Blog

  • इन दो दिग्गजों को मिले सिसोदिया के 18 विभाग, एलजी ने दी मंजूरी

    इन दो दिग्गजों को मिले सिसोदिया के 18 विभाग, एलजी ने दी मंजूरी

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को नए विभागों की ज़िम्मेदारी देने के सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को उपराज्यपाल ने मंज़ूरी दे दी।बीती शाम सीएम केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के 18 विभागों में से 8 विभाग कैलाश गहलोत को और 10 विभाग राजकुमार आनंद को देने का फ़ैसला किया था और इसकी फाइल एलजी को भेजी थी।

    किसे मिलेगा कौन सा विभाग?

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार में 18 विभाग थे। केजरीवाल ने एलजी को भेजी सिफारिश में इन विभागों को दो मंत्रियों को देने का फैसला किया था। इसके तहत कैलाश गहलोत के पास वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, पावर ए, गृह, यूडी, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, पानी विभाग देने का फैसला किया गया है।
    राजकुमार आनंद को 10 विभाग मिलेंगे। इनमें शिक्षा, भूमि और भवन, जागरूकता, सेवाएं, पर्यटन, कला संस्कृति और भाषा, श्रम, रोजगार, स्वास्थ्य और इंडस्ट्रीज शामिल है।

    सिसोदिया को सीबीआई ने किया है गिरफ्तार

    बीते रविवार (26 फरवरी) को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था। पिछले साल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होने वाले दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री हैं। सिसोदिया को दिल्ली सरकार में बहुत ताकतवर माना जाता है। वह दिल्ली सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य सहित 18 विभाग संभाल रहे थे।

    कौन हैं कैलाश गहलोत?

    बता दें कि कैलाश गहलोत इस समय दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री हैं। कैलाश गहलोत पेशे से एक वकील हैं। वे नजफगढ़ के मित्राऊं गांव के रहने वाले हैं। कैलाश गहलोत नजफगढ़ क्षेत्र से फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा के लिए पहला चुनाव जीता था।वह आम आदमी पार्टी राजनीतिक दल के सदस्य भी हैं। 

    राजकुमार आनंद कौन हैं?

    राजकुमार आनंद पटेलनगर सीट से आम आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2020 में पहली बार विधायक बने थे। इससे पहले इसी विधानसभा क्षेत्र से उनकी पत्नी वीना आनंद विधायक थीं। राजकुमार आनंद ने MA-LLB की पढ़ाई की है।

  • रौनखर में जल्द बनेगा युवाओं के लिए खेल मैदान

    रौनखर में जल्द बनेगा युवाओं के लिए खेल मैदान

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र जो कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पडती पंचायत खरयालता के युवाओं की पिछले लंबे समय से खेल ग्राउंड की मांग चल रही थी। हर बार युवाओं को आश्वासन ही मिलते आ रहे थे। हाल ही में खरयालता पंचायत के उप प्रधान अशोक शर्मा के प्रयासों तथा नव निर्वाचित विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के मार्ग दर्शन में जल्द ही खरयालता पंचायत के गांव रौनखर में पांच कनाल भूमि पर खेल ग्राउंड निर्माण का कार्य शुरू होगा।

    पंचायत के उप प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि हाल ही में खेल ग्राउंड वाली जमीन की रजिस्ट्री सहित इंतकाल भी पंचायत के नाम हो चुका है।जैसे भी फंड का प्रावधान होगा तुरन्त खेल ग्राउंड का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।खेल ग्राउंड के लिए क्षेत्र के युवाओं की पिछले लंबे समय से मांग चल रही थी।अब खरयालता के युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता के लिए दुसरे स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

    बुधवार को खरयालता पंचायत के उप प्रधान अशोक शर्मा पूर्व उप प्रधान अशोक ठाकुर, सुनील शर्मा, मुकेश शर्मा, अमबेहडा पंचायत के उप प्रधान सतीश कुमार सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से खेल ग्राउंड के लिए जल्द से जल्द फंड का प्रावधान करवाने का आह्वान किया।बहीं पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को खरयालता के रौनखर में खेल ग्राउंड के लिए राशी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

