक्योरिटी लेना चाहते हैं। शहजाद भट्टी ने कहा कि उसने जब बटाला के उस सरदार युवक का खुलेआम समर्थन किया तो कुछ लोगों को मसले हो गए। उन लोगों को लगता था कि शहजाद उनका नाम लेगा, इससे उनको पुलिस की सिक्योरिटी मिल जाएगी। ये लोग समाज में गंद की तरह हैं। ये मर ही जाएं तो अच्छा है।Punjab News: Social Media Influencer महक की पिटाई को लेकर शहजाद भट्टी ने कही ये बात, देखें वीडियो#WATCH #BREAKING #VIRAL #Twitter pic.twitter.com/FscaG7Bfry
— Encounter India (@Encounter_India) November 2, 2025
Blog
-

Punjab News: Social Media Influencer महक की पिटाई को लेकर शहजाद भट्टी ने कही ये बात, देखें वीडियो
बटालाः पंजाब के बटाला में सोशल मीडिया इंफुलेंसर महक पंडोरी की पिटाई के मामले में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने एक वीडियो जारी किया है। इस मामले में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के कुछ लोगों पर सिख युवक को पीटने के आरोप लगे थे। इसके बाद बटाला में गोलियां मारकर 2 युवकों का कत्ल भी किया गया था। इसे लेकर बात उठी थी कि शहजाद भट्टी गैंग सिखों को टारगेट कर रही है, पाकिस्तान में भी सिख युवतियों का जबरन निकाह करवाया जा रहा है। इसकी सफाई में शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि सिख मेरे भाई हैं और मेरा सिखों के साथ कोई मसला नहीं है, जिस आदमी ने वीडियो में मुझ पर पाकिस्तान में सिख युवतियों के जबरन निकाह का आरोप लगाया है, वह गलत है। -

8 साल के मासूम ने निगला सिक्का, सीने में फंसने से दर्दनाक मौत
कोरबाः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, 8 साल के मासूम के सीने में सिक्का फंसने से उसकी मौत हो गई। शिवम सारथी ने सिक्का कब और कैसे निगला इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। जब तबीयत बिगड़ी तब वे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में सिक्के के फंसने की पुष्टि हुई।
परिजनों का आरोप है कि कोरबा जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताई और कहा कि इसकी दवा नहीं है। यहां इलाज नहीं हो सकता, जिसके बाद परिजन बच्चे को निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते मृतक शिवम के पिता मदन सारथी ने बताया कि वे मूलतः रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ के रहने वाले हैं। कुछ दिनों पहले वे अपने बेटे शिवम के कंधे की चोट का इलाज कराने कोरबा के एक निजी अस्पताल आए थे। इलाज के बाद वे अपने रिश्तेदार के यहां कोरबा के गोढ़ी गांव में रुके हुए थे। शुक्रवार (31 अक्टूबर) रात अचानक शिवम की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर बताया कि शिवम के सीने में सिक्का फंसा है, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है।
अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि यहां इसका इलाज संभव नहीं है और बच्चे की हालत गंभीर है, इसलिए उसे किसी दूसरे अस्पताल ले जाया जाए। परिजन शिवम को एक निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शिवम के पिता का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उसने सिक्का कब, कैसे और किन परिस्थितियों में निगला था। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने के बाद ही उन्हें इस बात का पता चला। समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने खेल-खेल में सिक्का निगलने की आशंका जताई है।
वहीं जिला मेडिकल कॉलेज के सह अधीक्षक रविकांत जाटवर ने बताया कि रात 12 बजे एक्सीडेंटल मामला सामने आया था। जहां सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बच्चे की हालत गंभीर थी। इलाज किया जा रहा था। एक्स-रे में सिक्का नुमा चीज दिख रही है, लेकिन पोस्टमॉर्टम दौरान सिक्का नहीं मिला है।
-

Aadhaar Card से जुड़े काम अब घर बैठी करवा सकेंगे, सेंटरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं
टेकः नवंबर की शुरुआत होते ही कई बड़े बदलाव हो चुके है। देश के आम आदमी पर इन नए बदलावों का सीधा असर पड़ेगा। आधार से जुड़े नियमों में भी आज से कुछ बदलाव प्रभावी हो गए हैं। 1 नवंबर से आधार के कुछ बहुत अहम और महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव लागू कर दिए हैं। अब आधार कार्ड होल्डर अपना नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर में कभी भी और कहीं भी बदलाव कर सकते हैं। इस नए बदलाव से अब इन कामों के लिए आधार सेंटर के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं होगी। इन नए नियमों का उद्देश्य आधार से जुड़ी सेवाओं को तेज, आसान और सुविधाजनक बनाना है। – आधार अपडेटः आधार में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसे डिटेल्स को अब बिना सेंटर जाए, ऑनलाइन ही अपडेट किया जा सकता है। ये प्रोसेस अब पैन या पासपोर्ट जैसे लिंक किए गए सरकारी रिकॉर्ड के जरिए डेटा को वैरिफाई करती है, जिससे डॉक्यूमेंट अपलोड करने या सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। – आधार सेवाओं की फीस में बदलावः UIDAI ने आधार सेवाओं के लिए नई फीस का ब्योरा जारी कर दिया है। डेमोग्राफिक डिटेल्स में बदलाव के लिए 75 रुपये की फीस लगेगी, जबकि बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये की फीस लगेगी। ऑनलाइन अपडेट 14 जून, 2026 तक फ्री रहेंगे, उसके बाद नई फीस लागू होगी। इसके अलावा, 5-7 और 15-17 साल के बच्चों के लिए फ्री बायोमेट्रिक अपडेट आगे भी जारी रहेगा।- आधार-पैन लिंक अनिवार्यः आधार और पैन लिंक करना अनिवार्य हो गया है। पैन और आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2025 है। अगर आप 31 दिसंबर तक अपने आधार और पैन को लिंक नहीं करते हैं तो 1 जनवरी, 2026 से अपना पैन निष्क्रिय हो जाएगा। इसके अलावा, नए पैन के लिए भी आधार ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी।
-

भारत ने शुरु किया त्रिशुल सैन्य अभियान, पाकिस्तान के सीमा के पास सेनाएं करेगी युद्धाभ्यास
नई दिल्ली: भारत ने अब सर क्रीक पर तीन सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभियान त्रिशुल शुरु करने की घोषणा कर दी है। इसको लेकर भारत की ओर से एक नोटाम भी जारी किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में अच्छे से पिटने पर अब पाकिस्तान भारतीय सेनाओं के त्रिशुल से सहम चुका है। अब जल्दबाजी में उसने भी नौसेना का अभ्यास करने का नोटिस जारी कर दिया है। भारतीय सेनाओं का युद्भाभ्यास होगा। वह भारत-पाक सीमा के पास स्थित सर क्रीक इलाका है जो पहले से ही सामरिक दृष्टि से कफी संवेदनशील माना जाता है।आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वदेशी तकनीकी
भारत का यह बड़ा सैन्य अभ्यास 30 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक चलेगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हाल के सालों में देश का सबसे व्यापक Tri-Service एक्साइज है। इसमें थल सेना, नौसेना और वायुसेना एक साथ युद्धाभ्यास कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है तीनों सेनाओं के बीच में चल रहे ऑपरेशनल तालमेल को मजबूत करना और इसके साथ ही युद्ध के जमीन, हवा और समुद्र तीन मोर्चों पर संयुक्त रणनीति को बनाना। आत्मनिर्भर भारत के अंतगर्त इसमें स्वदेशी तकनीकों की क्षमता भी दिखाई जाएगी। यह अभ्यास सौराष्ट्र तट, अरब सागर के तटीय इलाकों और पश्चिमी रेगिस्तानी क्षेत्र में एक साथ चल रहा है।5 दिन में दो बार पाकिस्तान ने जारी किया NOTAM
भारत के इस सैन्य अभ्यास से ठीक पहले पाकिस्तान ने नोटम जारी कर दिया है। इस्लामाबाद ने 28 और 29 अक्टूबर के बीच कई हवाई मार्गों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। पांच दिनों के अंदर पाकिस्तान ने दूसरा नोटम जारी किया है। इसमें 30 नवंबर तक हवाई क्षेत्र को बंद रखने की बात कही गई है। इसके साथ ही रक्षा विशेषज्ञों का यह मानना है कि पाकिस्तान ने यह कदम भारत के त्रिशूल अभियान का जवाब देने के लिए उठाया है। इसके साथ ही यह संभावना भी जताई जा रही है कि पाकिस्तान भी किसी मिसाइल परीक्षण या नौसैनिक अभ्यास की तैयार कर रहा है। -

Punjab News: इस इलाके के होटल में परोसा जा रहा था गाय का मांस, गौ रक्षा दल ने किया हंगामा, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के शिवपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक होटल में कथित तौर पर गाय का मांस मिलने की सूचना फैली। सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल और शिव सेना के कार्यकर्ता और कई सामाजिक संगठन मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना तुरंत थाना दरेसी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल की तलाशी ली। इस दौरान होटल से संदिग्ध मांस बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, पुलिस ने होटल से 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
शिवसेना हिंदूस्थान के वाइस प्रेसिडेंट मनी शेरा ने बताया कि उन्हें उनके जानकारों ने सूचना दी थी कि दिल्ली बरियानी स्टोर में गौमास परोसा जा रहा है जिसके बाद उनकी टीम ने वहां जाकर जांच की तो होटल के संचालक ने माना कि यह गौ मांस है और यहां किलो के हिसाब से बेचा जाता है जिसके बाद उन्होंने थाना दरेसी में सूचना दी और पुलिस से मांग की कि इस मामले की जांच की जाए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
वहीं थाना दरेसी के एसएचओ ने कहा कि, “अभी जांच चल रही है, फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी कि मांस गाय का है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।” इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
-

iPhone यूजर्स को मिलेगी नई सुविधा, International Payments हो जाएगी आसान
टेकः भारत के आईफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। उन्हें एक और बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। दरअसल Apple Pay भारत से बाहर के यानी सीमापार पेमेंट्स के लिए अपनी पहुंच बढ़ा रही है और इसी क्रम में अब इसने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। इसके जरिए भारत के लोग अपने आईफोन में मिलने वाले Apple Pay फीचर से ज्यादा क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन्स कर पाएंगे। Apple Pay की मदद से विदेशी मर्चेंट्स को और इंटरनेशल वेबसाइट्स पर भी ट्रांजेक्शन्स कर पाएंगे। वहीं देश के मर्चेंट्स के पास भी विदेशी खरीदारों को खरीदारी कराने का अच्छा मौका होगा।
भारतीय आईफोन यूजर्स और दुकानदारों के पास एप्पल पे के रूप में पैसा लेने-देने का एक नया तरीका आ गया है। यूजर्स के लिए ओवरसीज बायर्स से खरीदारी करते समय परेशानी कम हो जाएगी। ना तो उन्हें मल्टीपल पेमेंट मोड से गुजरना पड़ेगा और ना ही अतिरिक्त पेमेंट स्टेप्स के लिए एक्स्ट्रा समय देना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक आपका फोन वॉलेट ही आपके क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन के सभी चरणों को पूरा कर लेगा।
अगर आपने कभी किसी इंटरनेशनल ब्रांड से खरीदारी की है, किसी विदेशी वेबसाइट से कुछ बुक किया है या किसी बाहर की सर्विस को आपने बुक किया है, तो आपको इस बात का अनुभव होगा कि बाहर के पेमेंट के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ जाते हैं। हालांकि अब एप्पल पे की नई सुविधा की मदद से ये लक्ष्य रखा गया है कि आपका ट्रांजेक्शन का अनुभव ज्यादा साफ हो, ज्यादा तेज हो और इसका इंटीग्रेशन ज्यादा हो।
-

गन्ना चबाकर खाएं या जूस पीएं…, सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद, जानें
हेल्थः गन्ना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्वाद में मीठा और स्वास्थ्य में ताकतवर, गन्ना हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी देता है, पाचन सुधारता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि गन्ना सीधे चबाकर खाना ज्यादा बेहतर है या उसका जूस पीना।
गन्ना और उसका रस दोनों ही तुरंत एनर्जी देने वाले खाद्य पदार्थ हैं। गन्ना चबाने में शरीर को धीरे-धीरे ग्लूकोज मिलता है, जिससे आपको लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है।
वहीं गन्ने का जूस पीने से ग्लूकोज तुरंत शरीर में पहुंचता है और थकान दूर होती है। इसलिए सुबह या वर्कआउट के बाद दोनों ही तरीके काम आते हैं। गन्ना चबाने से इसमें मौजूद फाइबर पेट में धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज और पेट की समस्या दूर रहती है।
गन्ने का जूस भी डाइजेशन के लिए फायदेमंद है, लेकिन उसमें फाइबर कम होने की वजह से यह असर थोड़ा कम दिखाता है। गन्ना और उसका जूस दोनों शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करते हैं। गन्ने के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स लीवर को साफ रखने में मददगार होते हैं। अगर आप डिटॉक्स के लिए गन्ने का सेवन करना चाहते हैं तो रस पीना थोड़ी जल्दी असर दिखाता है।
हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद
गन्ना चबाने से दांतों की सफाई भी होती है और मसूड़ों को मजबूती मिलती है। साथ ही इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। जूस में ये मिनरल्स मौजूद होते हैं, लेकिन चबाने में उनके फायदे ज्यादा लंबे समय तक मिलते हैं।इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार
गन्ना और गन्ने का जूस शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देते हैं। यदि आप जल्दी बीमारी से बचना चाहते हैं तो दोनों ही तरीके फायदेमंद हैं। -

आज लॉन्च होगा सबसे भारी Communication Satellite, इन क्षेत्रों में भारत को मिलेगी बढ़त
नई दिल्लीः इसरो अपने 4410 किलो वजनी सैटेलाइट CMS-03 को आज लॉन्च करेगी। यह भारत से लॉन्च होने वाला इसरो का सबसे भारी सैटेलाइट होगा। इसरो के ताकतवर रॉकेट LVM3-M5 (बाहुबली) से इस सैटेलाइट को पृथ्वी के जियो सिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में भेजा जाएगा। संचार उपग्रह सीएमएस-03 से भारत की उच्च क्षमता वाले अंतरिक्ष संचार को नई दिशा मिलेगी और समुद्री क्षेत्रों में डिजिटल कवरेज और संचार सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी।
इस सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो ने बताया कि सैटेलाइट को लॉन्च रॉकेट के साथ एकीकृत कर दिया गया है और लॉन्च पैड पर तैनात कर लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लॉन्चिंग आज शाम करीब 5.26 बजे एलएमवी3 से लॉन्चिंग होगी। यह इसरो का सबसे ताकतवर रॉकेट भी है जिसे बाहुबली के नाम से भी जाना जाता है। इस रॉकेट की मदद से 4000 किलो तक वजनी पेलोड को स्पेस में लॉन्च किया जा सकता है।
इसरो ने इससे पहले 5 दिसंबर 2018 को अपने सबसे भारी उपग्रह जीसैट-11 को लॉन्च किया था, लेकिन वह लॉन्चिंग भारत से नहीं बल्कि फ्रेंच गुयाना के कोरोउ लॉन्च बेस से हुई थी। जीसैट-11 का कुल वजन 5854 किलो था। अब इसरो भारत की धरती से अपने सबसे भारी उपग्रह सीएमएस-03 को लॉन्च करने जा रही है।
ये होगी सैटेलाइट की खासियत
सीएमएस-03 सैटेलाइट की मदद से देश में डिजिटल संचार, सैटेलाइट इंटरनेट, समुद्री कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। यह उपग्रह (सैटेलाइट) भारत की राष्ट्रीय संचार अवसंरचना में एक बड़ा कदम है, जिससे टीवी प्रसारण, टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन शिक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन संचार सेवाओं तक पहुंच और भी प्रभावी होगी। यह मिशन भारत को भविष्य में सैटेलाइट नक्षत्र और गहरे समुद्र में संचार की दिशा में आगे बढ़ाएगा।
-

सरकार का तोहफा; GST Registration हुआ आसान, कारोबारियों को मिलेगा फायदा
नई दिल्लीः नई व्यवस्था में दो तरह के कारोबारी इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। पहले वे लोग, जिन्हें GST सिस्टम अपने डेटा एनालिसिस के आधार पर ‘लो-रिस्क’ यानी कम जोखिम वाला कारोबार मानेगा। दूसरे वे कारोबारी, जो खुद यह घोषणा करेंगे कि उनकी मासिक टैक्स देनदारी 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है। यानि अब छोटे और सुरक्षित कारोबार करने वालों को GST रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी और कठिन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। उन्हें सिर्फ 3 दिन में रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा।
इस योजना को GST काउंसिल ने 3 सितंबर को अपनी बैठक में मंजूरी दी थी। योजना के तहत कोई भी कारोबारी स्वेच्छा से इसमें शामिल हो सकता है और जरूरत पड़ने पर इससे बाहर भी निकल सकता है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य छोटे व्यापारियों पर प्रशासनिक बोझ को कम करना और उन्हें औपचारिक अर्थव्यवस्था में तेजी से शामिल करना है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गाजियाबाद में CGST भवन के उद्घाटन समारोह में कहा कि 1 नवंबर से शुरू होने वाली यह स्कीम GST रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बेहद सरल बनाएगी। फील्ड टीमों का दायित्व है कि यह पूरी तरह सुचारू तरीके से लागू हो और किसी प्रकार की रुकावट न आए।
उन्होंने साथ ही CBIC को निर्देश दिया कि देशभर के GST सेवा केंद्रों पर एक समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए, ताकि कारोबारियों को आवेदन प्रक्रिया में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि फिलहाल देशभर में 1.54 करोड़ से ज्यादा बिजनेस GST सिस्टम के तहत रजिस्टर्ड हैं। सरकार का मानना है कि इस नई स्कीम से न केवल रजिस्ट्रेशन की गति बढ़ेगी, बल्कि छोटे व्यवसायों की भागीदारी और टैक्स कंप्लायंस भी मजबूत होगा।
-

Punjab News: इस दिन होंगे SGPC के अध्यक्ष व अन्य पदों के चुनाव, तैयारियां पूर्ण, देखें वीडियो
अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्यालय तेजा सिंह समुंद्री हॉल श्री अमृतसर साहिब में 3 नवंबर को होने वाली बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बैठक में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए चुनाव होंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हर साल 2 बार आम बैठक करती है, एक बार अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए और दूसरी बार बजट पारित करने के लिए।
इस बार चुनाव भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही होंगे। सचिव ने बताया कि वर्तमान में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में कुल 185 सदस्य हैं, जिनमें से 170 निर्वाचित और 15 मनोनीत सदस्य हैं। इनमें से 33 सदस्य अब इस दुनिया में नहीं हैं, जबकि 4 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। इस प्रकार, वर्तमान में केवल 148 सदस्य ही सक्रिय हैं जो मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। यदि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नाम आता है और सभी सदस्य उसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लेते हैं, तो चुनाव की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन यदि एक से अधिक नाम सामने आते हैं, तो बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया जाएगा और अरदास के साथ सत्र की शुरुआत होगी। सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि एसजीपीसी में एकता बनी रहे और अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हो, क्योंकि एकता में ही शक्ति होती है।इस दिन होंगे SGPC के अध्यक्ष व अन्य पदों के चुनाव, तैयारियां पूर्ण, देखें वीडियो…#WATCH #VIRAL #TRENDING #EXPLORE #TWITTER #Premante Hardik #RGPV_NAAC pic.twitter.com/HxrkKfU2cE
— Encounter India (@Encounter_India) November 2, 2025