Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਿਗਮ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਦੀਆਂ ਉਡ ਰਹੀਆਂ ਧੱਜੀਆਂ, ਸੋਫ਼ੇ ਲੈ ਰਹੇ ਏਸੀ ਦੀ ਠੰਡੀ ਹਵਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਨਿਗਮ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਦੀਆਂ ਉਡ ਰਹੀਆਂ ਧੱਜੀਆਂ, ਸੋਫ਼ੇ ਲੈ ਰਹੇ ਏਸੀ ਦੀ ਠੰਡੀ ਹਵਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਨਿਗਮ ਦਫਤਰ ਵਿਚ ਸਰਕਾਰ ਸੇ ਹੁਕਮਾਂ ਦੀਆਂ ਧੱਜੀਆਂ ਉਡਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਦਰਸਲ, ਸਰਕਾਰ ਇਕ ਪਾਸੇ ਸਰਕਾਰ ਬਿਜਲੀ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਕਈ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਸਿਆਸੀ ਲੀਡਰ ਸੁਖਦੀਪ ਸਿੰਘ ਤੇਜਾ ਜੋ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਵਲੋਂ ਮੇਅਰ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਬਿਜਲੀ ਬਚਾਉਣ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਫੇਲ ਹੁੰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਜਦੋ ਮੇਅਰ ਸੁਖਦੀਪ ਤੇਜਾ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਹੰਚੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦੀਆਂ ਬਤੀਆਂ ਪੱਖੇ ਬਿਨਾਂ ਵਜ੍ਹਾ ਤੋਂ ਹੀ ਚਲ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਦਕਿ ਦਰਤਰ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜਾ ਕੋਂਸਲਰ ਮਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸੀ।

    ਇੱਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਮੇਅਰ ਦੇ ਆਰਾਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਮਰੇ ਦਾ ਏਸੀ 16 ਡਿਗਰੀ ਤੇ ਚਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੋਈ ਕੋਂਸਲਰ ਜਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਦੋ ਮੇਅਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਪੀਏ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਝ ਸੇਵਾਦਾਰ ਕਪੜੇ ਸੁਕਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਏਸੀ ਚਲਾਇਆ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸੁਪ੍ਰੀਡੈਂਟ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਹੈ ਕਿ ਬਿਜਲੀ ਬੱਚਤ ਕਰਨੀ, ਪਰ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਦੀ ਗਲਤੀ ਹੈ ਤੇ ਉਸਨੂੰ ਸੁਧਾਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਬਰਸਾਤ ਦਾ ਮੋਸਮ ਹੈ ਅਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਬਰਸਾਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਬਰਸਾਤ ਨਾਲ ਜਿਥੇ ਬਟਾਲਾ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਦਫਤਰਾਂ ਦੀਆਂ ਛੱਤਾਂ ਚੋ ਰਹਿਆ ਹਨ। ਓਥੇ ਹੀ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਵਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣ ਦਾ ਵੀ ਖਤਰਾ ਬਣਿਆ ਹੈ। ਜਨਮ ਮੋਤ ਦੇ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੀ ਬ੍ਰਾਂਚ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਇਹ ਹਨ ਕਿ ਜਿਥੇ ਸਾਰਾ ਰਿਕਾਰਡ ਖਰਾਬ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਬੈਠਣ ਲਈ ਵੀ ਜਗ੍ਹਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਪਾਣੀ ਕਾਰਨ ਅਧਿਕਾਰੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਬਰਸਾਤ ਦਾ ਪਾਣੀ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਮੇਨ ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਤੇ ਇਸ ਕਦਰ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਸੇ ਵੇਲੇ ਵੀ ਸ਼ਾਟ ਸਰਕਟ ਹੋ ਸਕਦਾ। ਪਰ ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਇਸਦੀ ਕੋਈ ਪ੍ਰਵਾਹ ਨਹੀਂ ਕਿ ਅਗਰ ਪਾਣੀ ਤੇ ਬਿਜਲੀ ਕਾਰਨ ਕੋਈ ਹਾਦਸਾ ਹੋਇਆ ਤੇ ਜਾਣੀ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ।

