Blog

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में विश्व एड्स दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: आज रेड रिबन क्लब, एनएसएस इकाई एनसीसी और रोवर रेंजर इकाई अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. प्रोफ़ेसर रेखा शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड रिबन क्लब के नोडल ऑफिसर, प्रोफेसर किरण कुमारी और एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों ने रेड क्रॉस रिब्बन बनाकर एड्स जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद महाविद्यालय से एक छात्रों की विशाल रैली निकाली गई और लोगों को एड्स से बचने का संदेश दिया। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने कहा कि विश्व एड्स दिवस, 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढाना, और इस बीमारी से जिसकी मौत हो गई है उनका शोक मनना है। सरकार और स्वास्थ्य अधिकारी, गैर सरकारी संगठन और दुनिया भर में लोग अक्सर एड्स की रोकथाम और नियंत्रण पर शिक्षा के साथ, इस दिन का निरीक्षण करते हैं। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। इस अवसर पर रेंजर हैड प्रोफ़ेसर अणु लखनपाल, प्रोफ़ेसर शशी कंवर ,एनसीसी केयरटेकर डॉ.विनोद कुमाए, प्रोफ़ेसर संजय,स्थानीय अस्पताल बंगाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के काउंसलर ऋषि बट्टी , सेल्फ फाइनेंस से, श्री राजिंदर, रेणुका,और कामनी आदि मौजूद रहे।
  • जालंधरः संदीप नंगल अंबिया के जीजा पर गोलियां चलाने वाले आरोपी को हथियारो सहित किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव अठोला में गोलियां संदीप नंगल अंबिया के जीजा गुरमेज सिंह पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि 22 अक्टूबर को लांबड़ा के गांव अठोला में देर रात खेत से घर लौट रहे किसान गुरमेज सिंह पर दो शूटरों ने फायरिंग कर दी। शटरों ने पांच गोलियां चलाईं, जिसमें से 3 गोलियां गुरमेज सिंह को लगीं। मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए सीआइए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली की टीम ने एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की अगुवाई में लवप्रीत सिंह को उन्होंने गिरफ्तार किया है। 

    वहीं एसएसपी मुखविंदर भुल्लर ने बताया कि उक्त आरोपी से 2 कारें जो कि जाली नंबर लगाकर वारदातों में इस्तेमाल की गई। पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने काबू किए गए आरोपी से 6 कारतूस, विदेशी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने बताया 2 शूटरों को पहुले की गिरफ्तार कर लिया था। कुवैत भागने की तैयारी कर रहे पुलिस ने लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गुरमेज के एक रिश्तेदार के साथ विदेश में बात होती थी। जिसके कहने पर उसने गोलियां चलाई थी।

    पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी के पाकिस्तान के साथ लिंक भी सामने आए है। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हुसनदीप सिंह और अपवित्र सिंह से 26 लाख रुपये की सुपारी की पहली किस्त 50 हजार रुपये लेकर गोलीकांड को अंजाम दिया था। एसएसपी भुल्लर ने बताया कि शूटर इससे पहले भी ब्यास में एक युवक की हत्या का प्रयास कर चुके हैं। इससे पहले 2 शूटरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस केस में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।

  • वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू की दो खिलाड़ी लड़कियों का हुआ हिमाचल टीम में चयन

    ऊना/सुशील पंडित: टाहलीवाल (ऊना) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू की दो खिलाड़ी लड़कियों का हुआ हिमाचल टीम में चयन । शुक्रवार को   स्कूल स्टाफ की तरक से बच्चों को बधाई दी गई कि उनका चयन  U-14 हैडवाल टीम हिमाचल में हुआ। ओर वह से. 16 से 21 दिसंबर 2023 को दिल्ली में हिमाचल की तरक से खेलेगी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू. स्कूल की दो लड़‌कियाँ अंजलि, सानिया हिमाचल  की टीम में  खेलेगी । इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता तथा उनके परिक्षक रामपाल डीपी  बाथू को प्रिंसिपल, तथा स्टाक की तरफ से मुवारकबाद दी गई । गांव बाथू की प्रधान सुरेखा राणा ने भी बच्चियों को बधाई देते हुए कहा कि इन लड़‌कियों के गांव व स्कूल  का नाम रोशन किया है।
  • ਪੰਜਾਬ : 9 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗਾ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵੱਡਾ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ, ਦੇੇੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ :  ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਕੈਨੇਡਾ ਚ ਤਲਖੀ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਵੱਧਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਕਨੇਡਾ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਗੁਰਪਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਧਮਕੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦਲ ਖਾਲਸਾ ਗੁਰਪਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ ਦੇ ਹੱਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਿਤਰਦਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਦਲ ਖਾਲਸਾ ਦੇ ਆਗੂ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕੀ ਬੇਸ਼ੱਕ ਉਹ ਗੁਰਪਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ। ਲੇਕਿਨ ਜੋ ਵਿਅਕਤੀ ਵੀ ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੇਗਾ, ਅਸੀਂ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਹਕੂਮਤ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਚ ਬੈਠੇ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣ ਬੁਝ ਕੇ ਟਾਰਗੇਟ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਸਿੱਖਾਂ ਦੀ ਤਾਂ ਜਾਨ ਵੀ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਿੱਜਰ ਦੀ ਕਨੇਡਾ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੱਤਿਆ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਨੇਡਾ ਅਤੇ ਭਾਰਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਵੱਧਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਜਿਸਦਾ ਖਮਿਆਜਾ ਆਮ ਭਾਰਤੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਇੱਕ ਵੱਡੇ ਖੁਲਾਸੇ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਨਿਜਰ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਗੁਰਪਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ ਨੂੰ ਵੀ ਕੁਝ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਟਾਰਗੇਟ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਦਲ ਖਾਲਸਾ ਦੇ ਆਗੂ ਦਾ। ਉਥੇ ਹੀ ਦਲ ਖਾਲਸਾ ਦੇ ਆਗੂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਅਸੀਂ ਗੁਰਪਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ ਲੇਕਿਨ ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਦੇ ਹੱਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭੁਗਤਣ ਵਾਲੇ ਹਰ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਅਸੀਂ ਸਾਥ ਜਰੂਰ ਦਿੰਨੇ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰਾਂ ਗੁਰਪਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹਮਲੇ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਕਈ ਹੋਰ ਵੀ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਉੱਤੇ ਹਮਲੇ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਸੁਚੇਤ ਹੋਣ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ। ਦਲ ਖਾਲਸਾ ਆਗੂ ਨੇ ਚਿੰਤਾ ਜਤਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਇੱਕਜੁੱਟ ਹੋ ਕੇ ਇਸ ਲਈ ਆਵਾਜ਼ ਵੀ ਜਰੂਰ ਝੁੱਕਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 9 ਦਸੰਬਰ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਬਠਿੰਡੇ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਵੀ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹ ਇੱਕ ਜੁੱਟ ਹਨ ਅਤੇ ਇੱਕਜੁੱਟ ਹੋ ਕੇ ਹੀ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕਣਗੇ। 

    ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕੀ ਕੈਨੇਡਾ ਦੀ ਧਰਤੀ ਦੇ ਉੱਤੇ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਿਜਰ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਨੇਡੀਅਨ ਪ੍ਰਾਈਮ ਮਿਨਿਸਟਰ ਜਸਟਿਨ ਟਰੂਡੋ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਹਕੂਮਤ ਉੱਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਸਾਧਦੇ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਿੱਚ ਖਾਸਾ ਰੋਸ਼ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਗੁਰਪਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ ਦੀ ਵੀ ਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਅਤੇ ਇੱਕ ਲਿਸਟ ਵੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਗੁਰਪਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ ਦੇ ਨਾਂ ਨਾਲ ਹੋਰ ਵੀ ਕਈ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੁਣ ਦਲ ਖਾਲਸਾ ਵੱਲੋਂ ਬੇਸ਼ੱਕ ਗੁਰਪਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ ਦੇ ਹੱਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੱਬੀ ਜੁਬਾਨ ਨਾਲ ਸਮਰਥਨ ਤਾਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆਡੀਓਲੋਜੀ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ 9 ਦਸੰਬਰ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਕਿੰਨੇ ਕੁ ਸਿੱਖ ਆਗੂ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਧਰਨਾ ਕਿੰਨਾ ਕੁ ਕਾਮਯਾਬ ਹੁੰਦਾ ਹੈ।

  • बोर्ड एग्जाम 2024 को लेकर CBSE का आया बड़ा फैसला

    नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने बोर्ड एग्जाम 2024 के लिए बड़ा फैसला लिया है। CBSE की ऑफिशियल वेबसाइटcbse.gov.inपर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके मुताबिक, इस बार 10वीं और 12वीं के छात्रों को कोई रैंक या फिर डिवीजन नहीं दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि छात्रों के मेंटल प्रेशर को कम करने के लिए CBSE ने ये कदम उठाया है। दावा ये भी किया जा रहा है कि इस फैसले के बाद बोर्ड एग्जाम की तैयारी में जुटे छात्र बेहतर तरीके से अपनी एग्जाम की तैयारी कर सकेंगे। CBSE बोर्ड एग्जाम कंट्रोलर डॉक्टर संयम भारद्वाज की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में ये भी कहा गया है कि बोर्ड एग्जाम 2024 में छात्रों को मिले मार्क्स के परसेंटेज भी नहीं जारी किए जाएंगे।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2024 में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को कोई समग्र डिवीजन, डिस्टिंक्शन या एग्रीगेट नहीं देगा। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 10वीं, 12वीं में अंकों के प्रतिशत की गणना भी सीबीएसई के द्वारा नहीं की जाएगी। यह नोटिफिकेशन सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज ने जारी किया है। सीबीएसई बोर्ड के नोटिफिकेशन में एक और जरूरी बात का उल्लेख किया गया है। इसके मुताबिक, अगर किसी स्टूडेंट ने बोर्ड परीक्षा में पांच से ज्यादा विषय लिए हैं तो सर्वोत्तम 5 विषयों को निर्धारित करने का फैसला छात्र को एडमिशन देने वाले संस्थान या सीबीएसई बोर्ड के छात्र की भर्ती करने वाला नियोक्ता खुद कर सकता है।

    इसमें भी सीबीएसई बोर्ड की कोई भूमिका नहीं रहेगी। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 के बीच होगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थी फिलहाल डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024 जारी कर देगी। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर अपडेट्स चेक करते रहें।

  • बड़ी खबरः जालंधर-पठानकोट हाईवे किसानों ने किया जाम

    होशियारपुरः मुकेरियां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां किसानों ने गन्ने के रेट की मांग को लेकर जालंधर-पठानकोट हाईवे जाम किया है। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी आ रही है। बताया जा रहा है कि किसान शुगर मिल के मेन गेट के सामने बैठे हुए हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी लाईने लगी हुई है। यात्री बेबस नजर आ रहे है, जिसमें स्कूली बच्चे भी मौजूद है। वहीं किसानों द्वारा लगाए धरने के दौरान स्कूल बस जाम में फंस गई। जिस कारण काफी समय तक मासूम बच्चे जाम में फंसे रहे। इस दौरान काफी हंगामा भी हो गया। धरने से परेशान लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा रेट बढ़ाने के बावजूद किसान जानबूझ कर आम जनता को परेशान कर रहे हैं। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा अलग-अलग रास्तों से निकाला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा 11 रुपए का शगुन कहकर सरासर मजाक किया गया है।

    जब तक सरकार गन्ने के रेट मांगों के अनुसार नहीं देती, तब तक धरना जारी रहेगा। उनका कहना है कि सरकार जल्द से जल्द शुगर मिल चालू करें और गन्ने के रेट बढ़ाए नहीं तो रेल ट्रेक भी जाम करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज गन्ना किसानों को 11 रुपए का शुभ शगुन दिया गया, जिससे वह खासा नराज है। किसानों ने कहा कि सी.एम. मान ने गन्ने का रेट 14 रुपए से अधिक बढ़ाने का आश्ववासन दिया था। पहले गन्ने की कीमत पंजाब में 380 रुपए प्रति क्विंटल थी अब इसकी कीमत में 11 रुपए इजाफा किया गया है जो बढ़कर 391 रुपए प्रति क्विंटल हुई है। 

  • पंजाबः 143 तोले सोना और 103 तोले चांदी सहित 3 गिरफ्तार

    पटियालाः शहर में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोना-चांदी चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि 17 नवंबर को ज्वैलर भूपिंदर सिंह के घर से 1 करोड़ रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे, जिसमें पुलिस ने अब 3 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोरों की पहचान आदित्य, राजा और अंजलि कुमारी के रूप में हुई है।

    इन्हें गिरफ्तार कर कुल 143 तोला सोना और 103 तोला चांदी बरामद की गई है। इसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। वे अक्सर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनके घरों में चोरी करते हैं। आरोपी आदित्य पिछले 21 साल से कबाड़ी का काम कर रहा था, आरोपी राजा 24 साल से यह काम कर रहा था और आरोपी अंजलि 24 साल से घेरलू काम कर रही थी।

  • पंजाब : Ministerial staff की ओर सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब भर में मैनिस्ट्रियल स्टाफ की ओर से अपनी मांगों को लेकर पेन डाउन हड़ताल की जा रही है। आज यह 24वें दिन हड़ताल पहुंच गई है। वही मोगा में भी मैनिस्ट्रीयल स्टाफ की ओर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके अलग अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों द्वारा पीपे खड़का कर और मटका पकड़ कर सोई हुई सरकार को जगाने की कोशिश की। वही कर्मचारियों ने कहा की उनकी मांगे बहुत पुरानी है। जिनमे पेंशन और डी.ए की बकाया किश्तों का भुगतान करना ओर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना आदि है।

    वही उन्होंने कहा की हमारी पेन डाउन हड़ताल आज 24वें दिन में पहुंच गई है और अभी हमने सरकार को 6 दिसंबर तक का समय दिया है। अगर सरकार ने हमारी 6 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं की तो हम अपना संघर्ष और भी तेज करेंगे। कर्मचारियों ने कहा की उन्हें पूरी उम्मीद थी की भगवंत मान सरकार उनको दीवाली पर कुछ बड़ा गिफ्ट देगी और कर्मचारियों की दीवाली खुशी से होगी। लेकिन सरकार पिछली सरकारों की तरह की चल रही है। वही आज हमारी ओर से पीपे खड़का कर मटका फोड़ कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़े युवकों को कुचला, एक की मौ’त

    लुधियानाः जगराओं से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को स्कॉर्पियों चालक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियों चालक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद गाड़ी चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

    मृतक युवक की पहचान गांव गालिब खुर्द के रहने वाले लखबीर सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। मामले की जानकारी देते हुए लखबीर के पिता दलबीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा लुधियाना फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित परदेसी ढाबे पर सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता था। वह गुरुद्वारा नानकसर से माथा टेकने के बाद अपने बेटे से मिलने जा रहा था।

    लखबीर सिंह और उसका दोस्त गुरप्रीत सिंह ढाबे से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी दौरान जगराओं की तरफ से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी आई और बड़ी लापरवाही से अपनी गाड़ी को चलाते हुए सड़क किनारे खड़े उसके बेटे लखबीर सिंह व उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह को टक्कर मार दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲਵ ਮੈਰਿਜ ਕਰਵਾਉਣੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ, ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਤੇ ਜਾਨ ਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਇੱਕ ਮੁੰਡੇ ਨੂੰ ਲਵ ਮੈਰਿਜ ਕਰਵਾਉਣੀ ਉਸ ਸਮੇਂ ਮਹਿੰਗੀ ਪੈ ਗਈ ਜਦੋਂ ਕਿ ਲੜਕੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਲੜਕੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਅਤੇ ਲੜਕੇ ਦੇ ਉੱਪਰ ਜਾਣ ਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੜਕੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਲਈ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਖਮੀ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਵਿਪਣ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੇ ਲੜਕੇ ਦਾ 5 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਰਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨਾਮਕ ਲੜਕੀ ਦੇ ਨਾਲ ਲਵ ਮੈਰਿਜ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਸਮੇਂ ਉਸਦੇ ਲੜਕੇ ਦਾ ਤੇ ਲੜਕੀ ਦੀ ਲਵ ਮੈਰਿਜ ਹੋਈ ਸੀ ਤਾਂ ਇਸ ਦਾ ਰਾਜੀਨਾਮਾ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠ ਕੇ ਮੌਤ ਵਾਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿ ਲੜਕੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਹਿਮਤੀ ਜਤਾਈ ਸੀ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਸਾਡੇ ਲੜਕੇ ਦਾ ਵਿਆਹ ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਸੀਂ ਆਪਣਾ ਉਹ ਘਰ ਛੱਡ ਕੇ ਦੂਸਰੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਰਹਿਣ ਚਲੇ ਗਏ। ਆਪਣੇ ਪੁਰਾਣੇ ਘਰ ਨੂੰ ਕਿਰਾਏ ਤੇ ਦੇ ਦਿੱਤਾ।

    ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦਾ ਕਿਰਾਇਆ ਲੈਣ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਦੇਖਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਉਸ ਸਮੇਂ ਲੜਕੀ ਦੇ ਪਰਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਹਰਭਜਨ ਕੌਰ, ਆਕਾਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਹੁਣਾਂ ਨੇ ਸਾਡੇ ਉੱਪਰ ਜਾਣ ਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟਾਂ ਲਾਈਆਂ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਲਾਜ ਦੇ ਲਈ ਹੁਣ ਸਾਨੂੰ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਵੀ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨਾਲ 5 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ। ਇਸ ਗੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋਹਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਝਗੜਾ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਲੜਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣਾ ਮਕਾਨ ਛੱਡ ਦਿੱਤਾ, ਤੇ ਹੋਰ ਕਿਸੇ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਰਹਿਣ ਚਲੇ ਗਏ ਸੀ। ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਜਦੋਂ ਆਪਣੇ ਮਕਾਨ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਉਸ ਵੇਲੇ ਲੜਕੀ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਫਿਲਹਾਲ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅੱਗੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।