Blog

  • Meta का बड़ा ऐलान, Facebook और Instagram भी ब्लू टिक के लिए वसूलेंगे चार्ज

    Meta का बड़ा ऐलान, Facebook और Instagram भी ब्लू टिक के लिए वसूलेंगे चार्ज

    नई दिल्ली : Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी मेटा ने यूजर्स के लिए एक नई आपडेट जारी की है । इसमें यूसर्ज को पेड ब्लू टिक वेरिफिकेशन की सुविधा दी है। इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में यह सेवा शुरू की जाएगी। मेटा वेरिफाइड की वेब पर शुरुआती कीमत $11.99 प्रति माह और ऐप्पल के आईओएस सिस्टम पर $14.99 प्रति माह होगी।

    एलोन मस्क के नेतृत्व वाले ट्विटर द्वारा इसी तरह की सत्यापन सेवा शुरू किए जाने के कुछ ही हफ्तों बाद यह विकास हुआ है। भुगतान किए गए उपयोगकर्ता सरकारी पहचान पत्र का उपयोग करके इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल सत्यापित करवा सकते हैं। मार्क जुकरबर्ग ने रविवार को अपने नए लॉन्च किए गए ब्रॉडकास्ट चैनल के जरिए यह घोषणा की। मेटा ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि यह योजना भारत में कब शुरू की जा सकती है। 

    मेटा वेरिफाइड प्रोफाइल चाहने वाले युसर्ज की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। पूरी प्रोफाइल और एक लीड इमेज के साथ जो यूजर का चेहरा दिखाती हो। उन्हें न्यूनतम गतिविधि आवश्यकताओं को भी पूरा करना चाहिए और सरकार द्वारा जारी आईडी के साथ खाते को मान्य करना चाहिए। जो लोग अपना खाता उपयोगकर्ता नाम, प्रोफाइल नाम और फोटो या जन्म तिथि बदलना चाहते हैं, उन्हें फिर से सदस्यता और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

  • पंजाबः लोहे की रॉड से पीटने वाले 5 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः लोहे की रॉड से पीटने वाले 5 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में अपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। एक ताजा वीडियो संगरूर के सुनाम के जगतपुरा बस्ती का वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक शख्स को इतनी बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। जिसको आप देखकर सोचने पर मजबूर हो जाओगे कि पंजाब में हो क्या रहा है जिस तरीके से इस शख्स को पीटा जा रहा है।इतनी बेरहमी से पिटाई करने का मामला अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। जो शख्स जमीन पर गिर कर अपने आपको बचाने की गुहार लगा रहा है, लेकिन लोहे की रॉड से उनकी टांगों और शरीर पर लगातार आरोपी पीटते रहते हैं।

    यह घटना 15 फरवरी की है लेकिन इसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद आज एसएसपी संगरूर सुरिंदर लांबा ने इस मामले में एफआईआरबी मीडिया के सामने जारी की फिलहाल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने धारा 307, 323, 324, 325, 506, 148, 149 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीटने वाले शख्स का नाम सोनू कुमार है। जोकि सुनाम के ही जगतपुरा बस्ती का रहने वाला है। उसको पीटने वाले ही कुछ लोग वहां के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    पुलिस की एफआईआर के अनुसार जो पीड़ित सोनू कुमार ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए हैं। उसमें बताया गया है कि पीड़ित सोनू कुमार अपने बड़े बेटे के साथ जगतपुरा बस्ती में ही अपने पिता के घर लकड़ी से चलने वाला पानी गर्म करने वाला गीजर लेने के लिए जा रहा था। जब वो जहां पानी का आरो सिस्टम लगा होता है और एक पंचर फैक्ट्री के पास  पहुंचता है। तभी कुछ लोग उसको घेर लेते हैं और फिर वहां पर इस घटना को अंजाम दिया जाता है। सोनू ने पुलिस को बताया कि लोहे की रॉड के साथ उसके शरीर और टांगों पर हमला किया गया।

    एक लोहे की रॉड पर मोटरसाइकिल  चकरी फिट की हुई थी, जो मुझे मारने की नियत के साथ मेरे पर हमला किया गया था। लेकिन मैंने अपने हाथ आगे कर अपने आप को बचाने की कोशिश की। इसके बाद कुछ लोग वहां पर आए फिर उसके बेटे ने उनके घर सूचना दी इसके बाद उनको सुनाम के एक प्राइवेट बसंत अस्पताल में लेकर गए। जहां पर उसके शरीर पर चोटें ज्यादा होने के चलते उसको बठिंडा के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सोनू कुमार के बयान दर्ज कर लिए हैं और उसी के तहत इन धाराओं के तहत 307, 323, 324, 325, 506, 148, 149 IPC मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को तलाश जारी है। पुलिस की एफआईआर के अनुसार सोनू कुमार ने इस मारपीट की वजह बताई है कि उसका बस्ती के रहने वाले व्यक्ति के साथ कोई पुराना केस अदालत में चल रहा है। जिसको लेकर उक्त व्यक्तियों ने उस पर हमला किया है। 

    सुनाम के एसएचओ अजय कुमार ने बताया इसे मामला कुछ दिन पुराना है हमें सूचना मिली थी कि एक शख्स को कुछ लोगों ने बेरहमी के साथ लोहे की रॉड के साथ पीटा है। हमने अस्पताल जाकर उनके बयान दर्ज किए उनकी टांगों और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। हमने पीड़ित शख्स के बयान के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना सुनाम के जगतपुरा बस्ती की है।

    लेकिन बाकी आरोपियों के  पकड़े जाने के बाद ही असल कारणों के बारे में पता चलेगा कि आखिरकार जानवरों की तरह इतनी बेरहमी के साथ इस शख्स को क्यों पीटा गया। लेकिन एक सवाल जरूर खड़ा होता है क्या पंजाब में लोगों और अपराधियों के मन में पुलिस का डर और खौफ नहीं है तो सरेआम ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जाता है फिर उसका वीडियो भी बनाया जाता है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    पंजाबः तेज रफ्तार कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर कटरा करम सिंह मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां भीड़भाड़ वाले बाजार में एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार चालक ने रेहड़ी वाले सहित कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कार चालक कितनी तेज रफ्तार से कार चला रहा था।

    बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं घटना के दौरान दुकान के बाहर खड़े लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है कि कार की ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है या चालक नशे में धुत था। 

  • पंजाबः कौमी इंसाफ मोर्चा को लेकर बलवंत सिंह राजोआना का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो  

    पंजाबः कौमी इंसाफ मोर्चा को लेकर बलवंत सिंह राजोआना का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो  

    चंडीगढ़: भारी पुलिस बल बलवंत सिंह राजोआना को पटियाला जेल से रूटीन चेकअप के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के डेंटल कॉलेज लेकर पहुंची। इस दौरान बलवंत सिंह राजोआना ने कहा कि जो मोर्चे में बैठे है भाई अमृत सिंह पाल और उनके मुंह बोले बापू गुरचरण सिंह ने मेरे बारे में बहुत घटिया बयानबाजी की है।

    बलवंत सिंह राजोआना ने इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि, मेरा कौमी इंसाफ मोर्चा से कोई लेना-देना नहीं है, मेरा परिवार पहले ही स्पष्ट कर चुका है। उन्होंने कहा, मेरे अकाली होने पर मोर्चे के लोगों को आपत्ति है, मैं अकाली पार्टी से जुड़ा हुआ हूं और मैं अकाली पार्टी ही रहूंगा, लेकिन मोर्चे के लोग स्पष्ट करें कि वे किस पार्टी के हैं।

  • सुहागरात से पहले लाखों का माल लेकर दुल्‍हन फरार

    सुहागरात से पहले लाखों का माल लेकर दुल्‍हन फरार

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवेली दुल्हन अपनी सुहागरात की पहली रात में ही अपनी ससुराल में लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि घर वाले चोरी से बेखबर गहरी नींद में सो रहे थे। घटना की जानकारी अगले दिन उस समय हुई जब ससुराल के लोगों की गहरी नींद टूटी और देख कि घर का सारा सामान फैला हुआ है। यही नहीं, विवाह एक लाख 20 हजार रुपये लेकर कराया गया था। इसके बाद नीरज अपनी पत्नी को लेकर 25 जनवरी को अपने गांव वापस लौट आया था, लेकिन ससुराल आने पर इस नई नवेली दुल्हन ने रस्म बताकर घर में हलवा बनाया और ससुराल के सभी सदस्यों को खुशी-खुशी खिलाकर गहरी नींद में सुला दिया था।

    पीड़ित दूल्हा नीरज और उसके भाई परविंदर ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि 24 जनवरी को शादी करने के लिए हम हरिद्वार गए थे। इसके बाद संजय और अमित हमें रुद्रपुर लेकर गए। इसके बाद लखविंदर कौर नाम की महिला से मिलवाया। वहां उन्हैं लड़की से मिलवाया और लड़का-लड़की की तरफ से रिश्ता पक्का हो गया। इसके बाद संजय, अमित और महिला ने 1 लाख 20 हजार रुपए लिए। वहीं, हम शादी के बाद 25 जनवरी को दुल्‍हन समेत अपने घर आ गए.

    17 फरवरी को लुटेरी दुल्हन रेखा और विवाह कराने वाले संजय और अमित के खिलाफ धारा 328, 406 और 34 में मुकदमा दर्ज करा दिया। फिर आरोपियों ने पुलिस ने 10 से 15 दिन का समय मांगा, लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं किया तो पुलिस हमें लेकर आरोपियों के ठिकाने पर छापा मारने पहुंची तो सब गायब थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि इनका एक गैंग है जो मानव तस्करी भी करता है। इस गैंग की काफी लंबे समय से तलाश चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।

  • जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल, देखें तस्वीरें

    जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल, देखें तस्वीरें

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में चुनाव से पहले सभी सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर ली है। इसी के तहत सभी पार्टियां कई दिग्गज नेताओं को अपनी-अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है और पार्टी को मजबूत कर रही है। इसी के चलते आज केंद्रिय मंत्री गजेंद्र शेखावत जालंधर पहुंचे और उन्होंने मॉडल टाउन की मोबाईल एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल, कांग्रेस के पूर्व पार्षद विपन कुमार, कांग्रेस नेता मेजर सिंह, अकाली दल के सेठ सतपाल मल, आप नेता डॉ. शिव दयाल माली, बसपा के नेता अनिल मिनिया, कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल को भाजपा में शामिल करवाया।

    केंद्रिय मंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, जिला प्रधान सुशील कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया, पूर्व सीपी केडी भंडारी, सरबजीत मक्कर, मोहिंदर भगत सहित कई नेता उपस्थित थे। इस दौरान बंदी सिंहों की रिहाई पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उन्होंने रिहाई के लिए शुरू हुई मुहिम पर खुद हस्ताक्षर किए हैं लेकिन अभी तक एसजीपीसी ने उनको कोई सूची मुहैया नहीं करवाई गई है, जिससे पता चल सके कि कितने सिंह सजा खत्म होने के बावजूद जेल में बंद हैं।

  • आंखों पर स्की गॉगल्स लगाकर मस्ती करते हुए प्रियंका और राहुल गांधी, देखें वीडियो

    आंखों पर स्की गॉगल्स लगाकर मस्ती करते हुए प्रियंका और राहुल गांधी, देखें वीडियो

    गुलमर्गः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ स्नोमोबाइल की सैर की। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में राहुल गांधी स्की गॉगल्स पहने नजर आ रहे हैं और प्रियंका गांधी ने ब्लैक कलर का ओवरकोट पहना है।  लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले 15 फरवरी को राहुल गांधी को गुलमर्ग में स्कीइंग करते हुए भी देखा गया था। यहां उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बाद दो दिन व्यक्तिगत यात्रा प्लान की थी। इसे सफल भारत जोड़ो यात्रा के बाद की छुट्टी के रूप में देखा जा सकता है।

    राहुल-प्रियंका ने की थी स्नो फाइट 

    इससे पहले भी राहुल गांधी और प्रियंका के कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन भी दोनों ने बर्फबारी में खूब मस्ती की थी। दोनों स्नो फाइट करते नजर आए थे। कांग्रेस ने अपने यूट्यूब पर भी इसका वीडियो शेयर किया था। 

    राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में की बैठक 

    स्नोमोबाइल पर भाई-बहन ने यह वीडियो शेयर किया है। इससे पहले राहुल गांधी ने कश्मीर के पार्टी नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की थी और जम्मू-कश्मीर में चल रहे निष्कासन अभियान के लिए बीजेपी को फटकार लगाई थी। उन्होंने पार्टी नेताओं से यह भी कहा कि वह जम्मू-कश्मीर का दौरा करना जारी रखेंगे क्योंकि वह उनके दर्द और पीड़ा को महसूस करते हैं। वह जम्मू-कश्मीर के लोगों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

  • Ola, Uber और Rapido की बाइक टैक्सी सर्विस होगी बंद! जानें पुरा मामला

    Ola, Uber और Rapido की बाइक टैक्सी सर्विस होगी बंद! जानें पुरा मामला

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में चलने वाली ओला, उबर और रैपिडो जैसी बाइक टैक्सियां बंद हो सकती हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने राजधानी की सड़कों पर चलने वाली बाइक टैक्सियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 का उल्लंघन है और इसका उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

    विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि दो पहिया वाहनों का व्यावसायिक उद्देश्य से इस्तेमाल मोटर वाहन अधिनियम, 1988 का उल्लंघन है। पहली बार उल्लंघन करते पाए जाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना जबकि दूसरी बार पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना और एक साल तक की जेल हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में वाहन चालक का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा। नोटिस में कहा गया है कि कुछ ऐप-बेस्ड कंपनियां खुद को कंपनी के तौर पर पेश करती हैं जो 1988 अधिनियम का उल्लंघन है। यह एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ दंडनीय है।

    इससे पहले इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने बाइक टैक्सी कंपनी ‘रैपिडो’ को लाइसेंस नहीं देने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले के खिलाफ कंपनी को राहत देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 2019 में मोटर वाहन अधिनियम में किए गए संशोधनों में स्पष्ट किया गया है कि कंपनियां बिना वैध लाइसेंस के संचालन नहीं कर सकती हैं।

  • LNJP अस्पताल की बड़ी लापरवाहीः जिंदा बच्चे को किया मृत घोषित, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    LNJP अस्पताल की बड़ी लापरवाहीः जिंदा बच्चे को किया मृत घोषित, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल से एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर जन्मे एक 6 महीने की प्री मेच्योर बेबी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर उसे परिजनों को सौंप दिया। मायूस परिजन बच्ची को लेकर घर चले आएं। लेकिन जब परिजनों ने बॉक्स को खोलकर देखा तो उन्हें बच्ची जिंदा मिली। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और वह आनन-फानन में वापस बच्ची को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    मेडिकल डायरेक्टर ने जांच कराए जाने की बात कही

    मामले को लेकर हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि परिजन बच्ची को वापस अस्पताल लेकर आए थे। जिसके बाद बच्ची को फिर से एडमिट कर उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बच्ची का स्वास्थय ठीक है। उन्होंने कहा कि बच्ची को किसने और किस हालात में बॉक्स में पैक किया उसकी जांच होगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