  • पंजाबः सरकार की बड़ी कार्रवाई, खजाने को चूना लगाने वाले 3 कंडक्टर काबू

    पंजाबः सरकार की बड़ी कार्रवाई, खजाने को चूना लगाने वाले 3 कंडक्टर काबू

    चंडीगढ़: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा गठित किए गए मिनिस्टर्ज फ्लाइंग स्क्वायड ने सरकारी खजाने और यात्रियों को चूना लगाने वाले तीन कंडक्टरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक कंडक्टर ने यात्रियों से करीब 1200 रुपए ठगे, जबकि दूसरे कंडक्टर पर दो दिन में गबन के दो मामलों में रिपोर्ट किया गया है। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड  द्वारा खन्ना में चेकिंग के दौरान तरनतारन डिपो की बस नंबर पी. बी-02-ई. जी. 4728 की जांच की गई और कंडक्टर जसकरन सिंह को यात्रियों से 1170 रुपये लेकर टिकट न देने का  दोषी पाया गया।

    यह बस दिल्ली से तरनतारन जा रही थी। इसी तरह हेडों में लुधियाना डिपो की बस नंबर पीबी-10-एचटी 2834 की चेकिंग के दौरान कंडक्टर संजय कुमार के पास से 615 रुपए बरामद हुए, जो उसने यात्रियों से लिए थे लेकिन बदले में उन्हें टिकट नहीं दी। बीते दिन कंडक्टर संजय कुमार ने तीन बसों का पार्किंग शुल्क न लेकर विभाग को 283 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाई थी, जिसके कारण उन्हें बदल कर  बस पर तैनात कर दिया गया था।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों में जांच की लड़ी के तहत, मंत्री के मिनिस्टर फ्लाइंग स्क्वायड ने हिमाचल प्रदेश के बनीखेत शहर में जांच की, जहां से अमृतसर -1 की बस संख्या पीबी-02-ईजी 0964 के कंडक्टर मंजीत सिंह  को सवारियों से 490 रुपए लेकर टिकट न देने पर रिपोर्ट किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसके अलावा अनाधिकृत रूटों पर चलने वालों 2 बसों को भी रिपोर्ट किया गया है।  उन्होंने बताया कि फगवाड़ा बाईपास पर चेकिंग के दौरान जालंधर-1 डिपो की बस नंबर पीबी-08-ईएक्स 0976 और शहीद भगत सिंह नगर डिपो की बस नंबर पीबी-07-बीक्यू 5442 अनाधिकृत रूट पर चलती पाई गईं। दोनों बसें अनाधिकृत मार्ग पर चलने के कारण क्रमश: केवल 9 और 6 यात्रियों को ले जा रही थीं। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने उच्च अधाकिरयों को रिपोर्ट किए गए ड्राइवरों और कंडक्टरों के खिलाफ उचित विभागीय करने के आदेश दिए हैं।

  • बड़ी खबरः पूर्व मंत्री और पूर्व सासंद सहित कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल

    बड़ी खबरः पूर्व मंत्री और पूर्व सासंद सहित कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल

    तेलंगाना: के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक दर्जन से अधिक पूर्व विधायक, मंत्री और पदाधिकारी सोमवार को तेलंगाना में कांग्रेस में शामिल हो गए। यह घटनाक्रम राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी सोमवार को नेताओं के इस ग्रैंड ओल्ड पार्टी में शामिल होने के दौरान मौजूद रहे।

    कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव, पूर्व विधायक पन्याम वेंकटेश्वरलु, कोरम कनकैया और कोटा राम बाबू शामिल हैं। बीआरएस एमएलसी नरसा रेड्डी के बेटे राकेश रेड्डी भी कांग्रेस में शामिल हुए। बीआरएस द्वारा पटना में विपक्ष की मेगा बैठक में भाग न लेने के कुछ दिनों बाद ये नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई बैठक में देश के लगभग सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे। 

  • पंजाबः बिजली शिकायत दर्ज करने को लेकर नए नंबर की लिस्ट जारी

    पंजाबः बिजली शिकायत दर्ज करने को लेकर नए नंबर की लिस्ट जारी

    लुधियाना: लोगों की अक्सर शिकायत रहती है कि बिजली कट जाने पर या बिजली फॉल्ट के लिए जब भी हेल्पलाइन पर फोन करते हैं तो अक्सर फोन उठाया ही नहीं जाता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए पावरकॉम विभाग, लुधियाना के चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने 1912 हेल्प लाइन के अलावा अन्य फोन नंबर जारी किए हैं, ताकि लोग उन नंबरों पर अपने क्षेत्र की शिकायत दर्ज करवा कर समस्या को जल्द से जल्द हल करवा सकें। इंद्रपाल सिंह ने कहा कि यह देखा गया है कि धूल और आंधी के साथ भारी बारिश जैसी अपरिहार्य स्थितियों में निवासियों को बिजली आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ता है, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए कॉल संख्या बढ़ जाती है और हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भीड़ बढ़ जाती है।

    इसलिए अब यदि उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करने में सक्षम नहीं हैं, तो वे मुख्य अभियंता के कार्यालय 9646121458 या 9646121459 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। चीफ इंजीनियर ने कहा कि इसके अलावा उपभोक्ता ‘पीएसपीसीएल कंज्यूमर सर्विसेज’ मोबाइल एप्लिकेशन पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एक एसएमएस सेवा भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायत की स्थिति जान सकते हैं। उपभोक्ता शिकायत की स्थिति जानने के लिए शिकायत नंबर 1800-180-1512 पर एसएमएस कर सकते हैं।


    पीएसपीसीएल के सेंट्रल जोन के सभी डिवीजनों के नंबरों की सूची

    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल सिटी सेंटर 9646112051
    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल सीएमसी 9646111217
    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल फोकल प्वाइंट यूनिट I 9646119181
    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल फोकल प्वाइंट यूनिट II 9646119063
    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल फोकल प्वाइंट यूनिट III 9646122035
    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल सुंदर नगर I 9646111214
    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल सुंदर नगर II 9646119053
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल अग्र नगर यूनिट I 9646114711
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल अग्र नगर यूनिट II (हैबोवाल) 9646112093, 9646698736
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल अग्र नगर यूनिट III 9646119287
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल सिटी वेस्ट I 9646112091, 9646114712, 9646112085
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल सिटी वेस्ट II (उत्तर) 9646133306
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल माडल टाउन (धांडरा) 9646114715
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल माडल टाउन 9646114714
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल एस्टेट 9646114687
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल जनता नगर I, II 9646114716
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल जनता नगर III 9646119320
    • सेंट्रल लुधियाना सब अड्डा दाखा 9646112097
    • सेंट्रल लुधियाना सब जगरांव 9646112101
    • सेंट्रल लुधियाना सब रायकोट 9646112099
    • सेंट्रल लुधियाना सब अहमदगढ़ 9646139994
    • सेंट्रल खाना सर्कल खाना 9646112119
    • सेंट्रल खाना सर्कल दोराहा 9646112124

    एस.एन. जोन सर्किल डिवीजन एनसीसी नंबर

    • सेंट्रल खाना सर्कल मंडी गोबिंदगढ़ 9646112126
    • सेंट्रल खाना सर्कल अमलोह 9646112021
    • सेंट्रल खाना सर्कल सरहिंद 9646111993
    • सेंट्रल लुधियाना सब लालतों कलां 9646122363
  • पंजाबः पेंशन पर लगाये गए टैक्स को लेकर स्टेट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट ने नोटिफिकेशन की कॉपियां जलाकर किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    पंजाबः पेंशन पर लगाये गए टैक्स को लेकर स्टेट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट ने नोटिफिकेशन की कॉपियां जलाकर किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    पठानकोटः पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। कई विभागों तथा कई सरकारी व गैर सरकारी फैसले सरकार की ओर से देखने को मिले है। आप सरकार जहां अपनी उपलब्धियों के लिए पीठ थपथपा रही है, वहीं कुछ विभागों के कई कच्चे-पक्के मुलाजिम सरकार के कई फैसलों के विरोध में धरने प्रदर्शनों कर रहे हैं। जिसके चलते पंजाब स्टेट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के लोगों द्वारा पंजाब सरकार द्वारा 200 रुपये मासिक पेंशन पर लगाए विकास कर के फैसले के विरोध में पंजाब सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते जिला पठानकोट में भी यूनियन के लोगों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया तथा इस फैसले की नोटिफिकेशंन की प्रतियां भी जलाई।

    इस बारे में बात करते हुए पेंशनरों ने कहा पंजाब सरकार की ओर से जो 200 रुपए जजिया टैक्स विकास कर के नाम पर उनकी पेंशन पर लगाया गया है, उसे वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो आने वाले समय में वह अपना संघर्ष और तीखा करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से वह अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। लेकिन पंजाब सरकार की ओर से कोई भी उन्हें आश्वासन नहीं दिया गया। जिसके चलते उन्हें अब अपना संघर्ष तीखा करना पड़ेगा।

