Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਲਾਇਆ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਲਾਇਆ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇ ਵਾਲੇ ਦੇ ਕਤਲ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਮਾਸਟਰ ਮਾਈੰਡ ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਦੇ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧ ਰੱਖਣ ਵਾਲੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੱਚ ਅਭਿਆਨ ਕੀਤਾ। ਐਸਐਸਪੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵਿੱਚ 81 ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਤਰਫ਼ੋਂ ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਦੇ ਨਾਲ

    ਸੰਬੰਧ ਰੱਖਣ ਵਾਲੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਦੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰੇਡ ਕਰ 30 ਦੇ ਕਰੀਬ ਬਠਿੰਡੇ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲੀਸ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਿਲਹਾਲ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਦੇ ਦਹਿਤ ਕੁੱਛ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਅਗਰ ਕੁਝ ਵੀ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः गोल्डी बराड़ के करीबियों के 15 ठिकानों पर पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    जालंधरः गोल्डी बराड़ के करीबियों के 15 ठिकानों पर पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में गोल्डी बराड़ के करीबियों के ठिकानों पर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा दबिश दी गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने बताया कि डीजीपी के आदेशों पर गोल्डी बराड़ के गुर्गों के 15 ठिकानों पर रेड की गई। इस दौरान उन्होंने यह नहीं बताया कि अब तक इस रेड में कितने लोगों को राउंड अप किया गया है। बता देंकि सुबह से गोल्डी बराड़ के गुर्गों के घरों और उसके ठिकानों पर पुलिस द्वारा रेड की जा रही है। पुलिक का यह सर्च ऑपरेशन सभी जिलों में बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरा ऑप्रेशन गुप्त रूप से चलाया जा रहा है। 

    बता दें, गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। भारत से फरार होकर गोल्डी बराड़ पहले कनाडा और फिर अमेरिका में पनाह लेकर बैठा हुआ है। NIA ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया हुआ है। पंजाब में भी गोल्डी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। गोल्डी बराड़ के करीबी गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस का ऑपरेशन दोपहर दो बजे तक चलेगा। पंजाब के सभी जिलों में छापेमारी की जा रही है।

    संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप करने के आदेश दिए गए हैं। आज यानि वीरवार शाम 5:00 बजे एडीजीपी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। वह पंजाब में चलाए जा रहे रंगदारी रैकेट में शामिल रहा है। उस पर यूथ कांग्रेस के नेता गुरलाल पहलवान की हत्या में शामिल होने का भी आरोप है। गोल्डी ने 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हुई हत्या की जिम्मेदारी ली। वह 2021 से कनाडा में रह रहा है और वहां से पंजाब में एक मॉड्यूल के जरिए काम करता है।

  • पंजाब : पिटबुल के काटने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब : पिटबुल के काटने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : कुत्ते के काटने से एक 13 १३ वर्ष के बच्चे की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। हलाकि कुत्ते के काटने की घटना 19 अगस्त की है और बच्चे की मौत 11 सितंबर को पीजीआई चंडीगढ़ में हुई। परिजनों की माने तो जिला रूपनगर के ही गांव स्वामीपुर की कांता का 13 १३ वर्ष का बेटा दिनेश साथ लगते हिमाचल के जिला बिलासपुर के तहत पड़ते गांव नैहला के सरकारी स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर वापस अपने घर आ रहा था

    कि गांव हंडोला के निकट एक कुत्ते ने उसकी गर्दन पर बार कर दिया और जख्मी हालत में दिनेश जब घर पंहुचा।तो परिजन उसे सरकारी अस्पताल ऊना ले गए यहां उसे प्राथमिक उपचार देने के उपरांत पीजीआई रैफर कर दिया और उपचार के दौरान ही 11 सितंबर को उसकी मौत हो गई।मृतक की बहन आरती,अन्नु देवी,मृतक बच्चे की नानी शीला व मृतक की माता कांता देवी ने रोष भरे अंदाज में कहा जिनके कुत्ते ने बच्चे को काटा वह परिवार बच्चे का हाल भी पूछने नही आया।

