Blog

  • पंजाबः पावरकॉम कर्मचारियों ने किया पुतला फूंक प्रदर्शन, जलाई ESMA कानून की कॉपियां

    पंजाबः पावरकॉम कर्मचारियों ने किया पुतला फूंक प्रदर्शन, जलाई ESMA कानून की कॉपियां

    होशियारपुरः पंजाब राज्य बिजली बोर्ड संयुक्त मंच के आह्वान पर पीएसपीसीएल द्वारा पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में आज सब-डिवीजन हरियाणा में गेट रैली पर पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और पीएसपीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और एस्मा कानून की कॉपियां जलाईं।

    इस पुतला फूंक धरने में इंप्लाइज फेडरेशन (बलवान ग्रुप) के डिवीजन सचिव सरवन सिंह एएसई, टीएसयू अध्यक्ष प्रकाश सिंह जेई, इंप्लाइज फेडरेशन एटक अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने पावरकॉम प्रबंधन से बिजली कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से लंबित पे-बैंड और पे-स्केल रिविजन की मांग को लागू करने पर सहमति बनने के बावजूद लेकिन लागू नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर बिजली निगम ने जल्द ही उन मांगों को लागू नहीं किया तो संघर्ष तेज करना पड़ेगा।

  • उपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का किया शुभारंभ

    उपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का किया शुभारंभ

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी लाइब्रेरी
     
    लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 पुस्तकें हैं उपलब्ध: उपायुक्त 
    ऊना/सुशील पंडित: दिव्यांग युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी व नेशनल करियर सर्विस सेंटर के सहयोग से स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि कोई भी विद्यार्थी इस पुस्तकालय में आकर अपनी रूचि के अनुसार विषय की पुस्तकों को पढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि लाईब्रेरी में सभी दैनिक समाचार व मैगज़ीन भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा लाइब्रेरी की मेंबरशिप लेकर लाइब्रेरी का लाभ उठा सकता है।
    राघव शर्मा ने बताया कि यह लाईब्रेरी ज़िला ऊना के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की पहली ऐसी लाइब्रेरी है जो विशेषतः दिव्यांग युवाओं के लिए समर्पित है। डीसी ने कहा कि इस प्रकार की लाइब्रेरी से जहां विद्यार्थियों को यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी, वहीं क्षेत्र में पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह लाईब्रेरी उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में काफी मददगार सिद्ध होगी। 
    इसके उपरांत उपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात की। नेशनल कैरियर सेंटर ऊना के प्रमुख रंजन चंगकाकोटी ने उपायुक्त को केंद्र में दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं व सुविधाओं से अवगत करवाया जिसमें उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए केंद्र में पांच निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण टेªड जैसे डेªस मेंकिंग, जनरल मैकेनिक, कंस्यूमर इलैक्ट्रोनिक्स, कम्पयूटर एप्लीकेशन व ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 14 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के दिव्यांग व्यक्ति जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत एवं उससे अधिक है उन्हें एक वर्ष की अवधि के लिए 2,500 रूपये प्रतिमाह छात्रवृति लाभ के साथ निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतू कोई न्यूनतम या अधिकतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नही की गई है।
    इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा, रेड क्रोस सोसाईटी के पैटर्न पीताम्बर जसवाल व सुरेंद्र ठाकुर, उपिन्द्र सिंह, शशि कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • बॉलीवुड जगत में शोक की लहर, फेम एक्टर का हुआ निधन

    बॉलीवुड जगत में शोक की लहर, फेम एक्टर का हुआ निधन

    मुबंईः बॉलीवुड और टीवी जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। ‘दिल चाहता है’ फेम एक्टर रियो कपाड़िया का निधन हो गया है। वह 66 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार 15 स‍ितंबर को मुंबई में होगा। हालांकि, किस कारण से निधन हुआ है, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बस इतना जरूर पता चल पाया है कि रियो को बीते साल कैंसर डाएग्नॉज हुआ था। बता दें कि रियो को कई टीवी सीरियल्स और बड़ी फिल्मों में देखा गया है। एक्टर ने आमिर खान, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे बड़े सितारों संग काम किया है।

    रियो के करीबी दोस्त फैजल मलिक ने निधन की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा- दोस्तों, बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे बीच रियो कपाड़िया नहीं रहे। उन्होंने 14 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। कल यानी 15 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार की ओर से शाम तक बाकी की डिटेल्स जारी की जाएंगी।

    रियो ने इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट 5 जून को की हुई है। इसमें उन्होंने अपने वेकेशन की कुछ झलकियां दिखाई हुई हैं। फैमिली के साथ रियो यूरोप ट्रिप पर गए थे। पेरिस में सभी ने खूब मस्ती की थी। फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए रियो ने कैप्शन में लिखा था- यूरोपियन ट्रिप के अंतिम सफर में हम पेरिस पहुंचे हैं। आइफल टावर से पेरिस देखने का अपना ही एक अलग मजा है। इस खूबसूरत शहर में हमने अपना आखिरी डिनर किया वो भी पेरिस के टॉप रेस्त्रां में।

    रियो काफी फिटनेस फ्रीक इंसान थे। वह अपनी डायट के साथ बॉडी पर भी काफी ध्यान देते थे। एक्टर को घूमने का भी बहुत शौक था। अक्सर ही फैमिली के साथ वेकेशन पर जाते थे। इंस्टाग्राम पर रियो कुछ खास एक्टिव नहीं थे। रियो स्पोर्ट्स में एक्टिव थे। स्केचिंग करने का इन्हें बहुत शौक था। पर अगर एक नजर इनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर डाली जाए तो रियो की न तो कुछ खास फैन फॉलोइंग नजर आती है और न ही ज्यादा पोस्ट्स।

    रियो को आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में देखा गया था। इससे पहले साल 2021 में रियो ने अभिषेक बच्चन संग ‘द बिग बुल’ में काम किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो रियो ने ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘मर्दानी’, ‘प्रधानमंत्री’, ‘हम हैं राही कार के’, ‘श्री’, ‘एक अनहोनी’, ‘मुंबई मेरी जान’ और ‘दिल चाहता है’ के अलावा ‘चक दे इंडिया’ में भी काम किया है। इसके अलावा टीवी जगत में भी यह काफी एक्टिव रहे। स्टार प्लस के पॉपुलर एतिहासिक सीरियल ‘महाभारत’ में इन्होंने पांडू का किरदार निभाया था। जो साल 2013 में आई थी। इसके अलावा इन्हें ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ से भी काफी पहचान मिली है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਆਹੁਤਾ ਦੀ ਭੇਦਭਰੇ ਹਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਸ਼ੋਹਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਲਗੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਆਹੁਤਾ ਦੀ ਭੇਦਭਰੇ ਹਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਸ਼ੋਹਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਲਗੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਵਿਆਹੁਤਾ ਦੇ ਭੇਦਭਰੇ ਹਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਧੀਰ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿਥੇ ਜੋਤੀ ਨਾਮਕ ਵਿਆਹੁਤਾ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਉਸਦੇ ਪੇਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਆਟੋ ਉਤੇ ਲੈਕੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿਥੇ ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੇ ਭਰਾ ਕੈਪਟਨ ਅਤੇ ਚਾਚਾ ਹਰਜੀਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੋਤੀ ਦਾ ਵਿਆਹ ਧੀਰ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 15 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਉਸਦੇ ਦੋ ਬੱਚੇ ਹਨ।

    ਜੋਤੀ ਦਾ ਪਤੀ ਨਸ਼ੇੜੀ ਨਿਕਲਿਆ ਤੇ ਹਰ ਸਮੇ ਜੋਤੀ ਨਾਲ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਕਰਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ। ਕਈ ਵਾਰ ਮਸਲੇ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਕਿ ਜੋਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁਕੀ ਹੈ। ਜਦੋ ਅਸੀਂ ਜੋਤੀ ਦੇ ਸ਼ੋਹਰੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਨਾ ਤਾਂ ਉਸਦਾ ਪਤੀ ਹੀ ਮਜ਼ੂਦ ਸੀ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਸ਼ੋਹਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕੋਈ ਦੂਸਰਾ ਮੈਂਬਰ ਘਰ ਮਜ਼ੂਦ ਸੀ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋਤੀ ਦੀ ਦੇਹ ਆਟੋ ਉਤੇ ਰੱਖ ਕੇ ਅਸੀਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚ ਗਏ।

    ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਇਤਲਾਹ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਸਾਨੂ ਸਾਡੀ ਬੇਟੀ ਦੀ ਮੌਤ ਦਾ ਇਨਸਾਫ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।ਕਿਉਕਿ ਸਾਡੀ ਬੇਟੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਘਟਨਾ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरी मिनी बस पलटी, 10 घायल

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरी मिनी बस पलटी, 10 घायल

    रूपनगरः नूरपुरबेदी-बलाचौर मार्ग पर गांव भद्दी के पास मिनी बस पलट गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, बस के आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली आने से बस का संतलुन बिगड़ गया और बस खाई में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 10 सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें निकटवर्ती अस्पतालों में दाखिल करवाया गया।

    हादसे में दो घायलों को लेकर निकटवर्ती अस्पताल पहुंचे। पांच घायल सिंघपुर गांव के सरकारी अस्पताल में और दो घायलों को राणा अस्पताल नूरपुरबेदी में दाखिल करवाया गया। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

  • जालंधरः पानी को लेकर लोगों हुए परेशान, प्रदर्शन कर किया रोड़ जाम, रास्ते में फंसी एबुलेंस देखें Live

    जालंधरः पानी को लेकर लोगों हुए परेशान, प्रदर्शन कर किया रोड़ जाम, रास्ते में फंसी एबुलेंस देखें Live

    जालंधर,ENS: किशनपुरा में रविदास स्कूल के पास बलदेव नगर के लोगों द्वारा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले 3 महीने से पानी नहीं आ रहा। वह कई बार इस मामले को लेकर निगम प्रशासन से शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिससे परेशान होकर आज उन्होंने सड़क जाम करके प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में महिलाए भी मौजूद रही। लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान एबुलेंस भी जाम में फंस गई। 

    जिसके बाद काफी मशक्त के दौरान एबुलेंस को रास्ता देकर वहां से निकाला गया। इलाका निवासियों ने पंजाब सरकार हाय-हाय के नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि इलाके के पार्षद सहित कई नेताओं से पानी की समस्या को लेकर मिल चुके है। लेकिन किसी के भी द्वारा पानी की समस्या को लेकर कोई हल नहीं निकाला जा रहा। जिससे परेशान होकर आज उनको रोड जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इलाका निवासियों द्वारा सरकार के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान दोमोरिया पुल से किशनपुरा चौक दोनों ओर से भारी जाम लग गया। जिसके कारण लोगों इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲਿਵ ਇਨ ਰਿਲੇਸ਼ਨਸ਼ਿਪ ‘ਚ ਰਿਹ ਰਹੀ ਬਾਕਸਿੰਗ ਖਿਡਾਰਨ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਖੁਸ਼ੀ, ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਿਮ ਤੇ ਲਗੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲਿਵ ਇਨ ਰਿਲੇਸ਼ਨਸ਼ਿਪ ‘ਚ ਰਿਹ ਰਹੀ ਬਾਕਸਿੰਗ ਖਿਡਾਰਨ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਖੁਸ਼ੀ, ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਿਮ ਤੇ ਲਗੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਮੁੰਡੇ ਵਲੋਂ ਵਿਆਹ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰਨ ’ਤੇ ਬਾਕਸਿੰਗ ਖਿਡਾਰਨ ਨੇ ਜ਼ਹਿਰ ਖਾ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜੀਵਨ-ਲੀਲਾ ਸਮਾਪਤ ਕਰ ਲਈ ਹੈ। ਮਾਮਲਾ ਹੈ ਕਸਬਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੱਖੋਕੇ ਟਾਹਲੀ ਸਾਹਿਬ, ਦਾ ਜਿਥੋਂ ਦ ਬਾਕਸਿੰਗ ਦੀ ਖਿਡਾਰਨ ਸਿੰਮੀ ਸਹੋਤਾ (24) ਜੋ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰੈਕਟਿਸ ਕਰਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਰੋਹਿਤ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਵੀ ਪ੍ਰੈਕਟਿਸ ਕਰਦਾ ਸੀ, ਜਿਸਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਆਪਸ ਵਿਚ ਦੋਸਤੀ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਲਿਵ ਇਨ ਰਿਲੇਸ਼ਨਸ਼ਿਪ ਵਿਚ ਰਹਿਣ ਲੱਗ ਪਏ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸਦੇ ਬਾਅਦ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਭਰਾ ਸੰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੋਵਾਂ ਨੂੰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਬੁਲਾਇਆ ਅਤੇ ਆਪਸ ਵਿਚ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਰਾਜ਼ੀ ਕਰ ਲਿਆ ਅਤੇ ਇਥੇ ਹੀ ਰੋਹਿਤ ਨੇ ਕੁੜੀ ਨਾਲ ਸਰੀਰਿਕ ਸਬੰਧ ਵੀ ਬਣਾਏ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰੋਹਿਤ ਨੇ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿਚ ਭਰਤੀ ਹੋ ਗਿਆ ਹਾਂ ਅਤੇ ਤੇਰੇ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾ ਲਵਾਂਗਾ, ਜਿਸਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਉਹ ਗਰਭਵਤੀ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਆਖਦੀ ਰਹੀ ਪਰ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਟਾਲ ਮਟੋਲ ਕਰਦਾ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਉਸ ਨੇ ਕੁੜੀ ਦਾ ਆਬੋਰਸ਼ਨ ਕਰਵਾਉਣ ਉਪਰੰਤ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਇਸ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੇ ਸਿਮੀ ਨੇ ਕੋਈ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਚੀਜ਼ ਖਾ ਲਈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਉਧਰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸੰਬਧੀ ਡੀਐਸਪੀ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਮਨਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੀ ਮਾਂ ਜੀਨਤ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਰੋਹਿਤ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਸੰਦੀਪ ਖਿਲਾਫ ਧਾਰਾ 306 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਵਿਖੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰੋਹਿਤ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜਿਮ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋਵਾਂ ਭਰਾਵਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਲਈ ਰੈਡ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाबः Student की मौत पर भड़के छात्र, University में माहौल तनावपूर्ण

    पंजाबः Student की मौत पर भड़के छात्र, University में माहौल तनावपूर्ण

    पटियाला: पंजाबी यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनसुार कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही बठिंडा की रहने वाली 18 साल की जश्नप्रीत कौर की मौत हो गई। आरोप लगाए जा रहे हैं कि जश्नप्रीत कौर की पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी और उसे सांस लेने में दिक्कत थी। इसके बाद भी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने उसे छुट्टी नहीं दी और मानसिक रूप से परेशान किया।

    इस कारण लड़की की मौत हो गई। इस घटना के बाद पंजाबी यूनिवर्सिटी में माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए छात्रों ने प्रोफेसर को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। छात्रों द्वारा वी.सी. दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया है। यूनिवर्सिटी माहौल इस हद तनावपूर्ण हो गया कि भारी संख्या में पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है। 

  • पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    दीनानगर : गांव झखड़पिंडी के पास रजबाहे में से एक 35 वर्षीय नौजवान का शव मिला है।  मृतक की पहचान जसपाल सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी वैदोचक्क के तौर पर हुई है।  मृतक के भाई हरजीत सिंह ने बताया कि वह यहां से गुजर रहा था तो कुछ लोग इक्ट्ठे हुए देखे तो, वह भी वहां पर चला आया। वहां उसने देखा कि शव उसके भाई का था।

    उसने बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी है। सुबह वह घर से बाहर गया था। जहां आकर पता चला कि उसके भाई की मौत हो चुकी है। पुलिस मुलाजिमों ने बताया कि किसी ने सूचित किया था उक्त जगह पर किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद वह वहां पर आकर शिनाख्त कराने लगे। इसी बीच मृतक के भाई ने शिनाख्त की।

    गौरतलब है कि गांव अवांखा काफी समय से नशे का घर बना हुआ है। 2 दिन पहले ही माननीय एसएसपी ने भी यहां पर सेमिनार लगाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया था। लेकिन प्रशासन और पुलिस की कोशिशों के वाबजूद इस क्षेत्र में नशे पर रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी।

  • जालंधरः फिल्म प्रमोशन के दौरान कॉमेडियन Jaswinder Bhalla के साथ हुई घटना

    जालंधरः फिल्म प्रमोशन के दौरान कॉमेडियन Jaswinder Bhalla के साथ हुई घटना

    जालंधर,ENS: कॉमेडियन जसविंदर भल्ला से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म प्रमोशन के दौरान जसविंदर भल्ला का फोन चोरी हो गया। जसविंदर भल्ले ने कहा कि वह फिल्म के प्रमोशन के लिए जालंधर गए थे। इस दौरान वहां बहुत से लोग आये हुए थे और वहां पर उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा था।

    इसी बीच एक शातिर ने मेरा फोन चुरा लिया। भल्ला ने कहा कि बेशक वह मेरा फोन रख ले लेकिन मेरे फोन का डेटा लौटा दे। क्योंकि मेरे फोन में कई पुरानी तस्वीरें और कुछ जरूरी दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि फोन चोर करने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा। क्योंकि मैं उसके इस हुनर और कुशल व्यक्तियों की कद्र करता हूं।