  • पंजाबः फिर सुर्खियों में आई केंद्री जेल, बरामद हुआ ये सामान, देखें वीडियो

    पंजाबः फिर सुर्खियों में आई केंद्री जेल, बरामद हुआ ये सामान, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुरः केंद्री जेल लगातार सुर्खियो में नजर आ रही है। वहीं जेल में बंद क़ैदी और हवालाती जेल के अंदर से बैठकर सोशल मीडिया पर लाइव होकर बात कर रहे है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जहां कैदी का दोस्तों के साथ लाइव होकर बातचीत करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जेल प्रशासन हरकत में आ गया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने सभी बैरको की तलाशी ली और दो टच स्क्रीन मोबाइल फ़ोन बरामद किए। वहीं तलाशी अभियान के दौरान 23 ग्राम नशीला पदार्थ बारामद हुआ। इस दौरान थाना सिटी फ़िरोज़पुर में दो मामले दर्ज किए।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन के द्वारा पत्र बारामद हुआ था। जिसके बाद जेल प्रशासन ने बैरको की तलाशी ली। तालाशी दौरान 2 टच स्क्रीन मोबाइल फ़ोन बरामद किए। जिसमें एक अमन के खिलाफ और नामालुम व्यक्तियो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं तलाशी अभियान द्वारा 23 ग्राम नशीला पदार्थ बारामद हुआ।

  • महंगाई का झटका: जाने कितनी महंगी हुई बिजली

    महंगाई का झटका: जाने कितनी महंगी हुई बिजली

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में बिजली महंगी होने जा रही है। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) ने पावर डिस्कॉम, बीवाईपीएल (बीएसईएस यमुना) और बीआरपीएल (बीएसईएस राजधानी) की वह मांग स्वीकार कर ली है। जिसमें उन्होंने दरें बढ़ाने की अनुमति दी थी। इस फैसले के बाद बीएसईएस क्षेत्रों में बिजली की दरें 10 फीसदी महंगी हो जाएंगी। हालांकि दिल्ली सरकार ने कहा है कि इस बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर सीधा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन 200 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च होने के बाद बढ़ा हुआ चार्ज देना पड़ेगा। दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि 200 यूनिट तक असर नहीं पढ़ेगा और इससे अधिक यूनिट वालों का बिल अगर 100 रुपए आ रहा है तो अब 108 रुपए भुगतान करना पड़ेगा।

    ऐसा है दिल्ली का बिजली सप्लाई सिस्टम

    दिल्ली में बिजली सप्लाई की जिम्मेदारी TPDDL (टाटा पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड) और BSES (BSES राजधानी पॉवर लिमिटेड और BSES यमुना पॉवर लिमिटेड) बिजली कंपनियों के पास है। बढ़ी हुई दरों से टीपीडीडीएल कंपनी के उपभोक्ता प्रभावित नहीं होंगे।

    कैसे होते बिजली सप्लाई के रेगुलेशन और टैरिफ रेट 

    दिल्ली में बिजली प्रदान करने वाली तीनों बिजली सप्लाई कंपनियों (बीवाईपीएल (बीएसईएस यमुना) और बीआरपीएल (बीएसईएस राजधानी) और टीपीडीडीएल) की बिजली सप्लाई के रेगुलेशन और टैरिफ रेट तय करने का काम सरकारी एजेंसी DERC (दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन) का है।
    DERC के अध्यक्ष पद को लेकर भी दिल्ली और केंद्र सरकार में खूब राजनीति होती रही है। हाल ही में हुई इसके नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने एक दूसरे पर तीखे हमले किए थे।

    200 यूनिट के बाद इस तरह आता है बिल

    2019 में जब केजरीवाल सरकार जब सत्ता पर काबिज हुई तो उसने फ्री बिजली की सब्सिडी को जारी रखने का फैसला किया। सब्सिडी कुछ इस तरह दी गई- 

    • 200 यूनिट बिजली बिल्कुल फ्री और यदि कोई सब्सिडी नहीं लेता है तो उसे 200 यूनिट तक 3 रुपये प्रति यूनिट चार्ज देना होगा।
    • 201 से 400 यूनिट तक 4.5 रुपये प्रति यूनिट
    • 401 से 800 यूनिट तक 6.5 रुपये प्रति यूनिट 
    • 801 से 1200 यूनिट तक 7 रुपये प्रति यूनिट
    • 1200 से ज्यादा यूनिट पर 8 रुपये प्रति यूनिट

