Blog

  • पंजाबः अजनाला हिंसा को लेकर एसजीपीसी का एक्शन, कमेटी का किया गठन 

    पंजाबः अजनाला हिंसा को लेकर एसजीपीसी का एक्शन, कमेटी का किया गठन 

    अमृतसर: अजनाला में हुई हिंसा का मामला काफी गरमा गया है। जहां विपक्ष ने सरकार का घेराव करते हुए एक्शन लेने की डीजीपी से अपील की है, वहीं अब एसजीपीसी के जत्थेदार ने भी इस मामले को लेकर एक्शन ले लिया है। एसजीपीसी के जत्थेदार ने 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस दौरान कमेटी 15 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट की समीक्षा करेगी और पांच प्यारों के आगे पेश करेगी। पांच प्यारों के आगे पेश होने के बाद जो फैसला लिया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी। 

    हरजिंदर धामी प्रधान एसजीपीसी, हरमीत सिंह कालका प्रधान डीएसजीएमसी, कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदरबीर निज्जर चीफ खाला प्रधान, बाबा निहंग सिंह हरिया बेला वाले, बाबा अवतार सिंह सुरिंसह वाले, बाबा बलबीर सिंह निहंग बुड्डा दल 96 करोड़ी, बाबा गज्जण सिंह निहंग चीफ तरना दल, बाबा मेजर सिंह निहंग चीफ दशमेश तरना दल और करनैल सिंह पीर मोहम्मद को कमेटी का को-आर्डीनेटर बनाया गया है। बता दें कि ये उक्त सभी मैंबर 9 सदस्यीय कमेटी में शामिल है। 

  • पंजाबः प्रशासन के खिलाफ निगम के कच्चे मुलाजिमों ने खोला मोर्चा, इस पुल पर करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः प्रशासन के खिलाफ निगम के कच्चे मुलाजिमों ने खोला मोर्चा, इस पुल पर करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः निगम के कच्चे सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। नगर निगम में कर्मचारी यूनियन के साथ जालंधर से चंदन ग्रेवाल और वाल्मीकि समाज के संत समुदाय ने आज मीटिंग कर प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह 6 मार्च को भंडारी पुल पर सुबह 10 बजे धरना प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले चंदन ग्रेवाल की अगुवाई में कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर पीएपी चौक जाम किया है। उनकी मांग है कि कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए इसके साथ ही ठेके पर भर्ती करनी बंद की जाए।

    उनका कहना है कि सरकार उन्हें पक्का नहीं कर रही है। उनकी मांगे लंबे समय से पेंडिंग है। हर बार मीटिंग के बाद उन्हें आश्वासन मिलता है। धरना खत्म होने के बाद न कोई अधिकारी उनसे बात करता है न ही कोई नेता उनके पास आता है। वहीं फायर कर्मचारी ने कहा कि पिछले 14 साल से वह नौकरी कर रहा है। पिछली सरकारों ने उनके बाद लगे कर्मचारियों को भी पक्का कर दिया। जो लोग पहले से काम कर रहे हैं उन्हें पक्का किया जाए। उसके बाद नए कर्मचारियों को रखा जाए। अधिकारियों द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है कि अगर धरने पर बैठे तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

  • बैंको ने तीसरी तिमाही के दौरान बांटे 1812.67 करोड़ के ऋण

    बैंको ने तीसरी तिमाही के दौरान बांटे 1812.67 करोड़ के ऋण

    ऋण अनुपात सुधारने हेतु बैंक व सरकारी विभाग करें प्रयास

    जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में समपन्न हुई। उपायुक्त राघव शर्मा ने तीसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला के बैंकों ने दिसम्बर 2022 तक 2365.38 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 1812.67 करोड़ रूपए के ऋण वितरित किए। उन्होंने बताया कि बैंको की जमा राशि 12206 करोड़ हो गयी है, इसमें 10.15 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है जबकि ऋण 9.63 प्रतिशत की दर से बढ़कर 3693.45 करोड़ हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात वर्ष में 30.26 प्रतिशत हो गया है।  उन्होंने बताया कि जिला का ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा कम है। उपायुक्त ने बताया कि बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने हेतु बैंकों और सरकारी विभागों को भरसक प्रयत्न करने चाहिए। 

    राघव शर्मा ने बताया कि बंैकों ने जिला के किसानों को 31 दिसम्बर 2022 तक 62688 कृषि कार्ड वितरित किए हैं तथा दिसम्बर तिमाही में बैंकांे ने 846 कृषि कार्ड किसानों को बांटे हैं। बैंकों का कृषि ऋण 680.92 करोड़ है जो कि कुल ऋणों का 18.44 प्रतिशत है। उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि वे लोगों का जीवन स्तर सुधारने हेतु हर संभव सहायता करें तथा किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए बैंक आवश्यक ऋण वितरित करें।

     उपायुक्त ने बताया कि बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निधारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करें ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूरा किया जा सके। उन्होंने अधिक से अधिक कृषि कार्ड बाँटने, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों कों बढ़ावा देने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत सभी बैंक और सरकारी व गैर सरकारी अधिकारी हर संभव प्रयत्न करें। इसके अतिरिक्त अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करें। 

    बैठक में पंजाब नेशनल बैंक हमीरपुर मंडल प्रमुख अनिल कुमार मित्तल, मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरण भट्टी, जिला विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक यश वर्मा, जिला विकास प्रबन्धक अरुण कुमार, नवीन कुमार प्रोजेक्ट ऑफिसर डीआरडीए, आरसेटी निर्देशक संदीप ठाकुर, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों सहित सरकारी व गैर सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

  • 40 लाख की गाड़ी से आए व्यक्ति G20 सम्मेलन के लिए रखे गमले लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में 40 लाख की कार से आए चोरों ने चौराहे पर सजे 400 रुपए के पौधे उठा ले गए। जानकारी के अनुसार इन गमलों को G20 सम्मेलन में शहर को सजाने के लिए रखे गए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद शहर के विकास प्राधिकरण ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। चोरों की लग्जरी कार का नंबर भी VIP है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के ज्वाइंट सीईओ एसके चहल ने कहा कि यह वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आया है चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    1 मिनट 7 सेकेंड के वायरल वीडियो गुरुग्राम के शंकर चौक का है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक कार आकर रुकती है। कार से दो लोग उतरते हैं। चौराहे पर सजावट के लिए रखे खास किस्म के पौधों के गमले उठाकर कार की डिक्की में रखने लगते हैं। वीडियो में पौधे चुराने वाले व्यक्ति का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। चोर डिक्की में पौधा रखकर चला जाता है। लेकिन अभी गमला चोर की पहचान नहीं हो पाई है।

  • गोल्डन ट्रांसपोर्ट के ऑफिस में लगी भीषण आग, पूरी बिल्डिंग गिरी

    गोल्डन ट्रांसपोर्ट के ऑफिस में लगी भीषण आग, पूरी बिल्डिंग गिरी

    नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के रोशनआरा रोड स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पुल बंगश मेट्रो स्टेशन के पास रोशनारा रोड पर एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सुबह करीब 11.50 बजे मिली। बताया कि कुल 18 दमकल गाड़ियों को अब तक साइट पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसमें जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट का आफिस है। इस दौरान पूरी बिल्डिंग गिर गई है। 

    बता दें कि पिछले हफ्ते 20 फरवरी को दोपहर करीब 12.45 बजे राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण पुरी इलाके में उनके आवास में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा था कि जब आग लगी और पूरे कमरे में फैल गई तो बुजुर्ग एक एलपीजी सिलेंडर के पास था।

  • ई-टेंडरिंग को लेकर भारी हंगामा, पुलिस-सरपंचों की झड़प, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड्स, देखें वीडियो

    ई-टेंडरिंग को लेकर भारी हंगामा, पुलिस-सरपंचों की झड़प, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड्स, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में चंडीगढ़ कूच करने जा रहे सरपंचों को पुलिस ने पंचकूला में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर सरपंच चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग भी किया। जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारी सरपंचों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी और नवीन जयहिंद भी सरपंचों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। इधर उग्र हुए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हल्का प्रयोग करते हुए लाठी भांजनी पड़ी। ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के आवास घेरने के लिए कूच कर रहे हैं। सरपंचों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें पुलिस के द्वारा रोका जाता है तो वह वहीं पर पक्का धरना लगाएंगे। हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में आंदोलन कर रहे सरपंचों और पंचायत मंत्री के बीच वार्ता विफल होने के बाद सीएम आवास घेरने की चेतावनी दी थी।

    सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान रणबीर समैण ने इस आंदोलन को गांव देहात बचाओ आंदोलन नाम दिया है। वह मंगलवार को एक वीडियो जारी कर प्रदेशभर के सरपंचों, ग्रामीणों व मनरेगा वर्करों से 1 मार्च को पंचकूला पहुंचने की अपील कर चुके हैं। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की धक्काशाही के खिलाफ लड़ाई है। वह इस लड़ाई को मिलकर ही जीत पाएंगे।
    सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि हजारों की संख्या में लोग पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालिग्राम ग्राउंड में एकत्र हुए जहां से दोपहर बाद सभी पैदल मार्च करते हुए सीएम आवास चंडीगढ़ की तरफ बढ़े।

