Blog

  • Punjab News: जेल में बंद A Category के गैंगस्टर की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल में बंद A Category के गैंगस्टर की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जेल में बंद खतरनाक ए श्रेणी के गैंगस्टर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर सागर न्यूटन की बीमारी के चलते मौत हुई है। गैंगस्टर सागर के खिलाफ करीब 18 मामले दर्ज थे और सागर संगरूर जेल में बंद था। सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर को पहले इलाज के लिए पटियाला के राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

    उल्लेखनीय है कि लुधियाना जिले की पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर सागर न्यूटन को काफी मशक्कत के बाद अगस्त 2024 में गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह उत्तर प्रदेश में है। इसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस और सीआईए की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने न्यूटन से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए थे।

  • Punjab News: T-20 में अभिषेक शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी, पिता आए मीडिया के सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: T-20 में अभिषेक शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी, पिता आए मीडिया के सामने, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से संबंधित क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने T-20 में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने 54 बालों पर 135 रन बनाए और हर तरफ चर्चा का विषय बने। इस शानदार प्रदर्शन पर उनके पिता राज कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिषेक शर्मा के पिता राज कुमार का कहना है कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनका बेटा उनका नाम रोशन कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि वह भी एक बेरतरीन क्रिकेट के खिलाड़ी हैं। उनका कहना है कि वह बच्चों को भी कोचिंग देते हैं और अभिषेक को बचपन से उन्होंने ही क्रिकेट सिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने पुराने पलों को याद करते हुए बताया कि करीब 5-6 साल पहले अभिषेक युवराज सिंह के पास अकादमी में गया था और यहां उसके खेल में काफी निखार आया है।

    पिता राज कुमार ने बताया कि अभिषेक जब भी अमृतसर आता है वह दरबाद साहिब सुबह 4 बजे माथा टेकने जाता है। उन्होंने बताया कि वह हर समय यही कहते हैं कि अच्छा खिलाड़ी होना ठीक है पर अच्छा इंसान भी होना चाहिए। इसके साथ ही शुभमन गिल को लेकर उन्होंने कहा कि वह अभिषेक के दोस्त ही नहीं बल्कि उसके भाई हैं। यह दोनों जहां होते हैं वहां तख्तापलट कर देते हैं। उन्होंने बताया कि युवराज सिंह और योगराज सिंह ने उसकी खेल को निखारा है। उसे बचपन से ही हर खिलाड़ी और कोच ने प्यार दिया है। इन सबके चलते ही वह आज यह मुकाम हासिल कर पाया है।

  • Punjab News: सिलेंडर से गैस की जगह निकला पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: सिलेंडर से गैस की जगह निकला पानी, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। सिलेंडर आने के कुछ दिनों बाद ही गैस खत्म होने के चलते जब उपभोक्ता ने अपना सिलेंडर चेक किया तो उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। चेक करने पर उसे पता चलता कि सिलेंडर में गैस की जगह पानी भरा हुआ है जिसके बाद उसने मीडिया के जरिए घटना की जानकारी दी।

    जानकारी देते हुए पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के गांधी चौक निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी सिमी ब्यूटीपार्लर के नाम से शॉप है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सरकारी एजेंसी भारत गेस का सिलेंडर लिया था। सिलेंडर लगाने के कुछ दिनों बाद ही सिलेंडर खत्म हो गया। जब उन्होंने सिलेंडर का वजन चेक किया तो उसका वजन बिल्कुल सही था।

    उन्होंने किसी सिलेंडर वाले से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि आप सिलेंडर को उलटा करके उसमें पिन लगाकर चेक करो। जब हमने सिलेंडर वाले के बताए अनुसार किया तो उसमें से पानी निकलना शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि सिलेंडर में केवल 5-6 किलो गैस होगी। इसके अलावा सिलेंडर में पानी ही भरा हुआ था। उन्होंने इस बारे में एजेंसी को संज्ञान लेने की बात कही तथा पीड़ितों को उनका बनता मुआवजा देने की मांग की।

  • Punjab News: 5 हजार की लूट मामले में 2 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 हजार की लूट मामले में 2 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    बठिंडाः बसंत-पंचपी की रात पैदल जा रहे एक नौजवान से बाइक सवार तीन लुटेरे पिस्तौल दिखाकर 5000 हजार छीनकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते दो व्यक्तियों को राउंडअप कर लिया है। वारदात के दौरान आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे।

    जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपियों को हिरसात में लिया है। मामले में एसएचओ कोतवाली थाना का कहना है कि फिलाहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई नए खुलासे होने की संभावना है। जिसके बाद पूरी जानकारी सामने रखी जाएगी।

  • Punjab News: 40 हजार की 14 Cycles के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 40 हजार की 14 Cycles के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस ने 2 साइकिल चोरों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 40 हजार रुपए के कुल 14 साइकिलें बरामद की है। दोनों आरोपी बठिंडा के रहने वाले है और उन पर पहले भी कई केस दर्ज है। कोतवाली थाना के एसएचओ ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बाजारों में साइकिलें चोरी हो रही है।

    जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते कार्रवाई की। जांच पड़ताल में सामने आया है कि दीपक कुमार वासी जो कि बठिंडा के जनता नगर के रहने वाला है। उसका दोस्त अमित कुमार वासी बल्ला राम नगर का रहने वाला है। जो भीड़ वाले इलाके औऱ बाजारों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जिन्हें काबू कर सख्ती के पूछताछ की तो चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी की 14 साइकिलें बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab news: जिला कांग्रेसी प्रधान पर चली गोलियां, देखें CCTV

    Punjab news: जिला कांग्रेसी प्रधान पर चली गोलियां, देखें CCTV

    फिरोजपुरः पंजाब में आए दिन फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। आम लोगों के अलावा सरकार के बड़े ओहदे पर बैठे अधिकारी भी इस घटनाओं से बचे नहीं हैं। ताजा मामला फिरोजपुर जीरा रोड से सामने आया है जहां, देर रात पूर्व विधायक व फिरोजपुर कांग्रेस जिला प्रधान कुलबीर सिंह जीरा पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें बदमाश कांग्रेस जिला प्रधान पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    जानकारी मुताबिक, फिरजोपुर जीरा रोड पर गांव शेरखा के पास पूर्व विधायक व फिरोजपुर कांग्रेस जिला प्रधान कुलबीर सिंह जीरा पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि कुलबीर सिंह जीरा अपनी कार से जीरा जा रहे थे। इस दौरान उनका पीछा कर रही क्रेटा कार में स्वार लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस की ओर से इलाके के वीडियो निकाले जा रहे हैं। फिरोजपुर के एसपीडी रणधीर सिंह ने मीडिया को बताया कि 112 पर 10:30 बजे कॉल जरूर आई थी। लेकिन फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस की टीमें सभी एंगल से जांच कर रही हैं।

    पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में जीरा ने कहा है कि वह बीती रात कहीं जा रहे थे, तभी एक क्रेटा कार ने उनका पीछा किया। इस दौरान छह राउंड फायरिंग की गई। लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस उस इलाके में सक्रिय हो गई है।

  • Punjab News: इस पुल की जर्जर हालत से लोग परेशान, स्लैब टूटने से हो सकता है बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस पुल की जर्जर हालत से लोग परेशान, स्लैब टूटने से हो सकता है बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    रोपड़ः यहां के मुख्य प्रवेश द्वार सरहिंद नहर पुल की हालत खस्ता होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इस पुल पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। रख-रखाव न होने के कारण यह पुल हादसों को न्योता दे रहा हैै। पुल के स्लैब टूट रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

    इस पुल पर ध्यान न दिए जाने के कारण शहर के व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों की ओर से इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अगर सरकार और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है तो वह बहुत जल्द प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

    शहर के लोगों ने विकास को लेकर भी सरकार पर बड़े सवाल उठाए और कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन है। जिले के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कहा कि इस पुल की जल्द ही मुरम्मत पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पुल पर काम किया जा रहा है। वहीं PWD विभाग से एक नया पुल बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। जल्द ही लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।

  • Punjab News: नौजवान का गोली मारकर किया कत्ल

    Punjab News: नौजवान का गोली मारकर किया कत्ल

    तरनतारन : पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव कोटर धर्म चंद कलां में नौजवान का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय स्वर्ण सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी गांव पंडोरी गोला जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