    समझें बढ़े हुए बिल का गणित

    • बिजली के बढ़े हुए बिल का गणित आप कुछ इस तरह समझ सकते हैं. मंत्री आतिशी के मुताबिक 200 यूनिट तक तो बिजली का बिल फ्री रहेगा, लेकिन उसके बाद 8 फीसदी का चार्ज लगेगा।
    • मान लीजिए कि 200 यूनिट के बाद अगर आपका बिल अगर 100 रुपये आता है तो इस बढ़ोतरी के बाद आपका बिल 108 रुपये आएगा।
    • यदि पहले आपका बिल 500 रुपये आता था तो अब यह बिल बढ़कर 540 रुपये आएगा।
    • इसी तरह अगर पहले 1000 रुपये बिल आता था तो यह अब बढ़कर 1080 आएगा। 
      अगर आपकी बिल की खपत अधिक है और आपका मासिक बिल 2000 आता है तो यह अब बढ़कर 2160 रुपये आएगा। 
    • दिल्ली में कौन कितने उपभोक्ता लेते हैं फायदा
    • आप सरकार दिल्ली में सभी निवासियों को 200 यूनिट बिजली बिल्कुल फ्री देती है।जबकि 201 से 400 यूनिट तक आधा रेट लिया जाता है।
    • दिल्ली में करीब 58 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं।
    • 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है।
    • 47 लाख उपभोक्ताओं में से 30 लाख ऐसे उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके बिजली के बिल जीरो आते हैं, जबकि 16 से 17 लाख उपभोक्ताओं के बिजली के बिल आधे आते हैं।

    आतिशी ने केंद्र पर फोड़ा ठीकरा

    आतिशी ने कहा, ‘दिल्ली के उपभोक्ताओं को बताना चाहूंगी बिजली का बिल 0 आता रहेगा चाहे सरचार्ज बढ़े। दिल्ली में यह सरचार्ज केंद्र सरकार की वजह से बढ़ा। देश में कोयले का दाम बढ़ गया है, कोयले की कमी है। कोयले खरीदने वाले को 10% महंगा इम्पोर्टेड कोयला ही खरीदना पड़ता है। आज भारत के 75 साल के इतिहास में पहली बार आर्टिफिशियल कोयले की कमी हो गई है। Imported कोयले की कीमत भारत के कोयले से 10 फीसदी ज्यादा है। बिजली के दाम केंद्र सरकार के मिसमैनेजमेंट की वजह से बढ़े। केंद्र सरकार बताए कि कोयले की कमी कैसे हुई? अब टोटल बिल पर 8% ज़्यादा देना होगा।’ वहीं बीजेपी ने भी केजरीवाल सरकार पर पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि दिल्ली सरकार के साथ बिजली कंपनियों की मिलीभगत के कारण बिजली दरें बढ़ी हैं और यह दिल्ली के लोगों पर हमला है।

    किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर

    दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली के ट्रांस-यमुना क्षेत्र, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली में रहने वाले लोगों को इस बढ़ोतरी से झटका लगेगा। उन क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी जहां टीपीडीडीएल (टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड पहले एनडीपीएल) बिजली प्रदान करती है, उनके लिए कोई वृद्धि नहीं होगी। इसमें उत्तरी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के क्षेत्र शामिल हैं। यानि यहां रहने वाले लोगों पर बढ़ी हुई दरों का कोई असर नहीं पड़ेगा। इन कंपनियों ने पिछले महीने आयोग को लिखे एक पत्र के माध्यम से पीपीएसी में तत्काल वृद्धि की मांग की है और दावा किया है कि उन्हें अतिरिक्त, बीवाईपीएल- 45.64% और बीआरपीएल- 48.47%, पीपीएसी की जरूरत है। इन कंपनियों द्वारा किए गए सभी खर्चों पर विचार करने के बाद 22 जून को आदेश जारी किए गए हैं।

  • हिमाचल में ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिरने से विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी की हुई मौत

    हिमाचल में ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिरने से विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी की हुई मौत

    जाखाः बिहार के गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) की ट्रेकिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश के जाखा में मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी लाश को एनडीआरएफ ने बाहर निकाला। उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया जा रहा है, जो संभवत: कल तक पहुंच जाएगा। इस ट्रैकिंग में कुल 5 सदस्य शामिल थे। मृतक जितेंद्र कुमार साह हादसे के दौरान हिमाचल के जाखा के पास ट्रैकिंग कर रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और खाई में गिर गए। खाई में गिरने के बाद उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। तत्काल ही घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। जितेंद्र के अलावा ट्रैकिंग में गन्ना विकास विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, जिला सूचना विज्ञान के पदाधिकारी राम भगवान और पशुपालन विभाग के डॉ. रमेश भी शामिल थे।

    बता दें कि एक दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की में भी बारिश का कहर देखने को मिला था। हिमाचल प्रदेश के कई शहरों पर कुदरत का कहर बरपा है। शिमला, मंडी, सोलन और कुल्लू में तेज बरसात के साथ लगातार लैंडस्लाइड ने बर्बादी वाला जख्म दिया। हालात ऐसे हो गए कि कई जगह रास्ता बंद हो गया। कई जगह जिंदगी खतरे में पड़ गईं हैं। यही हाल उत्तराखंड का भी है। वहां नदियां किनारों को तोड़कर बहने लगी हैं। शिमला के कई इलाकों में जबरदस्त लैंडस्लाइड हुई। पेड़ गिर गए। कई जगह मलबों में कारें दब गईं हैं। मंडी में इतनी बारिश हुई है कि शहर पानी-पानी हो गया है। मैदान, खेत, दुकान, मकान, सब जगह पानी भर गया। पानी की मार के साथ दरकते पहाड़ों ने मंडी में हाहाकार मचा दिया। जलधारा में लोग फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।

  • जालंधर: TR ENJOY WORLD में हवा में लटका व्यक्ति, देखें वीडियो

    जालंधर: TR ENJOY WORLD में हवा में लटका व्यक्ति, देखें वीडियो

    जालंधरः गर्मियों की छुट्टियों के दौरान लोग वॉटर पार्कों में मस्ती करने में व्यस्त है। वहीं इस मस्ती दौरान हादसो के मामले भी सामने आ रहे है। हाल ही में Wonderland वार्टर पार्क में बच्ची की मौत का मामला सामने आया था। वहीं अब ताजा मामला होशियारपुर रोड पर स्थित TR ENJOY WORLD वाटर पार्क का सामने आया है। जहां स्विमिंग पूल के ऊपर स्टंट के लिए लगाए गए रोप साइकिल पर व्यक्ति के फंस गया। दरअसल रोप पर बैठकर बीच में रुककर फोटो खिंचवाने का शौक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइकिल बीच में रोक देने के कारण झटकों से साइकिल अन बैलेंस हो गई और व्यक्ति बीच में ही रस्सों से लटक गया। पार्क की रेस्क्यू पार्टी ने उसे रस्से से निकाल कर नीचे उतारा।

    दरअसल, जो पूल के ऊपर रोप पर साइकिल चलाया जाता है उसकी शर्त यह होती है कि उसे रास्ते में रोकना नहीं है। लेकिन व्यक्ति ने रोप पर साइकिल चलाने के नियमों को तोड़ डाला। उसने पूल के बिल्कुल बीच में आकर साइकिल को रोक दिया और परिचित लोगों को फोटो खींचने के लिए कहने लगा। इसी दौरान साइकिल बीच में खड़ी होने से अनबैलेंस हो गई। साईकिल अन बैलेंस होकर जब रस्से से निकल गई तो हाइट पर रस्से से लटके व्यक्ति ने जब नीचे देखा तो उसके होश उड़ गए।

    घवराहट में वह मदद के लिए चिल्लाने लगा। लेकिन मौके पर ही तैनात वाटर पार्क की रेस्क्यू टीम का एक सदस्य तुरंत सेफ्टी बैल्ट लगाकर गरारी की मदद से तारों के बीच लटके व्यक्ति के पास पहुंचा। इसके बाद रेस्क्यू पार्टी के सदस्य ने बहुत ही सावधानी के साथ व्यक्ति तक पहुंच बनाई। उसे अपनी सेफ्टी बैल्ट से बांधा। इसके बाद रस्से से निकली साइकिल आर रोप में फंसे व्यक्ति को धीरे-धीरे किनारे पर लाकर नीचे उतारा। वाटर पार्क में पूल में खड़े लोग वहां पर इन्जवॉय करने की बजाय रस्से पर लटके व्यक्ति को ही देखते रहे।