    हालांकि चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर हाउसिंग बोर्ड से थोड़ा पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई। सरपंचों के चंडीगढ़ कूच को देखते हुए पंचकूला के साथ ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट पर है। सीमाओं पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही अग्निशमन वाहनों को तैनात हैं। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी एक्टिव है, जिसके द्वारा हर पल की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और हरियाणा सीएमओ तक दी जा रही है।

  • जालंधरः पेंडू मजदूर यूनियन के महासचिव की गिरफ्तारी पर भड़के लतीफपुरा निवासी, देखें वीडियो

    जालंधरः पेंडू मजदूर यूनियन के महासचिव की गिरफ्तारी पर भड़के लतीफपुरा निवासी, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः करतारपुर में दो मामलों में भगौड़े चल रहे पेंडू मजदूर यूनियन के महासचिव कश्मीर सिंह घुगशोर की गिरफ्तारी का मामला गर्मा गया है। लतीफपुरा वासियों और किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि सरकार गिराए गए घरों का विरोध कर रहे नेताओं की गिरफ्तारियां करके लतीफपुरा मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। किसान नेताओं और पेंडू मजदूर यूनियन ने कहा कि दूसरे राज्यों से दिल्ली होते हुए पंजाब पहुंची बुलडोजर नीति को किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा। किसी के साथ भी धक्का नहीं होने देंगे। किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि वह शहर में रोष रैली निकालेंगे और एसएसपी देहाती की दफ्तर घेरेंगे। यदि उन्हें रास्ते में रोका तो वहीं पर धरना लगा देंगे।

    किसान और पेंडू मजदूर नेताओं ने कहा कि कश्मीर सिंह घुगशोर के खिलाफ जो मामले दर्ज थे उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शासन में वापस ले लिया गया। केसों की फाइलें बंद कर दी गई थीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने लतीफपुरा मामले को दबाने के लिए दबाब की नीति पर काम करते हुए केस फिर से री-ओपन कर दिए हैं। नेताओं ने कहा कि कश्मीर सिंह घुगशोर लतीफपुरा में मकान गिराए जाने के बाद से लगातार वहां पर सक्रिय थे, वह सरकार और प्रशासन के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद कर रहे थे। उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया। किसान नेता गुरदीप सिंह भंडाल ने कहा कि यदि घुगशोर को शीघ्र न छोड़ा को आंदोलन तेज किया जाएगा।

  • मानसी राणा को पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सम्मानित किया

    मानसी राणा को पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सम्मानित किया

    आज वेटियां वेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं वेटियां: वीरेंद्र कंवर 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की छात्रा मानसी राणा को भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने घर पर पहुंच कर उसके उत्कृष्ट कार्य करने पर  सम्मानित किया, वीरेन्द्र कंबर ने कहा कि आज वेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हमारे क्षेत्र की वेटी मानसी राणा ने स्कूल स्तर से लेकर अन्य प्रतियोगिताओं में भी क्षेत्र स्कूल व माता पिता का नाम रोशन किया। वीरेन्द्र कंबर ने मानसी राणा की उच्च शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में सहयोग करने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं इस मौके पर मानसी राणा को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    मानसी राणा की इस उपलब्धि के लिए सरकार व प्रशासन के साथ साथ कुछ समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। मानसी राणा ने स्कूल ब्लाक तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बढ़िया प्रर्दशन करने के साथ साथ स्काउट एवं गाइड में जिला स्तरीय राज्यस्तरीय स्तरीय सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया   रायपुर मैदान में  राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
    हाल ही में उतर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 26 जनवरी 2023 को ब्लाक तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया था। मानसी राणा ने बताया कि वेटियों को हर एक्टिविटीज में भाग लेना चाहिए यह तभी संभव होगा जब हमारे माता पिता सहित सभी का सहयोग मिलता रहे।आज वेटियां वेटों से कम नहीं हैं वेटियां हर क्षेत्र में माता पिता गुरूजनों सहित क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। मुझे भी अपने माता पिता सहित स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष कौशल व टीम सदस्यों का पुरा सहयोग मिल रहा है।तभी आगे बढ़ पा रही हूं।
  • पंजाबः अजनाला में हिंसा को लेकर सड़कों पर उतरेंगी काग्रेस! डीजीपी को लिखा पत्र