  • केवल भागवत कथा ही व्यक्ति को पहुंचती है मोक्ष के द्वार तक :डॉ सुमन शर्मा

    केवल भागवत कथा ही व्यक्ति को पहुंचती है मोक्ष के द्वार तक :डॉ सुमन शर्मा

    हटली क्लब में हो रही अमृत वर्षा

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में चल रही श्री मद भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा द्वारा महाभारत और राजा परीक्षित प्रसंग सुनाया गया। कथा ब्यास ने कहा कि श्री मद भागवत कथा इंसान को मोक्ष के द्वार तक पहुंचाती है। इसलिए प्रेम भाव से श्री मद भागवत कथा का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध मे जब अर्जुन ने युद्ध करने से इनकार किया था। तो भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें गीता उपदेश देकर यह बताया था। कि हर जगह सर्वग्र में ही हूँ।
    भगवान श्री कृष्ण ने गीता उपदेश में कहा कि हर कण कण में मैं हूँ मैं ही भूतकाल बर्तमान ओर भविष्य हूँ। हर जगह मैं ही बिराजमान हूँ। जल थर चर अचर पृत्वी आसमान आग पानी पहाड़ हर जगह मेरा ही निबास है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने गीता उपदेश में अर्जुन के साथ साथ संसार को भी कृतार्थ किया था। कथा ब्यास ने कहा कि श्री मद भागवत कथा का रस पान सबसे पहले राजा परीक्षित ने किया था। क्योंकि राजा परीक्षित भंगवान श्री कृष्ण के बंशज थे। और द्वापर युग खत्म होने बाद कलयुग आ रहा था। कलयुग में किस प्रकार इंसान को मोक्ष मिले। और किस प्रकार भक्ति करके इंसान भंगवान को पा सकते है। राजा परीक्षित की कथा इससे भरी हुई है।
    उन्होंने कहा कि कलयुग के पड़ाव से राजा परीक्षित को एक ऋषि के श्राप से तक्षक नामक सांप के डसने का श्राप मिला था। और किस प्रकार  गंगा किनारे राजा परीक्षित ने श्री मद भागवत कथा का रसपान किया था। बही कथा विश्राम पर से सैकड़ो श्रोतागणों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर क्लव के निदेशक विपन साजन प्रधान सुरेंद्र हटली महासचिव, कमलदेव,सचिव सुरेश शर्मा,कोषाध्यक्ष पीएल सोनी,महिला बिंग की अध्यक्ष ज्योति वर्ज़ाता हंसराज वर्ज़ाता किशन देव, पूर्ण राणा , राज कुमार धीमान मदन गोपाल विवेकशील शर्मा संजय सोनी,रोशन धीमान अजमेर सिंह प्रधान कुलदीप शर्मा दिनेश खत्री अंकुश बर्ज़ाता व अन्यों ने सेवा कार्यों में भाग लिया। 
     
  • मणिशंकर अय्यर की बेटी के NGO पर केंद्र ने की बड़ी कार्रवाई

    मणिशंकर अय्यर की बेटी के NGO पर केंद्र ने की बड़ी कार्रवाई

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ‘पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक’ सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (CPR) का फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) लाइसेंस निलंबित कर दिया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। पिछले साल सितंबर में सीपीआर और ऑक्सफैम इंडिया पर इनकम टैक्स सर्वे के बाद लाइसेंस की जांच चल रही थी।

    बता दें, मणिशंकर अय्यर की बेटी यामिनी अय्यर सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर), नई दिल्ली की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी हैं, जो एक पब्लिक पॉलिसी रिसर्च थिंक टैंक है। उन्हें 2017 में सीपीआर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह पहले केंद्र में अकाउंटेबिलिटी इनिशिएटिव (एआई) की 2008 में एक वरिष्ठ शोध साथी और संस्थापक थीं। ऑक्सफैम का एफसीआरए लाइसेंस जनवरी 2022 में रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद एनजीओ ने गृह मंत्रालय के पास एक पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में एफसीआरए मानदंडों का पालन नहीं करने का हवाला देते हुए सीपीआर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।

  • पंजाबः फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे किसान, बनाई ये खास रणनीति

    पंजाबः फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे किसान, बनाई ये खास रणनीति

    चंडीगढ़ः पंजाब के किसान संगठनों ने एक बार फिर दिल्ली कूच करने का फैसला किया है। जिसके लिए 13 मार्च का दिन निर्धारित किया गया है। चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में मंगलवार को बैठक में ये रणनीति बनाई गई है। इस बैठक में पांच किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। जिसमें अखिल भारतीय किसान फेडरेशन, भारतीय किसान यूनियन मानसा, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल, आजाद किसान संघर्ष कमेटी और किसान संघर्ष कमेटी पंजाब शामिल थे।