    बता दें कि मृतक दिनेश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपनी माता और एक भाई के साथ अपनी नानी के घर ही रहता था। गरीब परिवार होने के कारण उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज नही करवाई। उधर जब गांव विभोर साहिब के पूर्व सरंपच रणजीत सिंह के ध्यान में यह मामला आया तो उन्होंने पत्रकारों की टीम को बुलाकर पीड़ित परिवार से बात करवाई और इस मामले को ऊच्चस्तर तक उठाने की बात कही।

  • ਕੈਨੇਡਾ ‘ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਨਾਲ ਮੌਤ

    ਕੈਨੇਡਾ ‘ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਨਾਲ ਮੌਤ

    ਮੁਹਾਲੀ : ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੋਂ ਹਰ ਸਾਲ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਧਰਤੀ ’ਤੇ ਸੁਨਿਹਰੇ ਭਵਿੱਖ ਦੀ ਆਸ ਲੈ ਕੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਅਨੇਕਾਂ ਪੰਜਾਬੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਨਾਲ ਜੂਝਦੇ ਹੋਏ ਮੌਤ ਦੇ ਮੂੰਹ ਵਿਚ ਜਾ ਪੈਂਦੇ ਹਨ। ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

    ਅਜਿਹੀ ਹੀ ਇਕ ਹੋਰ ਮੰਦਭਾਗੀ ਖਬਰ  ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਦਰਅਸਲ ਚੰਗੇ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਕੈਨੇਡਾ ਗਏ ਇਕ ਹੋਰ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਜਸ਼ਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਜੋਂ 25 ਸਾਲ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਖਾਲਸਾ ਮੁਹੱਲੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। 

  • आरक्षण बिल को महिला भाजपा पदाधिकारियों ने नारी सशक्तिकरण के लिए बताया अनुकरणीय कदम

    आरक्षण बिल को महिला भाजपा पदाधिकारियों ने नारी सशक्तिकरण के लिए बताया अनुकरणीय कदम

    ऊना/ सुशील पंडित :केंद्र सरकार द्वारा ले जा रहे महिला आरक्षण बिल को महिला भाजपा पदाधिकारी ने नारी सशक्तिकरण के लिए अनुकरणीय कदम बताया है। महिला भाजपा जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रीना वासुदेवा, प्रदेश आईटी सेल सदस्य रितिका भारद्वाज, शहरी इकाई अध्यक्ष रितु अशोत्रा, मंडल महामंत्री बलविंदर कौर ने बुधवार यहां जारी संयुक्त बयान में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर हल्ला मचाने वाली कांग्रेस ने कभी महिलाओं को उनके जायज हक देने की भी कोशिश नहीं की। यहां तक की गठबंधन की सरकार में शामिल कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को सही मायने में समझते हुए इस विधेयक को लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश और समाज में किसी भी काम में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं है अपितु अब तो उनसे भी बहुत आगे निकल चुकी है लेकिन इसके बावजूद महिलाओं को समझ में उनका सम्मानजनक स्थान देने का प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
  • खड्ड कॉलेज को एनसीसी विंग मिलने से खुशी की लहर