    पंजाबः अजनाला में हिंसा को लेकर सड़कों पर उतरेंगी काग्रेस! डीजीपी को लिखा पत्र

    चंडीगढ़ः अजनाला में हुई हिंसा को लेकर विपक्ष पार्टियां लगातार आप सरकार पर निशाना साध रही है। वहीं इस मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे है। इस की चलते आज कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने डीजीपी गौरव यादव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने थाने की घेराबंदी और हमले की कड़ी निंदा की है। इस दौरान हमलावारों के खिलाफ तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उक्त दोषियों को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। अगर एक्शन ना लिया गया तो कांग्रेस की ओर से सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा।

    उन्होंने अपने पत्र के जरिए डीजीपी को संबोधन करते हुए कहा कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब में जहर घोल रहा है। पंजाब की शांति और भाईचारे को भंग कर रहा है। राजा वड़िंग ने कहा कि अजनाला में जो कुछ हुआ उसके बारे में न तो किसी ने सोचा था और न ही इससे पहले ऐसा कुछ सुना था।  आतंकवाद के काले दिनों में भी ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि हालांकि पंजाब ने अपने इतिहास में आतंकवाद के बुरे दिन देखे हैं, लेकिन किसी भी घटना ने पुलिस को झुकने के लिए मजबूर नहीं किया था।

    राजा वड़िंग ने कहा कि बड़े स्तर पर हो रही पंजाब विरोधी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही बलिदान दे चुकी है और वे पंजाब के लिए अब भी अपनी जान देने को तैयार हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह सरकार को पंजाब के लोगों के प्रति उसके कर्तव्य और जिम्मेदारी की याद नहीं दिलाएंगे। पंजाब पुलिस देश की सबसे बेहतरीन पुलिस फोर्स है। पंजाब पुलिस ने देश के लिए अभूतपूर्व लड़ाई लड़ी है और देश की शांति बनाए रखने के लिए बलिदान दिया है। इसके अलावा कई पुलिस कर्मियों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान और परिवार गंवाए हैं।

     यह कहते हुए उन्हें बहुत दुख हो रहा है कि आज पुलिस पर कुछ गुंडों द्वारा हमला गया जिस कारण उन्हें एक्शन लेने से मना किया गया है। राजा वड़िंग ने कहा कि इस घटना ने न केवल पंजाब पुलिस के आत्मविश्वास और साहस को हिलाकर रख दिया है बल्कि पंजाबियों पर भी इसका बहुत प्रभाव पड़ा है। लोग सोच रहे हैं कि जब प्रदेश की पुलिस सुरक्षित नहीं होगी तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी।

  • महंगाई की मारः दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

    महंगाई की मारः दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

    मुंबई : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढोतरी के बाद आम जनता की जेब पर भारी असर हुआ है। वहीं अब मुंबई के लोगों पर आज महंगाई का डबल अटैक हुआ है। रसोई गैस के दाम बढने के बाद अब दूध की कीमतों में भी उछाल आया है। मुंबई में 1 मार्च, 2023 से दूध कीमतें 5 रुपये लीटर बढ़ गईं हैं। मुंबई दुग्‍ध उत्‍पादक संघ (MMPA) ने भैंस के दूध की कीमतों में एकमुश्‍त 5 रुपये का इजाफा किया है। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए थे।

    मुंबई में भैंस ही नहीं गाय का दूध भी महंगा हुआ है। फरवरी में महाराष्‍ट्र के सभी प्रमुख गाय दूध उत्‍पादक संघों के साथ ब्रांडेड उत्‍पादकों ने भी प्रति लीटर 2 रुपये दाम बढ़ा दिए थे। दूध उत्‍पादकों का कहना है कि दुधारू पशुओं की कीमत तो बढ़ ही रही, उनके चारे और दाना, तुवर, चूनी, चना आदि की कीमतों में भी 25 फीसदी तक उछाल आ चुका है। यही कारण है कि हमें दूध की कीमतों को भी बढ़ाना पड़ रहा। मुंबई में रोजाना 50 लाख लीटर से ज्‍यादा भैंस के दूध की खपत हो रही।

    दूध के दाम बढ़ने का असर सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे बनने वाले उत्‍पादों पर भी पड़ता है। अनुमान है कि आने वाले समय में दूध के प्रोडक्‍ट जैसे दही, घी और पनीर की कीमतों में भी बड़ा इजाफा हो सकता है। इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।