Blog

  • हरोली में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण

    हरोली में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण

    विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन, 4,14,574 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग – विशाल शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के दिव्यांगजनों हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से हरोली नागरिक अस्पताल में आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता हरोली एसडीएम विशाल शर्मा ने की। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र दिव्यांगजन इन योजनाओं का लाभ लेकर अपना सम्मानजनक जीवन यापन कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के पात्र दिव्यांजनों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से दिव्यांगता मूल्यांकन के उपरांत कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयन किया गया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांजन दोबारा आम नागरिकों की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
    दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें 41 दिव्यांगजनों की पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा शिविर में 35 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही बनाए गए। इस दौरान नेशनल कैरियर सेंटर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्साे के लिए 30 दिव्यांगजनों का निःशुल्क टेªनिंग हेतू चयन भी किया गया। दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को 4 लाख 14 हज़ार 574 रूपये व्यय करके 64 प्रकार के कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे जिसमें व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराईज़ साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र, टांग, बाजू आदि शामिल हैं।
  • पंजाबः गोल्डन टेंपल पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी का महिला आरक्षण बिल को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः गोल्डन टेंपल पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी का महिला आरक्षण बिल को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी वीरवार को अपने समर्थकों के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे जहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होकर अरदास की। इस दौरान उन्होंने अपनी इस विजिट के बारे में लोकल कमेटी को भी कोई जानकारी नहीं दी। वहीं, जाते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने संसद में पास किए गए महिला आरक्षण बिल को जुमला करार दे दिया। पूर्व सीएम चन्नी ने कहा- संसद में पास किया गया महिला आरक्षण बिल जुमले से कम नहीं है। यह तो वे बात है, एक व्यक्ति अपनी पत्नी के लिए गहने लेकर आया।

    गहने उसने महिला को दिखाए और लॉकर में रख दिए। साथ ही कह दिया जब बच्चे होंगे और वे बड़े होंगे और उनकी शादी पर तुम पहन लेना। चन्नी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का भी यही हाल है। महिलाओं को आरक्षण बिल पास कर दिया गया है, लेकिन उन्हें अभी हक नहीं देंगे। अभी 8-10 साल और लगेंगे। जबकि इसे तुरंत प्रभाव से लागू होना चाहिए।

    वहीं, कनाडा में मारे गए आतंकी निज्जर की हत्या को लेकर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की तरफ से दिए गए बयान पर भी पूर्व सीएम ने प्रतिक्रिया दी है। चन्नी ने कहा कि अगर विदेश की संसद में यह बात उठी है तो भारत को उसे क्लियर कर देना चाहिए। वहीं, इस दौरान जब कांग्रेस हाईकमान व INDIA गठबंधन के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

  • भारत-कनाडा में तनाव के बीच नागरिकों के वीजा पर लगी रोक

    भारत-कनाडा में तनाव के बीच नागरिकों के वीजा पर लगी रोक

    नई दिल्लीः कनाडा के साथ खालिस्तान के मामले में पैदा हुए तनाव के बीच अब भारत ने एक और बड़ा ऐक्शन लिया है। कनाडा के नागरिकों के लिए भारत ने वीजा सेवाओं को अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिया है। अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कनाडा में वीजा केंद्रों को संचालन करने वाले बीएलएस इंटरनेशनल ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। इस नोटिस में लिखा गया है, ‘भारतीय मिशन की तरफ से महत्वपूर्ण सूचना: ऑपरेशनल कारणों से भारत की वीजा सेवाएं 21 सितंबर से अगली सूचना तक रहेगी।’ भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक ने इस बात की पुष्टि भी की है।

    हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि नोटिस में सारी बात साफ तौर पर कही गई है। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब भारत ने किसी भी देश के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को बंद किया है। यह जानकारी बुधवार देर रात को सामने आई है। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एडवाइजरी जारी की थी कि कनाडा जाने वाले लोग सावधानी रखें। ऐसे किसी इलाके में न जाएं, जहां पर भारत विरोधी घटना हुई हो या फिर ऐसा कुछ होने की आशंका हो।

    इस एडवाइजरी को कनाडा में स्थित भारतीय उच्चायोग की वेबसाइट पर भी जारी किया गया है। भारत ने यह भी कहा कि कनाडा में हेट क्राइम बढ़ गया है और वहां जाने में सावधानी बरतने की जरूरत है। भारत की एडवाइजरी में कहा गया, ‘कनाडा में अपराध, भारत विरोधी गतिविधियों और हेट क्राइम में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के ऐसे इलाकों में जाने में सावधानी बरतें, जहां भारत विरोधी घटनाएं हुई हों।’ यही नहीं भारत सरकार ने कहा है कि हमारी अथॉरिटीज उन लोगों के संपर्क में रहेंगी, जो कनाडा में हैं। किसी भी समस्या पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है और जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी।

    गौरतलब है कि कनाडा ने अब भारत स्थित उच्चायोग से अपने कुछ राजनयिकों को भी वापस बुलाना शुरू कर दिया है। उसका कहना है कि भारत में हमारे राजनयिकों को खतरा हो सकता है और धमकियां तक मिली हैं। ऐसे में हम स्टाफ को कम कर रहे हैं। बता दें कि उसने ही पहले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। इसके अलावा सबसे पहले भारत के एक डिप्लोमैट को कनाडा छोड़ने का आदेश दिया था। जवाब में भारत ने भी ऐसी ही कार्रवाई की थी।

  • पंजाब : कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान की हत्या मामला में परिवार से मिले अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान की हत्या मामला में परिवार से मिले अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, देखें वीडियो

    मोगा : गांव डाला में बीते दिन कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने से जिला मोगा में सहम का माहोल है। वही पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। परिवार ने अभी तक बलजिंदर सिंह बल्ली का पोस्टमार्टम तक भी नहीं करवाया है।

    बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार के साथ दुःख सांझा करने के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गांव डाला पहुंचे। उन्होंने कहा की बलजिंदर सिंह बल्ली कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान थे और मेहनती वर्कर थे। यह बहुत दुखदाई घटना हुई है और हम अभी 3 दिन पहले ही मोगा में इकठे हुए थे

    यह सोचा भी नहीं था की इस तरह दिन दिहाड़े इनका कत्ल हो जाएगा। हमारे पास तो हर रोज हजारों लोग हमें घर पर मिलने आते है कभी भी किसी के साथ कुछ भी हो सकता है लॉ एंड आर्डर पंजाब में खतम हो रहा है। बल्ली ने कुछ दिन पहले एस.एस.पी मोगा को बताया भी था हम इसके के लिए लड़ाई जरुर लड़ेंगे और परिवार के साथ हमेशा रहेंगे परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए अगर हमें धरने लगाने पड़े तो वो भी लगाएंगे।

  • जालंधरः तस्करों के खिलाफ CP का एक्शन, 3 की गाड़ियां और प्रॉपर्टी की सील, देखें वीडियो

    जालंधरः तस्करों के खिलाफ CP का एक्शन, 3 की गाड़ियां और प्रॉपर्टी की सील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में नशा तस्करों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभी तक 3 तस्करों की 20 गाड़ियां और प्रॉपर्टी सील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक 70 लाख रुपए की प्रॉपर्टी सील की है। सीपी कुलदीप चाहल ने शहर में अन्य तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कहा कि उनके पास काफी लंबी लिस्ट है, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव के द्वारा एंटी ड्रग्स को लेकर चलाई गई मुहिम के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही शहर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर को नशा मुक्त किया जाएगा। वहीं उन्होंने नशा तस्करों को लेकर गुप्त सूचना देने वाले लोगों के लिए कहा कि हम अपने अधिकारियों से समय-समय पर मीटिंग कर रहे है। उन्होंने कहा कि सभी के पास पुलिस अधिकारियों के नंबर है और अधिकारियों को भी कहा गया है कि नशों तस्करों की सूचना देने वालों के नाम और पता गुप्त रखे जाए। इस दौरान पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप पास सूचना है तो आप हमारे व्हाट्सएप्प नंबर पर सूचना दे सकते है। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस मुहिम में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए लोग पुलिस का सहयोग करें।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਾਤਾਵਰਣ ਅਤੇ ਸਭਿਆਚਾਰ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਕਲਾਕਾਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵੱਡਾ ਉਪਰਾਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਾਤਾਵਰਣ ਅਤੇ ਸਭਿਆਚਾਰ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਕਲਾਕਾਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵੱਡਾ ਉਪਰਾਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਆਰਟ ਇਨੀਸ਼ੀਏਟਿਵ-ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਐਡੀਸ਼ਨ, ਯੂਜ਼ ਆਰਟਸ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਹਿਯੋਗ ਪ੍ਰਾਪਤ ਪਬਲਿਕ ਆਰਟ ਫੈਸਟੀਵਲ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮਹੀਨੇ ਭਰ ਚੱਲਣ ਵਾਲੇ ਪਹਿਲੇ ਐਡੀਸ਼ਨ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ। ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈਟੀਓ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਐਡੀਸ਼ਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਪਣੇ ਸੰਬੋਧਨ ਵਿਚ ਕਲਾਕਾਰਾਂ ਦੀ ਤਾਰੀਫ਼ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਅਤੇ ਵਿਰਸੇ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਇਹ ਉਪਰਾਲਾ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਉਦਮ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਬਨਾਉਣ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਹ ਯਤਨ ਤਾਂ ਹੀ ਸੰਭਵ ਹੋਣਗੇ ਜਦੋਂ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਤੁਹਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੰਨਾ ਕਲਾਕਿ੍ਤਾਂ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੰਦੇਸ਼ ਬੱਚਿਆਂ, ਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਸਹਿਜੇ ਹੀ ਦਿਲ ਨੂੰ ਟੁੰਬਦਾ ਹੈ, ਜੋ ਕਿ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਲਈ ਬਹੁਤ ਜਰੂਰੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆ ਰਹੇ ਝੋਨੇ ਦੇ ਸੀਜ਼ਨ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਨਾ ਸਾੜਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖੇਤਾਂ ਅਤੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਤੁਸੀਂ ਹੰਭਲਾ ਮਾਰੋ, ਅਸੀਂ ਤੁਹਾਡੇ ਨਾਲ ਹਾਂ। ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਆਰਟ ਇਨੀਸ਼ੀਏਟਿਵ – ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਐਡੀਸ਼ਨ 2023 ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਕਲਾਤਮਕ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਅਤੇ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ

    ਨਾਲ ਭਾਈਵਾਲੀ ਰਾਹੀਂ “ਏ ਫਾਈਨ ਬੈਲੇਂਸ ”ਥੀਮ ਦੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਰਚਨਾਤਮਕ ਖੋਜਾਂ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਤ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਥੀਮ ਮਨੁੱਖਾਂ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਵਿਚਕਾਰ ਨਾਜ਼ੁਕ ਸਬੰਧਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਦੇ ਉਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਚੁਣਿਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਜਲਵਾਯੂ ਤਬਦੀਲੀ ਅਤੇ ਸਥਿਰਤਾ ‘ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਫੈਸਟੀਵਲ ਵਿੱਚ 150 ਤੋਂ ਵੱਧ ਆਰਟ ਸਥਾਪਨਾਵਾਂ, ਮੂਰਤੀਆਂ, ਪੇਂਟਿੰਗਾਂ ਅਤੇ ਫੋਟੋਆਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਿਤ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ।

  • कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    नई दिल्लीः कनाडा के पीनीपेग सिटी में भारत से फरार एक और गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके कुछ देर बाद ही लॉरेंस गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस बिश्नोई के एक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट की गई है जिसमें कनाडा में हुई हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। इसके साथ ही इस पोस्ट में और गैंगस्टरों की भी धमकी दी गई है कि वो जहां मर्जी भाग लें, उन्हें पापों की सजा जरूर मिलेगी। इस फेसबुक पोस्ट में कहा गया है, ‘हां जी सत श्री कॉल, राम राम.ये सुक्खा दुनिके के बंबिहा ग्रुप का जो इंचार्ज बना फिरता था उसका मर्डर हुआ है कनाडा के विनिपेग सिटी में।

    उसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है। इस ड्रग एडिक्टेड नशेड़ी और सिर्फ अपने नशे को पूरा करने के लिए पैसों के लिए उसने बहुत घर उजाड़े थे। हमारे भाई गुरलाल बराड़, विक्की मिद्दुखेड़ा के मर्डर में इसने बाहर बैठकर सबकुछ किया। संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था पर अब इसके किए हुए पापों की सजा उसे मिल गई है। बस एक बात कहनी है जो दुक्कियां टिक्कियां अभी भी रह गई हैं जहां मर्जी भाग लो, दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ। मत सोचो हमारे साथ दुश्मनी लेकर बचोगे, टाइम जरूर कम ज्यादा लग सकता है। लेकिन सजा सबको मिलेगी।’

    बता दें कि पंजाब से फरार होकर कनाडा में बैठे A कैटेगरी के गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके हत्या होने की खबर सामने आई थी। आरोपी सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था। मिली जानकारी के मुताबिक यह गैंगस्टर पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट बनवाकर कनाड़ा भाग गया था। इस गैंगस्टर का नाम NIA की सूची में था। जानकारी के मुताबिक पंजाब के गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस गैंगस्टर को कनाडा के विनिपिंग में गोलियां मारी गई। यह गैंगस्टर पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवा कनाडा फरार हुआ था, जो A कैटेगरी का गैंगस्टर था।

  • पंजाबः बस हादसे में लापता युवक का मिला शव

    पंजाबः बस हादसे में लापता युवक का मिला शव

    मुक्तसर साहिबः दो दिन पहले कोटकपूरा रोड पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस नहर में गिर गई थी। थांदेवाला हेड पर हुए इस बस हादसे में लापता युवक का शव मिल गया है। शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान राजिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह के रूप में बताई जा रही है, जो लैब में काम करता था। राजिंदर रोजाना न्यू दीप ट्रैवल कंपनी की बस में मुक्तसर से कोटकपूरा ब्लड सैंपल कलेक्शन करने जाता था। बस हादसे में मरने वालों की संख्या अब नौ हो गई है।

    गांव वड़िंग में गोताखोर हरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि उनको सुबह तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ का फोन आया था कि थांदेवाला हेड के पास एक शव फंसा हुआ है। इस पर वह और उसका साथी बंटी डल्ले जगराओं अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और शव नहर से बाहर निकाला। हादसे में मारे गए आठ लोगों के शव भी हरप्रीत और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने ही निकाले हैं। वहीं मौत की सूचना मिलते ही मृतक का परिवार मुक्तसर के सिविल अस्पताल में पहुंच गया है। पुलिस उनके बयान ले रही है।

  • बेकाबू कैंटर ढाबे में घुसा, खाना खा रहे 4 लोगों की मौत

    बेकाबू कैंटर ढाबे में घुसा, खाना खा रहे 4 लोगों की मौत

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले में बुधवार रात को एक भीषण हादसा हो गया। जहां पर धौलाना क्षेत्र में एक बेकाबू कैंटर दीवार तोड़ते हुए ढाबे में घुस गया। इस हादसे में अंदर खाना खा रहे 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

     जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने गुरुवार को बताया कि गाजियाबाद-दादरी राजकीय राजमार्ग पर खिर्जाबाद रोड पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कैंटर सड़क किनारे ढाबे की दीवार तोड़ कर भीतर प्रवेश कर गया। घटना के समय कुछ लोग भोजन कर रहे थे। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 2 अन्य का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।

    जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसा के बाद ढाबे की दीवार गिर गई।  खाने खा रहे लोग इधर उधर भागने लगे, कुछ लोग उसी में दब गए। मृतकों की पहचान एटा जिला निवासी अरुण और कासगंज निवासी जितेंद्र (18) के तौर पर की गयी है। दोनों ढाबा कर्मचारी बताए जा रहे है। अन्य दो मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। जबकि शिवकुमार, सुधीर तथा सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

  • रेलवे स्टेशन पर पहुंचे राहुल गांधी, कुली की ड्रेस में दिखे सामान उठाते, देखें वीडियो

    रेलवे स्टेशन पर पहुंचे राहुल गांधी, कुली की ड्रेस में दिखे सामान उठाते, देखें वीडियो

    आनंद विहारः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इस कड़ी में आज राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने कुलियों से मुलाकात की है। जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि राहुल गांधी कुलियों के बीच बैठे हैं। कांग्रेस की तरफ से एक वीडियो जारी कर एक्स पर बताया गया है, ‘भारत जोड़ो यात्रा जारी है! महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर जननायक राहुल गांधी ने भारत जोड़ने की जो यात्रा शुरु की है। उनका क़ाफ़िला आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुँचा। राहुल ने कुलियों के मन की बात सुनी, उनकी पीड़ा और परेशानियों को सुना और समझा।’

    इस दौरान उनका एक वीडियो जारी हुआ है। इस वीडियो में राहुल गांधी कुली का ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो यात्री का सामान भी सिर पर उठाए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि राहुल गांधी एक सूटकेस माथे पर रखकर कुछ दूर चलते हैं और फिर उसे दूसरे कुली को दे देते हैं। इस दौरान स्टेशन पर कई कुली नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी नेे कुली का ड्रेस भी पहन रखा है।

    दरअसल अगस्त के महीने में कुलियों का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद अब कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचे थे। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक शख्स ने मीडिया से बातचीत में कहा, मुझे काफी खुशी हुई कि राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों और कुलियों से आनंद विहार में मुलाकात की है। उन्होंने कहा है कि वो सरकार के सामने हमारे मुद्दों को रखेंगे।