    डॉक्टर की लापरवाही से नाराज परिजनों ने किया हंगामा

    वहीं परिजन डॉक्टर की लापरवाही से नाराज होकर वापस हॉस्पिटल पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर के उपर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों से बच्चे का जिंदा होना बताया। अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची को भर्ती कर वापस उसका उपचार शुरू किया। परिजनों ने पुलिस को खबर देने की भी बात कही। लेकिन पुलिस के अनुसार अभी उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। 

  • पंजाबः 2 साल से छोटे बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वर्ल्ड वाइड बुक ने दिया मेडल

    पंजाबः 2 साल से छोटे बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वर्ल्ड वाइड बुक ने दिया मेडल

    अमृतसरः शहर के रणजीत एवेन्यू में जन्मे तन्मय नारंग ने 1 साल 8 महीने की उम्र में नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। इस छोटी सी उम्र में तन्मय 195 देशों के फ्लैग की पहचान कर लेता है। इससे पहले बालाघाट के अनुनय गढ़पाले ने 1 साल 7 माह की उम्र में 40 देशों और तेलंगाना के तक्षिका हरि ने 2 साल 5 महीने की उम्र में एक मिनट में 69 देशों के झंडों की पहचान की थी। यह रिकॉर्ड 2022 में बना था। इससे पहले नोएडा के 5साल के आदेश ने 195 देशों के नाम और उनके झंडे देखकर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। अब तन्मय नारंग ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

    मां हीना सोई नारंग ने बताया कि जब बेटा तकरीबन 1 साल 4 महीने का था तो उसे माइंड डेवलपमेंट गेम्स लाकर दी। इसमें ही फ्लैग कार्ड्स उसके पसंदीदा बन गए। माता-पिता के साथ बैठ वह हमेशा यह कार्ड्स हाथ में पकड़े रखता और उन्हें जानने की कोशिश करता था। अभी तन्मय 2 साल का हो चुका है और कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट, मेडल और कैटलॉग प्राप्त हुआ। हीना ने बताया कि तन्मय को वैक्सीनेशन के लिए वह डॉक्टर के पास लेकर गए थे। इसी दौरान जब डॉक्टर को पता चला कि तन्मय 195 देशों के फ्लैग की पहचान कर सकता है तो उन्होंने इसका नाम विभिन्न विश्व रिकॉर्ड्स में भेजने के लिए दिए। इसके बाद सितंबर 2022 को उसकी वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड्स में एंट्री भेज दी। तन्मय सितंबर 2022 में 1 साल 8 महीनों का था।

    जब उसकी एंट्री विश्व रिकार्ड के लिए भेजी गई। इसके बाद उन्हें नियम बुक भेजी गई। जिसके आधार पर तन्मय का पूरा इवेंट रिकार्ड किया गया। इसके एविडेंसिस भेजे गए। तकरीबन 4 माह के बाद अब उसका सर्टिफिकेट, मैडल, कैटेलॉग व गिफ्ट आया है। तन्मय की नई-नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। अभी तन्मय 100 देशों की करेंसी, वंडर्स ऑफ वर्ल्ड और फेमस लोगों के चेहरे पहचान लेता है। इसके अलावा फूलों की किस्मों, 7 महाद्वीप आदि को सीख रहा है। डॉक्टर का भी मानना है कि तन्मय 2 साल की उम्र में 5-6 साल के बच्चे का ज्ञान प्राप्त कर रहा है। एक मिनट में सबसे ज्यादा देशों के झंडों की पहचान करने का रिकॉर्ड तेलंगाना के जहीराबाद की तक्षिका हरि ने बनाया था। उसने 2 साल 5 महीने की उम्र में एक मिनट में 69 देशों के झंडों की पहचान की। जिसकी पुष्टि 23 अगस्त, 2022 को हुई।