    कत्ल करने वाला मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। मृतक के नाना स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनके बच्चे स्वर्ण सिंह को गांव का ही युवक अनमोलदीप सिंह घर से बुलाकर ले गया। आरोप है कि उसने किसी बात के चलते बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। सतनाम सिंह की छाती में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गांव पंडोरी गोला का सतनाम सिंह रोजगार की तलाश के लिए कुछ समय पहले विदेश (बहरीन) गया था। करीब डेढ़ माह पहले ही वह विदेश से लौटा था।

    जानकारी के अनुसार बीते सतनाम सिंह का दोस्त अनमोलदीप सिंह को यह बोलकर अपने साथ ले गया कि वे कहीं घूमने जा रहे हैं। काफी समय तक सतनाम सिंह वापस घर नहीं लौटा तो घरवालों ने पुलिस को सूचित किया। बाद में पता चला कि एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। यह शव किसी और का नहीं बल्कि सतनाम सिंह का था।

    अनमोलदीप सिंह ने अपनी मौसी के बेटे को साथ लिया, जिसकी मदद से उसने दोस्त सतनाम सिंह की छाती पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। थाना झब्बाल के प्रभारी अशोक मीना समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है, ताकि हत्या का कारण सामने आ सके और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके। घटना की सूचना झब्बाल थाने की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: Action में आए CM Mann, सभी जिलों के SSP के साथ करेंगे मीटिंग

    Punjab News: Action में आए CM Mann, सभी जिलों के SSP के साथ करेंगे मीटिंग

    मोहालीः दिल्ली में चुनाव प्रचार थमने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब वापिस लौट आए है और आते ही कानून व्यवस्था को लेकर वह एक्शन मोड पर आ गए। इसी के चलते आज सीएम मान ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में सारे जिलों के SSP मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग में खासकर बॉर्डर एरिया के जिलों पर फोकस रहेगा। साथ ही आगे स्ट्रेटजी तैयार की जाएगी।

    दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रचार संपन्न होने के बाद सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। जिसके बाद उन्होंने यह मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान सारे जिलों के क्राइम ग्राफ पर चर्चा होगी। पिछले दिनों हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेशों पर भी अधिकारियों का फीडबैक लिया जाएगा। इसके अलावा बॉर्डर एरिया में पुलिस चौकियों पर हो हमलों के बारे में चर्चा भी इस दौरान होगी। दूसरी तरफ सीएम की तरफ से कैबिनेट मीटिंग बुला ली गई है।

    इससे पहले भी सीएम भगवंत मान कुछ अंतराल के बाद एसएसपी व डीसी से मीटिंग करते रहे हैं। हालांकि वह पहले निकाय चुनाव, उसके बाद दिल्ली चुनाव में व्यस्त हो गए थे। इस वजह से वह मीटिंग नहीं कर पाए थे। हालांकि डीजीपी गौरव यादव पूरी तरह एक्टिव थे। वह लगातार बार्डर एरिया के दौरे कर रहे है। कल भी वह पठानकोट में थे।

     

  • सेब आढ़ती से 1.56 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी

    सेब आढ़ती से 1.56 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी

    हिमाचलः शिमला के सेब आढ़ती से 1.56 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आढ़ती नरेंद्र कंवर ने धोखाधड़ी के आरोप तमिलनाडु के दो सेब खरीददारों पर लगाए है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    शिकायत के अनुसार, कुमारसैन के गांव ढली के नरेंद्र कंवर ने 2022-23 के दौरान तमिलनाडु के मल्लाची के दो व्यापारियों को 4.93 करोड़ रुपए का सेब दिया। इसमें से सवा 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की पेमेंट उन्हें मिल गई थी। मगर बाकी की पेमेंट देने से दोनों व्यापारी इनकार कर रहे हैं। नरेंद्र कंवर के अनुसार, उन्होंने MHR फ्रूट्स कंपनी पल्लाची के मालिक मोहर मंसूर और मोहर इशाक को सेब दिया था। दो साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उन्हें पेमेंट नहीं दी जा रही। इससे उन्हें मजबूरन पुलिस में शिकायत करनी पड़ रही है।

    बता दें कि हिमाचल में हर साल बाहरी राज्यों के दर्जनों सेब खरीददार (लदानी) आते हैं। प्रदेश की मंडियों में बैठे आढ़ती बागवानों से सेब लेकर लदानियों को बेचते हैं। कुछ लदानी आढ़तियों के साथ धोखाधड़ी करते हैं और पेमेंट का भुगतान नहीं करते।