पंजाबः तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़े युवकों को कुचला, एक की मौ’त

लुधियानाः जगराओं से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को स्कॉर्पियों चालक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियों चालक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद गाड़ी चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

मृतक युवक की पहचान गांव गालिब खुर्द के रहने वाले लखबीर सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। मामले की जानकारी देते हुए लखबीर के पिता दलबीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा लुधियाना फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित परदेसी ढाबे पर सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता था। वह गुरुद्वारा नानकसर से माथा टेकने के बाद अपने बेटे से मिलने जा रहा था।

लखबीर सिंह और उसका दोस्त गुरप्रीत सिंह ढाबे से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी दौरान जगराओं की तरफ से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी आई और बड़ी लापरवाही से अपनी गाड़ी को चलाते हुए सड़क किनारे खड़े उसके बेटे लखबीर सिंह व उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह को टक्कर मार दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *