Blog

  • कनाडा सड़क हादसे में 21 वर्षीय पंजाबी लड़की की मौत

    कनाडा सड़क हादसे में 21 वर्षीय पंजाबी लड़की की मौत

    बठिंडाः जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहां गांव जलाल की 21 वर्षीय विवाहित लड़की की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक लड़की जसमीन कौर के रूप में हुई है। मृतक जसमीन के परिजनों ने बताया कि वह  पिछले साल उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थी, जहां उसकी अब सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। खबर सुनकर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जसमीन कौर गोंदारा पुत्री सुखमंदर सिंह काला निवासी जलाल की शादी पिछले साल 5 अगस्त को सतविंदर सिंह निवासी वांदर (फरीदकोट) के साथ हुई थी। जिसके बाद जसमीन 25 अगस्त को उच्च शिक्षा के लिए कनाडा चली गईं। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि जसमीन कौर कल शाम कनाडा स्थित अपने घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत ज्यादा गंभीर के कारण मौत हो गई।

  • फेमस रेस्टोरेंट Papa Pancho में डिनर करने गए दो दोस्तों के चिकन में निकला मरा चूहा, मैनेजर-कुक गिरफ्तार

    फेमस रेस्टोरेंट Papa Pancho में डिनर करने गए दो दोस्तों के चिकन में निकला मरा चूहा, मैनेजर-कुक गिरफ्तार

    बांद्राः मुंबई के बांद्रा में मशहूर रेस्टोरेंट में बड़ी लापरवाही सामने आई है। खाने में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने फेमस रेस्टोरेंट पापा पंचो दा ढाबा के मैनेजर और कुक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि यह मामला 13 अगस्त की रात का है। जब एक कस्टमर खाना खाने गया तो उसके खाने में मरा हुआ चूहा मिला। पुलिस से शिकायत के बाद कुक और मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई।

    पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता, डिंडोशी क्षेत्र के निवासी 40 वर्षीय अनुराग दिलीप सिंह, गोरेगांव पश्चिम में एक निजी बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक हैं। वे बांद्रा (पश्चिम) पाली नाका पर पापा पंचो दा ढाबा रेस्तरां में गए थे। उनके साथ उनके दोस्त अमीन खान भी मौजूद थे। 13 अगस्त की रात को दोनों डिनर पर गए थे। उन्होंने भुना मीट और चिकन ढाबा का ऑर्डर दिया और खाते समय, उन्हें चिकन डिश में एक अजीब टुकड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने सावधानी पूर्वक टुकड़े की जांच की।

    यह जानकर हैरान रह गए कि यह मरा हुआ चूहा था। इसके बाद दोनों दोस्त ने होटल मैनेजर विवियन अल्बर्ट सिकिएरा को बुलाया। उन्होंने उन्हें चूहा दिखाया और उनसे भिड़ गए। अनुराग सिंह ने पुलिस को बताया कि मैनेजर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

  • पंजाबः मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, मालिक के बेटे सहित नौकर की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, मालिक के बेटे सहित नौकर की मौत, देखें वीडियो

    रूपनगरः भरतगढ़ में वीरवार तड़के सुबह मिठाई की दुकान पर आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में मिठाई विक्रेता का बेटा और उसके नौकर की मौत हो गई। जबकि बाजार का चौकीदार आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। ये वाक्या भरतगढ़ बस स्टैंड पर स्थित कमल स्वीट शॉप पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक सिलेंडर फटने से धमाका हुआ था। जिसके बाद दुकान में आग लग गई। मृतक दुकान मालिक के बेटे की पहचान 30 वर्षीय जतिन गौतम पुत्र कमल चंद गौतम निवासी बड़ा पिंड के रूप में हुई है।

    जबकि दुकान के नौकर की पहचान सज्जन सिंह निवासी रुपनगर के रूप में हुई है। तड़के सुबह चौकीदार रोशन लाल ने कमल स्वीट शॉप के साथ मोबाइल शॉप के मालिक को फोन करके सूचना दी कि कमल स्वीट शॉप में आग लगी है। तुरंत उसके मालिक को सूचित करो। मोबाइल की दुकान करते मनजीत सिंह ने तुरंत स्वीट शॉप के मालिक जतिन गौतम उर्फ बंटी को फोन करके आग लगने की जानकारी और पुलिस को भी सूचित किया।

    बंटी अपने नौकर सज्जन सिंह के साथ मौके पर पहुंचा और जैसे ही दुकान का शटर उठाया तो अंदर से निकली आग की लपटों और गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। आग की चपेट में आए जतिन गौतम, सज्जन सिंह और चौकीदार रोशन लाल बुरी तरह आग की लपटों में झुलस गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि यतिन गौतम के चिथड़े उड़ गए। बाद में फायरब्रिगेड बुलाकर दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया।

  • विवादों में आया Shama Dhaba, गटर के पानी का किया जा रहा प्रयोग, वीडियो वायरल

    विवादों में आया Shama Dhaba, गटर के पानी का किया जा रहा प्रयोग, वीडियो वायरल

    कालका : शहर के मशहूर शमा ढाबे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ढाबे के कर्मियों द्वारा गटर के पानी का इस्तेमाल खाने में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त शमा ढाबे की यह वीडियो कालके की है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त ढाबा मालिक खुद को हाई-फाई मानते है और कहा जा रहा हैकि यहां लोग चटखारे लगाकर खाना खाने के लिए आते है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त ढाबे की चेन पंजाब के कई शहरों में भी है।

    वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त युवक द्वारा जब ढाबे में इस्तेमाल किए जाने वाले पानी की पोल खोल गई तो कर्मी माफी मांग रहा है और वीडियो बनाने से मना कर रहा है। हालांकि उक्त युवकों द्वारा गुस्से में गालियां भी निकाली गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गटर का कितना गंदा पानी है, जिसका इस्तेमाल करने के लिए मोटर और पाइप लगाई गई है।

  • क्रूड ऑयल में भारी गिरावट, गिर सकते पेट्रोल और डीजल के दाम

    क्रूड ऑयल में भारी गिरावट, गिर सकते पेट्रोल और डीजल के दाम

    नई दिल्ली : इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में अब गिरावट देखने को मिल रही है। क्रूड ऑयल का रेट बीते सप्ताह 86 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंचा था जो अब 85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है।  ब्रेंट क्रूड ऑयल आज (गुरुवार), 17 अगस्त 2023 को  83.51 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 79.37  डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। 

    हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार स्थिर हैं, लेकिन राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती है।  भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रोज सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों के पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट किए जाते है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल खरीदने से पहले एक बार लेटेस्ट रेट जान लेना बेहतर है।

    दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और लीटर डीजल 92.76 लीटर है.चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और लीटर डीजल 94.27 रुपये लीटर है।

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर प्रशासन ने किया छुट्टियों का ऐलान, पढ़े आदेश

    पंजाबः स्कूलों को लेकर प्रशासन ने किया छुट्टियों का ऐलान, पढ़े आदेश

    रोपड़ः सतलुज नदी के पानी से जूझ रहे रोपड़ जिले की डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव ने जिले के 37 स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। बता देंकि हिमाचल में आई बाढ़ के कारण पंजाब में एक बार फिर हालात खराब होने शुरू हो गए है। 

  • पंजाबः टीचरों पर लाठियां बरसाने वाले DSP की AUDIO हुई वायरल

    पंजाबः टीचरों पर लाठियां बरसाने वाले DSP की AUDIO हुई वायरल

    टीचर से बोला DSP- ड्यूटी करते वक्त गलती हुई, मजिस्ट्रेट जांच से बचा लो

    चंडीगढ़ः कांग्रेस सरकार में तत्कालीन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के शासनकाल के दौरान मानसा में हक मांग रहे बेरोजगार ETT टीचरों पर जमकर लाठियां बरसाने वाले डीएसपी गुरमीत सिंह अब उन्हीं शिक्षकों से माफी मांग रहा है। शिक्षकों के आगे गिड़गिड़ा रहा है उसे मजिस्ट्रेट जांच से बचा लो। शिक्षकों की मिन्नतें कर रहा है कि अपने बयान देकर उसकी फाइल बंद करवा दो। शिक्षकों के आगे नतमस्तक होकर अपनी गलती मानते हुए माफी मांगने वाले डीएसपी गुरमीत सिंह की सोशल मीडिया पर फोन की ऑडियो खूब वायरल हो रही है। फोन में डीएसपी एक ETT शिक्षक सुखबीर सिंह को कह रहा है कि उससे ड्यूटी करते हुए गलती हुई है उसे माफ कर दो। लाठीचार्ज की मजिस्ट्रेट जांच के कारण उसकी रिटायरमेंट फंस गई है। विभाग उसे हिसाब-किताब नहीं दे रहा है।

    डीएसपी गुरमीत सिंह ने ETT शिक्षक से कहा कि मुझसे मानसा में ड्यूटी के दौरान गलती हुई थी। उसकी मजिस्ट्रेट की जांच पेंडिंग पड़ी है। पेंशन जाना है, लेकिन केस के कारण सारा मामला उलझ गया है। जॉब वाले हैं, आप जब तक बयान नहीं दोगे तक वह पीछा नहीं छोड़ेंगें। डीएसपी गुरमीत सिंह की बात पर आगे से शिक्षक बड़ी विनम्रता से कह रहा है कि आप चिंता न करो आपके हक मरने नहीं देंगे। इस पर पूरी तरह से टूटा हुआ DSP गुरमीत सिंह कहता है कि परमात्मा आपको किसी चीज की कमी न रखे। मैं तो डरता बात नहीं कर पा रहा था कि आप में मेरे प्रति गुस्सा होगा। मैं आप सभी से हाथ जोड़कर क्षमा याचक हूं। इस पर शिक्षक कहता है कि आपने अपना काम किया, हम अपना काम कर रहे थे। लेकिन अंत में फिर से डीएसपी गुरमीत सिंह कहता है कि बग्गा सिंह जी आपको अपना बयान देने पड़ेगा। इस पर बग्गा सिंह कहते हैं कि कोई बात नहीं वह बयान दे देंगे।