    खड्ड कॉलेज को एनसीसी विंग मिलने से खुशी की लहर

    39 छात्रों ने ज्वाइन की एनसीसी 

     ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय खड्ड में एनसीसी विंग मिलने से खुशी की लहर दौड़ गई है।  कॉलेज को एनसीसी आर्मी विंग मिलने के  पश्चात एनसीसी अधिकारियो ने कॉलेज का दौरा किया । और  छात्रों को एनसीसी  यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी । और बताया गया कि देश सेवा में एनसीसी कैडेट का विशेष  रोल है  और जवानों में देश सेवा की भावना के साथ  साथ नेतृत्व क्षमता का विकास होता है । इस दौरान  छात्रों को एनसीसी में  सिलेक्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई ।  एनसीसी में शामिल होने के लिए स्टुडेंट्स ने खासी दिलचस्पी दिखाई है । इस दौरान  लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सैनी के निर्देशन में एनसीसी के योग्य विद्यार्थियों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें 39 विद्यार्थियों ने भाग लिया इनमें 25 छात्राएं और 14 छात्र सम्मिलित रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरके शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की ।   इस अवसर पर प्रोफेसर लखबीर सैनी, एनसीसी केयरटेकर प्रोफेसर रविराज, डॉ आरती, हवलदार सुनील कुमार, हवलदार राजेश कुमार,  व हवलदार मनोज कुमार उपस्थित रहे ।
  • पंजाबः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों के घरों में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों के घरों में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस के द्वारा सुबह से ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबीयो के घरों में छापेमारी की जा रही है। इस दौरान पंजाब पुलिस की टीमें गैंगस्टर के गुर्गों के ठिकानो पर भी रेड कर रही है। गोल्डी बराड़ के संपर्क में जितने भी लोग है उनके सभी के ठिकानो पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। पुलिक का यह सर्च ऑपरेशन सभी जिलों में बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। वहीं मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण में पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की गई है। फिरोजपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गों के 44 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस ऑप्रेशन में एसपी डिटेक्टिव सहित 4 डीएसपी और 100 पुलिस कर्मी सर्च अभियान कर रहे हैं। एसएसपी दीपक हिलोरी ने बताया की अब तक 13 युवकों को राउंड अप करके पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे से पुलिस द्वारा सर्च अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि यह पूरा ऑप्रेशन गुप्त रूप से चलाया जा रहा है। 

    बता दें, गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। भारत से फरार होकर गोल्डी बराड़ पहले कनाडा और फिर अमेरिका में पनाह लेकर बैठा हुआ है। NIA ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया हुआ है। पंजाब में भी गोल्डी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। गोल्डी बराड़ के करीबी गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस का ऑपरेशन दोपहर दो बजे तक चलेगा। पंजाब के सभी जिलों में छापेमारी की जा रही है।

    संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप करने के आदेश दिए गए हैं। आज यानि वीरवार शाम 5:00 बजे एडीजीपी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। वह पंजाब में चलाए जा रहे रंगदारी रैकेट में शामिल रहा है। उस पर यूथ कांग्रेस के नेता गुरलाल पहलवान की हत्या में शामिल होने का भी आरोप है। गोल्डी ने 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हुई हत्या की जिम्मेदारी ली। वह 2021 से कनाडा में रह रहा है और वहां से पंजाब में एक मॉड्यूल के जरिए काम करता है।

  • वनखण्डी में ट्रक व अल्टो कार की भिडंत दो की मौत, चार घायल

    वनखण्डी में ट्रक व अल्टो कार की भिडंत दो की मौत, चार घायल

    ऊना/सुशील पंडित :  थाना हरोली के अंतर्गत आते वनखणडी  कंग ढाबा के पास ट्रक संख्या (HP 73A-5521) ने अल्टो कार संख्या (PB07AB-3916) को जोरदार टक्कर मार दी । अल्टो कार में 06 लोग सवार थे जिनमें दो पुरूष व तीन औरते तथा एक छोटी बच्ची जिसकी उम्र 11 साल सभी पंजाब के रहने वाले सवार थे । जो दुर्घटना के बाद अल्टो कार के चालक बीरू की माता कुलबन्त कौर तथा चालक वीरू की 11 बर्षीय भांजी सिमरनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई है । चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हे आगामी उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ऊना ले जाया गया है । ट्रक का चालक मौका पर से फरार हो गया था।
  • अल्पसंख्यक कल्याणार्थ योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्रपाल गुर्जर 

    अल्पसंख्यक कल्याणार्थ योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्रपाल गुर्जर 

    ऊना/सुशील पंडित : अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए चलाये गये प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत एकीकृत बाल विकास सेवाओं की समुचित व्यवस्था, स्कूली शिक्षा की उपलब्धता, उर्दू शिक्षण, छात्रवृत्ति, तकनीकी प्रशिक्षण, गरीबों के स्वरोजगार, तकनीकी शिक्षा के माध्यम से कौशल उन्नयन, साम्प्रदायिक दंगों के पीढ़ितों का पुनर्वास आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। ज़िला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने सम्बन्धित विभागों की त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।  
    एडीसी ने बताया कि एकीकृत बाल विकास योजना के तहत ज़िला ऊना में 54 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व 47 आंगनवाड़ी सहायिकाएं सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इनके माध्यम से इस साल जून मास तक अल्पसंख्यक समुदाय के 793 बच्चों तथा 250 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के ग्रामीण क्षेत्र में 98000 रूपये व शहरी क्षेत्र मंे एक लाख 20 हजार रूपये की सालाना आय वाले परिवार को आर्थिक कार्य कलापों और स्वरोजगार के लिए दस ऋण उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। जिसके तहत दस लाख तक ब्याज दर 6 प्रतिशत तथा उससे अधिक राशि पर 8 प्रतिशत ब्याजदर निर्धारित की गई है। इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति को दुकान के लिए 5 लाख तथा रोज़गार हेतु मशीन एवं गाड़ी खरीदने के लिए 20 लाख रूपये तक ऋण राशि देने का प्रावधान है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को अल्पसंख्यक समुदाय की शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए विभागीय योजनाओं तथा मेधावी विद्यार्थियों के लिये छात्रवृति हेतु आवेदन आमंत्रित करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के माध्यम से भी उनका शैक्षिक उन्नयन किया जाए ताकि रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो पाएं।
    इसके उपरान्त दूसरी बैठक जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना तथा एससीएसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि एससीएसटी अत्याचार निवारण अधिनियम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगांे का समाज में जातिगत समानता का अधिकार दिलाने, जातिगत भेदभाव व अत्याचार निवारण हेतु कानूनी अधिकार दिलाने हेतु अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सजा सहित, कड़ी कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को कानूनी संरक्षण दिलवाने के साथ-साथ पुनर्वास हेतु विभिन्न धाराओं के तहत एक लाख से 8 लाख 25 हजार तक राहत राशि प्रदान करने का प्रावधान है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ज़िला ऊना में एससीएसटी अधिनियम के तहत 46 मामलों में सभी को दो किश्तों में राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इन मामलों का गत तीन वर्षाें का डाटा बैंक बनाया जाए ताकि यह तय किया जा सके कि कोई इस अधिनियम का दुरूपयोग न कर सके। 
    इस मौके पर तीसरी बैठक जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि ज़िला के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को तुरन्त पत्र लिखकर सूचित करने के निर्देश दिये ताकि पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से दिव्यांगजनों की पहचान करके लाभान्वित किया जा सके। उन्हांेने बताया कि चालू वित्त वर्ष में जिला ऊना में 5646 दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत अब तक 5 करोड़ 44 लाख 72 हजार रूपये की राशि व्यय की गई है। जिनमें 5588 को राज्य सरकार तथा 58 पेंशनरों को केंद्र सरकार द्वारा लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कम्पयूटर एप्लीकेशन योजना के तहत 18 से 35 आयु वर्ष तक दिव्यांगजनों को पीजीडीसीए/डीसीए में कम्पयूटर प्रशिक्षण के लिए 1800 रूपये मानदेय तथा 1500 रूपये टयूशन फीस भी दी जाती है। इसके अतिरिक्त जिला में अब तक 5822 दिव्यांगजनों के पहचान पत्र पंजीकृत हुए हैं जिनमें से 5386 के यूडीआईडी कार्ड बना दिए गए हैं। एडीसी ने स्पष्ट किया कि आगामी बैठक से पहले सभी शेष मामलों को निपटा लिया जाए। बैठकों में एडीए प्रमोद नेगी, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग अंशुल धीमान, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर, डीपीओ नरेंद्र कुमार, प्रिंसीपल डाइट राकेश अरोड़ा, जल शक्ति विभाग से हर्षवर्धन, तहसील कल्याण अधिकारी चमन लाल व विवेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।