    पीएम मोदी को ज्ञापन सौंपेंगे किसान संगठन

    इन किसान संगठनों का कहना है कि वो अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 13 मार्च को संसद की ओर कूच करने वाले है। किसानों संगठनों का कहना है कि इस दौरान वो पंजाब को जल संकट से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक ज्ञापन सौंपेंगेष बैठक के दौरान किसान नेता प्रेम सिंह भंगु ने कहा कि बैठक में गहन मंथन के बाद महसूस किया गया है कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की परेशानी को देखते हुए भी बिल्कुल गंभीर नहीं है।

    कृषि क्षेत्र के लिए अलग बजट की मांग 

    बैठक के दौरान किसान संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकारों से कृषि के क्षेत्र में सार्वजनिक निवेश बढ़ाने के लिए अलग-अलग बजट की मांग की है। किसान नेताओं का कहना है कि पंजाब में गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है। भूमिगत पानी कम होता जा रहा है। वही गलत नीतियों की वजह से राज्य की नदी का पानी भी बाहर जा रहा है। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के बाद अब वादों से पीछे हट गई है। किसान संगठनों ने एमएसपी को कानूनी दर्जा देने, किसानों की कर्ज माफी, लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय दिलाने और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

  • जालंधर: विपक्ष को बड़ा झटका, कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर: विपक्ष को बड़ा झटका, कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में आप पार्टी चुनावों से पहले लगातार विपक्ष पार्टियों को झटके दे रही है। कुछ दिनों में आप पार्टी ने विपक्ष को झटका देते हुए कई नेताओं को आप में शामिल करवाया है। वहीं आज आप पार्टी के दिनेश ढल्ल और सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने नार्थ हलके में शिरोमणि अकाली दल व बसपा गठजोड़ को झटका देते हुए कुलदीप लुबाना को समर्थकों सहित पार्टी में शामिल करवाया।

    इस दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन हरचंद सिंह के साथ विधायक रमन अरोड़ा, विधायक इंदरजीत कौर मान, रजविंदर कौर थियाड़ा, दिनेश ढल्ल, अमृतपाल सिंह, अमृतपाल सिंह आदि मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले भी आप पार्टी में कई दिग्गज नेता शामिल हो चुके है। 

  • अब इतने बजे तक खुलेंगे शराब के ठेके, आदेश जारी

    अब इतने बजे तक खुलेंगे शराब के ठेके, आदेश जारी

    चंडीगढ़ : प्रशासक यूटी चंडीगढ़ ने प्रशासक के सलाहकार, सचिव (ईएंडटी), आबकारी एवं कराधान आयुक्त और आबकारी विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद वर्ष 2023-24 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। उत्पाद एवं कराधान विभाग द्वारा आयोजित परामर्श सत्रों में विभिन्न हितधारकों से प्राप्त सुझावों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद नई उत्पाद नीति बनाई गई है। पंचकूला और मोहाली में एकरूपता लाने के लिए खुदरा बिक्री के लिए शराब की दुकानों को मोहाली और पंचकूला के बराबर यानी सुबह 09:00 बजे से मध्यरात्रि 12:00 बजे तक खोलने का समय बनाया गया है।

  • Central Bank में नौकरी पाने का मौका, यहां करें अप्लाई

    Central Bank में नौकरी पाने का मौका, यहां करें अप्लाई

    नई दिल्ली: बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से Senior Manager समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 147 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2023 से शुरू हो गई है। इसमे अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 15 मार्च 2023 तक का समय दिया गया है। वहीं, इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च और अप्रैल महीने में होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

    Central Bank Job ऐसे करें आवेदन

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाना होगा।
    वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
    इसके बाद Central Bank of India Recruitment of Chief Managers के लिंक पर जाएं।
    अगले पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
    रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
    आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट ले लें।

    यहां डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें

    इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इस वैकेंसी में फीस जमा करने के लिए जनरल, ओबीसी उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 1000 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा महिला, एससी और एसटी उम्मीदवार फ्री में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।

    सैलरी डिटेल्स

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Middle Management, Assistant Manager और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल 4 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 76,010 रुपये से 89,890 रुपये तक है। इसके अलावा अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।

  • अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    मुबंईः नागपुर पुलिस कंट्रोल को फोने कर एक अज्ञात शख्स ने मुंबई के बड़े नामी लोगों के घर बम धमाका करने की बात कही गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कॉलर ने दावा किया की व्यापारी मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया में धमाका होगा। इसके अलावा कॉलर ने कहा की बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर और बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के घर भी धमाका होगा।

    जांच में जुटी पुलिस

    इस कॉल के बाद नागपुर पुलिस कंट्रोल ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। मुंबई पुलिस कॉलर का पता लगाने में जुटी हुई है। मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र सहित उनके परिवार को सुरक्षा पहले से है लेकिन इस कॉल के बाद सुरक्षा की समीक्षा की गई है। अमिताभ बच्चन के घर के बाहर पुलिस लगातार गश्त लगा रही है।

    मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

    मुंबई पुलिस ने जुहू, विले-पार्ले और गामदेवी में स्थानीय पुलिस को भी सतर्क कर दिया है, जिसके अधिकार क्षेत्र में दो अभिनेताओं और उद्योगपतियों का आवास आता है। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) की टीमें भी तीनों लोगों के परिसर के पास किसी संदिग्ध उद्देश्य की जांच कर सकती हैं। इस बीच, अधिकारियों ने कॉल करने वाले की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए काम करना शुरू कर दिया है।

    बता दें, मुंबई पुलिस के पास इन दिनों कई धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। कई धमकी भरे कॉल बाद में झूठ साबित हो जाते हैं। कल मुंबई पुलिस के पास एक धमकी भरा कॉल आया था जिसमें कॉलर ने कहा था की कुर्ला के पास अगले दस मिनट में धमाका होगा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच के बाद पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। इस मामले में भी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

  • उमेश पाल हत्याकांड में खालिद के घर से विदेशी बंदूके और तलवार बरामद, देखें वीडियो 

    उमेश पाल हत्याकांड में खालिद के घर से विदेशी बंदूके और तलवार बरामद, देखें वीडियो 

    प्रयागराजः उमेश पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों पर एक्शन शुरू हो गया है। प्रयागराज में अतीक अहमद के करीबी बिल्डर खालिद जफर के घर पर बुलडोजर चल रहा है। अतीक अहमद के घर के बगल में रहने वाले बिल्डर खालिद जफर की अवैध संपत्ति पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चल रहा है। इस दौरान खालिद जफर के घर से दो विदेशी बंदूक और एक तलवार बरामद हुई है। हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों बंदूक लाइसेंसी है या नहीं।

    प्रयागराज के चकिया स्थित इस दो मंजिला इमारत में ही उमेश पाल हत्याकांड के बाद शूटर, अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता से मिलने आए थे और मिलने के बाद फरार हो गए थे। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा था कि हम माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान का असर अब जमीन पर दिखने लगा है।

    उमेश पाल हत्याकांड में बुलडोजर की पहली कार्रवाई बिल्डर जफर के घर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उमेश पाल और उनके सरकारी गनर की हत्या के बाद शूटर यहीं पर आए थे, जहां उनकी मुलाकात अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन से हुई थी। फिर सभी शूटर यहीं से फरार हो गए थे, जिन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    शूटर के पनाहगारों पर एक्शन

    चकिया के तंग गली में बुलडोजर पहुंच गया है और खालिद जफर के घर से कीमती सामान को बाहर निकालकर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि खालिद जफर ने उमेश पाल हत्याकांड के शूटर को थोड़ी देर के लिए पनाह दी थी। इस वजह से वह पुलिस के निशाने पर आया और आज उनके अवैध निर्माण को जमींदोज किया जा रहा है।

    ‘अतीक की गाड़ी पलट जाए तो कोई आश्चर्य नहीं’

    इस बीच बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा में उमेश पाल सहित पुलिस सुरक्षाकर्मी की हत्या सीधे उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला है। याद रखो जब विकास दुबे नहीं बचा तो इन दुर्दांतों का क्या होगा ये बताने की आवश्यकता नहीं है, और अब यदि गाड़ी अतीक की भी पलट जाय तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा।’

    लखनऊ में फ्लैट पर हुई थी छापेमारी

    एक तरफ बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है तो दूसरी तरफ आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उमेश पाल हत्याकांड को लेकर पुलिस की एक टीम ने लखनऊ के महानगर इलाके में स्थित यूनिवर्सल अपार्टमेंट में पूर्व सांसद अतीक अहमद के फ्लैट पर छापा मारा। अतीक अहमद के फ्लैट 202 पर ताला लगा था।

    मददगारों की कुंडली खंगाल रही है पुलिस

    वहीं प्रयागराज में वारदात के बाद शूटरों के इसी अपार्टमेंट में रुकने की बात सामने आई थी। पुलिस ने इस दौरान पार्किंग में खड़ी अतीक अहमद की लैंड क्रूजर और मर्सिडीज गाड़ियां कब्जे में ले लिया है। प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या का मुख्य आरोपी असद अहमद है जिसे एसटीएफ तलाश रही है। पुलिस असद के परिचितों और मददगारों की कुंडली खंगाल रही है।