    डीएसपी गुरमीत सिंह की ऑडियो वायरल होने के बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को कर्मचारी कह रहे हैं कि वह इस ऑडियो को सुन लें और सबक लें। राजनीतिक नेताओं और सरकारों के हाथ में न खेलें। कनाडा में रहने वाले एक डीएसपी ने कहा कि वह भी इसी विभाग से रिटायर हुआ है। इन पॉलिटिकल अतिवादियों के हाथ में न खेलो। उन्होंने कहा कि DSP गुरमीत सिंह सरासर गलत था। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात डीएसपी का तो कोई हक ही नहीं है कि वह भी गिरफ्तार करके बस में बैठाए गए मास्टरों पर लाठियां बरसाए। जब मौके पर वर्दीधारी पुलिस मौजूद थी तो उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। भीड़ जब अनियंत्रित होती है तो डंडा चल जाता है, लेकिन बस में बैठे लोगों पर लाठिया बरसाना निहायत गैर कानूनी है।

  • 24 साल बाद बन रहा ऐसा अद्भुत संयोग, नागपंचमी और श्रावण सोमवार एक साथ

    24 साल बाद बन रहा ऐसा अद्भुत संयोग, नागपंचमी और श्रावण सोमवार एक साथ

    चंडीगढ़ः नागपंचमी का पावन पर्व 21 अगस्त को है। पंचमी तिथि का प्रारंभ रविवार 20 अगस्त को रात 12 बजकर 24 मिनट से शुरू हो रहा है। चंडीगढ़ सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर के भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्रा ने बताया कि यह अगले दिन 21 अगस्त की रात 1 बजे तक रहेगा। 18 अगस्त को शुक्र का उदय हो रहा है। नागपंचमी का पर्व सोमवार के दिन और अधिकमास के बाद आ रहा है। ऐसा संयोग 24 साल बाद बन रहा है। 

    उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर सिंह लग्न, कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में सूर्योदय होगा। इस दिन बुध आदित्य योग बन रहा है। यह योग सभी के लिए फल देने वाला है। बीरेंद्र नारायण कहा कि जिसकी कुंडली में सर्प दोष के कारण घर में कलह, संतान उत्पति में बाधा और बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण परेशानी हो उसे इस दिन भगवान शिव को कुशा के जल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसे में सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। संतान उत्पति में बाधा होने पर गाय के दूध से भगवान का अभिषेक करें। जिसकी कुंडली में कालसर्प योग हो वह व्यक्ति को चांदी, तांबे और लोहे के बने 108 सर्प को भगवान शिव पर चढ़ाएं।

  • सोए हुए बेटे की गर्दन काटकर उतारा मौत के घाट

    सोए हुए बेटे की गर्दन काटकर उतारा मौत के घाट

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के खंडवा में एक पिता ने अपने ही जवान बेटे को मौत के घाट उतार दिया।‌ रात में पिता पुत्र के बीच कहा सुनी के बाद पिता ने सोते हुए बेटे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से तीन चार बार वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  मृतक युवक रोहित शराब का आदी था और घर का राशन बेचकर उन पैसों से भी शराब पीया करता था। जिसको लेकर कई बार उसके पिता ने उसे समझाया भी लेकिन हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आरोपी पिता को हिरासत में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

    आरोपी घनशु ने भी अपने बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करना स्वीकार कर लिया।  पुलिस की जांच में मालूम चला कि लाश गांव के ही 30 वर्षीय युवक रोहित की है। मृतक युवक की गर्दन पर गहरे घाव साफ नजर आ रहे थे। जिसके चलते ही उसकी मृत्यु होना दिख रहा था। पुलिस टीम की जांच और परिवार वालों सहित आसपास रहने वाले लोगों से बात करने पर मालूम चला कि युवक की हत्या उसके अपने पिता ने ही कर दी है।

    इसी के चलते देर रात भी पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। जिसके बाद बुधवार सुबह युवक के पिता घनशु ने कुल्हाड़ी से अपने सोते हुए बेटे की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस टीम के सामने आरोपी घनशु ने बेटे रोहित की हत्या करना कबूल भी कर लिया।फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

  • राहत : भाखड़ा का पानी खतरे के निशान से मात्र इतनी दूर

    राहत : भाखड़ा का पानी खतरे के निशान से मात्र इतनी दूर

    चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ के कहर के बीच राहत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार फ्लड गेट खोलने के बाद भाखड़ा में पानी का लेवल कम हो रहा है। बताया जा रहा है कि भाखड़ा में पानी का स्तर 1676 फीट पर पहुंच गया है वही खतरे का निशान 1680 फीट है।

    यानि कि पानी खतरे के निशान से 4 फीट दूर है। बता दें कि भाखड़ा डैम से फ्लड गेट के जरिय 39 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं टर्बाइनों के जरिए 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। भाखड़ा से पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब के कई इलाकों में पानी भर गया है।