पंजाब : Ministerial staff की ओर सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

मोगा: पंजाब भर में मैनिस्ट्रियल स्टाफ की ओर से अपनी मांगों को लेकर पेन डाउन हड़ताल की जा रही है। आज यह 24वें दिन हड़ताल पहुंच गई है। वही मोगा में भी मैनिस्ट्रीयल स्टाफ की ओर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके अलग अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों द्वारा पीपे खड़का कर और मटका पकड़ कर सोई हुई सरकार को जगाने की कोशिश की। वही कर्मचारियों ने कहा की उनकी मांगे बहुत पुरानी है। जिनमे पेंशन और डी.ए की बकाया किश्तों का भुगतान करना ओर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना आदि है।

वही उन्होंने कहा की हमारी पेन डाउन हड़ताल आज 24वें दिन में पहुंच गई है और अभी हमने सरकार को 6 दिसंबर तक का समय दिया है। अगर सरकार ने हमारी 6 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं की तो हम अपना संघर्ष और भी तेज करेंगे। कर्मचारियों ने कहा की उन्हें पूरी उम्मीद थी की भगवंत मान सरकार उनको दीवाली पर कुछ बड़ा गिफ्ट देगी और कर्मचारियों की दीवाली खुशी से होगी। लेकिन सरकार पिछली सरकारों की तरह की चल रही है। वही आज हमारी ओर से पीपे खड़का कर मटका फोड़ कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *