Blog

  • Punjab News: चोर ले उड़े सोना-चांदी और विदेशी पाउंड, देखें वीडियो

    Punjab News: चोर ले उड़े सोना-चांदी और विदेशी पाउंड, देखें वीडियो

    बटाला: काहनूवान रोड स्थित एक घर में चोरी होने का मामले सामने आया है। चोरी के समय घर के बुजुर्ग मालिक दंपती दो दिन के लिए बाहर गए हुए थे, जिसकी फायदा उठा चोर ने ताले तोड़कर घर से लाखों रुपये सोने-चांदी के आभूषण, विदेशी करेंसी, महंगी घड़ियां और नकदी चुरा कर ले कर जा चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं और वह पत्नी के साथ किसी कानूनी मामले के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे। वह शुक्रवार को घर लौटे तो देखा कि दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा हुआ था।

    चोर करीब 25 तोले सोने के आभूषण, एक किलो चांदी, कुछ महंगी घड़ियां और विदेशी पाउंड समेत नकदी घर से लेकर फरार हो चुके थ, जिसकी शिकायत परिवार ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने मकान की फिंगरप्रिंटिंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार बस ने नैनो कार को मारी टक्कर, हुआ हादसा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेज रफ्तार बस ने नैनो कार को मारी टक्कर, हुआ हादसा, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): गोराया फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बस ने नैनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस कार को कई मीटर तक घसीटती ले गई और हादसे के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। घटनास्थल पर पहुंची थाना गोराया पुलिस और एसएसएफ टीम मामले की जांच में जुट गई।

    मिली जानकारी के अनुसार नैनो कार चला रही महिला फगवाड़ा से अपने कार्यालय जा रही थीं कि अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार असंतुलित होकर काफी दूर तक सड़क पर घसीटती रही। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार को गंभीर नुकसान पहुंचा है वहीं, बस चालक ने दावा किया कि कार चला रही महिला ने अचानक मोड़ लिया, जिससे हादसा हुआ। मामले की सूचना मिलते ही गोराया थाने से सुरिंदर मोहन और एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारु करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • Haryana News: चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक गिरफ्तार

    Haryana News: चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक गिरफ्तार

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने चोरी के ई रिक्शा के साथ एक आरोपी के गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार उर्फ प्रजापति निवासी शिव नगर, मोहाली के रूप में हुई है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि शिकायतकर्ता शिव कुमार ने बताया कि वह 11 जून को काम के दौरान मनसा देवी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में अपनी ई-रिक्शा खड़ी कर गए थे, जो कुछ समय बाद गायब हो गई, जिसके बाद उनकी टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने व्यक्ति से लाखों ठगे, कर्मियों को लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने व्यक्ति से लाखों ठगे, कर्मियों को लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के थाना रंजीत एवेन्यू के अंतर्गत आने इलाके में विदेश भेजने के नाम पर एक निजी एजेंट द्वारा लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। यह ठगी बठिंडा के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के बाद उजागर हुई। जहां शिकायतकर्ता मंगलजीत सिंह, मंजू और जश्नप्रीत सिंह के अनुसार, एजेंट ने लोगों से विदेश भेजने की गारंटी देकर लाखों रुपये हासिल किए, लेकिन ना तो किसी को वीजा मिला और ना ही रकम वापस की गई। आज एजेंट ने पीड़ितों को दफ्तर में बुलाकर पैसे वापस करने का वादा किया था, लेकिन जब लोग एजेंट के दफ्तर पहुंचे तो एजेंट और वहां काम करने वाले कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भाग गए।

    इस घटना से ठगी के शिकार हुए लोगों ने दफ्तर के कर्मियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बठिंडा निवासी मंगलजीत सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ठगी की रकम और शामिल लोगों की संख्या की भी जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • न्यायपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-ऑफिस कार्यप्रणाली बारे किया प्रशिक्षित

    न्यायपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-ऑफिस कार्यप्रणाली बारे किया प्रशिक्षित

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला ऊना में शुक्रवार को जिला न्यायपालिका और उपमंडल न्यायपालिकाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य न्यायिक कार्यप्रणाली को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना था।

    डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग ऊना से ई-जिला प्रबंधक साहिल शर्मा ने प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व करते हुए बताया कि न्यायपालिका में ई-ऑफिस प्रणाली का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे कार्यों की गति में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है। प्रशिक्षण के दौरान लगभग 7 न्यायाधीशों सहित 28 अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-ऑफिस की कार्यप्रणाली, इसकी उपयोगिता और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें फाइल प्रबंधन, ई-नोटिंग, ई-डिस्पैच, पत्राचार की प्रक्रिया, दस्तावेजों की डिजिटल ट्रैकिंग, यूजर एक्सेस कंट्रोल और कार्य प्रवाह प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया।

    साहिल शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण परंपरागत कागजी कार्यप्रणाली को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान लाइव डेमो के माध्यम से प्रतिभागियों को यह भी दिखाया गया कि दैनिक प्रशासनिक कार्यों में ई-ऑफिस का प्रभावी ढंग से कैसे उपयोग किया जा सकता है।

  • Punjab News: कारोबारी के साथ हुई हाथापाई में 6 घायल, ठेकेदारों ने प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: कारोबारी के साथ हुई हाथापाई में 6 घायल, ठेकेदारों ने प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दसूहा में पिछले दिनों एक परिवार और शराब कारोबारियों के बीच लड़ाई हाथापाई हो गई। इस घटना में विवाद इतना बढ़ गया था कि हमले में एक परिवार के 6 लोग जख्मी हो गए थे। इसी संबंध में आज शराब के कारोबार से जुड़े ठेकेदारों का पक्ष सामने आया। जिसमें उन्होंने इस पूरी घटना पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए प्रेस वार्ता की। ठेकेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से दसूहा में नाजायज शराब की बिक्री जोरो पर है। इसी के मद्देनजर दसूहा में कुछ लोग इस नाजायज कारोबार से जुड़े है।

    उन्हें कई बार समझाया गया कि अवैध शराब ना बेची जाए, लेकिन वह नहीं माने। पिछली 21 तारीख को उनके लोग ठेके की कलेक्शन लेने मराशगढ़ मोहल्ले स्थित ठेके पर गए। जहां पर कर्मचारियों पर नाजायज शराब बेचने वाले लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कई लड़के गंभीर जख्मी हो गए, जिन्हें दसूहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुखदेव सिंह का कहना है कि दसूहा में नाजायज शराब की बिक्री के कारण ठेकों की बिक्री बहुत कम हो गई है। जिस कारण उनका काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है।

    कई बार आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा उक्त लोगों के घर छापेमारी भी की गई, लेकिन वह बार-बार मना करने पर भी अवैध शराब कारोबार बंद नहीं कर रहे। शराब ठेकेदारों ने इस विषय पर आज दसूहा में एकत्रित होकर पंजाब सरकार और दसूहा पुलिस से गुहार लगाई है कि इन अवैध शराब बेचने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं तो आने वाले समय में वह अपने ठेके बंद कर चाबियां प्रशासन के हवाले कर देंगे।

  • सनातनी धर्मालंबियों के बच्चों को शास्त्र और शस्त्र से जोड़ना ही हमारा एक मात्र लक्ष्य : यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    सनातनी धर्मालंबियों के बच्चों को शास्त्र और शस्त्र से जोड़ना ही हमारा एक मात्र लक्ष्य : यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    छोटे छोटे बच्चों में बना उत्साह का माहौल सब कुछ त्याग कर बच्चे लगा रहे हैं हर हर महादेव के नारे

    ऊना/सुशील पंडित: आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्रि में ड़गोह खास गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है। उस पर बच्चों को परीक्षण देने का प्रयास उस पर चार चांद लगा रहा है।

    इसको जानकारी देते हुए यज्ञ संयोजक यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज पंच दशनाम जूना अखाड़ा के शिष्य यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि आज 10 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ साधना के दूसरे दिवस पर गांव के बच्चों का उत्साह बढ़ता जा रहा है तथा उनको प्रशिक्षण शिवर सत्र का आयोजन भी चार चांद लगा रहा है। इसमें सनातन धर्म के अनुयाइयों के सभी वर्गों का चाहे वो धार्मिक हो मीडिया हो या सामाजिक तथा राजनीतिक हो। सभी वर्ग इसमें बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

    उन्होंने आगे बताया कि उनका प्रयास हमारी सनातन धर्म के की मूल पद्धति जो आज लुप्त हो रही है उसको द्वारा से जागृत करके अपने बच्चों को शास्त्र और शस्त्र का ज्ञान देने का प्रयास है। इसमें बह कितना सफल होते है यह मायने नहीं रखता बल्कि हमारा प्रयास कितना मजबूत था यह हमारा भविष्य तय करेगा।

    आज के दूसरे दिवस के तीसरे दिवस पर एक छोटे बच्चे नैमिष को यज्ञ का मुख्य यजमान बनाया गया उसके साथ आयुष जसवाल, आयुष राणा, आयान शर्मा, रोहित, मोहित सुमित, ओजस, पारस, अक्षु, नमन, उन्नत, आरुषि, उमंग, तनु, सेजल, काव्य सहित गांव के कई भक्तों ने यज्ञ में आहुति देकर तथा हर हर महादेव का जय घोष करके उत्सव का माहौल बना दिया।

  • Punjab News: विदेश से लौटे 22 वर्षीय नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश से लौटे 22 वर्षीय नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां के गांव संधवाल में विदेश से लौटे नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय नौजवान ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नौजवान की पहचान राहुल कुमार पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव संघवाल के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए राहुल के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि राहुल पढ़ाई पूरी करने के बाद साइप्रस देश चला गया था।

    पिछले महीने ही वह विदेश से लौटा था। विदेश से लौटने के बाद से वह गुमसुम और परेशान रहने लगा। पुलिस को दिए बयानों में राहुल की माता ने बताया कि राहुल का कई अस्पतालों में इलाज करवाया। आज सुबह 7 बजे के करीब राहुल उठा और सैर करके अपने कमरे में चला गया।

    9 बजे के करीब जब मैने राहुल को दवाई देने के लिए उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो राहुल पंखे से लटक रहा था। जिसे लोगों की मदद से नीचे उतारा और हाजीपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाजीपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंचायत में चल रहे बिकास कार्यों में अनियमिताओं पर हो रहा प्रधानों का निलंबन: विवेक शर्मा

    पंचायत में चल रहे बिकास कार्यों में अनियमिताओं पर हो रहा प्रधानों का निलंबन: विवेक शर्मा

    कुटलैहड़ के पंचायत प्रतिनिधियों को दी चेतावनी, बिकास कार्यों की गुणवत्ता पर दें ध्यान, हर बिकास कार्य की हो रही जांच

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में मीडिया से स्पष्ट शब्दों में कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे विकास कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।  विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि कई पंचायतों में पूर्व में हुई अनियमितताओं के चलते पंचायत प्रतिनिधियों को निलंबित तक किया गया है, और वर्तमान में हर पंचायत में विकास कार्यों की गहन जांच पड़ताल चल रही है। विधायक ने कहा कि उनके विधायक बनने से पहले ही कई पंचायतों में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल चुकी थीं और अब सरकार इस पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

    उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विशेष मुलाकात की, जिसमें कुटलैहड़ के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके तहत थाना कलां से रायपुर के बीच सड़क परियोजना और बंगाणा क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए स्थान चयनित किया गया है। जल्द ही मुख्यमंत्री इन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। विवेक शर्मा ने जानकारी दी कि उद्योग विभाग के उच्च अधिकारियों से बैठक के बाद कुटलैहड़ में एक नए इंडस्ट्री एरिया की योजना पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह औद्योगिक क्षेत्र न केवल स्थानीय विकास को गति देगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

    विधायक ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और जनता से आह्वान किया कि वे मिलकर कुटलैहड़ को एक भ्रष्टाचारमुक्त और विकासशील क्षेत्र बनाने में सहयोग करें। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में कुटलैहड़ न केवल विकास के नए आयाम छुएगा, बल्कि प्रदेश का अग्रणी विधानसभा क्षेत्र भी बनेगा।

  • Punjab News: SGPC ने 34 सदस्यीय कमेटी का किया गठन, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC ने 34 सदस्यीय कमेटी का किया गठन, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जत्थेदार श्री अकाल तख़्त साहिब और तख़्त श्री केसगढ़ साहिब की सेवा नियुक्ति को लेकर नए विधि विधान बनाने के लिए 34 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसकी जानकारी शिरोमणि कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा गठित इस कमेटी में विभिन्न संप्रदायों, जत्थेबंदियों और विद्वानों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कमेटी विधि विधान तैयार करेगी, ताकि भविष्य में जत्थेदारों की नियुक्ति संबंधी कोई विवाद न उत्पन्न हो और सभी फैसले नियमों के तहत लिए जा सकें।

    कुलवंत सिंह मनण ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह कमेटी अपने कार्य की रिपोर्ट जल्द तैयार करेगी और इसके परिणाम सिख पंथ के लिए लाभकारी होंगे।” उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी सिखों की मिनी पार्लियामेंट है और इसमें हर पंथिक धारा एवं जत्थेबंदी को सम्मान सहित शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कई संप्रदायों और विद्वानों ने पहले ही लिखित रूप में अपने सुझाव भेजे हैं।

    इनमें दल खालसा, अखंड कीर्तन जत्था, पंथक तालमेल संगठन, सिख काउंसिल यूके, शिरोमणि खालसा पंचायत, तथा अन्य अनेक जत्थेबंदियां शामिल हैं। कमेटी में शामिल कुछ प्रमुख हस्तियों में सचखंड श्री हरिमंदर साहिब, शिरोमणि अकाली दल, दमदमी टकसाल, तरना दल, बूढ़ा दल, दल पंथ बाबा विधी चंद, विभिन्न संप्रदायों के मुखिया, गुरु घर की कार सेवा से जुड़े बाबाज, विद्वान, प्रोफेसर, विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर और विदेशों से आए प्रतिनिधि भी शामिल हैं।